Media24Media.com: सुपोषण अभियान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सुपोषण अभियान. Show all posts
Showing posts with label सुपोषण अभियान. Show all posts

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद। कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं सुपरवाईजरों की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। साथ ही विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करना सुनिचित करें। 30 अप्रैल के बाद पद रिक्त होने पर संबंधित परियोजना अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि 1 मई की स्थिति में सभी परियोजना अधिकारी भर्ती प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी से कलेक्टर को अवगत कराना सुनिश्चित करे।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत सुपोषित जिले के लक्ष्य के साथ पंचायतवार कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित करने सीएमएचओ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग समन्वय के साथ कार्य करे। उन्होंने जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रोस्टर अनुसार कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य परीक्षण कराने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग को निर्देशित किया। विभाग के सुपरवाईजर प्रति सप्ताह 2 आंगनबाड़ी सहित सुपोषण वाटिका की फोटो जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को शेयर करें। आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए गरम भोजन स्कूलों के मध्यान्ह भोजन स्थल पर बनवाई जाय। साथ ही रेडी-टू-ईट का वितरण भी सुपरवाईजरों द्वारा सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि मातृ वंदन योजना तथा सुकन्या समृद्धि योजना से सभी पंजीकृत हितग्राहियों से लाभान्वित किया जाए। उक्त योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की पंचायतवार सूची भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि गांव की गर्भवती महिलाओं की पंजीयन एवं विभागीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की होगी। कलेक्टर ने विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने के लिए अधिकारियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, एएनएम की माह में एक बार संयुक्त बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अशोक पाण्डेय ने विभागीय योजनाओं के अद्यतन प्रगति के संबंध में विस्तापूर्वक जानकारी दी। बैठक में विभाग के परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाईजर व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

मुनगा से बनाई पोषण छतरी, सुपोषण अभियान का दिया संदेश

No comments Document Thumbnail

रायपुर: पोषण माह के अंतर्गत चलने वाली सुपोषण अभियान में जागरूकता के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं को सुपोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों को बताया कि सुपोषित भोजन, बच्चों माताओं और गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है। साथ ही इस मुद्दे पर खुली चर्चा भी की गई । 


जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे और परियोजना अधिकारी सोमनाथ राजपूत के मार्गदर्शन में कोविड-19 के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गतिविधियों का आयोजन गया। इस मौके पर गुढ़ियारी सेक्टर की पर्यवेक्षक रीता चौधरी ने बताया कि  पोषण माह के अंतर्गत गुढ़ियारी सेक्टर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रेडी टू ईट से बने व्यंजन, और छत्तीसगढ़ी व्यंजन की प्रदर्शनी लगाई गई । जिसमें गर्भवती महिलायें, शिशुवती महिलाएं और 6 माह से 6 साल तक के बच्चों के पालक इस प्रदर्शनी में आए। समस्त हितग्राहियों  को प्रदर्शनी के माध्यम से यह समझाया गया कि अपने प्रतिदिन के भोजन में तिरंगा भोजन आवश्यक रूप से शामिल करें। 


पर्यवेक्षक चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में तिरंगा मयूर बनाया गया, जोकि तीन तरह के रंग की सब्जी से बनाया गया। विशेष रूप से इसमें खीरा, गाजर, मुनगा भाजी, बीट और पत्ता गोभी का उपयोग किया गया है। साथ ही रंगीन पोषण छतरी भी बनाई गई है, जिसमें विभिन्न प्रकार के अनाज, दाल और हरी साग सब्जी मुनगा भाजी का समावेश किया गया। हितग्राहियों को स्लोगन के माध्यम से भी 'सही पोषण छत्तीसगढ़ रोशन' के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया ।  1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले पोषण माह के अंतर्गत प्रतिदिन गतिविधियों आयोजित की जा रही है, जिससे गढ़बो छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूर्ण किया जा सकें।  



आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना चक्रधारी ने बताया कि तिरंगा मयूर बना कर गर्भवती महिलाओं और शिशुवती महिलाओं को आवश्यक रूप से यह संदेश दिया कि आप अपने प्रतिदिन के भोजन में आवश्यक रूप से तिरंगा भोजन का सेवन करें, जिससे हमारा छत्तीसगढ़ सुपोषित छत्तीसगढ़ कहलाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जया सिन्हा ने पोषण छतरी बनाकर समस्त हितग्राहियों को सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प को पूर्ण करने का संदेश दिया है। 


दु पईडील सुपोषण बर : सुपोषित बस्तर के लिए साढ़े तीन साल के बच्चे से लेकर 74 साल के बुजुर्ग हुए कार्यक्रम में शामिल

No comments Document Thumbnail

बस्तर से कुपोषण को मात देने और सुपोषित बस्तर की कल्पना (Nutrition Awareness Campaign) को साकार करने के लिए रविवार यानी 17 जनवरी को सुप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात से मिचनार तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को सांसद दीपक बैज ने हरी झंडी दिखाई। बैज के साथ ही विधायक राजमन बेंजाम भी इस साइकिल रैली में शामिल हुए।









