Media24Media.com: हसदेव नदी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हसदेव नदी. Show all posts
Showing posts with label हसदेव नदी. Show all posts

Chhattisgarh : हसदेव में तीन युवकों के डूबने की आशंका, कपड़े और मोबाइल नदी किनारे मिले

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh : प्रदेश के कोरबा के हसदेव नदी में तीन कॉलेज छात्र लापता है। तीन युवक घर से घूमने की बात कहकर बाहर निकले और इसके बाद नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान युवकों का कपड़ा घर से थोड़ी दूर हसदेव नदी किनारे मिला है। यहां तीनों का जूता, बाइक और मोबाइल भी पड़ा हुआ है।


गोताखोरों के साथ मिलकर पुलिस हसदेव नदी के पानी में पतासाजी कर रही है। दर्री थानांतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पादन कंपनी के के-2 विहार में रहने वाला सागर चौधरी (22), आशुतोष सोनीकर (22) अयोध्यापुरी निवासी बजरंग शाह (19) दोपहिया वाहन में सवार होकर सोमवार सुबह घर से घूमने के लिए बाहर निकले।

शाम तक तीनों युवक घर नहीं लौटे तब परिवार की चिंता बढ़ने लगी। परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। अनहोनी की आशंका से ग्रसित परिवार के लोगों ने घटना की सूचना देर रात दर्री थाना को दी।

दर्री पुलिस ने बताया कि लापता होने से पहले तीनों दोस्तों ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि तीनों नदी में बह गए हैं। हालांकि, जब तक तलाशी अभियान पूरा नहीं होता, कुछ भी स्पष्ट कहना मुश्किल है।

छत्तीसगढ़ में दो छात्रों की हसदेव नदी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

No comments Document Thumbnail

Students Died Due To Drowning: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा  जिले से इस वक्त बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है यहां जिले में स्थित हसदेव नदी में बने कुदरी बैराज में डूबने से दो स्कूली छात्रों की जल समाधी बन गई। कक्षा 12वीं के छात्र ऋषभ धु्रव और देवेंद्र शर्मा स्वतंत्रता दिवस की शाम अपने साथियों के साथ हसदेव नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहराई में समा गए और उनकी मौत हो गई। बैराज के सभी गेट बंद कर पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से दोनों की लाश को बाहर निकाला।



मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जब पूरा देश “स्वतंत्रता दिवस” की खुशियां मना रहा था। उस वक्त जांजगीर जिले के चांपा में दो छात्रों की मौत से उनका पूरा परिवार मातम में डूब गया। हसदेव नदी में नहाने के दौरान कुदरी बैराज में डूबने से कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों की मौत हो गई। मृतक का नाम ऋषभ धु्रव और देवेंद्र शर्मा अपने साथियों के साथ नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान दोनों गहराई में चले गए और वापस नहीं लौट सके। दोस्तों ने इसकी सूचना तत्काल गांव और पुलिस वालों को दी। पुलिस हरकत में आई और बैराज के सभी गेट बंद छात्रों की तलाश में जुट गई। गोताखोरों की मदद से कुछ घंटो के भीतर ही दोनों की लाश बरामद कर ली गई।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.