Media24Media.com: स्वतंत्रता दिवस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्वतंत्रता दिवस. Show all posts
Showing posts with label स्वतंत्रता दिवस. Show all posts

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’

No comments Document Thumbnail

रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं।


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व, खेलकूद एवं युवक कल्याण, मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सहित अन्य विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। समारोह में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मदन सिंह चौहान, श्रीमती शमशाद बेगम, डॉ. राधेश्याम बारले, सुश्री उषा बारले, श्री स्वामी जी.सी.डी भारती, अनुज शर्मा उपस्थित थे। स्वागत समारोह में शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस के अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां, ब्रम्हकुमारी बहनें मौजूद थीं।

समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त एन.के. शुक्ला, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग डॉ. सुशील त्रिवेदी, पूर्व मुख्य सचिव श्री विवेक ढांढ, इतिहासकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्रा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सेना के वरिष्ठ अधिकारीगण, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मीडिया कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Independence Day 2024 : राज्यपाल ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

 Independence Day 2024 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों सहित पूरे देशवासियों, सेना के जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को शुभकामनाएं दी हैं।


राज्यपाल डेका ने अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त को भारत गौरवशाली आजादी के 77 वर्ष पूरा कर रहा है। हमारी आजादी की लड़ाई लंबी और कठिन थी और इसमें असंख्य बहादुर लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन समस्त महापुरूषों और बलिदानियों को नमन करते हैं। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सहित असंख्य सेनानियों ने अपने-अपने तरीकों से भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें उन असंख्य सेनानियों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। इस आजादी को कायम रखने के लिए हमारी सेना के वीर जवानों और पुलिस कर्मियों ने भी अपनी शहादत दी है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

राज्यपाल डेका ने युवा पीढ़ी से भी आह्वान किया कि भारत की एकता और अखण्डता को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें।

हर घर तिरंगा अभियान : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के साथ लगाएं प्रोफाइल पिक्चर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश "हर घर तिरंगा" अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  ने नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। तिरंगे के साथ अपनी प्रोफाइल पिक्चर लगाकर, हम सभी इस राष्ट्रीय पर्व को और खास बना सकते हैं और देश के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट कर सकते हैं।


 कैसे बनाएं तिरंगे के साथ प्रोफाइल पिक्चर

इस अभियान में भाग लेने के लिए [हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट] (https://harghartirangacg.netlify.app/)पर जाकर अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद, तिरंगे के साथ आपकी प्रोफाइल पिक्चर तैयार हो जाएगी, जिसे आप सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।

अभियान का उद्देश्य

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों के दिलों में तिरंगे के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को और गहरा करना है। हर भारतीय को इस पहल का हिस्सा बनकर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की शान को और ऊंचा करने का मौका मिल रहा है।

महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस से पहले मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के लिए आज कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक  आशुतोष सिंह ने स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी, एनएसएस की कुल 11 टुकड़ियों में परेड की सलामी दी। रिहर्सल मिनी स्टेडियम में आयोजित की गई। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। 


इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी  उमेश साहू मंच बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय (मिनी स्टेडियम) महासमुंद में रिहर्सल सुबह 9.00 बजे शुरू हुई। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में वही इंतजाम रहे जो 15 अगस्त को रहेंगे। यानि 15 अगस्त वाले दिन समारोह में भी करीब-करीब यही अरेंजमेंट रहेगा। जिले के 6 स्कूलों से बच्चे छत्तीसगढ़ी और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत संगीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। आज उनकी भी रिहर्सल की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एस. आलोक. अपर कलेक्टर  रवि साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी  उमेश साहू एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे ।

जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। 9.03 बजे परेड का निरीक्षण, गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। मुख्य अतिथि 9.15 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। सुबह 9.35 मार्च पास्ट होगा। इस अवसर पर शहीद परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा। सुबह 9.50 बजे उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मान करेंगे। सुबह 10 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। समारोह एक घंटे तक चलेगा। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, गुब्बारे, बैंड इत्यादि अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।


महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल करेंगे ध्वजारोहण

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन द्वारा इस आशय के सूची जारी की गई है।


वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में  उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रविवार को मुख्य अतिथियों के नामों की सूची जारी कर दी गई है। 

महासमुंद : कलेक्टर ने ली 15 अगस्त की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में बैठक, स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा के साथ मनाया जाएगा

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह प्रातः 9:00 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम मिनी स्टेडियम पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  एस. आलोक, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


