Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सोसाइटी. Show all posts
Showing posts with label सोसाइटी. Show all posts

लहंगर के सोसाइटी के लिए होगा खाद गोदाम का निर्माण : संसदीय सचिव ने किया निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम पंचायत लहंगर के सोसाइटी में खाद गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि गोदाम बनने से किसानों को फायदा होगा। मंगलवार को ग्राम पंचायत लहंगर में खाद गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे।

अध्यक्षता कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेंद्र साहू, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, वरिष्ठ नेता अरूण चंद्राकर, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, राधेलाल सिन्हा, दिलीप जैन, मानिक साहू, संतोष चंद्राकर, गंगाराम पटेल, केशव चौधरी, उदयराम ध्रुव, राधेश्याम ध्रुव मौजूद थे। पूजा-अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने खाद गोदाम निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि यहां खाद गोदाम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस दिशा में ग्रामीणों ने ध्यानाकर्षित कराया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए खाद गोदाम निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कराई गई। खाद गोदाम निर्माण होने से किसानों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच मीना बाई देवदास, बेद राम ध्रुव, गौतम राम ध्रुव, पंचराम धु्रव ,जयसिंह ध्रुव, सुरेंद्र ध्रुव, ,कोमल सिन्हा, सदाराम ध्रुव, मन्नू यादव, नकुल निषाद ,भागी राम ध्रुव, खेदु राम यादव, मोहन सिन्हा, गौराम ध्रुव, रेखलाल चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, रामेश्वर यादव, घसिया यादव, पुनित यादव बलराम ध्रुव, मनराखन ठाकुर, रूप सिंह नेताम, वीरेंद्र ध्रुव, मनीष ध्रुव, श्रीराम ध्रुव, कृष्ण लाल साहू, कुश कुमार पटेल, राजेश कुमार साव, हिरा लाल चौधरी, कली राम सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

महासमुंद : रेड्क्रॉस कौसलर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। समापन समारोह में सभापति डॉ अनिता रावटे उपसभापति दाऊ लाल चंद्राकर सभापति विश्वनाथ पाणिग्रही सदस्य इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे। डॉ अनीता रावटे सभापति ने महासमुंद जिले में रेड क्रॉस के गठन के बारे में बताते हुए कहा की जिले में जब लाइफ लाइन एक्स्प्रेस आया था तब रेड्क्रॉस का गठन यहां के नागरिकों ने किया था। उप सभापति दाऊ लाल चंद्राकर ने सभी प्रतिभागियो से कहा कि आप प्रत्येक विद्यालय में रेड क्रॉस के प्रशिक्षण के अनुसार कार्यक्रम चलाएं एवं बच्चों को प्रशिक्षित करें। विश्वनाथ पानीग्रही ने भी सभा को संबोधित किया।



इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद द्वारा नीलेश कुमार क्षीर सागर कलेक्टर महासमुंद, जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी के उप समिति के पदेन अध्यक्ष श्रीमती एस चंद्रसेन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद एस आर बंजारे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद एवं अशोक गिरिगोस्वामी के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय काउंसलर्स प्रशिक्षण पॉलिटेक्निक कॉलेज बरोंडा बाजार महासमुंद में संपन्न हुआ।

जिले भर से जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर प्रशिक्षण में उपस्थित रहे उक्त प्रशिक्षण का संचालन जिला संगठक अशोक गिरि गोस्वामी ने तथा प्रशिक्षण डा यशवंत चंद्राकर नेशनल प्रशिक्षक इंडियन सोसाइटी एवं जिला प्रशिक्षक के रूप में दिनेश कुमार साहू व्याख्याता द्वारा रेड्क्रॉस का इतिहास, एवम उद्देश्य के साथ साथ प्राथमिक सहायता  के अंतर्गत घायल ब्यक्ति सहायता करना, जलने पर, कुत्ते के काटने, सर्प के काटने, पर सहायता की जानकारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए महासमुंद से प्रकाश दास मानिकपुरी  राम कुमार जांगड़े, अर्चना तिवारी



