Media24Media.com: स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता. Show all posts
Showing posts with label स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता. Show all posts

जोन स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता में हेमंत बाघ अव्वल

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द। समग्र शिक्षा जिला परियोजना कार्यालय के निर्देशन में विकासखण्ड के सभी प्राथमिक विद्यालयों में पठन कौशल वृद्धि और सुधार के लिए चरणबद्ध स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संकुल स्तर से जिला स्तर तक आयोजित प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में स्पीड से पढ़ने के कौशल का विकास हो रहा है।


महासमुन्द के शासकीय अभ्यास प्राथमिक शाला में बृजराज जोन के अंतर्गत संकुल केंद्र बृजराज पाठशाला, आदर्श कन्याप्राथमिक विद्यालय सोरिद, बेमचा, लोहारडीह,नांदगांव, डीएमएस से चयनित होकर पहुंचे प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का जोन स्तर पर स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बिंदुओं पर आकलन करने के पश्चात निर्णायकद्वय भारती सोनी और लता वैष्णव ने प्रथम स्थान पर हेमंत बाघ शासकीय प्राथमिक शाला स्टेशनपारा संकुल केन्द्र आदर्श कन्या, द्वितीय स्थान पर प्रवेश पटेल शासकीय प्राथमिक शाला रावणभाठा संकुल केंद्र बृजराज व तृतीय स्थान पर खेमराज मिरी शासकीय प्राथमिक शाला दलदली रोड का नाम घोषित किया गया।

इस अवसर संकुल समन्वयक चंद्रशेखर डोरा, शेख रशीद कुरैशी,सुरेश पटेल,सुरेंद्र चन्द्राकर गुहन साहू, शिक्षकगण मयंक चन्द्राकर, गजेंद्र टण्डन, मंदाकिनी साहू, पुरण साहू, सुधा नायक ,बसंत चन्द्राकर, हेमंत देवांगन की उपस्थिति रही। अंत मे ज़ोन प्रभारी पवन साहू व सभी संकुल समन्वयकों द्वारा निर्णायक विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेंटकर शुभकामनाएं दी गई। उक्ताशय की जानकारी गणेश टण्डन संकुल समन्वयक लोहारडीह ने दी है।

भिलाई में स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता में गरिमा और साधना प्रथम

No comments Document Thumbnail

 आरंग ।  संकुल केंद्र भिलाई में प्राचार्य चंदूलाल साहू व समन्वयक जीतेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में सोमवार को संकुल स्तरीय स्पीड रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल केंद्र के सभी शालाओं के चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें प्राथमिक शाला भिलाई से गरिमा साहू प्रथम,ओडका से वीनस परमार द्वितीय , चरौदा से रोमा धीवर तृतीय एवं माध्यमिक शाला भिलाई से साधना साहू प्रथम, चरौदा से निरूपमा साहू द्वितीय,खपरी से पूजा साहू तृतीय स्थान प्राप्त किया।सभी विजेताओं को संकुल की ओर से प्रशस्ति पत्र और पेन भेंटकर पुरस्कृत किया गया।




इस अवसर पर प्राचार्य सी एल साहू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर मूलभूत साक्षरता को बढ़ावा देना है। वही जीतेंद्र शुक्ला ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का संचालन नवाचारी शिक्षक महेन्द्र पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रधान पाठिका डार्थी तांडी,शिक्षक खम्मन साहू,गुरूचंद पारधी, गोपाल चंद्राकर, संतोष धीवर, शिक्षिका पायल शुक्ला,किरण यादव,भृत्य उमाशंकर साहू सहित संकुल केंद्र के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। सभी विजेताओं को संकुल प्राचार्य व समन्वयक सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विकासखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.