Media24Media.com: सोनिया गांधी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सोनिया गांधी. Show all posts
Showing posts with label सोनिया गांधी. Show all posts

Exit Poll: एग्जिट पोल पर पहली बार सोनिया गांधी का आया रिएक्शन - बोलीं- नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट रहने वाला है, इंतजार कीजिए

No comments Document Thumbnail

 Exit Poll:  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर आए एग्जिट पोल पर कहा कि इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा, ''हमें अभी इंतजार करना होगा। हमें पूरी उम्मीद है कि नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट रहने वाला है।


सोनिया समेत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी तमिलनाडु के पूर्व CM दिवंगत एम. करुणानिधि को श्रद्धांजलि दी और कहा, "तमिलनाडु के एक महान नेता - जिन्होंने तमिल लोगों की संस्कृति, भाषा की रक्षा की. आज यहां आना सम्मान की बात है."

इससे पहले एग्जिट पोल को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि यह एग्जिट पोल नरेंद्र मोदी की फैंटेसी पोल है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा था कि सिद्दू मूसेवाला का गाना नहीं सूना यानी की इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलने जा रही हैं।


Women Reservation Bill: सोनिया गांधी बोलीं- राजीव गांधी के बिल का मैं करूंगी सपोर्ट

No comments Document Thumbnail

 Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान संसद में सोनिया गांधी ने कहा कि "ये राजीव गांधी का सपना था". संसद में बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि यह मेरी जिंदगी का मार्मिक क्षण है, पहली बार स्थानीय निकायों में स्त्री की भागीदारी तय करने वाला संविधान संशोधन मेरे जीवन साथी राजीव गांधी ही लेकर आए थे.


बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में कांग्रेस ने उसे पारित कराया था, आज उसका नतीजा है कि आज देश भर के स्थानीय निकायों में हमारे पास 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं.

'राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है, इस बिल के पारित होने के साथ वह पूरा होगा. कांग्रेस पार्टी इस बिल का समर्थन करती है. मैं एक सवाल पूछना चाहती हूं देश की स्त्रियां अपनी राजनीतिक ज़िम्मेदारी का इंतजार कर रही हैं लेकिन अभी भी इसके लिए उन्हें कितने वर्ष इंतज़ार करना होगा? कांग्रेस की मांग है कि यह बिल तुरंत लागू किया जाए और इसके साथ ही जातीय जनगणना भी कराई जाए.

 

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सरगंगाराम अस्पताल में कराया भर्ती

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के चलते दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अचानक तकलीफ हुई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल (Hospital) लाया गया।


 फिलहाल उनकी हालत कैसी है इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल ‘सोनिया गांधी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है। कोविड (Covid) के बाद से ही सोनिया गांधी की कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं।


Monsoon Session 2023 : लोकसभा से अधीर रंजन चौधरी के निलंबन पर कांग्रेस सख्त, सोनिया गांधी ने बुलाई सांसदों की बैठक

No comments Document Thumbnail

 Monsoon Session 2023 : लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी के निलंबन के मुद्दे पर कांग्रेस ने सख्त रुख अपनाया है और वह सरकार से दो-दो हाथ करने के मूड में नजर आ रही है। बता दें कि कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने पार्टी के सांसदों की आज सुबह बैठक बुलाई है। यह बैठक अधीर रंजन चौधरी के लोकसभा से निलंबन के मुद्दे पर होगी। बता दें कि गुरुवार को संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें अधीर रंजन चौधरी के लोकसभा से निलंबन का प्रस्ताव दिया गया। जिसे ध्वनिमत से मंजूरी दी गई।


बता दें कि सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने अपने संबोधन में महाभारत के एक संदर्भ का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिस पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी सदन में मौजूद थे। इसी के चलते प्रहलाद जोशी ने अधीर रंजन के खिलाफ निलंबन प्रस्ताव पेश किया। फिलहाल यह मामला विशेषाधिकार समिति के पास भेजा गया है, तब तक अधीर रंजन चौधरी सदन से निलंबित रहेंगे।

