Media24Media.com: सोशल मीडिया

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सोशल मीडिया. Show all posts
Showing posts with label सोशल मीडिया. Show all posts

छत्तीसगढ़ : साइड देने की बात को लेकर महिला और युवक के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी मुख्य मार्ग पर एक मारपीट की घटना सामने आई, जिसमें साइड देने को लेकर ई-रिक्शा चालिका और एक्टिवा सवार युवक के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


ई-रिक्शा चलाने वाली सोनिया के अनुसार, जब वह सवारी छोड़कर घर लौट रही थी, तब सामने से आ रहे एक एक्टिवा सवार युवक ने न केवल दुर्व्यवहार किया बल्कि गाली-गलौज भी की। इसके बाद युवक ने उस पर हमला कर दिया। सोनिया ने मदद के लिए लोगों से गुहार लगाई, लेकिन कोई भी सहायता के लिए आगे नहीं आया। युवक ने चप्पल से उसकी पिटाई की और फिर मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद उसने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।

मारपीट की इस घटना के बाद ई-रिक्शा चालकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक मानिकपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जो अपने पिता के साथ आटा चक्की में काम करता है। मामले को लेकर मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि यह पता लगाया जाएगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और कौन-कौन इसमें शामिल था। फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन : मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्वप्रमाणीकरण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत उप-निर्वाचन के लिए मतदान तिथि 13 नवम्बर तथा उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्वप्रमाणीकरण आवश्यक है।

मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी परिपत्र की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान दिवस और उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों के लिए यह अनिवार्य होगा। आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस और उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व जिला अथवा राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तरीय तथा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति को प्रमाणन हेतु प्राप्त आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आवेदनकर्ताओं द्वारा ऐसे विज्ञापन के प्रस्तावित प्रकाशन दिनांक से कम से कम दो दिवस पूर्व मीडिया प्रमाणन समिति को आवेदन प्रस्तुत किए जाने चाहिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने बताया कि मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन के बाद वे दल अथवा प्रत्याशी जो इससे प्रभावित होते हैं, उनके पास किसी भी प्रकार की सफाई अथवा खंडन का अवसर नहीं होता। ऐसे में स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए मतदान दिवस के एक दिन पहले और मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में  राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व विज्ञापनों का पूर्वप्रमाणन आवश्यक है।

सोशल मीडिया पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की पैनी नजर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए बलौदाबाजार जिले में सोशल मीडिया पर जिला एवं पुलिस प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति के रिपोर्ट के आधार पर लगातार संदिग्ध आईडी की पहचान हेतु गूगल, इंस्टाग्राम,फेसबुक, व्हाट्सप कंपनियों से सायबर सेल द्वारा संपर्क किया जा रहा है। जिसके तहत 88 यूआरएल मेटा को भेजा गया था। जिसमें से 19 इंस्ट्राग्राम को पेज को बंद करने की कार्रवाई की गई है। 

साथ ही 3 इंस्टाग्राम पेज से वीडियो को डिलीट किया गया है। इसके साथ ही अनुविभाग गिरौद द्वारा 5 अपराधियों की पहचान कर एक के खिलाफ धारा 107,116 (3) के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही चार ने माफीनामा कबूल करते हुए उनके परिजनों को उक्त प्रकरणों में भी समझाईश दी गई है। इसके अतिरिक्त सायबर पुलिस एवं थाना प्रभारियों की मदद से सोशल मीडिया में असंवैधानिक एवं गैर कानूनी कार्य करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले वासियों से अपील करते हुए किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया में भड़काऊ कंटेन्ट पोस्ट करने बचने कहा है। यदि किसी भी व्यक्ति का पोस्ट भड़काऊ या सामजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला होगा तो निश्चित ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।  गौरतलब है की कानून एवं व्यवस्था के संदर्भ में सोशल मीडिया के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया में जिले के सम्बन्ध में चल रहे गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं नकारात्मक गतिविधियों सम्बन्धी लेखों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से सोशल मीडिया में नकारात्मक लेखों,तथ्यों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।अवैधानिक, असंवैधानिक, गैर कानूनी एवं आपत्तिजनक पोस्ट, कमेंट्स आदि पाये जाने पर समिति प्रतिदिन जानकारी संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को त्वरित कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जा रहा है।

