Media24Media.com: हत्याकांड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label हत्याकांड. Show all posts
Showing posts with label हत्याकांड. Show all posts

दादी का रोक-टोक करना नहीं था पसंद, पोती ने करा दिया कत्ल, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 हरिद्वार के ज्वालापुर में 2 दिन पहले हुए बुजुर्ग महिला के हत्याकांड मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बुजुर्ग महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी सगी पोती ने कराई थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपी युवक तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की गई तो कई ऐसे खुलासे हुए, जिसे सुन पुलिस भी हैरान रह गई है। इस हत्याकांड में बुजुर्ग महिला की पोती का भी हाथ था।


19 साल की 12वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की को दादी का रोक-टोक करना पसंद नहीं था इसलिए उसने अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त के हाथों अपनी 63 साल की दादी अर्चना शर्मा की हत्या करवा दी। मंगलवार को हत्याकांड को उस वक्त अंजाम दिया गया जब पूरा परिवार घर से बाहर था और अर्चना शर्मा घर में अकेली थी। पहले से की गई प्लानिंग के तहत 14 मई को उदित झा नाम का युवक महिला के घर पर हथौड़ा लेकर पहुंचा और पानी मांगने के बहाने महिला के सर पर हथौड़ों से कई वार कर निर्मम हत्या कर दी।

चौंकाने वाली बात ये है कि हत्याकांड की मास्टरमाइंड लड़की ने हत्यारोपी युवक को उसकी कुछ प्राइवेट वीडियो अपने पास होने की बात कह कर ब्लैकमेल किया और फिर उससे अपनी दादी की हत्या कराई।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ज्वालापुर कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला की हत्या के खुलासे के लिए 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला था कि पेशे से तीर्थ पुरोहित गंगा सप्तमी के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ पूजा अर्चना के लिए हरकी पैड़ी गया हुआ था जबकि उनकी बुजुर्ग मां घर पर अकेली थीं। दोपहर के समय चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो बुजुर्ग महिला लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी मिली।

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू की। इस पुलिस की टीम ने घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कई संदिग्धों से भी पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन एक युवक गतिविधि ज्यादा संदिग्ध नजर आई। ऐसे में उस युवक से सख्ती के साथ पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूली और पूरे घटनाक्रम के साथ ही हत्या की वजह समेत इसमें शामिल सभी किरदारों से पर्दा उठाया। आरोपी युवक बीबीए छात्र का निकला, जिसका नाम उदित झा है। उसे बुजुर्ग महिला की पोती ने मोहरा बनाया था।


CG NEWS : कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड ,तीन हिरासत में, पुलिस करेगी बड़ा खुलासा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : नारायणपुर के कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्या मामले में तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई है. भिलाई से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. इस बात की पुष्टि एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की है. एसपी के मुताबिक जल्द ही पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा करेगी.


आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले नारायणपुर बखरुपारा में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या की थी. हत्या के बाद से ही हमलावर फरार थे. विक्रम बैस को बीच मोहल्ले में गोली मारी गई है. विक्रम बैस ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मालक परिवहन संघ के सचिव के पद पर थे. विक्रम बैस को तीन गोली लगी थी. अज्ञात अपराधियों ने नारायणपुर के बखरूपारा में बिक्रम बैस को सिर में गोली मारी. इलाज के दौरान जिला अस्पताल में विक्रम की मौत हो गई थी.


BJP नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी कांग्रेस पार्षद के ठिकानों पर चला बुलडोजर,होटल और लाज जमींदोज

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड के मामले में पुलिस द्वारा एक्शन लेने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। इस वारदात के मुख्य आरोपी रहे कांग्रेस पार्षद विकास पाल के लाज और होटल पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। आपको बता दे कि 7 जनवरी को कांग्रेस पार्षद ने साजिश कर बीजेपी नेता असीम राॅय की सुपारी देकर हत्या करवा दी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद नगर पंचायत पंखाजूर में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीति गर्म हो गयी थी। अध्यख की कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस नेता और पार्षद विकास पाल ने 7 लाख रूपये की सुपारी देकर बीजेपी नेता असीम राॅय की हत्या करवा दी थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल कांग्रेस नेता विकास पाल सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्याकांड में कांग्रेस पार्षद विकास पाल का नाम आने के बाद से ही भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता और आम लोगों अवैध रूप से बने लाॅज और होटल को तोड़ने की मांग कर रहे थे।

जिला प्रशासन ने अंततः अवैध रूप से बने लाॅज और होटल भवन पर सोमवार की सुबह बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। वहीं इस स्थानीय लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए इस कार्रवाई का स्वागत किया। जिला प्रशासन की टीम सुबह छह बजे ही इस लाज और होटल पर कार्रवाई की पूरी तैयारी कर पहुंच गयी थी। इस दौरान दोनों तरफ से मार्ग बंद कर भवन के अंदर रखे समान को हटाना शुरू कर दिया। दोपहर एक बजे तक समान निकालने का काम पूरा होने के बाद तीन बुल्डोजर के जरिये अवैध भवन तोड़ने का काम शुरू हुआ।