कलेक्टर  लंगेह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सशस्त्र पुलिस जवानों, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट गाइड, रेड क्रॉस के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 7ः30 बजे संपन्न करा लिया जाए तथा जिला कार्यालय भवन में प्रातः 08:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियों को स्थल एवं अन्य तैयारियों के लिए जिम्मेदारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्यालय मुख्यालय में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने कहा तथा 14 अगस्त की शाम को सभी शासकीय कार्यालय व मुख्यालय भवन में समुचित रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस को और बेहतर मनाने और कार्यक्रम स्थल में पेयजल, पार्किंग, मैदान की साफ-सफाई एवं बैठक व्यवस्था के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन स्थल मिनी स्टेडियम का मैदान समतलीकरण करने व साफ-सफाई तथा पानी की व्यवस्था के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया। समारोह स्थल पर पंडाल, मंच, कुर्सी, व माइक व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग एवं अनुविभागीय अधिकारी को दायित्व सौंपे गए हैं। ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था जिला आबकारी अधिकारी करेंगे। वनमण्डलाधिकारी द्वारा बेरिकेटिंग के लिए बांस बल्ली की व्यवस्था तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा बेरिकेटिंग का कार्य किया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल में शांति व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा व्यवस्था किया जाएगा। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कृत करने कर्मचारियों की सूची भेजने के निर्देश दिए है।


Chhattisgarh : राजभवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न

No comments Document Thumbnail

रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2024 को राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम को ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का  आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की रक्षा के लिए शहादत करने वाले सैनिकों के परिजनों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित गणमान्य नागरिकांे एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।


राजभवन में राज्यपाल के सचिव  यशवंत कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता समारोह के सुचारू आयोजन के लिए आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजभवन परिसर एवं आस-पास की साफ-सफाई, दीवालों में रंग रोगन, वर्षा को देखते हुए मैदान का समतलीकरण कार्य कराने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार परिसर स्थित उद्यान की साफ-सफाई, राजभवन में रोशनी की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण व्यवस्था, सुचारू बिजली व्यवस्था, आमंत्रण पत्र वितरण, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, अतिथियों के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश सचिव ने संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में राज्यपाल के उप सचिव हिना अनिमेष नेताम, राजभवन के अधिकारी रायपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी, नगर-निगम, लोक निर्माण विभाग, सी.एस.ई.बी. एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महाविद्यालय छात्रों के हित में की गई घोषणा पर अमल शुरु

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ‘‘शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने‘‘ की घोषणा पर राज्य शासन द्वारा अमल शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महाविद्यालय के छात्रों के हित में यह घोषणा की है।

उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा ने इस घोषणा के क्रियान्वयन के संबंध में सभी शासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। जिसमें शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत उन विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है, जो निःशुल्क बस परिवहन सेवा का लाभ लेना चाहते हैं। पत्र के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी गई है। जिसमें ट्रैवलर्स का नाम, बस रूट का नाम, महाविद्यालय के निकटतम बस स्टॉप के नाम और विधार्थी की घर से कॉलेज की दूरी से संबंधित जानकारी मांगी गई है। प्राचार्याें को उक्त जानकारी 28 अगस्त तक विभाग भेजने को कहा गया है। उल्लेखनीय है की युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान कॉलेज के छात्रों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की थी।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे का अपमान, मदरसे में राष्ट्रीय ध्वज बिछाकर परोसा गया नाश्ता

No comments Document Thumbnail

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्वतंत्रता दिवस पर एक मदरसा में आयोजित कार्यक्रम में मेज पर तिरंगा बिछाकर नाश्ता परोसा गया। यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर देख आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर एकत्र होकर नारेबाजी शुरू की तो पुलिस पहुंची। व्यापारी नेताओं की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ नामजद केस लिखकर पुलिस ने जांच शुरू की है। होलागढ़ पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।


दरअसल, यहां के दहियावां बाजार के लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की रात्रि को इंटरनेट मीडिया पर आई तस्वीर देखी तो भड़क उठे। इन तस्वीरों में कुछ लोगों के सामने मेज पर खानपान का इंतजाम था। मेज पर तिरंगा बिछा था। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से नाराज लोग बाजार में इकट्ठा होकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए नारे लगाने लगे। इस बात की जानकारी मिलने पर होलागढ़ समेत कई थानों की पुलिस मदरसा स्थल पहुंच गई। स्थानीय लोगों और व्यापारी नेताओं ने पुलिस से कहा कि तस्वीरों में दिख रहे लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस पर पुलिस और व्यापारियों के बीच कहासुनी भी हो गई।

दहियावां व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन सेठ समेत कई कारोबारियों की ओर से पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया गया। उसके आधार पर होलागढ़ थाने में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) अधिनियम 2003 की धारा में कुलदीप केसरवानी, तौआब अंसारी, नन्हे कुरैशी, संजय केसरवानी और अज्ञात पर केस लिखा गया। पता चला कि आरोपित भी दुकानदार हैं।


झंडारोहण के दौरान संसदीय सचिव को आया चक्कर, अस्पताल में भर्ती

No comments Document Thumbnail

कांकेर।  15 अगस्त के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सीएम भूपेश बघेल ने तिरंगा फहराया। इसी कड़ी में कांकेर के नरहरदेव मैदान आज स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक व संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी भी पहुंचे हुए थे। तभी अचानक उनकी तबीयत ​बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है।


डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें डायबिटीज की समस्या है। उन्होंने सुबह प्रॉपर ब्रेकफास्ट नहीं किया था। उनकी हालत अब ठीक है। शाम तक उन्हें हम ऑब्जर्वेशन में रखेंगे। शोरी बतौर मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से कार्यक्रम थोड़ी देर के लिए रुक गया था। बाद में कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। फिर कार्यक्रम संपन्न हुआ है।


छेड़खानी और दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी : सीएम भूपेश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से सीएम भूपेश बघेल ने कई बड़े ऐलान किए हैं। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेप के आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं देने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ साहित्य सम्मान की भी घोषणा की गई।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मार्च पास्ट में सभी प्लाटून कमांडरों की अगुवाई में सेना के जवान बेहतरीन समन्वय के साथ परेड में भाग लिए। भूपेश बघेल प्रदेशवासियों को संबोधित कर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

15 अगस्त, 15 बड़ी घोषणाएं

साहित्यकारों को तीन श्रेणियों में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान दिए जाने की घोषणा पहला – छत्तीसगढ़ी एवं अन्य बोली जैसे गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुरुख आदि में लिखे गये साहित्य के लिये। दूसरा – हिंदी में लिखे गये पद्य के लिये। तीसरा – हिंदी में लिखे गये गद्य के लिये यह सम्मान दिया जायेगा।

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को शासकीय नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में उत्कृष्ट खिलाड़ी होंगे।

रेशम और मधुमक्खी पालन को भी कृषि का दर्जा दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ कुक्कुट पालन योजना चलाई जाएगी।

प्रदेश के युवाओं के लिए हर जिला मुख्यालय में फ्री ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।

स्कूल शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल किया जाएगा।

सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी मुफ्त बस की सुविधा मिलेगी।

छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों को पाठ्यक्रम के रूप में सम्मिलित किया जाएगा।

स्वच्छता दीदी के मानदेय में 20% की बढ़ोतरी।

श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री पेंशन सहायता योजना हर महीने 1500 मिलेगी पेंशन।

अंशकालीन सफाई कर्मी और मध्यान भोजन रसोइया के मानदेय में 500 की बढ़ोतरी

प्रदेश के सभी जिलों एक कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएट कक्षाओं में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत संविदा प्रशिक्षण अधिकारियों के एकमुश्त संविदा वेतन को 25,780 रू से बढ़ाकर प्रतिमाह 32,740 रू किया गया। मेहमान प्रवक्ताओं के प्रतिमाह अधिकतम भुगतान की सीमा को 13,000 रू से बढ़ाकर 15,000 रू प्रतिमाह किया।


Independence Day 2023 : स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में ध्वजारोहण, देखें LIVE

No comments Document Thumbnail

Independence Day 2023 :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ देर में स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे। जिसके बाद वे घड़ी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री बघेल राजभवन में 5.10 बजे से 6 बजे तक स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।


देखें LIVE



बता दें कि आज ही के दिन 1947 में देश ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुआ था. आज देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक शान से तिरंगा लहरा रहा है.

Independence Day LIVE: लाल किले से PM मोदी बोले- मणिपुर में चला हिंसा का दौर, मां-बेटियों के सम्मान से हुआ खिलवाड़

No comments Document Thumbnail

 Independence Day LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने के बाद देश के नाम संबोधन दिया है। उन्होंने इस संबोधन में मणिपुर हिंसा पर सबसे पहले चर्चा की। उन्होंने कहा कि मणिपुर में बीते दिनों हिंसा का दौर चला, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार शांति की खबरें आ रही हैं। पूरा भारत मणिपुर के लोगों के साथ है। मां बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ हुआ। उन्होंने अपील की कि मणिपुर के लोग शांति के पर्व को आगे बढ़ाए। शांति से ही हर हल निकलता है। केंद्र और राज्य सरकार शांति बनाए रखने के लिए भरपूर प्रयास कर रही और करती रहेगी।


इससे पहले उन्होंने लाल किले पर पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। लाल किले पर पहुंचने और तिरंगा फहराने से पहले प्रधानमंत्री राजघाट पहुंचे थे और उन्होंने यहां बापू महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। इससे पहले, लाल किला पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। लाल किला पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।

इसके बाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने उनका स्‍वागत किया। प्रधानमंत्री ने जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया, भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर मार्क-III ध्रुव ने कार्यक्रम स्थल पर पुष्‍प वर्षा की।


तिरंगा यात्रा में जमकर थिरके सीआरपीएफ के जवान, छलका देशभक्ति का उत्साह , सैकड़ों लोगों ने लिया तिरंगा बाइक रैली में भाग

