Media24Media.com: सीमा हैदर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सीमा हैदर. Show all posts
Showing posts with label सीमा हैदर. Show all posts

सीमा हैदर की तर्ज पर नोएडा पहुंची एक और विदेशी महिला, पुलिस ने हिरासत में लिया

No comments Document Thumbnail

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला अब भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच अब बांग्लादेश से एक महिला भारत आई है। ये महिला सोनिया अख्तर है, जो अपने एक वर्षीय बेटे के साथ भारत आई है, जो वर्तमान में नोएडा में है। इस महिला का आरोप है कि बांग्लादेश के ढाका में रहने के दौरान नोएडा के एक व्यक्ति ने उसके साथ निकाह किया था। दोनों तीन सालों तर बांग्लादेश में साथ रहे।


इसके बाद दोनों के घर एक बेटे का जन्म हुआ। बेटे का जन्म होने के बाद व्यक्ति भारत लौट आया और नोएडा में ही रहने लगा। पुलिस ने यह जानकारी दी है। इस संबंध में महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसका पति निकाह के बाद भाग आया है। महिला ने पुलिस से शिकायत में कहा कि सूरजपुर थानाक्षेत्र के सौरवकांत तिवारी ने बांग्लादेश में उसके साथ निकाह किया है। दोनों का निकाह के बाद एक बेटा हुआ जिसे छोड़कर वो भारत आ गया। ये भी जानकारी मिली है कि सौरवकांत तिवारी ने धोखे से बांग्लादेश में निकाह किया था जबकि भारत में वो पहले से ही शादीशुदा है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बांग्लादेश में चार जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 तक ढाका में कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड मैं नौकरी की जहां उसने इस 14 अप्रैल, 2021 को इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान महिला ने भारत में आने के लिए पर्यटक वीजा (अपना और अपने बेटे दोनों का) दिखाया है। उन्होंने बताया कि शादी करने की घटना बांग्लादेश की है पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में महिला अब अपने पति को ढूंढने के लिए भारत आई है। महिला बीते आठ दिनों से भारत में है। महिला का कहना है कि वो अपने पति के साथ रहने आई है। महिला का कहना है कि उसका पति उसे छोड़ कर भारत आ गया था। वहीं जब उसने सीमा हैदर को पाकिस्तान से आते हुए देखा तो उसकी हिम्मत बढ़ गई और वो बांग्लादेश से भारत आ गई। जानकारी के अनुसार महिला के नोएडा आने के बाद पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया। वहीं पुलिस ने महिला और उसके पति के बीच समझौता कराने की कोशिश की है। महिला का कहना है कि या उसका पति बांग्लादेश चले या यहीं अपने साथ रखे। 


...तो अब सांसद का चुनाव लड़ेगी सीमा हैदर, रामदास अठावले ने दिया यह जवाब

No comments Document Thumbnail

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीना के साथ प्रेम और विवाह की असाधारण यात्रा से लोगों में चर्चा कै विषय बनी हुई हैं। सीमा हैदर को कई ऑफर भी मिल रहे है। इन सब के बीच खबर आई कि उसे राजनीतिक अवसर प्रदान किया गया है। दावा किया गया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सहयोगी केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) ने कथित तौर पर सीमा हैदर से संपर्क किया है और उन्हें राजनीति में शामिल होने और आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए राजी किया है।


रामदास अठावले का इनकार

हालांकि, अब इस पर खुद आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले ने बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सीमा हैदर से उनकी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। अपने बयान में वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारी पार्टी का सीमा हैदर से कोई संबंध नहीं है। वह पाकिस्तान से भारत आई हैं। उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने का सवाल ही नहीं उठता। इससे साथ ही उन्होंने कहा कि आखिरकार हमें उन्हें टिकट देना ही पड़ा तो वह भारत से पाकिस्तान का टिकट होगा। हालांकि, इसके पहले सीमा हैदर के पार्टी में शामिल होने की पुष्टि आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मासूम किशोर ने की थी। उन्होंने कहा था कि सीमा हैदर एक पाकिस्तानी नागरिक है और भारत आई है। अगर सीमा को सुरक्षा एजेंसियों से क्लीन चिट मिल जाती है और उसे भारतीय नागरिकता मिल जाती है, तो सीमा का पार्टी में स्वागत किया जाएगा।

फिल्म में आएगी नजर

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को अब तक आपने समाचार चैनलों पर साक्षात्कार देते हुए देखा होगा। सीमा हैदर को अब तक आपने उसके वीडियो या रील में डांस या अभिनय करते देखा होगा लेकिन अब सीमा हैदर जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आयेगी। हम आपको बता दें कि एक स्थानीय फिल्म निर्माता ने सीमा हैदर का ऑडिशन लिया है। इस ऑडिशन को देने के बाद सीमा हैदर के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती थी। उसे लग रहा है कि वह जल्द ही कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट से भी बड़ी अभिनेत्री बन जायेगी और पूरे बॉलीवुड में छा जायेगी।

सीमा हैदर देश के लिए खतरा, तुरंत पाकिस्तान भेजो - शंकराचार्य

No comments Document Thumbnail

नई दिल्‍ली ।  पूरे देश में खलबली मचा रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को लेकर ज्योतिष पीठ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सीमा देश के लिए खतरा है. वह ज्यादा दिन देश मे रही तो भारत के साथ कोई न कोई अप्रिय घटना होगी.


उन्होंने यह बात मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में कही. उन्होंने कहा कि सीमा को तत्काल उनके देश वापस भेज देना चाहिए. एक समय था राजनीति धर्म के संरक्षण में थी, लेकिन अब वो राजनीति नहीं रही. अब पॉलिटिक्स हो रही है कि लोगों को कैसे मूर्ख बनाया जाए?