भिलाई 3 : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से मचा बवाल, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 भिलाई 3 : पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में बीती राज समुदाय विशेष के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। लोगों का आरोप था कि दूसरे समुदाय के युवक ने सोशल मीडिया पर उनके धर्म को अपमानित करने वाला पोस्ट डाला। इससे समाज के लोग आहत हैं और युवक के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। बड़ी संख्या में विशेष समुदाय के लोगों के थाने पहुंचने पर काफी हंगामा मचा। मौके पर एएसपी से लेकर सभी आला अधिकारी पहुंचे और माहौल को शांत कराया। इस मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ धारा 295-ए-IPC, 67ए-एलसीजी के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर है। समुदाय विशेष के त्योहार के बीच पोस्ट वायरल होने से विवाद बढ़ा। भिलाई तीन निवासी पुष्पराज सिंह नाम के युवक द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर यह आपत्तिजनक पोस्ट डाला। बताया जा रहा है कि इसके बाद समुदाय विशेष के लोगों ने पुष्पराज से संपर्क किया और उक्त पोस्ट को हटा लेने कहा। इसके बाद भी उसने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद कुछ युवक पुष्पराज सिंह के जिम पर भी पहुंचे लेकिन वह नहीं मिला। विवाद बढ़ता गया और समाज के लोग जमा होते गए।

देर रात मामला तब बिगड़ गया और समाज विशेष के लोगों ने नेशनल हाइवे जाम करने का प्रयास किया। इस बीच एएसपी सुखनंदन राठौर सहित आसपास के थाना प्रभारी व पुलिस बल पहुंच गया। एएसपी सुखनंदन राठौर ने भीड़ को समझाइश दी है। इसके बाद भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर भीड़ वहां से हटी। इधर इस मामले में पुरानी भिलाई थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि पुष्पराज सिंह नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम और वॉट्सएप पर धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 295-ए-IPC, 67ए-एलसीजी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


’लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’ क्रिएटर मीट अप का आयोजन 24 फरवरी को

No comments Document Thumbnail

सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग पर चर्चा हेतु एक दिवसीय मीट अप का आयोजन


रायपुर : राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा आगामी 24 फरवरी को क्रिएटर्स मीट अप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद भवन के ऑडिटोरियम में होगा।

आयुक्त जनसंपर्क  मयंक श्रीवास्तव ने इस संबंध में बताया कि मीट अप में सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया का महत्व, नई सरकार से युवाओं की उम्मीदें, सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर राय शुमारी की जाएगी। कार्यक्रम में राज्य शासन में विभिन्न पदों पर पदस्थ वरिष्ठ आई ए एस और आई पी एस अधिकारी भी शामिल होंगे, जिन्होंने आम जनता की मदद, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, जनजागरुकता आदि में सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग किया है। साथ ही ऐसे सोशल मीडिया क्रिएटर भी आमंत्रित किया गया हैं, जिन्होंने प्रदेश की कला, संस्कृति, पर्यटन के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स का सम्मान भी किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा गूगल फॉर्म के माध्यम से सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सहभागिता का मौका दिया जा रहा है। यह गूगल फॉर्म विभाग की सोशल मीडिया साइट्स पर उपलब्ध होगा। क्रिएटर्स के चयन का अंतिम निर्णय जनसंपर्क विभाग द्वारा लिया जायेगा।

महतारी वंदन योजना के फर्जी लिंक से सावधान रहने की अपील

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। महिला एवं बाल विकास विभाग ने महतारी वंदन योजना में आवेदन के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे फर्जी लिंक से महिलाओं को सावधान रहने की अपील की है। विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विभाग द्वारा www.mahtarivandan.cgstate.gov.in और मोबाइल ऐप जारी किया गया है,

इस लिंक और एप्प पर महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। आवेदन के लिए किसी भी तरीके का शुल्क नहीं देना है। इसके अलावा महिलाएं अपने इलाके के आगंनबाडी़ केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) और वार्ड प्रभारी से संपर्क कर उनके लॉगिन यूजर आईडी से आवेदन कर सकती है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पात्र आवेदकों को फॉर्म भरने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा फर्जी लिंक सोशल मीडिया में वायरल किया गया है। महिलाओं के मोबाइल, व्हाट्सअप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से https://www.mahtarivandanyojana.info/beneficiary-apply नाम से लिंक आएं तो इस लिंक का उपयोग नहीं करें। विभाग द्वारा आवेदन के लिए किसी भी निजी संस्था अथवा व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया गया है।

 