No comments Document Thumbnail

 आरंग । आजादी के अमृत महोत्सव तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगो में राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ावा देने नगर के पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने सोमवार को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया। तिरंगा बाइक रैली हाई स्कूल मैदान से एसडीएम कार्यालय होते हुए मुख्य मार्ग से कालेज चौंक तक  निकाला गया।इस मौके पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित 'मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम के तहत् लोकगायक गंगा साहू, लोकबयार मोरजधज नगरी आरंग की टीम ने देशभक्ति गीतों से शमां बांधा। 


जिसमें  फांउंडेशन द्वारा आमंत्रित सीआरपीएफ भिलाई व आरंग पुलिस के जवानों के साथ ही फाउंडेशन के सदस्य जमकर थिरके। वहीं इस मौके पर आमंत्रित मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते फांऊडेशन द्वारा आयोजित तिरंगा बाइक रैली की उन्मुक्त कंठ से सराहना की। साथ ही सायराना अंदाज में देशभक्ति की पंक्ति बोलकर जवानों का उत्साह बढ़ाया। वही अध्यक्ष दूजेराम धीवर ने आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर इंदिरा चौंक से थाना तक मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर तिरंगा झंडा लगाने तथा नगर में तिरंगा वितरण करने की जानकारी देते हुए शुभकामनाएं दी।


तिरंगा बाइक रैली में नगर के विभिन्न संस्थानों, कालेजों,फाउंडेशन के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में नगर वासियों ने भाग लिया। तिरंगा बाइक रैली के आयोजन संयोजन में फाउंडेशन के संरक्षक अजय कांकरिया, आनंदराम पत्रकारश्री, पारसनाथ साहू, भुनेश्वर साहू,थानसिंग साहू, रायपुर के समाजसेवी अनूप राठौर, थाना प्रभारी एस एन सिंह,


अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र पटेल , कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सक्रिय सदस्य संजय मेश्राम, रमेश देवांगन,मोहन सोनकर, छत्रधारी सोनकर,अभिमन्यु साहू, प्रतीक टोंड्रे, राकेश जलक्षत्री,अशोक साहू, यादेश देवांगन, भागवत जलक्षत्री, बसंत साहू,होरीलाल पटेल,हरीश दीवान,नीरज साहू,किरण साहनी, तेजराम यादव,आशीष साहू, संतोष साहू, रमेश चंद्राकर,रोशन चंद्राकर की अहम् भूमिका रही।

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे 1800 मेहमान, नर्स, किसान और मछुआरे होंगे स्पेशल गेस्ट

No comments Document Thumbnail

 Independence Day: 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उन्होंने सुनने के लिए और इस कार्यक्रम शामिल होने के वास्ते विशेष अतिथियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। लगभग 1800 लोगों को आमंत्रण पत्र  भेजने की तैयारी है। इन विशिष्ट अतिथियों में इस साल 50 नर्सें और उनके परिवार के लोग भी शामिल हैं। सरकार का मकसद समाज के हर वर्ग के लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल करना है।


दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी निधि बेला ने कहा, “यह अच्छा है कि नर्सिंग पेशे को सम्मान दिया जा है। कोविड के बाद लोग अस्पताल को चलाने में नर्सों के महत्व के बारे में अधिक जागरूक हो गए हैं। उसके परिवार के साथ समारोह में भाग लें।”

सविता रानी फरीबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में नर्सिंग अधिकारी के रूप में काम करती हैं। वह भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित सदस्य हैं। कोविड-19 संकट के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नर्सिंग दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

हिंदू राव अस्पताल में सहायक नर्सिंग अधीक्षक वीरमती को भी 15 अगस्त के समारोह में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया गया है। वह कोविड-19 प्रबंधन की प्रभारी थीं। उन्होंने कहा, “महामारी एक कठिन दौर था। हमने अपने प्रयासों से इसे आसान बनाया। कभी-कभी अपने परिवार की जरूरतों को त्यागने की भी नौबत आई। मुझे खुशी है कि सरकार हमें इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करके हमारे प्रयासों को सम्मान दे रही है।”

आपको बता दें कि नर्स के अलावा स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित सदस्यों में गांवों के सरपंच, शिक्षक, किसान और मछुआरे भी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान, दो लाख लोगों ने एक साथ गाया ‘वंदे मातरम’

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ा कीतिर्मान रचा है। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में करीब 2 लाख लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। जिसमें जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और तमाम समाज सेवा संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए।


ओम सेवा मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से लोग रायपुर पहुंचे। इस दौरान अमेरिका से भी कई शख्स वंदे मातरम गाने रायपुर पहुंचे। कार्यक्रम में सबसे पहले सभी ने एक स्वर में राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार…’ गाया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाकर छत्तीसगढ़ के इतिहास के रिकॉर्ड कायम किया। बहुत जल्द ही इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जारी है।