ज्योतिष पीठ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने मंदिरों में ड्रेस कोड का भी समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जब कंपनी और स्कूलों में ड्रेस कोड है तो मंदिरों में भी रहना चाहिए. भगवान के सामने कैसे कपड़े पहनकर जाना है, यह ड्रेस कोड होना जरूरी है. हमारा भी तो ड्रेस कोड है.

मंदिरों में वीआईपी दर्शन को लेकर शंकराचार्य ने कहा कि भगवान कहते हैं कि सबको मैंने पैदा किया है. सब मेरे प्रिय हैं. तो फिर वीआईपी कौन होता है. भगवान के दरबार में वीआईपी व्यवस्था को उन्होंने गलत ठहराया. उन्होंने कहा कि अब जनता भी भगवान के दरबार में धक्के खाएगी. ऐसा कोई कानून बना है क्या कि कोई भी पैसा देकर वीआईपी बन जाए. भगवान के दर्शन में तो कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए.

 

Seema Haider: नेपाली अधिकारी का बडा खुलासा, कहां सीमा हैदर ने जासूसी मदद से पार किया था बॉर्डर

No comments Document Thumbnail

 Seema Haider:  भारत नेपाल मैत्री बस सेवा सिर्फ भारत और नेपाल के नागरिकों को मिलने वाली वह सुविधा है जिसमें किसी तीसरे देश का कोई भी नागरिक इसका फायदा नहीं उठा सकता. लेकिन सीमा हैदर ने इस सेवा का फायदा तो उठाया ही, वहीं कई जगह पर झूठ बोलकर वह भारत में दाखिल हो गई. भारत नेपाल मैत्री बस सेवा के पोखरा में स्थित दफ्तर के निदेशक टीकाराम अधिकारी ने खुलासा किया और दावा किया कि कैसे भारत-नेपाल के बॉर्डर में चूक होती है. साथ ही बताया कि सीमा हैदर मामले की जांच होनी चाहिए.


नेपाली बस सर्विस के अधिकारी ने दावा करते हुए कहा कि ‘पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर बेहद चालाक है. उसे पता था कि वो पाकिस्तानी है और आसानी से भारत में दाखिल नही हो सकती है. इसलिए इसने एक बड़ा प्लान बनाया. उसके इस प्लान में कोई दूसरा भी शामिल था, जिसे नेपाल से भारत आने के सभी रूट की पूरी जानकारी थी. उसने सीमा को भी इस रूट के बारे में अच्छी तरह से समझाया था.’

सीमा हैदर को जासूसी मदद दी गई- नेपाल अधिकारी का खुलासा

पोखरा में भारत नेपाल मैत्री बस सेवा के सरकारी केंद्र के निदेशक टीकाराम अधिकारी ने खुलासा किया कि सीमा हैदर को जासूसी मदद दी गई. उन्होंने कहा कि ‘कोई था जिसने इस पूरे रूट में उसकी मदद की है ताकि वह भारत में दाखिल हो सके.

भारत नेपाल के लोगों को मिलने वाली सुविधा का सीमा हैदर ने पूरा फायदा उठाया. उसे पता था कि किस बॉर्डर पर कितनी सघन चेकिंग होती है और कहां से निकलना मुश्किल होता है. इसके लिए उसने काफी दिन से नजर रखनी शुरू की हो सकती है. जब वह नेपाल के पोखरा में पहुंची थी, तो वहां पर उसने अपना नाम तो गलत बताया ही, वहीं पहचान भी छिपाई.’

टीकाराम के मुताबिक भारत नेपाल सीमा से जुड़े कई बॉर्डर हैं जिनमें जोगमढ़ी, रक्सौल, एमजी रोड, सिद्धार्थ नगर, बनबसा, सुनौली जैसे कई बॉर्डर हैं जहां पर सख्त चैकिंग और इमिग्रेशन टीम है. जो लोग अवैध रुप से जा रहे हैं, वो किसी न किसी की मदद लेकर इस सेवा का फायदा उठा रहे हैं. इससे तो कोई भी तीसरे मुल्क का व्यक्ति आसानी से प्रवेश कर सकता है.

अधिकारी ने बताया कि अगर बस के पैसेंजर को चैक किया जाता, तो वो पकड़ी जाती. बॉर्डर से गई तो वहां चेकिंग नही हुई. जिस बॉर्डर से आसानी से लोग जाते हैं, वो सिद्धार्थ नगर का साका बॉर्डर है और सीमा हैदर उसी बॉर्डर का फायदा उठाकर निकली है. वैसे दूसरे बॉर्डर पर 3 तरह की चेकिंग होती है. पहले नेपाल, फिर भारत की एसएसबी और उसके बाद पुलिस की टीमें जांच करती हैं.

टीकाराम ने बताया कि सीमा हैदर 12 मई को नेपाल के काठमांडू होते हुए पोखरा पहुंची. रात किसी होटल में बिताकर सुबह वो सृष्टि बस सर्विस के दफ्तर में पहुंची. सीमा हैदर ने बस सर्विस के मैनेजर से लोकेशन मांग ली. जिसके बाद वो खुद को भारतीय नागरिक बताकर बिना आईडी दिखाए ही बॉर्डर पार करके भारत चली गई. अगर दूसरे बॉर्डर पर जल्द सख्ती नहीं हुई, तो ऐसे न जाने कितने लोग दूसरे देशों से नेपाल आकर इसका फायदा उठा लेंगे.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.