Media24Media.com: स्वाति मालीवाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्वाति मालीवाल. Show all posts
Showing posts with label स्वाति मालीवाल. Show all posts

Swati Maliwal Case : विभव कुमार को बड़ा झटका, 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

No comments Document Thumbnail

 Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल हमला मामले में कोर्ट ने विभव कुमार को 28 मई तक 4 दिन की न्यायिक हिरासत दी। आरोपी विभव कुमार ने जांच के दौरान जब्त किए गए डीवीआर की सुरक्षा करने और उसे रिकॉर्ड पर रखने के लिए एक आवेदन दायर किया है। इससे पहले राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में आरोपी विभव कुमार को  दिल्ली पुलिस आज अदालत में पेश करेगी क्योंकि उसकी पांच दिन की पुलिस हिरासत खत्म हो रही थी। 


स्वाति मालीवाल ने हमले पर चुप्पी तोड़ी और मीडिया से मुखातिब हुईं. उसने अपने आरोप दोहराते हुए कहा कि विभव ने उसे सात-आठ थप्पड़ मारे, ड्राइंग रूम में पैर पकड़कर घसीटा और लात मारी. हमले के बावजूद कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया. मालीवाल ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की भी इच्छा जताई और स्पष्ट किया कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को क्लीन चिट नहीं दी है।

हाल ही में  दिल्ली पुलिस विभव कुमार को मुंबई ले गई। आरोप है कि विभव ने अपना फोन फॉर्मेट कर सबूत मिटाने की कोशिश की. पुलिस उसके संपर्कों की जांच के लिए मुंबई में थी। आज  दिल्ली पुलिस कोर्ट को बताएगी कि उसने अब तक क्या पता लगाया है।


स्वाति मालीवाल, एनडी गुप्ता और संजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन

No comments Document Thumbnail

 Rajya Sabha Election 2024 : आम आदमी पार्टी (आप) के तीनों उम्मीदवार (संजय सिंह, स्वाति मालीवाल, एनडी गुप्ता) ने आज सोमवार को राज्यसभा चुनाव  के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।


इस दौरान आप नेता संजय सिंह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल से पुलिस वैन में नामांकन भरने पहुंचे थे। मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे और वह उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

इसी कड़ी में दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि संजय सिंह पहले भी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पूर्व डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है ताकि महिलाओं की आवाज राज्यसभा तक पहुंच सके। उम्मीदवार आ रहे हैं और वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

बता दें कि दिल्ली से आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और नारायण दास का छह साल का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

इन सीटों के लिए चुनाव 19 जनवरी को होना है। विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पास भारी बहुमत है, जहां उसके पास 70 में से 62 विधायक हैं। इसलिए माना जा रहा है कि तीनों उम्मीदवारों तो बिना किसी चुनौती के चुना जाना तय है।


Sakshi Murder Case : बोली स्वाति मालीवाल- मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया

No comments Document Thumbnail

Sakshi Murder Case : राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की की सनसनीखेज हत्या ने पूरे देस को दहला दिया है। साक्षी को मौत के घाट उतारने वाले को पुलिस ने बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उसने साक्षी को 34 बार चाकू से गोदा था। बाद में आरोपी ने उसका सिर पत्थर से कुचला था।


पुलिस ने मामले में एक और खुलासा करते हुए बताया कि साक्षी ने कई दिनों से उससे बात बंद कर दी थी। रविवार सुबह बी ब्लॉक में आरोपी ने लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपित मोहम्मद साहिल (20) शाहबाद डेयरी इलाके में ही रहता है और वह मैकेनिक का काम करता है।

साक्षी की हत्या के बाद साहिल बुलंदशहर में अपनी बुआ के घर चला गया था। इसके मोबाइल की लोकेशन से पुलिस को पता लग गया था। वहां जाकर उनसे अपनी मां को फोन कर बताया कि वह बुआ के पास पहुंच गया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया और अस्पताल लेकर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को सीधा श्मशान लेकर पहुंच गई। साक्षी के परिजनों ने बताया कि उसका शव घर के लिए देने से मना कर दिया। जहां पुलिस ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करा दिया।

क्या कहा स्वाति मालीवाल ने

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली के शाहबाद डेयरी में एक नाबालिग मासूम लड़की को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.