यह कार्यक्रम देशभर के 16 राज्यों में आयोजित किया गया। रायपुर को मुख्य केंद्र बनाया गया, जिसमें ऑफलाइन के साथ अन्य राज्यों से लोग ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े। जिन्हें मिलाकर लगभग 2 लाख लोग जुड़े। कार्यक्रम में विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, पद्मश्री उषा बारले, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राम सुंदर दास महंत आदि फेमस हस्तियों ने शिरकत किया।


BREAKING : स्वतंत्रता दिवस पर CM बघेल की बड़ी घोषणा, 4 नए जिलों सहित 25 नई तहसीलों का ऐलान, छत्तीसगढ़ में कुल जिलों की संख्या हुई 32

No comments Document Thumbnail

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CM भूपेश बघेल ने 4 नए जिले बनाने की घोषणा की है। नए जिलों में सक्ती, मनेंद्रगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर के नाम शामिल है। रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में  CM ने कहा कि 25 नई तहसीलों के गठन की घोषणा करता हूं। लोगों की सुविधा के लिए जिला बेमेतरा में नांदघाट, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में सुहेला और भटगांव, जिला बिलासपुर में सीपत और बोदरी, जिला सूरजपुर में बिहारपुर, जिला, बलरामपुरटी में रामानुजगंज में चांदो, रघुनाथ नगर, डौरा-कोचली एवं कोटमी-सकोला, जिला रायगढ़ में सरिया और छाल, जिला कोरबा में अजगरबहार और बरपाली, जिला दुर्ग में अहिवारा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर में सरोना और कोरर, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बारसूर, जिला कोंडागांव में मर्दापाल और धनोरा, जिला जांजगीर चांपा में अड़भार, जिला बीजापुर में कुटरू और गंगालूर, जिला राजनांदगांव में लालबहादुर नगर और जिला सुकमा में तोंगपाल को नवीन तहसील बनाया जाएगा।

 


CM बघेल ने चार नए जिले के अलावा हर जिलों और तहसील में महिलाओं के लिए मिनी माता पार्क बनाने की भी घोषणा की है। डॉयल 112 का विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा। राजस्व संबंधी कामकाज की जटिलता से जनता को राहत दिलाने के लिए नामांतरण की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा। प्रचलित व्यवस्था के अनुसार प्रदेश के महाविद्यालयों में, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयु-सीमा का बंधन है। उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ने वाले युवाओं के हित में आयु-सीमा के इस बंधन को समाप्त करने की घोषणा। प्रदेश की जनता को रियायती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए 'मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना' नगरीय क्षेत्रों में लागू है। अब यह 'श्री धन्वन्तरी योजना' के नाम से जानी जाएगी। बिजली कंपनियों में विभिन्न पदों पर 2 हजार 500 से अधिक कर्मियों की भर्ती की जाएगी। 

263 नए धान खरीदी केंद्र

ध्वजारोहण के बाद सीएम ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत ने दो शताब्दी से अधिक अंग्रेजों की प्रताड़ना सहा है। ग़ुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए भारत माता के हजारों हजार सपूतों और पुत्रियों ने अपना सर्वस्व परित्याग किया है। उन वीरों को याद करते ही हमारे नेताओं में अपने महान पुरखों का खून उबालने लगता है और उन सबके त्याग के बारे सोचकर आंखें नम हो जाती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 44 हजारी से अधिक सामुदायिक और 2500- से अधिक सामुदायिक वन संसाधान अधिकार पत्र दिए हैं। 52 लघु वन उपजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदने की व्यवस्था की है। 500 करोड़ सालाना आदिवासी एवं वन आश्रित परिवारों को प्राप्त हों रहे हैं। विगत एक साल में 263 नए धान खरीदी केन्द्र खोला गया है। 20 लाख 53 हज़ार किसानों से 92 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई। 244 करोड़ सिंचाई जलकर माफ़ किया गया।

6000 सालाना अनुदान सहायता

भूपेश बघेल ने कहा कि मैं बहुत ही विनम्रता और भरे हुए दिल से कहना चाहता हूं कि कृषि मजदूरों की व्यथा को नहीं समझा जाना  आमानवीयता की श्रेणी में आएगा। मुझे संतोष है कि देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साल भर होने वाले कार्यक्रमों में जब देश राष्ट्रीय पर्व का उल्लास मनाएगा तो उसमें हमारे छत्तीसगढ़ के मजदूर भी शरीक होंगे। जिन्हें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत लगभग 10 लाख मजदूर भाई बहनों को ₹6000 सालाना अनुदान सहायता दी जाएगी।

