Media24Media.com: सीएम अरविंद केजरीवाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सीएम अरविंद केजरीवाल. Show all posts
Showing posts with label सीएम अरविंद केजरीवाल. Show all posts

केजरीवाल की ED रिमांड आज समाप्‍त, 2 बजे कोर्ट में होगी पेशी, मिलेगी बेल या कस्टडी?

No comments Document Thumbnail

 Delhi Excise Policy Case : दिल्ली के शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं। आज (28 मार्च 2024) यह हिरासत खत्म हो रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोपहर 2 बजे केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। लिहाजा आज का केजरीवान के लिए बेहद अहम होगा। वहीं सूत्रों के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि 28 मार्च को ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई उत्पाद शुल्क मामले  जांच के सिलसिले में केजरीवाल की हिरासत की मांग कर सकती है।


दरअसल, CBI पहली केंद्रीय एजेंसी थी। जिसने मामले में FIR दर्ज की थी और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया था। सिसोदिया मौजूदा समय में तिहाड़ जेल में बंद हैं। केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने केजरीवाल को ईडी की हिरासत में 28 मार्च तक भेजा था।

जानकारी के मुताबिक, ED की हिरासत खत्म होने के बाद CBI अरविंद केजरीवाल की हिरासत मांग सकती है। शराब घोटाले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत शराब कंपनियों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आज केजरीवाल को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी और CBI दोनों अरविंद केजरीवाल की हिरासत की मांग कर सकती हैं।

उधर दिल्ली हाईकोर्ट ने 27 मार्च को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने ईडी की हिरासत से तत्काल रिहाई की मांग वाली केजरीवाल की अंतरिम अर्जी पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए ईडी को 2 अप्रैल तक का समय दिया है। कोर्ट ने मुख्य याचिका पर भी जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में दलील दी था कि उनकी गिरफ्तारी का मकसद सामग्री ढूंढना नहीं, बल्कि उन्हें और उनकी पार्टी को कमजोर करना था। उन्होंने कोर्ट से तत्काल रिहाई का आग्रह किया। हालांकि, कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को अंतरिम राहत नही दी।

सुनीता केजरीवाल आज करेंगी खुलासा

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वो ईडी शराब घोटाले का पैसा ढूंढ रही है लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। इन पैसों के लिए सिसोदिया समेत कई नेताओं के घर रेड हुई। केजरीवाल के घर पर भी रेड की गई। अब सुनीता केजरीवाल ने दावा किया है कि अरविंद दिल्ली शराब घोटाले के पैसों का खुलासा 28 मार्च को कोर्ट में करेंगे। ये जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी को दी है।

Arvind Kejriwal Arrest : केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज देशभर में प्रदर्शन,आज कोर्ट में होगी पेशी

No comments Document Thumbnail

 Delhi Liquor Policy Case : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. लगातार 9 समन भेजने के बाद ईडी की टीम 10वें समन के साथ गुरुवार शाम केजरीवाल के घर पहुंची और केजरीवाल से पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया. इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट  ने केजरीवाल को गिरफ्तारी को लेकर प्रोटेक्शन देने से इनकार कर दिया था.


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केजरीवाल की रात लॉकअप में कटी. वहीं उनका मेडिकल करवाया है.आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. आदमी पार्टी की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. AAP ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कि हमने ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

दिल्ली की आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) देश व्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी. आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, संदीप पाठक और आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का ऐलान किया और कहा कि हमारी लड़ाई सड़क से कोर्ट तक चलती रहेगी. गोपाल राय ने कहा कि लंबी कुर्बानी के बाद इस देश को संविधान मिला था और उसने जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया था, लेकिन आज पूरा देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद पीएम मोदी ने प्रचंड बहुमत से चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने कहा कि आज इसका ऐलान हुआ है कि अगर BJP और उसकी सरकार के खिलाफ बोलने की कोई जुर्रत करेगा तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा. बीजेपी ने करोड़ों लोगों का अपमान किया है. यह दिल्ली के दो करोड़ लोगों की गिरफ्तारी है, देश के लोकतंत्र से मोहब्बत करने वालों को गिरफ्तार किया गया है.

बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि बीजेपी अगर सोचती है कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके AAP को खत्म कर देंगे, विपक्ष को डरा देंगे, तो वे गलत हैं. इस लड़ाई को सब मिलकर लड़ेंगे. हमने निर्णय लिया है कि आज सुबह 10 बजे बीजेपी मुख्यालय पर इस गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. यह प्रदर्शन देशभर में किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ की जनता को 10 वीं गारंटी देने बस्तर आएंगे अरविन्द केजरीवाल, और भगवंत मान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड पर आ गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रायपुर के बाद अब 16 सितंबर को बस्तर आ रहे हैं।


आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा, बस्तर के कार्यकर्ता लंबे अरसे से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। केजरीवाल और भगवंत मान जगदलपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि जनसभा में 1 लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। जनसभा में सीएम केजवरीवाल प्रदेश की जनता को 10वीं गारंटी देंगे। बता दें कि रायपुर में हाल ही में केजवरीवाल ने प्रदेश की जनता को 9 गारंटी देकर गए थे। केजरीवाल ने कहा था कि 10वीं गारंटी छत्तीसगढ़ के किसान और आदिवासियों के लिए होगी। ये सबसे बड़ी गारंटी होगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.