भावना पांडव, बागबाहरा से पुष्प लता भार्गव सरायपाली से यशवंत चौधरी पिथौरा एवं बसना विकासखंड से बहुत संख्या में जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर उपस्थित रहे समापन के मुख्य अतिथि अनीता जी रावटे सभापति  तथा दाऊ लाल चंद्राकर उपसभापति एस आर बंजारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला महासमुंद श्रीमती चंद्रसेन पदेन अध्यक्ष जूनियर रेड क्रॉस उप समिति जिला महासमुंद एवं जिला शिक्षा अधिकारी, ने जिले में रेडक्रास की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय कर जिला स्तरीय जूनियर रेड क्रॉस शिविर के आयोजन किए जाने पर जोर दिया। सहायक जिला क्रीडा अधिकारी अंजलि बरमाल उपस्थित रहे।

अंत में प्रतिभागियों को प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं अतिथियों को मोमेंटो देकर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। प्रशिक्षण लेने वालों में अजय चंद्राकर, देवेंद्र साहू, नरेश विश्वकर्मा, विनीता दीवान, पी डी मानिकपुरी, कृति थवाईत, नीलम कुमार सिन्हाअर्चना तिवारी, यशवंत कुमार चौधरी, अमित, भावना पांडव, विद्या साहू सेवन दास मानिकपुरी, वेदराम रात्र, रेखा राजपूत, हरेंद्र साहू , केशव राम निषाद, केशव राम निषाददयानंद चौधरी, उषा पटेलराजीव तिवारी, सुभाष चंद्राकर, जयदेव साहू, भीमसेन पटेल, भूमिका साहू, दीपिका साहू ,रामेश्वरी साहू, प्रीति विश्वकर्मा, रामेश्वर यादव, वर्षा लहरें, शिवांगी राजपूत, मुरली मनोहर देहाडी, दिनेश कुमार साहू मिथिलेश साहू प्राचार्य पब्लिक उत्तर माध्यमिक विद्यालय बरोंडा बाजार यशवंत मौर्य चेतन दीवान आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में जिला स्तरीय यूथ रेड क्रॉस काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। यह कार्यक्रम  एसआर बंजारे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी महासमुंद एवं मुख्य अतिथि प्रोसेसर अनसूया अग्रवाल  प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद उपस्थिति में संपन्न हुआ।



महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एस बी कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया एवं जिला संगठक अशोक गिरी गोस्वामी ने उपस्थित प्रतिभागियों को महासमुंद रेडक्रास गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डॉ यशवंत चंद्राकर आयुर्वेद अधिकारी एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक आईआरसी ने आज के प्रशिक्षण में घायल व्यक्ति को किस प्रकार उपलब्ध साधनों से स्थानांतरित किया जा सकता है का प्रशिक्षण दिया साथ ही मिर्गी, कुत्ते के काटने, उंगली या पैर कट जाने की स्थिति  पानी में डूबने जैसी स्थितियों में सहायता प्रदान करना सिखाया।

दिनेश साहू व्याख्याता शासकीय विद्यालय बढ़ाई पाली द्वारा रक्तदान का महत्व एवं यूथ रेड क्रॉस की पंजीकरण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से उपस्थित मनोज डडसेना द्वारा आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, साइबर सिक्योरिटी, अभिव्यक्ति ऐप संबंधी आवश्यक जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।

महाविद्यालय की छात्राओं ने सड़क दुर्घटना सर्पदंश, चोकिंग, करंट लगने जैसी आपात स्थितियों मे सहायता प्रदान करने मॉक ड्रिल द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें रीना, कावेरी, मनीषा, प्रीति,त्रिवेणी , किरन पटेल ,तनु चन्द्राकार,सना, प्रिया,जानू, कल्पना यादव, निकिता, अंजू, आरती, अलीशा, तनुजा भोई, भुनेश्वरी मिमांशी प्रीति किरण सावित्री श्रद्धा तिवारी चित्ररेखा चौधरी ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन यूथ रेडक्रास अधिकारी डॉ स्वेतलाना नागल ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियो के हाथों से सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण अजय श्रीवास, वीके साहू, सुश्री वंदना यादव, सुश्री कविता वही, अरविंद साहू, सुश्री प्रेरणा एक्का अतिथि व्याख्याता गण एवं स्टाफ कर उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.