Chhattisgarh : सर तन से जुदा करने की फिर धमकी, दुर्ग में जुर्म दर्ज, शिक्षिका फरार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ खैरागढ़ में विवादित ढांचे की तस्वीर डालकर सर तन से जुदा करने जैसे आपत्तिजनक शब्द लिखकर सोशल मीडिया में शेयर करने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि दुर्ग में फिर एक विशेष समुदाय के युवक ने वक्त आने पर सर तन से जुदा करने की धमकी दे डाली। इस युवक ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक भड़काऊ पोस्ट डाला है। पोस्ट में उसने विवादित ढांचा की फोटो डालकर भड़काऊ पोस्ट किया था। बजरंग दल ने युवक के खिलाफ जामुल थाने में शिकायत की थी।


विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) के सेवा प्रमुख जितेश सिंह (27) के मुताबिक युवक के भड़काऊ पोस्ट ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इससे मेरी और पूरे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जितेश ने बताया कि युवक ने पोस्ट में लिखा था कि “सबर जब वक्त हमारा आएगा, तब सिर धड़ से अलग किए जाएंगे।” इस तरह के भड़काऊ पोस्ट वायरल कर प्रभु राम पर आस्था रखने वाले संप्रदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया गया है। पोस्ट डालने वाला युवक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र का रहने वाला है। इंस्टाग्राम आईडी के अनुसार उसका नाम रेहान किंग यानी रेहान खान है। उसके इस पेज को जेके शाबिर, आतिफ सूफी जैसे लोगों ने अपने पेज में शेयर भी किया है।

नामांकन दाखिल करने पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल, पत्नी मुक्तेश्वरी ने किया तिलक

No comments Document Thumbnail

भिलाई : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. 70 विधानसभा सीटों के लिए आज प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज नामांकन भरेंगे. इससे पहले उनके भिलाई स्थित निवास पर उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने सीएम का तिलक किया. जिसके बाद सीएम नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुए.


मुख्यमंत्री ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि- हर बार वह दिन याद आता है जब पहली बार नामांकन दाखिल करने गया था। आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने भिलाई निवास से निकला हूं। मेरी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी ने हर बार की तरह तिलक किया। आप सबका प्यार मेरा संबल है। छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए, आप सबकी सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का वादा आपसे करता हूं।



एअर इंडिया एक्सप्रेस ने विमान का बदला लुक, नए डिजाइन का हुआ अनावरण

No comments Document Thumbnail

 मुंबई। टाटा समूह की एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने नए ब्रांड लुक और डिजाइन का अनावरण कर दिया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नारंगी और फिरोजा समेत चार रंगों को प्रमुखता दी है।


एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सोशल मीडिया पर विमान के नए लुक की तस्वीरें शेयर की है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पोस्ट कर लिखा कि आज रात हम सिर्फ एक नए ब्रांड का अनावरण नहीं कर रहे हैं। बल्कि हम आपके साथ अपने नए दृष्टिकोण को भी साझा कर रहे हैं। जो ये बताता है कि हम कौन हैं और क्या बनना चाहते हैं।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आलोक सिंह के हवाले से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हम नए भारत के स्मार्ट कनेक्टर बनने के लिए वास्तव में गौरवान्वित हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कैंबेल विल्सन के हवाले से कहा कि हमें एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए अपने नए ब्रांड लुक पेश करने पर गर्व है, जो एयर इंडिया समूह और न्यू इंडिया के स्मार्ट कनेक्टर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। घरेलू और कम दूरी के इंटरनेशनल नेटवर्क में बेहतर मूल्य, पहुंच और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस नई पीढ़ी की एयरलाइन बनने जा रही है।

छत्तीसगढ़ के सीनियर IAS अफसर का फेसबुक अकाउंट हैक, सोशल मीडिया में दी जानकारी, कहा…

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृह विभाग के प्रमुख सचिव और सीनियर IAS अफसर मनोज पिंगुआ का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया में दी है। मनोज पिंगुवा ने अपने अकाउंट हैक होने की सूचना व्हाट्सअप के माध्यम से दी है। 


उन्होने लोगों से आगाह किया है कि उनके एकाउंट से कोई भी संदेहास्पद मैसेज आए तो रिप्लाई न करें। साइबर एक्सपर्ट की टीम इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

सीनियर आईएएस मनोज पिंगुवा को जब अपने अकाउंट हैक होने की जानकारी का पता चला। तो उन्होंने अपने सेंसटिव पद की गंभीरता को देखते हुए इस बात को सभी के साथ शेयर किया। उन्होंने व्हाट्सएप स्टेटस पर बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैकर्स ने हैक कर लिया है। यदि उनके अकाउंट से किसी भी तरह का डाउटफुल मैसेज आए। तो कोई मैसेज का रिप्लाई न करें।




