Media24Media.com: शिक्षित युवाओं के लिए 14 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शिक्षित युवाओं के लिए 14 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प

Document Thumbnail

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 14 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है।

इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से डोमिनोस पिज्जा एवं कारोहम एजुकेशन प्राईवेट लिमिटेडए रायपुर द्वारा बिजनेस ध् गेस्ट डिलाईट एसोसियेट्स एवं एकाउंटेंट के 430 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 8वींए 10वीं एवं स्नातक ;टैली ईआरपी 9 एमण् एसण् ऑफिस के व्यावहारिक ज्ञान सहितद्ध आवेदक भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 10 से 25 हजार रूपये प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर
सकते है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.