इन 7 राशियों को झेलना पड़ सकता है आर्थिक नुकसान, जानिए कैसा होगा आपका सोमवार





इस जन जागरूकता रैली में लोगों का अपार उत्साह दिखा। रैली (Nutrition Awareness Campaign) में साढ़े तीन साल के बच्चे से लेकर 74 साल के बुजुर्ग तक ने शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। यह साइकिल रैली तीन अलग वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें प्रारंभिक श्रेणी के साइकिल चालकों ने तामड़ा घुमर जलप्रपात तक साइकिल चलाई। वहीं मध्यम श्रेणी के चालकों ने मिचनार तक आसान रास्ते पर सफर किया और दक्ष साइकिल चालकों ने कठिन रास्तों से मिचनार तक अपना सफर तय किया।





सुपोषित बस्तर का सपना होगा साकार (Nutrition Awareness Campaign)





सांसद बैज ने दु पईडील सुपोषण बर कार्यक्रम को मिल रहे अपार जनसमर्थन से उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि इस सर्द सुबह में बड़ी संख्या में लोगों की एकजुटता बताती है कि कुपोषण रूपी दानव को मात देने के लिए लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह है और यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा।





पुलिस अधीक्षक ने किया रॉक क्लाइम्बिंग (Nutrition Awareness Campaign)





रॉक क्लाइम्बिंग, वाटर रैपलिंग और चित्रकोट जलप्रपात पर साहिसिक खेल का भी आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने यहां रॉक क्लाइम्बिंग की।





जगह-जगह दिखा मंडई का माहौल





सुपोषित बस्तर के लिए जिले के ही नहीं बल्कि बस्तर संभाग और प्रदेश के दूसरे जिलों से भी साइकिल चालक पहुंचे थे। इन साइकिल चालकों का स्वागत अक्षत और पुष्प वर्षा के साथ यहां की गौर नृत्य और गेड़ी नृत्य के साथ किया गया।





पढ़ाई ना करने पर पिता ने दी तालिबानी सजा, बेटी के गाल पर लगा दिया गरम तवा





सुपोषित बस्तर के लिए निकले इन साइकिल सवारों के स्वागत के लिए जगह-जगह मंडई का माहौल दिखा। तामड़ा घुमर जलप्रपात के पास साइकिलिस्टों ने कोसरा भात, भेंडा सुकसी, हरवां भाजा,मंडिया पेज, जोन्दरा पेज, भेंडा चटनी, केऊ चटनी, चापड़ा चटनी, आमट जैसी देशी व्यंजनों का आनंद लिया।





कार्यक्रम में ये रहे शामिल





बस्तर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विश्वाल सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल थे।


दू पईडील सुपोषण बर : सुपोषण के जन जागरूकता के लिए 10 से 17 जनवरी तक चलाया जाएगा अभियान

No comments Document Thumbnail

बस्तर कलेक्टर रजत बंसल (Bastar Collector Rajat Bansal) के मार्गदर्शन में सुपोषण अभियान के जन जागरूकता के लिए 10 से 17 जनवरी के बीच पंचायत स्तरों पर अभियान (Campaign will be launched for public awareness of nutrition) चलाया जाएगा। जिसमें ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्वसेवकों को जोड़ते हुए जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही स्वैच्छिक अनुदान को भी बढ़ावा देते हुए जिले के कुपोषित बच्चों को चिन्हिांकित कर पोषण पुनर्वास केंद्रों (Nutrition Rehabilitation Centers) के माध्यम से भी लाभान्वित किया जाएगा।









जयपुर में दर्दनाक घटना, एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने की सामूहिक आत्महत्या





इस सुपोषण जनजागरूकता अभियान (Public awareness campaign of nutrition) के तहत 17 जनवरी को सुबह 6 बजे से सायकल ईवेंट शुरू होगी, जो चित्रकोट (Bastar Collector Rajat Bansal) से मेंद्री घुमर-तामड़ा घुमर होते हुए मिचनार तक 45 किमी. तक की दूरी की रैली आयोजित की जाएगी। बच्चों और बिगिनर सायकलिस्ट के लिए चित्रकोट से मेंद्री घुमर-तामड़ा घुमर 20 किमी. की दूरी रखी गई है।





बोनफायर का भी किया जाएगा आयोजन





प्रोफेशनल सायकलिस्टो के लिए चित्रकोट, मेंद्री घुमर-तामड़ा घुमर मिचनार होते हुए ऑफरोडिंग सायकलिंग का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में आदिवासी संस्कृति, स्थानीय व्यंजन का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसका आने वाले आंगतुक और सायकलिस्ट लुफ्त उठा सकेंगे। साथ ही एंडवेंचर स्पोर्टस के तहत रॉक क्लाईबिंग, वॉटर वेप्लिंग, घने जंगलों के बीच ऑफरोडिंग, ट्रैकिंग, कैम्पींग के साथ बोनफायर का भी आयोजन किया जा रहा है।





एक होटल में पत्नी बेड पर और पति फंदे से झूलता मिला, सुसाइड नोट से हुआ ये खुलासा





वहीं सायकल ईवेंट में सहभागिता के लिए https://forms.gle/k92FPbR7pLPwZyek6 पर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। ज्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9300364000, 8959431617, 6267020580 या 9755639335 में संपर्क किया जा सकता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.