Nikki Yadav Murder Case : सिपाही ने दी थी फ्रिज में लाश छिपाने की सलाह , हत्याकांड में हुआ एक और बड़ा खुलासा

No comments Document Thumbnail

Nikki Yadav Murder Case : निक्की यादव हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच का दावा है कि आरोपी साहिल को कानून के शिकंजे से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस का सिपाही नवीन मदद कर रहा था। वह द्वारका जिले में तैनात है और साहिल का मौसेरा भाई है। उसी ने शव फ्रिज में छिपाने की सलाह दी थी। मामले में अब तक साहिल का पिता वीरेंद्र सिंह, भाई आशीष, सिपाही नवीन और दोस्त लोकेश व अमर को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।


जांच टीम के मुताबिक, परिजनों को मालूम था कि साहिल ने निक्की से शादी कर ली है। इसके बाद निक्की को रास्ते से हटाकर दूसरी शादी की योजना बनाई गई, क्योंकि परिवार इस शादी से खुश नहीं था। इसलिए परिजनों ने दिसंबर 2022 में साहिल की शादी दूसरी लड़की से तय कर दी थी। उन्होंने लड़की के परिवार से साहिल के शादीशुदा होने की बात भी छिपाई।

निक्की की हत्या का राज खुलते ही साहिल की दूसरी पत्नी अपने मायके चली गई थी। पुलिस का दबाव बढ़ता देखकर खुद साहिल (Sahil) ने पत्नी को हत्याकांड के बारे में बताया था। पुलिस के अनुसार, उसने पत्नी को बताया कि उसके हाथों एक लड़की की हत्या हो गई है। पुलिस अब उसे पकड़ लेगी। इसलिए वह अपने घर चली जाए। हत्याकांड का खुलासा होने के बाद मंगलवार सुबह ही लड़की के घरवाले उसे अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद साहिल को पुलिस ने पकड़ लिया।

उधर, आरोपी की पत्नी जिस गांव की रहने वाली है, वहां भी सन्नाटा पसरा हुआ है। मित्रांऊ गांव निवासी साहिल ने बैंडबाजे के साथ बहादुरगढ़ निवासी जिस लड़की से शादी की थी वह अपने परिवार की इकलौती संतान है।

तीन साल पहले ग्रेनो के आर्य समाज मंदिर में की थी शादी

पुलिस ने निक्की की बहन और पिता समेत चार लोगों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों व निक्की के फोन और लैपटॉप समेत अन्य दूसरी डिवाइस व डिलीट चैट, मैसेज, ई-मेल की तकनीकी टीम की मदद से जांच कर रही है। पांचों आरोपियों से सघन पूछताछ भी कर रही है। पुलिस को शक है कि लाश को ठिकाने लगाने का प्रयास करने वालों में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

हत्या के आरोपी साहिल गहलोत ने ढाई वर्ष पहले पहली अक्तूबर 2020 को ग्रेटर नोएडा के आर्य समाज मंदिर में निक्की से शादी की थी। दोनों यहां दो से ढाई वर्ष तक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में पहले लिवइन और बाद में शादी-शुदा तौर पर रह रहे थे।

पश्चिम दिल्ली के मित्रांव गांव निवासी साहिल गहलोत नॉलेज पार्क स्थित एक टेक्निकल कालेज से स्नातक कर रहा था। इस दौरान निक्की यादव यहां के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। दोनों ने डेल्टा-1 स्थित आर्य संस्कृति प्रचार प्रसार न्यास से वैदिक रीति से शादी की थी।

आर्य समाज मंदिर के संचालक विपिन सिंह आर्य ने बताया कि शादी के दौरान दोनों खुश थे। शादी के समय उनके दो दोस्त मौजूद थे। दोनों ने आर्य समाज से शादी की सभी जरूरी प्रक्रिया में हिस्सा लिया था।

अदालत ने सभी आरोपियों को रिमांड पर भेजा

द्वारका स्थित ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपी साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र गहलोत, चचेरा भाई आशीष व मौसेरा भाई नवीन, दो दोस्तों अमर और लोकेश को पेश किया गया। अदालत ने पांचों आरोपियों को सोमवार तक के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, साहिल ने पूछताछ में बताया है कि उसने तीन साल पहले ही निक्की से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी, लेकिन परिवार के दबाव के चलते वह 10 फरवरी को दूसरी शादी कर रहा था।

निक्की के पिता सुनील ने कहा कि बेटी ने उन्हें कभी शादी के बारे में नहीं बताया और न ही उन्हें इसका पता चला। पिता और भाइयों की गिरफ्तारी के बारे में सुनील ने इतना कहा, हो सकता है वो इस पूरी साजिश में शामिल हों। बहरहाल, निक्की का परिवार दिल्ली पुलिस की जांच से संतुष्ट है।

आरोपी ने परिवार को बचाने का प्रयास किया

पूछताछ के दौरान साहिल ने अपने परिजनों को बचाने की काफी कोशिश की। पुलिस को उसके बयानों पर शक हुआ तो भेद खुलता चला गया। पुलिस ने साहिल के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई तो साफ हो गया कि वह वारदात से पहले और बाद में पांच लोगों के संपर्क में था।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.