Media24Media.com: स्वरोजगार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्वरोजगार. Show all posts
Showing posts with label स्वरोजगार. Show all posts

212 पदों पर भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 10 जुलाई को

No comments Document Thumbnail

धमतरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 10 जुलाई को सुबह 11 से शाम चार बजे तक कम्पोजिट भवन के कमरा नंबर 45 में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा सिक्युरिटी गार्ड, सहायक/सिक्युरिटी सुपरवाइजर, कारपेंटर, मार्केटिंग और जनसम्पर्क अधिकारी के कुल 212 पदों पर भर्तीयां की जाएगी। 

                                          

रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं और स्नातक हो, वे प्लेसमेंट कैम्प की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आवेदकों को शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन और दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा गया है।

शिक्षित बेरोजगारों के लिए 03 जुलाई को जॉब फेयर का होगा आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 03 जुलाई को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालाय में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक ने बताया कि इस कैम्प के माध्यम से एग्रोविट इंडिया प्राईवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा एग्रीकल्चर एवं अन्य संकाय में स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती एरिया सेल्स मैनेजर, मार्केटिंग डेव्हलपमेंट ऑफिसर, फिल्ड के इत्यादि पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 400  से अधिक पद शामिल है। विभिन्न अनुभव के आधार पर होने वाले पदों का वेतन 10 हजार से 18 हजार प्रतिमाह होगा।

महासमुंद : युवाओं को रोजगार हेतु विभिन्न ट्रेडों में 20 अप्रैल से प्रशिक्षण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद द्वारा आगामी 20 अप्रैल से युवाओं को स्वरोजागर से जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण आरंभ किया जा रहा है। साथ ही सी.सी.टी.वी. कैमरा, मोबाइल रिपेयरिंग व दो पहिया वाहन मरम्मत का प्रशिक्षण आगामी माह में प्रारम्भ किया जाऐगा।

बैंक निदेशक संजीव प्रकाश ने बताया कि इच्छुक लोग बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पहुंच कर या कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07723-299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर +91-79997-00673 व प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाइल नम्बर +91-93402-81974 पर कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते है। इस प्रशिक्षण के बाद उन्हें स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण दिलाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।

संजीव प्रकाश ने बताया कि अभी 45 दिवसीय डेस्कटॉप पब्लिसिंग का प्रशिक्षण चल रहा है। इस प्रशिक्षण में महासमुंद जिले के 32 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है, जिसमें महिला व पुरुष दोनों शामिल है। इस प्रशिक्षण में फोटोशॉप, पेजमेकर, कोरल ड्रा, एम.एस.ऑफिस, बैकिंग व सफल उघमी बनने आदि के बारे में सिखाया जा रहा है। वर्तमान में कम्फूटर की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए यह प्रशिक्षण अत्यधिक लाभदायक होगा।

स्थानीय शिक्षित युवाओं के लिए सेक्टर 25 ,नवा रायपुर में 24 मार्च को प्लेसमेंट कैंप

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 मार्च को स्थान- एक्सटेंशन काउंटर, कमर्शियल कॉम्पेलक्स राखी, सेक्टर 25, नवा रायपुर, अटल नगर में सबेरे 11 बजे से दोपहर 2  बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है।

जिला रोजगार विभाग रायपुर के उपसंचालक ए ओ लॉरी ने बताया की इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से अलर्ट एस.जी.एस. प्रायवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड, असिस्टेंट सुपरवाईजर, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर एवं कारपेंटर के 225 पदों पर 8वीं से स्नातक/ स्नात्तकोत्तर एवं कारपेंटरी के कार्यानुभवी आवेदकों की भर्ती 8,000/- से 14,000/- प्रतिमाह की दर पर की जावेगी। उन्होंने बताया कि  प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

विशेष रोजगार मेला 17 को, 306 पदों पर की जाएगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोनी में 17 मार्च को सवेरे 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 20 निजी प्रतिष्ठानों द्वारा सेल्स असिस्टेंट, सेल्स मैनेजर, एकांउटेंट, इंश्योरेस एडवाईजर, नर्सिंग, फार्मेसी आदि जैसे 306 विभिन्न पदों पर भरती की कार्यवाही की जाएगी, जिसमें से 206 पद महिलाओं के लिए है।

रोजगार मेला में महिलाओं के लिए पृथक से काउंटर की व्यवस्था रहेगी। रोजगार मेेला में बिल्डर, ऑटोमोबाईल, हास्पिटल, इंश्योरेंश, कृषि एवं शैक्षणिक सेक्टरों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आई.टी.आई., नर्सिंग, एम.बी.ए. आदि निर्धारित की गई है।

