Media24Media.com: सामुदायिक भवन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सामुदायिक भवन. Show all posts
Showing posts with label सामुदायिक भवन. Show all posts

सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का हुआ आयोजन

No comments Document Thumbnail

सक्ती। सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में आज सामुदायिक भवन सक्ती में दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत कलेक्टर अमृत विकास तोपनों के निर्देशन में सक्ती जिले के चयनित दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर द्वारा निर्मित सहायक उपकरणों, कैलीपर्स व कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय करने के लिए आज शिविर का आयोजन किया गया और शिविर में आज 217 दिव्यांगजन तथा वरिष्ठजन हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरण कर लाभांवित किया गया।

सांसद श्रीमती जांगडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में सामुदायिक भवन सक्ती में सहायक उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीपप्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया शिविर स्थल में लाभांवित हितग्राहियों द्वारा विभिन्न सहायक उपकरण पाकर अपनी प्रसन्नता और ख़ुशी जाहिर की गई विभिन्न सहायक उपकरण प्राप्त होने से हितग्राहियों को विभिन्न कठीनाइयों से छुटकारा मिलेगा जिसके लिए उन्होंने शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया हैl

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि शासन के निर्देशन में संभाग अंतर्गत विभिन्न जिलो में दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण किया जा रहा हैउन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार किसानों, युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठजनों सहित सभी वर्ग के लिए सबका साथ सबका विकास के दिशा में कार्य कर रही है केंद्र और राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है इस अवसर पर नगर पालिका सक्ती अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, उप संचालक समाज कल्याण विभाग सुनील मिश्रा सहित विभिन्न नवनिर्वाचित पार्षद व जनप्रतिनिधि, विभिन्न दिव्यांगजन व वरिष्ठजन हितग्राही तथा समाज कल्याण विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

जोबा में सामुदायिक भवन बनने के साथ ही होगा सीसी रोड का निर्माण, अनेक विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत जोबा में विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। गुरूवार को ग्राम पंचायत जोबा में साहू समाज व ध्रुव समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के साथ ही सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अमर अरूण चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि  बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, जनपद सदस्य विक्रम महिलांग, सरपंच नरेंद्र साहू मौजूद थे।

पूजा अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि चंद्राकर ने विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में चंद्राकर ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से न केवल समाज के लोगों को बैठक संबंधी कार्यों में सहुलियत होगी बल्कि विभिन्न आयोजनों के लिए दूसरे भवनों का सहारा लेना नहीं पड़ेगा। वहीं सीसी रोड बनने से आवाजाही में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पौने पांच साल में क्षेत्र में चहुंमुखी विकास कराया गया है। ग्रामीणों की मांग के अनुसार प्राथमिकता के साथ क्षेत्र में विकास हुए हैं। बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर व जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर ने कहा कि संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर के नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई के साथ सभी क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपसरपंच उदेराम ध्रुव, लता गायकवाड़, प्रमिला ढीढी, गजल महिलांग, भुनेश्वरी ध्रुव, शिवभतपहरी, मोंगरा बाई, जानकी साहू, टीकालाल यादव, गेंदलाल भतपहरी, गोपीचंद बघेल, देवसिंग यादव, यादराम ध्रुव, रोहित ध्रुव, सुशील कुमार ध्रुव, निरंजन ध्रुव, करण साहू, चेतन साहू, लोचन साहू, छन्नू साहू, लीलाधर साहू, राधेश्याम साहू सहित साहू व ध्रुव समाज के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

जोबा और गोड़पाली में बनेगा साहू समाज के लिए भवन , संसदीय सचिव ने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद । ग्राम पंचायत जोबा और गोड़पाली में साहू समाज के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। साहू समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जोबा और गोड़पाली में भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से तीन-तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर सामाजिक पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार व्यक्त किया।


ग्राम पंचायत जोबा व गोड़पाली से साहू समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव  चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक पदाधिकारियों ने बताया कि जोबा व गोड़पाली में साहू समाज का कोई भवन नहीं है। जिससे धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों के आयोजन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां एक सामाजिक भवन की नितांत आवश्यकता है। जिस पर संसदीय सचिव ने जोबा और गोड़पाली में साहू समाज के भवन निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।

राशि की घोषणा पर साहू समाज के चेतनलाल साहू, मनहरण साहू, राजकुमार साहू, करण सिंह साहू, दयाराम साहू, लोकनाथ साहू, आजूराम साहू, श्यामलाल साहू, यादराम साहू, देवसिंग साहू, केजउ साहू, खिलेंद्र साहू, श्यामलाल साहू, मनोज कुमार साहू, देवकांत साहू, गुलाबचंद साहू, जनकराम साहू, पुनीतराम साहू, गौतम साहू, राजेश साहू, भूषण साहू, माधोराम साहू, रमशीला साहू, दीपा साहू, रजनी साहू, खेमराज साहू, भुनेश्वर साहू, दुर्गाचरण साहू, अमृतलाल साहू, प्रीतम साहू, करण सिंह साहू आदि ने संसदीय सचिव  का आभार जताया।