प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में वायरल आदेश फर्जी, सचिव ने दी जानकारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सोशल मीडिया में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में एक आदेश वायरल हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि यह फर्जी आदेश है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है। 

सामान्य विभाग के सचिव ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में एक फर्जी आदेश वायरल हुआ है जिसमें कहा गया है कि राज्य शासन के विभिन्न विभाग के पदों में विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की विभागीय परीक्षा में अनुतीर्ण विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर दिया जाएगा। डा. सिंह ने बताया कि इस फर्जी आदेश में यह लिखा है कि विभागवार परीक्षा में 205 अभ्यर्थी शामिल हुए जिसमें 182 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए और शेष 23 अनुत्तीर्ण हुए।

अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर द्वितीय अवसर प्रदान करते हुए अंतिम परीक्षा परिणाम 20 नवंबर तक घोषित कर परिणाम की एक प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराएं। डॉ. सिंह ने बताया कि यह आदेश पूरी तरह से फर्जी है और इसमें मनगढ़ंत बात लिखी है जिसका खंडन विभाग द्वारा किया जाता है।

चित्रकोट जलप्रपात से महिला लगाई छलांग, बोट चालक ने बचाई जान, देखें वीडियो…

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। चित्रकोट जलप्रपात के ऊपर से महिला का छलांग लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद की वजह से एक 35 वर्षीय महिला ने मिनी नियाग्रा फॉल के टॉप से कूद गई। जलप्रपात से नीचे गिरी महिला ने तैरकर अपनी जान बचाने की कोशिश की।


इस दौरान चित्रकोट में टूरिस्टों को घुमाने वाले बोट चालक ने महिला की जान बचाई। अभी महिला की स्थिति सामान्य है। बताया जा रहा कि यह महिला चित्रकोट स्थित होटल में काम करती थी। विदित हो कि पिछले साल भी एक युवती ने चित्रकोट जलप्रपात से छलांग लगाई थी। यहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की वजह से ऐसे हादसे हो रहे हैं।

देखें वीडियो…

अपने छत्तीसगढ़िया कल्चर को बढ़ावा दें क्रिएटर्स : भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार शाम सोशल मीडिया क्रिएटर्स से भेंट-मुलाकात की। राजधानी रायपुर के एक हॉटल में ‘कका मीट क्रिएटर्स‘ नाम से आयोजित कार्यक्रम में वे प्रदेशभर से आए सोशल मीडिया क्रिएटर्स से रूबरू हुए। इस दौरान सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने मुख्यमंत्री से कई रोचक सवाल भी पूछे और मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज़ में उनके जवाब भी दिए।
                   

‘कका मीट क्रिएटर्स‘ में कला-संस्कृति, मनोरंजन, खानपान, पर्यटन, बोली-भाखा, रेडियो, वाइल्ड लाइफ, एडवेंचर, सूचना, फोटो- वीडियोग्राफी सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े तथा अपनी क्रिएटिविटी से खास पहचान बना चुके सोशल मीडिया क्रिएटर्स, इंफ्लुएंसर और यू-टयूबर्स बड़ी संख्या में मौजूद थे तथा उनमें गजब का उत्साह था। मुख्यमंत्री बघेल ने टेबल-दर-टेबल क्रिएटर्स तक पहुंचकर उनसे बातचीत की। उनके सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अब सबके हाथ में मोबाइल आ गया। हाथ में ही सब खबर मिल जाती है।
                           

हर वो आदमी आज कल पत्रकार बन गया है, जिसके पास स्मार्ट फोन है। जिसे कुछ भी लिखना, पढ़ना नहीं आता वह भी अपनी टांग अड़ाता है, इसलिए अच्छे-अच्छे लोग लिखना बंद कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौर में वाट्सएप यूनिवर्सिटी बहुत खतरनाक है। कोई आदमी बहुत मेहनत कर जिंदगी भर की तपस्या करने के बाद अपना एक व्यक्तित्व बनाता है, लेकिन वाट्सएप यूनिवर्सिटी वाट लगा देती है। वाट्सएप यूनिवर्सिटी वालों की कोई क्रेडिबिलिटी नहीं होती है। वो तो नेहरू जी के बारे में भी गलत बातें प्रचारित करते हैं। ये वाट्सएप यूनिवर्सिटी किसी की छवि बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। सोशल मीडिया बहुत बड़ा मंच है, इसकी भूमिका रचनात्मक हो।
                    

हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में दिवंगत छत्तीसगढ़ के फेमस यू-ट्यूबर देवराज पटेल को याद करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारे प्रदेश के सोशल मीडिया क्रिएटर्स बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। एक महिला क्रिएटर के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी काकी के साथ बहुत सी फिल्में देखी हैं। पाटन क्षेत्र के एक क्रिएटर ने अपना और अपने गांव का नाम बताया तो मुख्यमंत्री ने उनके पिता का नाम लेते हुए पूछा कि आप उनके लड़के हैं क्या। महिला सुरक्षा को लेकर वाहनों में पेनिक बटन जैसी व्यवस्था करने के लिए महिला क्रिएटर ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
                       

घूमने के लिए छत्तीसगढ़ में पसंदीदा पर्यटन स्थल के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन के लिए एक से बढ़कर एक स्थान हैं, घूमने-फिरने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पढ़ाई में एवरेज थे। मस्ती भी बहुत करते थे। बारिश के दिनों में नाला में बाढ़ आ जाती थी, तो स्कूल बंक बहुत होता था। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मैं सोशल मीडिया क्रिएटर होता तो खेती-किसानी पर क्रिएटिव बनाता। उन्होंने क्रिएटर्स से कहा कि वे अपने छत्तीसगढ़िया कल्चर को बढ़ावा दें। कलेवा को दिखाते हैं तो मुंह में पानी आ जाता है। एक बाल क्रिएटर ने मुख्यमंत्री से कहा कि गरीब बच्चे पहले पढ़ नहीं पाते थे, आपने ऐसा स्कूल बनवाया है जहां फ्री में एजुकेशन मिलता है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

सोशल मीडिया पर पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई की सेहत खराब होने की सूचना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिया त्वरित संज्ञान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सोशल मीडिया पर मशहूर पंडवानी कलाकार पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई जी की तबियत खराब होने की खबर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा तत्काल डाक्टरों की टीम तीजन बाई जी के ग्राम गनियारी स्थित निवास पर पहुंची और उनकी जांच की।

                                 

मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जिला दुर्ग डॉ. जे पी मेश्राम ने बताया कि बीएमओ पाटन डॉ. आशीष शर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चिकित्सा अधिकारी दल को निर्देशित किया। इसके बाद डॉक्टर भुवनेश्वर कठोतिया एवं नर्सिंग स्टाफ गुलशन खलखो ने अतिशीघ्र उनके निवास गनियारी में पहुंचकर उनकी जांच की। डॉ कठोतिया ने स्वास्थ्य जांच करने के बाद एवं उनके सेक्टर 9 हॉस्पिटल से  पूर्व से चल रहे ईलाज, दवाओं आदि की जानकारी ली एवं उचित परामर्श दिया। उनके परिवार जन द्वारा उन्हें वर्तमान में घर में ही स्वास्थ्य लाभ लेने निवेदन किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीजन बाई जी का पूर्व से कोरोनरी आर्टरी डिसीज, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, स्ट्रोक विथ रेसीड्यूल परेसिस आदि का ईलाज चल रहा है। उनके सलाहकार चिकित्सक द्वारा सुझाई गई दवाईयां उनके द्वारा ली जा रही हैं।

Tomato Price Hike : बढ़ रहे हैं टमाटर के दाम और कब तक कम होगी कीमत? सरकार ने दिया जवाब

No comments Document Thumbnail

 Tomato Price Hike : टमाटर की कीमतों में आए तेज उछाल को लेकर विपक्षी नेता सरकार पर हमलावर हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं. वहीं सरकार ने इसे अस्थायी और मौसम जनित परिस्थिति बताते हुए मंगलवार को कहा कि इसके दाम जल्द ही नीचे आ जाएंगे. देश के कई शहरों में 100 रुपये और उससे भी अधिक दाम पर टमाटर बिकने की खबरें आ रही हैं. इसकी वजह से खाना बनाने में प्रमुखता से इस्तेमाल होने वाले टमाटर ने घरों का बजट बिगाड़ने का काम किया है.


उपभोक्ता मामलों के विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह ने इस संदर्भ में ‘न्यूज एजेंसी’ से कहा कि टमाटर की कीमतों में तीव्र वृद्धि एक अस्थायी समस्या है. उन्होंने कहा, ‘हर साल इस समय ऐसा होता है. दरअसल टमाटर बहुत जल्द खराब होने वाला खाद्य उत्पाद है और अचानक बारिश होने से इसकी ढुलाई पर असर पड़ता है.’ उपभोक्ता मामलों के विभाग के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 27 जून को अखिल भारतीय स्तर पर टमाटर की औसत कीमत 46 रुपये प्रति किलो रही. हालांकि इसकी अधिकतम कीमत 122 रुपये प्रति किलो भी दर्ज की गई है.