शिक्षित युवाओं के लिए 14 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 14 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है।

इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से डोमिनोस पिज्जा एवं कारोहम एजुकेशन प्राईवेट लिमिटेडए रायपुर द्वारा बिजनेस ध् गेस्ट डिलाईट एसोसियेट्स एवं एकाउंटेंट के 430 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वींए 10वीं एवं स्नातक ;टैली ईआरपी 9 एमण् एसण् ऑफिस के व्यावहारिक ज्ञान सहितद्ध आवेदक भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 10 से 25 हजार रूपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर
सकते है।

महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए मिलेगी लोन और सब्सिडी की सुविधा : मुख्यमंत्री बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए लोन और सब्सिडी की सुविधा देने की पहल की जाएगी, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। मुख्यमंत्री बघेल आज राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर सरगुजा, दुर्ग, कोरिया जिले की महिला संरक्षण अधिकारियों, 5 पर्यवेक्षकों और बिलासपुर, बालोद और नारायणपुर जिले में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने की। 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महिला कोष से 8 महिला समूहों और 3 महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों के लिए 2 लाख से लेकर 4 लाख रूपए तक के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, विधायक रायपुर उत्तर कुलदीप जुनेजा, पूर्व सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री बघेल ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने ऐसी योजनाएं शुरू की, जिससे महिलाओं के पास पैसा जाए और उनका आत्मविश्वास बढ़े। राज्य सरकार ने महिला समूहों का 13 करोड़ ऋण माफ किया। ऋण योजना में लोन की सीमा बढ़ाकर 04 लाख रूपए कर दिया है। महिलाएं आगे बढ़कर ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ लें।

बघेल ने कहा कि राज्य सरकार गोबर खरीद कर समूह के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट बनवा रही। पहले इसकी आलोचना हुई लेकिन अब तक हमने 200 करोड़ रूपए की गोबर खरीदी कर ली है। इसका आधा पैसा महिलाओं को जा रहा है। महिलाएं गोबर से प्राकृतिक पेंट भी बना रही है। इस प्राकृतिक पेंट से सरकारी कार्यालयों में पोताई कराने के निर्देश जारी कर दिया है। इसी प्रकार महिलाएं वर्मी खाद, गमला, सब्जी उत्पादन जैसी कई गतिविधियों से जुड़ी हैं। रीपा में महिला उद्यमियों को भी लघुकुटीर उद्योगों को प्रारम्भ करने जमीन, बिजली, पानी जैसी जरूरी सुविधाएं दी जा रही है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर महिला समूहों को दिए जाने वाले ऋण राशि को दोगुनी करते हुए उसकी सीमा 04 लाख रूपए तक बढ़ा दी गई है। सक्षम योजना में भी सीमा दोगुनी कर दी गई है। महिलाएं आगे बढ़े और योजनाओं का लाभ लें। राज्य सरकार महिलाओं के साथ है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा ने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से 13 हजार से अधिक महिलाओं को आश्रय प्रदान किया गया है और 4 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 01 लाख से अधिक कन्याओं का विवाह कराया गया है। कौशल्या मातृत्व योजना के तहत 1171 महिलाओं और नोनी सुरक्षा योजना के तहत 72 हजार 375 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। अब तक 39 हजार से अधिक समूहों को 92 करोड़ रूपए के ऋण स्वीकृत किए गए हैं। सक्षम योजना से भी 3176 महिलाओं को 20 करोड़ से अधिक के ऋण दिए गए हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, जिला पंचायत महासमुन्द की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम बीरगांव के महापौर नंद देवांगन, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, राज्य महिला आयोग और छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्यगण सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए: मुख्यमंत्री बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए नई उद्योग नीति की तर्ज पर जल्द ही ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। बघेल आज अपने निवास कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को गोबर क्रय तथा लाभांश राशि के ऑनलाईन वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रय में 8 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रय को संबोधित करते हुए कहा कि गौठान से जुड़े रूरल इंडस्ट्रियल पार्क अधिकतर जगहों पर क्रियाशील हो रहे हैं। अब यह पूर्णरूप से कार्य करें उसके पहले हमें ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की दिशा में कार्य करना होगा इसके लिए संबंधित विभाग जल्द प्रक्रिया पूर्ण करें। जिससे कि जब पूर्ण रूप से रूरल इंडस्ट्रियल पार्क कार्य करना प्रारंभ करेंगे तो इनसे जुड़े हितग्राहियों को बैंक से ऋण लेना तथा अन्य व्यवसाय शुरू करने में मदद मिल सके।