इंदिरा कॉलोनी बेमचा में बनेगा भवन

इंदिरा कॉलोनी बेमचा में दो लाख रूपए की लागत से भवन निर्माण कराया जाएगा। इंदिरा कॉलोनी के नागरिकों की मांग पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने विधायक निधि से दो लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर नागरिकों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।


मुख्यमंत्री द्वारा कसडोल में प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम कसडोल में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब कसडोल के प्रतिनिधियों की मांग पर प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने कंवर समाज को सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए और पटेल समाज को लवण में भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत करने की भी घोषणा की।



मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से भेंट-मुलाकात के दौरान अनुसूचित जाति के आरक्षण के संबंध में कहा कि पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के आधार पर आरक्षण बढ़ाया है। अनुसूचित जाति समाज यदि गणना करवाने की सहमति दे तो उनकी भी गणना करवाने कमीशन गठित किया जाएगा। यदि जनसंख्या में वृद्धि होगी तो आरक्षण भी उसी अनुपात में होगा। उन्होंने प्रज्ञा कुर्मी समाज द्वारा बालिक शिक्षा के लिए छात्रावास की मांग पर कहा कि शासन स्तर से प्रत्येक जिला मुख्यालय में छात्रावास खोलने की योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री को ब्राम्हण समाज ने बलार डेम का नामकरण स्वर्गीय कन्हैया लाल शर्मा के नाम पर करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सिंधी समाज ने नियमानुसार भूमि आबंटन, धोबी समाज ने रजक कल्याण बोर्ड गठन करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मानिकपुरी समाज की मांग पर कसडोल में कबीर ग्रंथालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए। उन्होंने जायसवाल समाज, यादव समाज, सतनामी समाज, दिगंबर जैन समाज को मंदिर निर्माण के लिए भूमि का आबंटन प्रक्रियानुसार करने कहा।

इसी प्रकार तहसील साहू समाज और यूथ क्लब समिति को नियमानुसार रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कलेक्टर को निषाद समाज द्वारा मछुवारों के लिए नाव की मांग पर नियमानुसार कार्यवाही करने कहा।  मुख्यमंत्री ने मसीही समाज के कब्रिस्तान के लिए आवेदन पर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। इसी प्रकार सुन्नी मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान के भूमि आरक्षित करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री गोंड़ समाज के प्रतिनिधियों को भवन की मांग पर कहा कि भूमि आबंटन के बाद भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी।   

नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने दी करोड़ो की सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के ग्राम संडी एवं कुकरा में करीब एक करोड़ 69 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। डॉ. डहरिया ने ग्राम कुकरा में 05 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक भवन, रंगमंच लागत 03 लाख और 14 लाख 50 हजार रूपये की लागत से वन महिला भवन का लोकार्पण किया। ग्राम संडी में 05 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन , पंचायत भवन उन्नयन का लोकार्पण और नल जल योजना के तहत एक करोड़ 51 लाख रुपए की लागत  से बनने वाली पानी की टंकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

   सामुदायिक भवनरंगमंचपानी टंकीमहिला भवन का किया लोकार्पण एवं भूमि पूजन

नगरीय प्रशासन मंत्री ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में लोगों की खुशहाली के सभी जरूरी कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में किसानों, अनुसूचित जाति, जन जाति, पिछड़ा वर्ग महिलाओं एवं बच्चों सहित समाज के सभी वर्गों की खुशहाली के लिए कार्य किये जा रहे हैं। किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत खेतिहर मजदूरों और भूमिहीन परम्परागत कार्य करने वाले लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। प्रदेश में किसानों को धान का समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों की आर्थिक फायदा हो रहा है, जिससे प्रदेश में चारों ओर खुशहाली है। किसान बाजार में अपनी जरूरत का सामान खरीद रहे हैं, जिससे बाजार में व्यवसायियों के चेहरे पर रौनक है। वनांचलों में वनोपजों को समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है,

इसमें वनवासी भाई भी आर्थिक तरक्की कर रहे हैं। अनुसूचित जाति
, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, श्रमिकों एवं अन्य कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं पढ़ने-लिखने के लिए सहायता प्रदान की जा रही हैं। लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की सभापति श्रीमती अनिता थानसिंह साहू, जनपद अध्यक्ष आरंग खिलेश देवांगन, कोमल साहू, टिकेश्वरी साहू, सुकुलराम साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.