देश के मेट्रो शहरों में क्या भाव टमाटर

देश के चार मेट्रो शहरों की बात करें तो दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 60 रुपये प्रति किलो, मुंबई में 42 रुपये प्रति किलो, कोलकाता में 75 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 67 रुपये प्रति किलो रही, हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और कर्नाटक के बेल्लारी में टमाटर का भाव 122 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है.

दिल्ली की मदर डेयरी पर दोगुना हुआ दाम

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में दूध एवं फल सब्जियों की बिक्री करने वाली मदर डेयरी के स्टोर पर भी टमाटर का भाव एक हफ्ते में ही दोगुना होकर करीब 80 रुपये प्रति किलो हो चुका है. प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में बारिश होने से टमाटर की आपूर्ति बाधित होने से इसके दाम में उछाल आया है. मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा, ‘मानसून आने से टमाटर की फसल इस समय मौसमी बदलावों से गुजर रही है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने से टमाटर की फसल प्रभावित हुई है और इसकी आपूर्ति भी मांग की तुलना में कम हो गई है.’

दिल्ली में 80 से 120 रुपए किलो टमाटर

राजधानी दिल्ली में सब्जी विक्रेता अलग अलग जगहों पर टमाटर को 80 से 120 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रहे हैं. पश्चिम विहार इलाके में सब्जियों के विक्रेता बब्लू ने कहा, ‘हम 15 जून तक 25 से 30 रुपये प्रति किलो के भाव पर टमाटर बेच रहे थे. कुछ दिनों में ही यह 40 रुपये प्रति किलो हो गया और फिर 60 और 80 रुपये प्रति किलो के भाव तक पहुंच गया है.’ सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फसल सत्र 2022-23 में टमाटर का उत्पादन 2,062 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जबकि इसके एक साल पहले यह 2,069 करोड़ टन रहा था.

सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय का पत्र पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक, एफआईआर दर्ज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किये जा रहे छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय के पत्र को छत्तीसगढ़ स्टेट फेक न्यूज कंट्रोल एंड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल द्वारा फेक न्यूज करार दिया गया है। इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

वायरल किया जा रहा छत्तीसगढ़ के गृह मंत्रालय का पत्र पूर्णतः फेक है। इस संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा किसी भी प्रकार का पत्र जारी नहीं किया गया है। फेक पत्र में कान्यकुब्ज, सरयूपारिण या अन्य पुजारी ब्राम्हणों पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर कार्रवाई का उल्लेख किया गया है, जो पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक है।

राशि लेकर फूड सेफ्टी मित्र बनाने और हर महीने वेतन देने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित विज्ञापन गलत एवं भ्रामक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राशि लेकर फूड सेफ्टी मित्र बनाने और हर महीने वेतन देने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित विज्ञापन गलत एवं भ्रामक है। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय के अधिकारियों को मिली सूचना के अनुसार कुछ निजी कंपनियां युवाओं को फूड सेफ्टी मित्र बनाने के बहाने 20 हजार रुपए से एक लाख रुपए तक की राशि की मांग कर रहे हैं। उन्हें हर महीने वेतन देने का भी प्रलोभन दिया जा रहा है, जो कि पूर्णतः गलत एवं भ्रामक है। 

FSSAI द्वारा निर्धारित विशिष्ट प्रक्रिया एवं मापदंडों को पूरा करने पर ही बन सकते हैं फूड सेफ्टी मित्र