मुख्यमंत्री ने पशुपालकों सहित गौठान से जुड़े महिला समूहों को बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि वे लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। 8.23 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 403 करोड़ 58 लाख रूपए हो जाएगा। इसी प्रकार गोबर विक्रेताओं को 4.76 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 206 करोड़ 49 लाख रूपए हो जाएगा। उन्होंने गोबर से बिजली उत्पादन के लिए शुरू की गई बिजली यूनिट पर खुशी जाहिर करते हुए, इन यूनिटों से उत्पादित बिजली को पॉवर ग्रिड से जोड़ने और बिजली की कीमत  तय करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि राज्य में अब तक 4927 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की जमा पूंजी से गोबर क्रय करने लगे हैं। अभी तक जो गौठान समूह जो दीया, वर्मी कम्पोस्ट इत्यादि बना रहे थे अब वे बिजली उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो बिजली उत्पादन के लिए एमओयू किए गए थे, उनमें बेमेतरा और बस्तर की यूनिट जमीनी स्तर पर मूर्त रूप ले चुकी है। अब इसे उत्पादित बिजली को पावर ग्रिड से जोड़ने और इससे उत्पादित बिजली की कीमत तय करने का कार्य जल्द पूरा करें।

मुख्यमंत्री ने गोबर से पेंट बनाने की इकाई की समीक्षा करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि 21 जिलों में 23 पेंट की इकाई प्रक्रियाधीन हैं, 13 ईकाई पूर्ण हो गई हैं। 17 हजार लीटर से अधिक पेंट का उत्पादन हो गया है और 22 लाख रूपए से अधिक की राशि की आय अर्जित की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में बड़ी मात्रा में पेंट की आवश्यकता होगी अतः हमें मांग और पूर्ति में संतुलन बनाकर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन करना होगा ताकि सही समय में आवश्यकतानुसार पेंट की पूर्ति की जा सके। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वर्चुअल रूप से उपस्थित लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव डॉ. अयाज तंबोली, राज्य ग्रामीण आजीवीका मिशन के संचालक अवनीश शरण, कृषि विभाग की संचालक श्रीमती रानू साहू, उद्यानिकी विभाग के संचालक माथेस्वरन वी. तथा अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर

No comments Document Thumbnail

बीजापुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर द्वारा 24 जनवरी 2023 को प्लेसमेंट का अयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के संस्थानों के कुल 144 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो सहित 24 जनवरी 2023 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर में उपस्थित हो सकते है। 

रिक्त पदों में डेवलपमेंट रिक्यूपमेट पर्सन, डिस्ट्रीक्ट लेवल ट्रेनर, इंटरशिप डेवलपमेंट पर्सन सहित विभिन्न पदों पर निजी संस्थान, नियोजक जनाधार ,कौशल विकास छत्तीसगढ़ अंतर्गत छत्तीसगढ़ एवं जिला बीजापुर कार्य ़क्षेत्र होगा। भर्ती के संबंध मे आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान सहित विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट www.bijapur.gov.in पर एवं जिला रोजगार कार्यालय बीजापुर के टेलीग्राम  http://me/employment_office_bijapur_cg पर उपलब्ध है।

महासमुन्द में 603 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प 12 जनवरी को

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के नियोजकों के लिए 603 पद के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह प्लेसमेंट कैम्प 12 जनवरी को रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक एलआईसी महासमुंद,

श्रीराम फाइनेंस महासमुंद, टैंगो सिक्युरिटी एवं अलर्ट एसजीएक लिमिटेड रायपुर द्वारा मार्केटिंग के 14 पद, फील्ड ऑफिसर के 07 पद, अकाउंटेंट के 10 पद, सिक्युरिटी सुपरवाईजर के 09 पद, हेड गार्ड के 06 पद, गन मैन के 02 पद, सेक्युरिटी गार्ड के 450 पद, एलआईसी एजेंट के 100 पद एवं बीडीएस/बीडीई के लिए 8वी से 12वीं, स्नातक पास आवेदकों की भर्ती 8 हजार से 15 हजार या इससे अधिक के मासिक वेतन पर की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ अपनी उपस्थिति देना होगा।

"12वीं से स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों के लिए प्लेसमेंट कैम्प"

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 नवंबर  को स्थान- जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 बजे से सांय दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। 



इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से सोनाटा फाइनेंस प्रा.लि., रायपुर द्वारा एच.आर. (एम.बी.ए.) एवं बी.आर.ई. (बिज़नेश रिलेशनशिप एक्सिक्यूटिव) के 39 पदों पर 12वीं से स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 10 हजार से 15 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर की जावेगी। अतः प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.