सार्वभौम पीडीएस का वादा

ग्रामीण क्षेत्र में आबादी भूमि पर निवासरत लोगों को उसकी जमीन का हक दिलाने के लिए स्वामित्व योजना प्रारंभ की जाएगी। हर वर्ग के लोगों का अपनी जमीन अपना मकान और अपने सिर पर छाव का सपना जल्द पूरा करने के लिए हमारी सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। जमीन की गाइडलाइन दरों में 30% कमी को आगामी। 1 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। आवासीय भवनों के किराए पर पंजीयन शुल्क में 2% की कमी तथा महिलाओं के पक्ष में पंजीयन कराए जाने पर स्टांप शुल्क में 1% की अतिरिक्त छूट को भी जारी रखा गया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के माध्यम से राजीव नगर आवास योजना लागू की गई है। हमें जो सार्वभौम पीडीएस का वादा किया था उसे भी प्राथमिकता से पूरा किया गया है जिसके कारण प्रदेश में 2 करोड़ 52 लाख लोगों को रियायती दर पर राशन सामग्री दी जा रही है और पीडीएस का कवरेज बढ़कर 99% हो गया है।

मुख्यमंत्री सुपोषण योजना

मेरा मानना है कि बीमारी और आर्थिक तंगी के भंवर जाल में छोड़ देना हमारी बहनों और नवजात शिशुओं के साथ सबसे बड़ा अन्याय था। ईश्वर और प्रदेश की जनता को धन्यवाद, उनके आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी और कुपोषण तथा एनीमिया से मुक्ति दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के कारण प्रदेश में कुल कुपोषित बच्चों की संख्या में 32% तक की कमी आ गई। लॉकडाउन के दौरान इस अभियान को जारी रखना बहुत बड़ी चुनौती थी लेकिन अपने काम के प्रति समर्पित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने इनका 51 हजार 583 केंद्रों में दर्ज 26 लाख 27 हजार हितग्राहियों को घर पहुंच रेडी टू ईट सामग्री प्रदान की और इस तरह के संकट की घड़ी में घर पहुंचकर अभियान को जारी रखा।

75वां स्वतंत्रता दिवस 

CM ने कहा कि 75वां स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा पड़ाव है, जहां पर खड़े होकर हमें अपनी विरासत पर गर्व भी होता है और जिसके आगे ‘नवा भारत’ गढ़ने की जिम्मेदारी भी हमें उठानी है। मुझे खुशी है कि अपनी धरोहर का सम्मान करते हुए हमने ‘नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने का जो अभियान पौने तीन वर्ष पहले शुरू किया था, उसका असर न सिर्फ हमारे प्रदेश में दिख रहा है, बल्कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के हमारे प्रयासों ने पूरे देश में भी एक नई उम्मीद जगाई है। मुझे यह कहते हुए भी बहुत खुशी हो रही है कि विकास का ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ वास्तव में आजादी के दीवानों के सपनों को साकार कर रहा है।

'अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी'

विकास की हमारी समझ, उन मानवीय मूल्यों से प्रेरित है, जो आजादी के आंदोलन की बुनियाद थे। आइए, एक बार फिर याद करें हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमर वचन। सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने कहा था-हिंसक तरीकों से हमेशा हिंसक आजादी ही मिलेगी और यह भारत और दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करेगी। मैं बार-बार कहूंगा कि छत्तीसगढ़ के किसानों की जान धान में बसती है, इसलिए हमने धान खरीदी को भी न्याय का मुद्दा बनाया। विगत एक वर्ष में 263 नए धान खरीदी केन्द्र खोले गए और 20 लाख 53 हजार किसानों से 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई। इस तरह से किसानों को समर्थन मूल्य के हिसाब से 17 हजार 240 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया, जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में अब तक सबसे बड़ा कीर्तिमान है। ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ के तहत पहले वर्ष में 5 हजार 628 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि समर्थन मूल्य पर धान सहित विभिन्न फसलें बेचने वाले किसानों को दी गई है।  

सिंचाई जलकर राशि 244 करोड़ रुपए माफ

पहले हमने 1 नवम्बर 2018 की स्थिति में 17 लाख से अधिक किसानों की लंबित सिंचाई जलकर राशि 244 करोड़ रुपए माफ किए थे और अब एक बार फिर 30 जून 2020 तक लंबित सिंचाई जलकर की राशि लगभग 80 करोड़ रुपए माफ करने का निर्णय लिया है। ‘सुराजी गांव योजना’ के माध्यम से ‘नरवा-गरुवा-घुरुवा-बारी’ के संरक्षण और विकास में मिल रही सफलता मील का पत्थर है। इसके विस्तार में ‘गोधन न्याय योजना’ से गौवंश के संरक्षण, गौठान की गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला है। जब गोबर के कामकाज से बरसने वाला धन, सवा सौ करोड़ रुपए के पार हो गया है तो आज मैं यह कहना चाहता हूं कि हमने गोबर को गोधन बनाकर दिखा दिया है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि गोधन ग्रामीण व शहरी जरूरतमंद तबकों के लिए वरदान साबित होगा। वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस जैसे नए उत्पाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि के सूत्रधार बन रहे हैं। इस सफलता से यह विश्वास हो गया है कि हम छत्तीसगढ़ की माटी को जहरीले रसायनों से आजादी दिलाने में भी सफल होंगे और अच्छे पोषणयुक्त खाद्यान्नों के उत्पादन में भी नया मुकाम हासिल करेंगे। मैं बहुत विनम्रता और भरे हुए दिल से कहना चाहता हूं कि भूमिहीन कृषि मजदूरों की व्यथा को नहीं समझा जाना अमानवीयता की श्रेणी में आएगा।