वहीं इस विवाद पर अधीर रंजन चौधरी ने सफाई पेश करते हुए कहा कि मैंने प्रधानमंत्री का अपमान नहीं किया है। मोदी जी हर बात पर बोलते हैं लेकिन मणिपुर मुद्दे पर वह ‘नीरव’ बैठे हैं। जिसका मतलब है ‘चुप बैठना’। पीएम मोदी को नहीं लगा कि उनका अपमान किया गया लेकिन उनके दरबारियों को ऐसा लगा और वह मेरे खिलाफ निलंबन प्रस्ताव लाए।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी अधीर रंजन के निलंबन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मनीष तिवारी का कहना है कि यह संविधान के अनुच्छेद 105(1) का खुला उल्लंघन है। इसका लोकतंत्र और संसद में बोलने की आजादी और विधायिका पर असर होगा। मनीष तिवारी ने संकेत दिए कि पार्टी इस मामले को कोर्ट में चुनौती दे सकती है।

Karanataka Election : BJP MLA ने सोनिया गांधी को कहा विषकन्या

No comments Document Thumbnail

Karanataka Election : कर्नाटक में 10 मई को होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार जारी है। प्रचार में नेता एक-दूसरे के खिलाफ बदजुबानी भी कर रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए उन्हें जहरीले सांप की तरह बताया था। इसके बाद अब एक भाजपा विधायक मे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर आपत्तीजनक टिप्पणी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के कोप्पल में एक भाषण के दौरान, भाजपा विधायक बासनगौड़ा यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में एक व्यक्तिगत टिप्पणी की और उन्हें 'विष कन्या' (विषाक्त लड़की) और चीन और पाकिस्तान का एजेंट कहा।


भाजपा नेता ने कहा कि पूरी दुनिया ने पीएम मोदी को स्वीकार किया है। अमेरिका ने एक बार उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था। बाद में उन्होंने रेड कार्पेट बिछाया और मोदी का स्वागत किया। अब, वे (कांग्रेस) उनकी तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह जहर उगलेंगे। क्या सोनिया गांधी एक जहरीली महिला (विशा कन्या) हैं? उसने चीन और पाकिस्तान के साथ उनके एजेंट के रूप में काम किया। अब इस पर कांग्रेस का पलटवार आया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कर्नाटक में भाजपा के एक विधायक ने सोनिया गांधी को विष कन्या कहा है। कल खड़गे जी के बयान का उन्होंने(भाजपा) पूरे देश में विरोध किया।

इसके साथ ही बघेल ने कहा कि खड़गे ने कहा कि जहरीले सांप जैसा है, फिर भी उन्होंने बड़प्पन दिखाते हुए शब्द वापस लिया है। आज उनके(भाजपा) विधायक द्वारा सोनिया गांधी जी को विष कन्या कहा गया है। इस मामले में नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी क्या कहते हैं ये देश जानना चाहती है। भाजपा नेता का बयान कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी पर निशाना साधने के एक दिन बाद आया है, उन्होंने कहा, “मोदी एक जहरीले सांप की तरह हैं। यदि आपको लगता है कि यह जहर है या नहीं और आप इसे चाटते हैं, तो आप मर चुके हैं। आप सोच सकते हैं: क्या यह जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं। उन्होंने इसे दिया है और हम इसे देखेंगे। यदि आप इसे चाटते हैं तो आप पूरी तरह से सो रहे हैं।


विपक्ष का प्रदर्शन, खड़गे बोले- घबराई मोदी सरकार लोकतंत्र को कर रही खत्म, हम ना डरेंगे, ना झुकेंगे

No comments Document Thumbnail

अडानी मुद्दे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के खिलाल कांग्रेस समेत विपक्षी दल सड़कों पर उतर गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में संसद से सड़क तक विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। विरोध कर रहे सांसदों ने काले कपड़े पहनकर मोदी विरोधी नारे लगाए। आपको बता दें, इस विरोध प्रदर्शन में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं।


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं सभी पार्टियों के नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने कल कमजोर होते लोकतंत्र और राहुल जी को डिसक्वालीफाई किए जाने के विरोध में हमारा समर्थन किया।


मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज हम इसलिए काले कपड़े में आए हैं क्योंकि देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। राहुल गांधी की अयोग्यता मामले में सभी ने कांग्रेस पार्टी का साथ दिया है। सरकार चुनाव में जीतकर आए लोगों को डरा धमका रही है। खड़गे ने आगे कहा कि जो लोग नहीं झुकते हैं उन्हें ईडी और सीबीआई का डर दिखाया जाता है।

खड़गे ने कहा कि अडानी मुद्दे पर सरकार जेपीसी से क्यों बच रही है। खड़गे ने बताया कि अडानी की संपत्ति पहले 3000 करोड़ थी, उसके बाद उसकी संपत्ति 50 हजार करोड़ बन गई, फिर 2 लाख करोड़ और महज ढाई साल में अडानी की संपत्ति 12 लाख करोड़ बन गई। खड़गे ने कहा कि ये कैसे हुआ? यही सवाल राहुल गांधी ने संसद में पूछा। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांग को नहीं मान रही है इसका मतलब है कि दाल में कुछ काला है। सरकार भी घबराई हुई है।

राहुल गांधी पर मानहानि मामले में सूरत में केस दर्ज और फिर फैसला आने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मामला कहीं और का था और केस हीं और दर्ज होता है। मतलब साफ है कि आपको अनुकूल सरकार चाहिए थी जिसके पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल कर राहुल गांधी को बदनाम कर सकें। खड़गे ने कहा कि विपक्ष को भले ही मोदी सरकार दबाने की कोशिश करे, लेकिन हम ना डरेंगे ना झुकेंगे।


कांग्रेस महाधिवेशन में सोनिया गांधी बोलीं- संवैधानिक संस्थाएं खतरे में, एजेंसियों पर मोदी सरकार ने किया कब्जा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के 85वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत में लोकतंत्र को मजबूत किया है. इसके साथ-साथ उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को टर्निंग प्वाइंट भी बताया.


अधिवेशन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को बधाई दी. देश में संवैधानिक मूल्यों को कुचला जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ भेदभाव करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस ने लोकतंत्र का मजबूत किया, अधिवेशन में बोलीं सोनिया गांधी

कांग्रेस अधिवेशन में सोनिया गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी ने लोकतंत्र को मजबूत किया। कांग्रेस ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश को एक अच्छी सरकार दी थी। रायपुर कांग्रेस बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि देश और कांग्रेस के लिए चुनौती भरा समय है। हम लोगों की आवाज को आगे बढ़ाते हैं। हम लोगों के सपने पूरे करते हैं. हमारा रास्ता आसान नहीं है लेकिन हम जरूर जीतेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि "हमें मौजूदा सरकार और शासन से साहस और जोश के साथ लड़ना चाहिए और हमें अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को अलग रखना चाहिए।"

 कुमारी शैलजा ने कहा कि सोनिया गांधी का समर्पण, दृढ़ संकल्प, अनुशासन, अडिग प्रेरणादायक रहा है। पहले इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या इन जैसी सबसे गंभीर त्रास्दी झेलने के बावजूद सोनिया गांधी ने ऐसे समय अध्यक्ष पद का ग्रहण किया था। जब पार्टी का राजनीतिक सितारा कमजोर था, पर सोनिया गांधी ने अपने नेतृव में अपनी पार्टी को दो बार शानदार जीत दिलाई।  2004 और 2009 में ऐतिहासिक चुनावी जीत दिलाई। सोनाया गांधी की नेतृत्व शैली हर किसी को विश्वास दिलाने की रही है, उनकी सुनवाई होगी।

राहुल गांधी आखिरी दिन 26 फरवरी को प्लेनरी सत्र में अपनी बात रखेंगे। साथ ही शनिवार को पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। शनिवार आज सोनिया गांधी देशभर से आए करीब 15 हजार प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार सोनिया गांधी देश भर के कांग्रेस नेताओें के साथ संवाद करेंगी।

तीन दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष एक किताब का विमोचन करेंगे और पार्टी महासचिव अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद खरगे सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए एक “धन्यवाद” बयान भी सत्र में पढ़ा जाएगा, जिसके बाद वह अपना भाषण देंगी। इसके बाद प्रतिनिधि पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करेंगे।

 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.