Media24Media.com: सुसाइड

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सुसाइड. Show all posts
Showing posts with label सुसाइड. Show all posts

प्राइवेट वीडियो वायरल, लड़की ने दी अपनी जान तो लड़के ने कर ली खुदकुशी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: कर्नाटक के दावणगेरे कॉलेज  में सेंकेड ईयर के छात्र-छात्रा ने सुसाइड  कर लिया. उन्होंने यह कदम अपने प्राइवेट वीडियो  के लीक होने के बाद उठाया.


मिडिया  रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो वारयल  होने के बाद लड़की ने अपनी जान दे दी. लड़के को जब इस बात का पता चला तो उसने भी खुदकुशी कर ली.

दरअसल, कुछ महीने पहले जब दोनों कॉलेज की छत एक साथ थे, तब किसी अज्ञात इंसान ने उन दोनों का छुपकर वीडियो बनाया और वायरल कर दिया.

पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है. साथ ही दोनों परिवार वालों ने अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं. फिरहाल, पुलिस ने इस मामले छात्रों की पहचान और अन्य जानकारी के बारे में बताने से इनकार कर दिया है.

वहीं, इससे पहले कनार्टक के उडुपी कॉलेज के वॉशरूम में कैमरा रखकर एक छात्रा का वीडियो बनाने का आरोप लगा था. वीडियो बनाने वाली तीन छात्रा उसी कॉलेज की थी. मामले जब तूल पकड़ने लगा तो वीडियो बनाने वाली तीनों छात्रा को निंलबित कर दिया गया.


छत्तीसगढ़ में प्यार ने 3 युवाओं की जान ले ली ,जाने पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

अंबिकापुर। प्यार ने 3 युवाओं की जान ले ली. अब इन तीनों युवाओं के घर मातम छाया हुआ है. करीब 40 दिन पहले युवती के प्रेमी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था, इस घटना के बाद युवती काफी सदमें में थी और गुमसुम रह रही थी.


जिसके बाद युवती ने भी आम के पेड़ में फांसी लगा ली, इसकी जानकारी जैसे ही युवती के दूसरे प्रेमी को मिली उसने भी सुसाइड कर लिया. ये पूरा मामला अंबिकापुर के उदयपुर थानाक्षेत्र के कुमडेवा का बताया जा रहा है. तीनों युवाओं के सुसाइड के बाद पूरे क्षेत्र में इस प्रेम कहानी की चर्चा है और इन तीनों परिवारों में मातम छाया हुआ है.

जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवती ने दुपट्टे से घर के पीछे आम के पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या की. परिजन के अनुसार युवती शाम को खाना खाकर गांव में ही घूमने निकली थी, काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसका पता लगाने परिजन निकले लेकिन कहीं पता नहीं चला.

वापस लौटने के बाद घर के पीछे गए तो देखा कि युवती दुपट्टे से पेड़ में फांसी पर लटकी हुई थी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती ग्राम छापर के एक युवक से प्रेम करती थी, डेढ़ महीने पहले युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. उसके बाद से युवती गुमसुम रहती थी और किसी से बातचीत नहीं कर रही थी. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. इसी गम में उसने आत्महत्या की होगी, इधर युवती की आत्महत्या के बाद घुटारापारा के ही एक युवक अभय सिंह पिता स्व. फेकु सिंह उम्र ने भी सुसाइड कर लिया. दूसरे युवक ने भी जंगल किनारे घर से कुछ दूर महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी. सुबह जब युवक नहीं मिला तो गांव के हीं एक युवक ने घटना की सूचना परिजन को दी.

हालांकि पुलिस परिजनों से इन तीनों सुसाइड के मामले के कनेक्शन जोड़ जांच कर रही है. वहीं इस मामले में मृतकों के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है.


पति ने नहीं दिलाया मोबाइल सिम, पत्नी ने दे दी जान

No comments Document Thumbnail

करनाल : हरियाणा के करनाल जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने फांसी का फंदा (Wife commit suicide) लगाकर खुदकुशी कर ली. महिला अपने पति और बच्चों के साथ करनाल के स्टोनडी में पॉल्ट्री फार्म में रहती थी. पति वहीं मेहनत मजदूरी का काम करता था. लेकिन जब पत्नी ने पति से सिम कार्ड (Mobile sim) की डिमांड की तो पति ने व्यस्त होने के चलते बात को टाल दिया और कुछ समय के बाद दिलवाने को कहा. लेकिन महिला ने गुस्से में आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.





यह भी पढ़ें : –मसाला किंग MDH के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन





बता दें कि गांव कटेहरी जिला रीवा मध्यप्रदेश वासी करीब रामपाल अपने परिवार सहित पिछले करीब दो माह से गांव स्टौंडी के पास स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर रह रहा था. वहीं मजदूरी कर परिवार का गुजारा चला रहा था. मंगलवार को उमेश से उनकी पत्नी करीब 23 वर्षीय पूजा मोबाइल का नया सिम लाने के लिए कहने लगी, जिससे उसने इंकार कर दिया. जब कहासुनी हुई तो उसने काम निपटाने के बाद सिम लाने का भरोसा दिया.





इलाज के दौरान तोड़ा दम





इसके कुछ समय बाद वह कहीं सामान लेने चला गया तो उसके पास पूजा द्वारा फंदा (Wife commit suicide) लगा लिए जाने की सूचना पहुंची. आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर घरौंडा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कल्पना चावला राजकीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.महिला के एक और ढाई साल के दो बच्चे





मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि महिला के एक व ढाई साल के दो बच्चे है. मृतक के पति की ओर से किसी प्रकार के आरोप न लगाए जाने व शिकायत न मिलने पर सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.