अज्ञात कंपनियां सोशल मीडिया के माध्यम से विज्ञापन में फूड सेफ्टी मित्र को सेन्ट्रल फूड सेफ्टी ऑफिसर का जॉब बता रहे है एवं उनका कार्य होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, फूड कॉर्नर में जाकर पूछताछ करना, फूड लायसेंस बनाना, ऑडिट करना आदि बता रहे हैं जो कि गलत एवं भ्रामक है। राज्य शासन का खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग इस तरह के किसी भी विज्ञापन का खंडन करता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस प्रकार के किसी भी प्रलोभन वाले विज्ञापन में विश्वास न करें और यदि कोई व्यक्ति या कंपनी ऐसा प्रलोभन देता है तो इसकी शिकायत कार्यालय नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, ब्लॉक-1, चतुर्थ तल, इंद्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर के टेलीफोन नम्बर +91-0771-2235226, फैक्स नम्बर 2511988, ईमेल आईडी controllerraipur@gmail.com या फिर पुलिस में कर सकते हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फूड सेफ्टी मित्र को किसी भी खाद्य प्रतिष्ठान में खाद्य अनुज्ञप्ति या खाद्य पंजीयन की जांच करने या कार्यवाही करने की अनुमति नहीं है और न ही उसे कोई वेतन की पात्रता है। अगर वह ऐसा करता है तो वह दण्ड का पात्र होगा। खाद्य व्यापारियों के अनुरोध पर फूड सेफ्टी मित्र द्वारा खाद्य अनुज्ञप्ति, खाद्य पंजीयन एवं वार्षिक टर्न-ओवर के ऑनलाइन आवेदन करने में सहयोग किया जाता है। इसके लिए उन्हें एफ.एस.एस.ए.आई. (Food Safety and Standards Authority of India) द्वारा निर्धारित इन्सेन्टिव (Incentive) मिलता है। फूड सेफ्टी मित्र द्वारा प्रत्येक कार्य का बिल या रसीद खाद्य कारोबारकर्ताओं को दिया जाना आवश्यक है।

अधिकारियों ने बताया कि फूड सेफ्टी मित्र (खाद्य सुरक्षा मित्र) भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) नई दिल्ली की एक पहल है। इसके अंतर्गत स्नातक उत्तीर्ण युवा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा निर्धारित ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल में भाग लेकर फूड सेफ्टी मित्र बन सकते हैं। इसके लिए एक विशिष्ट प्रक्रिया एवं मापदंड निर्धारित की गई है। फूड सेफ्टी मित्र बनने के लिए सबसे पहले किसी भी व्यक्ति को स्वयं से फूड सेफ्टी मित्र के पोर्टल में जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। 

पंजीयन के बाद आवेदक को ऑनलाइन पांच प्रशिक्षण मॉड्यूल का अध्ययन करना होगा। प्रत्येक मॉड्यूल के बाद दस बहुउत्तरीय प्रश्न आते हैं, जिनमें से छह प्रश्नों का ज्ञान होना आवश्यक है। प्रत्येक मॉड्यूल में निर्धारित छह प्रश्नों का सही ज्ञान होने के बाद ही अगला मॉड्यूल खुलता है। अंत में प्राधिकरण 100 प्रश्नों का एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करता है, जिसमें 100 अंक होते हैं। फूड सेफ्टी मित्र बनने के लिए आवेदक को 100 में से 75 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ऑनलाइन परीक्षा पास करने के बाद आवेदक को पांच हजार रुपए का सुरक्षा निधि जमा करना होता है। इसके बाद ही आवेदक को खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा फूड सेफ्टी मित्र का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

 

Breaking News : सोशल मीडिया में वायरल वनरक्षक भर्ती हेतु रकम की मांग करने वाली महिला आरोपी श्वेता देवांगन गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विवरण - प्रार्थी साधेलाल बंजारे ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वन परिक्षेत्र रायपुर छ.ग. में वन परिक्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में पूरे छ.ग. राज्य में वन विभाग में शासन द्वारा सीधी भर्ती के तहत वन रक्षको की भर्ती प्रकिया से सबंधित शारीरिक परीक्षण का क्रियान्वयन किया जा रहा है वन विभाग के द्वारा नियमानुसार अधिकृत तटस्थ (Neutral) एजेंसी के द्वारा वर्तमान में शारीरिक परीक्षण लिया जा रहा है।

दिनांक 15.06.2023 को सोशल मिडिया के माध्यम से भ्रामक स्टींग ऑपरेशन के नाम से अफवाहें फैल रही थी तथा सोशल मिडिया में प्रसारित हो रही थी कि मंगलम सर्विसेस रूम नंबर 506 शुभम कॉर्पोरेट तेलीबांधा रायपुर के संचालिका द्वारा वन विभाग में भर्ती कराने के लिये 1,50,000 रूपये एडवांस व नियुक्ति सूची में लाने के लिये 5,00,000 रूपये मांगे जाने की एवं मुझे 17 लोगो का टारगेट मिला है जिसमें से 13 लोगो से बातचीत कर सेटल हो गया कहते हुये एक लडकी की विडियो वायरल हुआ था। इस घटना से वन विभाग मे हो रही भर्ती प्रकिया के सबंध में लोगो में तरह तरह की भ्रांतियां हो रही है विभाग की बदनामी हो रही थी। जिस पर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 358/2023 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मनोज धु्रव, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को महिला आरोपी की पतसाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में महिला आरोपी श्वेता देवांगन की पतासाजी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में महिला आरोपी श्वेता देवांगन ने बताया कि वह बेरोजगारों को प्रायवेट नौकरी दिलवाती है तथा उसका वन विभाग के किसी भी अधिकारी या अन्य किसी भी उच्चाधिकारी से कोई सम्पर्क नहीं है उसने वन विभाग में वन रक्षक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 03 लोगों से कुल 4,50,000/- रूपये लिया था तथा रकम को अपने पास रखी थी यदि आवेदकों का नौकरी लग जाता तो वह रूपयों को स्वयं रख लेती और नौकरी नही लगता तो वह उन रूपयों को संबंधित व्यक्तियों को वापस कर देती। वर्तमान में छ.ग. शासन द्वारा विभिन्न विभागों के विभिन्न पदो पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें महिला आरोपी लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देते हुए अपना शिकार बना रही थी।