विभिन्न क्षेत्रों में न्याय की खुशखबरी   

नई प्रशासनिक इकाइयों का गठन विभिन्न क्षेत्रों में न्याय की खुशखबरी लेकर आता है। पहले भी हमने 4 नये अनुविभाग और 29  तहसीलें बनाई हैं। 25 तहसीलों के गठन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा और आज मैं 18 नई तहसीलों के गठन की घोषणा करता हूं। प्रशासन की सुविधाओं को जनता के अधिक से अधिक निकट लाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है, इसलिए मैंने मुख्यमंत्री बनने के 8 माह के भीतर 15 अगस्त 2019 को ‘गौरेला- पेण्ड्रा-मरवाही’ जिला बनाने की घोषणा की थी। नए जिले का शुभारम्भ भी 6 माह के भीतर कर दिया गया था। आज मैं विकेन्द्रीयकरण के सिलसिले को और आगे बढ़ाते हुए जिलों का पुनर्गठन करते हुए चार नए जिलों ‘मोहला-मानपुर’, ‘सक्ती’, ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ और‘मनेन्द्रगढ़’ के गठन की घोषणा करता हूं।

छत्तीसगढ़ मॉडल 

मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ मॉडल से देश में विकास की जो नई अवधारणा विकसित हो रही है, समरसता और भागीदारी के साथ विकास का जो नया वातावरण बन रहा है, उससे न सिर्फ छत्तीसगढ़ के प्रति देश का विश्वास मजबूत होगा, छत्तीसगढ़ न सिर्फ देश और दुनिया के लिए नई आशाओं का गढ़ बनेगा बल्कि इसका लाभ भारत को अपनी विरासत, मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप आगे बढ़ाने में भी मिलेगा। छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय गौरव के केन्द्र के रूप में सम्मानित होगा। हम ऐसा ही ‘नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने को प्रतिबद्ध हैं।

स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने किया देश को संबोधित, जानिए भाषण की बड़ी बातें

No comments Document Thumbnail

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद PM मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही सरकार की नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 


PM मोदी  का संबोधन

  • PM नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का नया नारा दिया।
  • संबोधन के दौरान PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें नागरिक के तौर पर खुद को बदलना होगा।
  • PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है। यह पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है। कल ही देश ने भावुक निर्णय लिया है। अब से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा।
  • हर देश की विकासयात्रा में एक समय ऐसा आता है, जब वो देश खुद को नए सिरे से परिभाषित करता है, खुद को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ाता है। भारत की विकास यात्रा में भी आज वो समय आ गया है।
  • भारत ने सदियों तक मातृ-भूमि, संस्कृति और आजादी के लिए संघर्ष किया है। आजादी की ललक इस देश ने सदियों तक छोड़ी नहीं। जय-पराजय आते रहे, लेकिन मन मंदिर में बसी आजादी की आकांक्षा कभी खत्म नहीं होने दी।
  • यहां से शुरू होकर अगले 25 साल की यात्रा जब हम आजादी की शताब्दी मनाएंगे, नए भारत के सृजन का ये अमृत काल है। इस अमृत काल में हमारे संकल्पों की सिद्धि हमें आजादी के 100 साल तक ले जाएगी, गौरवपूर्ण रूप से ले जाएगी।
  • संकल्प तब तक अधूरा होता है, जब तक संकल्प के साथ परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा न हो। इसलिए हमें हमारे सभी संकल्पों को परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा करके सिद्ध करके ही रहना है।
  • हमें अभी से जुट जाना है। हमारे पास गंवाने के लिए एक पल भी नहीं है। यही समय है, सही समय है। बदलते हुए युग के अनुकूल हमें भी अपनेआप को ढालना होगा। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इसी श्रद्धा के साथ हम सब जुट चुके हैं।
  • PM मोदी ने कहा कि देश के तौर पर हमें पूर्णता की ओर जाना है।
  • PM ने कहा कि देश के हर व्यक्ति तक हर सुविधा पहुंचे।
  • PM ने कहा कि हमें शत प्रतिशत के मंत्र पर काम करना है। 
  • भाषण के दौरान PM ने कहा कि सबका प्रयास ही देश को आगे ले जाएगा।
  • PM ने  कहा कि तय सीमा में संकल्प को साकार करना है।
  • लाल किले से अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा कि देश के 100 फीसदी घरों में बिजली पहुंची है।
  • PM ने कहा कि परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा के बिना संकल्प अधूरा है।
  • PM ने कहा कि हजारों अस्पताल के पास अपने ऑक्सीजन प्लांट होंगे।
  • गरीबों के लिए सस्ती दवाओं का इंतजाम होगा।
  • PM ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर मेडिकल सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
  • PM ने कहा कि गरीबों को पोषण युक्त चावल मिलेगा।
  • PM मोदी ने कहा कि गांव-गांव तक क्वालिटी हॉस्पिटल्स होंगे।
  • 75 हजार से ज्यादा वेलनेस सेंटर बनाए गए।
  • मेडिकल शिक्षा में OBC आरक्षण का लाभ।
  • विकास के रास्ते पर सबको साथ लेकर चलना है।
  • नॉर्थ-ईस्ट की सभी राजधानियों तक ट्रेन सुविधा।
  • नॉर्थ-ईस्ट अमन चैन के लिए फैसले लिए गए।    
  • PM ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में डिलिमिटेशन का काम पूरा हुआ।
  • लद्दाख आधुनिक विकास का लक्ष्य पूरा कर रहा है।
  • किसानों के छोटे-छोटे खर्च को ध्यान में रखते हुए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई।
  • PM ने कहा कि 10 करोड़ से अधिक किसान परिवार के खातों में अब तक डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा रकम उनके अकाउंट में डाली गई।
  • PM ने कहा कि छोटा किसान अब हमारे लिए हमारा मंत्र है हमारा संकल्प है।

