Media24Media.com: महासमुंद : रेड्क्रॉस कौसलर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : रेड्क्रॉस कौसलर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Document Thumbnail

महासमुंद। समापन समारोह में सभापति डॉ अनिता रावटे उपसभापति दाऊ लाल चंद्राकर सभापति विश्वनाथ पाणिग्रही सदस्य इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे। डॉ अनीता रावटे सभापति ने महासमुंद जिले में रेड क्रॉस के गठन के बारे में बताते हुए कहा की जिले में जब लाइफ लाइन एक्स्प्रेस आया था तब रेड्क्रॉस का गठन यहां के नागरिकों ने किया था। उप सभापति दाऊ लाल चंद्राकर ने सभी प्रतिभागियो से कहा कि आप प्रत्येक विद्यालय में रेड क्रॉस के प्रशिक्षण के अनुसार कार्यक्रम चलाएं एवं बच्चों को प्रशिक्षित करें। विश्वनाथ पानीग्रही ने भी सभा को संबोधित किया।



इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद द्वारा नीलेश कुमार क्षीर सागर कलेक्टर महासमुंद, जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी के उप समिति के पदेन अध्यक्ष श्रीमती एस चंद्रसेन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद एस आर बंजारे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद एवं अशोक गिरिगोस्वामी के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय काउंसलर्स प्रशिक्षण पॉलिटेक्निक कॉलेज बरोंडा बाजार महासमुंद में संपन्न हुआ।

जिले भर से जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर प्रशिक्षण में उपस्थित रहे उक्त प्रशिक्षण का संचालन जिला संगठक अशोक गिरि गोस्वामी ने तथा प्रशिक्षण डा यशवंत चंद्राकर नेशनल प्रशिक्षक इंडियन सोसाइटी एवं जिला प्रशिक्षक के रूप में दिनेश कुमार साहू व्याख्याता द्वारा रेड्क्रॉस का इतिहास, एवम उद्देश्य के साथ साथ प्राथमिक सहायता  के अंतर्गत घायल ब्यक्ति सहायता करना, जलने पर, कुत्ते के काटने, सर्प के काटने, पर सहायता की जानकारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए महासमुंद से प्रकाश दास मानिकपुरी  राम कुमार जांगड़े, अर्चना तिवारी, 



भावना पांडव, बागबाहरा से पुष्प लता भार्गव सरायपाली से यशवंत चौधरी पिथौरा एवं बसना विकासखंड से बहुत संख्या में जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर उपस्थित रहे समापन के मुख्य अतिथि अनीता जी रावटे सभापति  तथा दाऊ लाल चंद्राकर उपसभापति एस आर बंजारे मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला महासमुंद श्रीमती चंद्रसेन पदेन अध्यक्ष जूनियर रेड क्रॉस उप समिति जिला महासमुंद एवं जिला शिक्षा अधिकारी, ने जिले में रेडक्रास की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय कर जिला स्तरीय जूनियर रेड क्रॉस शिविर के आयोजन किए जाने पर जोर दिया। सहायक जिला क्रीडा अधिकारी अंजलि बरमाल उपस्थित रहे।

अंत में प्रतिभागियों को प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं अतिथियों को मोमेंटो देकर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। प्रशिक्षण लेने वालों में अजय चंद्राकर, देवेंद्र साहू, नरेश विश्वकर्मा, विनीता दीवान, पी डी मानिकपुरी, कृति थवाईत, नीलम कुमार सिन्हा,  अर्चना तिवारी, यशवंत कुमार चौधरी, अमित, भावना पांडव, विद्या साहू सेवन दास मानिकपुरी, वेदराम रात्र, रेखा राजपूत, हरेंद्र साहू , केशव राम निषाद, केशव राम निषाद, दयानंद चौधरी, उषा पटेल, राजीव तिवारी, सुभाष चंद्राकर, जयदेव साहू, भीमसेन पटेल, भूमिका साहू, दीपिका साहू ,रामेश्वरी साहू, प्रीति विश्वकर्मा, रामेश्वर यादव, वर्षा लहरें, शिवांगी राजपूत, मुरली मनोहर देहाडी, दिनेश कुमार साहू मिथिलेश साहू प्राचार्य पब्लिक उत्तर माध्यमिक विद्यालय बरोंडा बाजार यशवंत मौर्य चेतन दीवान आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.