महिला आरोपी श्वेता देवांगन पिता स्व. मदन लाल देवांगन उम्र 24 साल निवासी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित लैपटॉप, कम्प्यूटर, वनरक्षक भर्ती संबंधित आवेदन एवं फॉर्म, 01 नग मोबाईल फोन, 01 नग रजिस्टर जिसमें अलग-अलग नौकरी के संबंध में मिलने वालों की जानकारी, विभिन्न विभागों के फॉर्म एवं आवेदन तथा अन्य दस्तावेज जप्त  कर महिला आरोपी श्वेता देवांगन के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Breaking News : भर्ती के नाम पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने पर वन विभाग रायपुर ने लिखाई एफ.आई.आर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वन विभाग में भर्ती के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे भ्रामक वीडियो से अभ्यर्थियों को सावधान रहने की अपील की गई है। वन विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को आश्वस्त किया गया है कि वनरक्षक पद की भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शीता के साथ सम्पन्न कराई जा रही है। अभ्यर्थियों के फिजिकल परीक्षण के उपरांत लिखित परीक्षा व्यापम के माध्यम से होगी। परीक्षा के आधार पर वनरक्षक का अंतिम चयन किया जाएगा।

सोशल मीडिया में वन रक्षक भर्ती के संबंध में भ्रामक खबर के संज्ञान में आने पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर वनमंडल रायपुर द्वारा परिक्षेत्र अधिकारी ने इस संबंध में तेलीबांधा रायपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। साथ ही वन विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को किसी भी भ्रामक अफवाहों एवं असामाजिक तत्वों की कूटरचना में प्रतिभागी झांसे में नहीं आने की अपील भी की गई है।

इसके अलावा ऐसे समस्त भ्रामक अफवाहों एवं जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराने कहा गया है।गौरतलब है कि वनरक्षक पद पर मंगलम सर्विसेस शुभम कारपोरेट द्वारा वन विभाग में भर्ती कराने की बात बोलकर रकम की मांग किये जाने संबंधी भ्रामक वीडियों शोसल मीडिया में 15 जून 2023 से प्रसारित हो रहा था।


सोशल मीडिया से 1 करोड़ लोगों तक पहुंचा रामायण महोत्सव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की सोशल मीडिया में भी खासी धूम रही। विभिन्न सोशल मीडिया चौनलों में महोत्सव के 3 दिनों के कार्यक्रमों ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज जनरेट किए हैं। जिसका मतलब है राष्ट्रीय रामायण महोत्सव लगभग 1 करोड़ लोगों तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर के जरिए पहुंचा

रामायण महोत्सव के कार्यक्रमों का लगातार सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पेजेस पर किया जा रहा था। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राज्य और जिलों के प्रोफाइल्स से कार्यक्रमों से जुड़े अपडेट प्रसारित हो रहे थे। यूट्यूब चैनल्स और ट्वीट के माध्यम से भी लोग रामायण महोत्सव से जुड़े गौरतलब है इस ऐतिहासिक आयोजन में दो रिकॉर्ड्स भी इस दौरान बने। 

पहला 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व दूसरा कंबोडिया व इंडोनेशिया सहित भारत के विभिन्न राज्यों के 17 दलों के 375 कलाकारों द्वारा अरण्यकाण्ड पर 765 मिनट की प्रस्तुति दी है। कुमार विश्वास, लखबीर सिंह लक्खा, बाबा हंसराज रघुवंशी, मैथिली ठाकुर, शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा जिसे देश के नामचीन कलाकारों ने तीन दिनों तक अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। रामायण महोत्सव के आयोजन का सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर भी काफी चर्चा में रहा। आयोजन के दौरान रामायण महोत्सव का हैशटैग पूरे देश में टॉप ट्रेडिंग में रहा।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.