  • PM मोदी ने कहा कि सरकार अपनी अलग-अलग योजनाओं के तहत जो चावल गरीबों को देती है, उसे फोर्टिफाई करेगी, गरीबों को पोषणयुक्त चावल देगी। राशन की दुकान पर मिलने वाला चावल हो, मिड डे मील में मिलने वाला चावल हो, 2024 तक हर योजना के माध्यम से मिलने वाला चावल फोर्टिफाई कर दिया जाएगा।
  • हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है। यह पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है। कल ही देश ने भावुक निर्णय लिया है। अब से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा।
  • आज नॉर्थ ईस्ट में कनेक्टिविटी का नया इतिहास लिखा जा रहा है। ये कनेक्टिविटी दिलों की भी है और इंफ्रास्ट्रक्चर की भी है। बहुत जल्द नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों की राजधानियों को रेलसेवा से जोड़ने का काम पूरा होने वाला है।
  • लद्दाख भी विकास की अपनी असीम संभावनाओं की तरफ आगे बढ़ चला है। एक तरफ लद्दाख, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होते देख रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ‘सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी’ लद्दाख को उच्च शिक्षा का केंद्र भी बनाने जा रही है।
  • हमारे वैज्ञानिकों और उद्यमियों की ताकत का ही परिणाम है कि आज भारत को किसी और देश पर निर्भर नहीं होना पड़ा। आज हम गौरव से कह सकते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम भारत में चल रहा है। हम 54 करोड़ से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लगा चुके हैं।
  • आज हम अपने गांवों को तेजी से परिवर्तित होते देख रहे हैं। बीते कुछ साल, गांवों तक सड़क और बिजली जैसी सुविधाओं को पहुंचाने रहे हैं। अब गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, डेटा की ताकत पहुंच रही है, इंटरनेट पहुंच रहा है। गांव में भी डिजिटल Entrepreneur तैयार हो रहे हैं।
  • गांव में जो हमारी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी 8 करोड़ से अधिक बहनें हैं, वो एक से बढ़कर एक प्रॉडक्ट्स बनाती हैं। इनके प्रॉडक्ट्स को देश में और विदेश में बड़ा बाजार मिले, इसके लिए अब सरकार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तैयार करेगी।
  • छोटा किसान बने देश की शान, ये हमारा सपना है। आने वाले सालों में हमें देश के छोटे किसानों की सामूहिक शक्ति को और बढ़ाना होगा। उन्हें नई सुविधाएं देनी होंगी।
  • देश के 80 प्रतिशत से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। पहले जो देश में नीतियां बनीं, उनमें इन छोटे किसानों पर जितना ध्यान केंद्रित करना था, वो रह गया। अब इन्हीं छोटे किसानों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जा रहे हैं।
  • भारत को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में होलिस्टिक अप्रोच अपनाने की भी जरूरत है। भारत आने वाले कुछ ही समय में प्रधानमंत्री गतिशक्ति- नेशनल मास्टर प्लान को लॉन्च करने जा रहा है।
  • देश ने संकल्प लिया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में 75 वंदेभारत ट्रेनें देश के हर कोने को आपस में जोड़ रही होंगी। आज जिस गति से देश में नए एयरपोर्ट्स का निर्माण हो रहा है, उड़ान योजना दूर-दराज के इलाकों को जोड़ रही है, वो भी अभूतपूर्व है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.