Media24Media.com: स्वामी आत्मानंद स्कूल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्वामी आत्मानंद स्कूल. Show all posts
Showing posts with label स्वामी आत्मानंद स्कूल. Show all posts

CG NEWS : स्कूल परिसर में ही बच्चों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 15 बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने छात्रों पर हमला कर दिया। घटना में 15 बच्चे बेहोश हो गए। सभी बच्चे को आनन- फानन में करताल के सरकारी अस्पताल ले जाकर उनका इलाज कराया गया। इलाज के बाद सभी छात्रों को छुट्टी दे दी गई है।


जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह नौ बजे मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक छात्रों पर हमला कर दिया इस हमले के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सभी छात्र और टीचर इधर- उधर भागने लगे। किसी तरह सभी अपनी जान बचाकर कमरे में गए। लेकिन तब तक लगभग 15 छात्र- छात्राओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिसके बाद सभी छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कहा जा रहा है कि स्कूल के परिसर में एक पीपल का पेड़ है जिस पर मधुमक्खियों ने छत्ता बना रखा था। किसी पक्षी के द्वारा चोंच करने के बाद मधुमक्खियों ने हमला करना शुरू कर दिया।


CG News : बच्चों से भरी ई-रिक्शा पलटी, 9 बच्चे घायल, गृहमंत्री बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचे

No comments Document Thumbnail

Durg News : अंडा थाना क्षेत्र के तिरगा-खुर्सीपर गांव के बीच मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों से भरा एक ई-रिक्शा पलट गया। रिक्शे में सवार नौ बच्चों को चोट आई है। सभी घायल बच्चों को लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में 2 बच्चों का हाथ और पैर फेक्चर हुआ है।


अंडा थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि सुबह ई रिक्शा से सभी बच्चे रोज की तरह मोहदीपाठ और निकुम के स्वामी आत्मानंद स्कूल जा रहे थे। सभी बच्चे प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल के हैं। स्कूल जाते समय तिरगा मोड़ पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई रिक्शा में सवार 11 में से नौ बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को दुर्ग जिला अस्पताल लाया गया है। 

कुछ बच्चों को गंभीर चोट और कुछ को मामूली चोट आई है। सभी का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू बच्चों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे और गृहमंत्री से सभी बच्चों से मुलाकात कर उनकी हालत की जानाकारी ली। वहीं, डॉक्टरों को बच्चों के बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।

घायल बच्चों में हरपीत बेल चंदन (13) ग्राम तिरगा, कुमारी निधि देशमुख (11) ग्राम तिरगा, कुमारी गुंजन (11) ग्राम तिरगा, कुमारी देविशी बेलचंदन (10) वर्ष ग्राम झोला, कुमारी आदिति साहू (6) ग्राम झोला, भावेश बेलचंदन (9) ग्राम तिरगा, तुषार देशमुख (10) ग्राम तिरगा, वरुण बेलचंदन (9) ग्राम तिरगा, विपुल बेलचंदन (10) ग्राम झोला को चोटें आई हैं। इसके अलावा दो अन्य बच्चे सवार थे, जिन्हें कोई चोटें नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने पर बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं।


अभनपुर कन्या शाला की छात्राओ ने सैनिकों के नाम लिखा भावुक संदेश,भेजी 400 राखियाँ

No comments Document Thumbnail

रायपुर/ आरंग। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्वामी आत्मानंद स्कूल अभनपुर की 400 से अधिक छात्राओं ने अनोखी पहल की है। उन्होंने लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करने तथा देश की रक्षा में बॉर्डर में तैनात  सैनिकों के लिए 400 राखियां भेजकर रक्षाबंधन को यादगार बनाने जा रही हैं। 


जिससे सैनिकों को यह अहसास हो कि वह सीमा में अकेले नही हैं बल्कि पूरा देश उनके साथ है। छात्राओं ने 'एक राखी देश के नाम' का संदेश देते हुए सैनिकों को मार्मिक संदेश लिखकर भी भेजे है। विद्यालय के नवाचारी शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि उनके विद्यालय से विगत पांच वर्षों से शिक्षकों  के मार्गदर्शन में देश की सीमा में के जवानों के लिए राखियाँ भेजती  हैं। 

साथ ही प्रत्येक राखी के साथ में हस्तलिखित संदेश लिखकर भेजती है। इस बार तो छात्राओं के साथ -साथ स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी जवानों के लिए राखियां भेजी है। वहीं विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य नाज़िमा ऐजाज कहती हैं स्कूली बच्चों में देशप्रेम की भावना जागृत करने यह बहुत ही सराहनीय पहल है। यदि पूरे देश के विद्यार्थियों से सैनिकों को रक्षाबंधन पर राखियाँ मिलेंगी तो उनका मनोबल और भी बढ़ेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं के साथ- साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

स्वामी आत्मानंद स्कूल की एक और कामयाबी

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल ने एक और कामयाबी हासिल कर ली है। पुणे में आयोजित सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योरशिप का खिताब जीतकर जिले सहित पूरे प्रदेश को गौरांवित किया है। फांस की कंपनी लॉ फाउंडेशन द्वारा आयोजित सीड द फ्यूचर एंटरप्रेन्योरशिप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बच्चे अब गुड़गांव में आयोजित जी 20 सम्मेलन में 4 जुलाई को प्रस्तुति देंगे। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बच्चों सहित पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में टॉप 75 विद्यालय और नॉन एटीएल के 25 विद्यालय सहित कुल 100 विद्यालयों का  चयन किया गया था। चयन पश्चात विगत 8 माह से विभिन्न चरणों में 3डी द्वारा निर्मित प्रोडक्ट एवं एंटरप्रेन्योर प्रतियोगिता कराई और 5 जोन के विजेता और उपविजेता को 22 जून को पुणे में आयोजित फिनाले में आमंत्रित किया गया। पुणे के टीप एंड टाउन होटल में प्रतियोगिता का परिणाम फ्रांस की कंपनी ला फाउंडेशिया डीसो सिस्टेम द्वारा घोषित किया गया। जिसमे स्वामी आत्मानन्द मल्टीपरपज स्कूल बिलासपुर को विजेता घोषित किया गया। उपविजेता सिक्किम रहा। बिलासपुर के आत्मानंद स्कूल को विजेता घोषित किए जाने पर शहर के छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.