Media24Media.com: सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन. Show all posts
Showing posts with label सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन. Show all posts

राजा मोरध्वज की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया महोत्सव वर्षगांठ का स्मरण

No comments Document Thumbnail

 आरंग । सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने राजा मोरध्वज महोत्सव 2023 की ऐतिहासिक शुरुआत के स्मरण में राजा मोरध्वज की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर वर्षगांठ मनाया।वहीं फाउंडेशन के सदस्यों ने प्रातः राजा मोरध्वज की प्रतिमा की साफ सफाई की।


फाऊंडेशन के सदस्यों का कहना है इस नगर की पहचान राजा मोरध्वज की नगरी के नाम से है। राजा मोरध्वज महान दानवीर थे। इसलिए दान का पर्व मकर संक्रांति के दिन ही सर्व समाज की बैठक में इस विशेष तिथि को महोत्सव के लिए निश्चित किया था। इस वर्ष आयोजन को भव्य रूप देने के लिए शासकीय तैयारियों की वजह से बीते साल की नियत तिथि में महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया।


इसलिए महोत्सव वर्षगांठ दिवस पर विशेष रूप से राजा मोरध्वज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर वर्षगांठ मनाया गया। ज्ञात हो कि आगामी नगर पालिका परिषद चुनाव व आचार संहिता के पश्चात राजा मोरध्वज महोत्सव वृहद रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

स्वच्छता अभियान और दीप प्रज्वलन में पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, सचिव अभिमन्यु साहू, संयुक्त सचिव संजय मेश्राम, सक्रिय सदस्य प्रतीक टोंड्रे, रमेश देवांगन, भागवत जलक्षत्री,मोहन सोनकर,सी एल साहू, सजल चंद्राकर, दिना सोनकर आदि की उपस्थिति व सहभागिता रही।

नाचा महोत्सव में कलाकारों ने जीता दर्शकों का दिल, दिखा गजब का उत्साह,उमड़ पड़ा जनसैलाब, विधायक इंद्रकुमार ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

No comments Document Thumbnail

 आरंग। सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन, भुइंया के गोठ नाचा पार्टी हाट चरौदा एवं समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित नाचा महोत्सव कार्यक्रम में नाचा कलाकारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रातः से देर रात तक नाचा कलाकार दर्शको हंसाते- गुदगुदाते रहे। वहीं क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू ने मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि नाचा छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रचा बसा है।जब मनोरंजन का अन्य साधन नहीं था, तब लोग नाचा -गम्मत देखकर प्रेरणा लेते थे।


इसकी लोकप्रियता इतनी थी कि लोग दूर- दूर तक नाचा देखने जाया करते थे। उन्होंने पीपला वेलफेयर फाउंडेशन और भुइंया के गोठ नाचा पार्टी ग्राम हाट चरौदा के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन इस विधा को सहेजने की दिशा में अनूठा प्रयास है। उन्होंने कलाकारों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं सभा को जिला पंचायत सदस्य रानी केजू पटेल,जनपद सदस्य प्रतिनिधि रिंकू चंद्राकर, सरपंच दया लोचन साहू, उपसरपंच व विधायक तोषण साहू, पीपला वेलफेयर फाउंडेशन से आनंदराम पत्रकारश्री, आकाशवाणी व दूरदर्शन एंकर शशांक खरे, आइडियल पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्रवण यदु आदि ने संबोधित करते हुए आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना किए। वहीं आयोजको ने ग्राम के सभी वरिष्ठ कलाकारों को श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।इस अवसर पर महासमुंद से पधारे संगीतकार सुरेन्द्र मानिकपुरी, बीआर,किशन देवदास, संस्कृति प्रेमी गोवर्धन साहू ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में पीपला वेलफेयर फाउंडेशन से संरक्षक द्वय, पारसनाथ साहू, थानसिंग साहू, अध्यक्ष दूजेराम धीवर, संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी,सक्रिय सदस्य एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन,सदस्य रमेश देवांगन,संजय मेश्राम, प्रतीक टोंड्रे, भुईयां के गोठ नाचा पार्टी के कलाकार राजकुमार यादव, शिवराज धीवर, भुनेश्वर धीवर, अश्वनी साहू गौकरण धीवर ,कुलेश्वर मानिकपुरी, भरत ढीढी,हरि यादव,खूबचंद धीवर, यशवंत धीवर, भारतद्वाज धीवर, ओमप्रकाश धीवर, गोविंद धीवर, सन्नी यादव ,राजीव साहू सहित समस्त ग्रामीणों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन महेन्द्र कुमार पटेल ने किया।इस अवसर पर हजारों की संख्या में ग्रामीणों व आसपास के नाचा कलाकारों, नाचा प्रेमियों व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

गौ संरक्षण की दिशा में सामाजिक संगठन कर रहे हैं पहल, तेंदुआ के गौशाला का किया अवलोकन

No comments Document Thumbnail

 आरंग। गुरुवार को नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन व श्री बागेश्वरनाथ गौ सेवा धाम के प्रतिनिधि मंडल ने तेंदुआ नया रायपुर के गौशाला का अवलोकन कर गौ शाला संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी लिए।


जिसमें बीमार पशु चिकित्सा उपकरण, गौ एम्बुलेंस, दुर्घटना ग्रस्त, गौवंश एवं अन्य गौ वंशों की देखभाल संबंधी जानकारी शामिल है।जिससे कि आरंग के भी गौवंशो को सुरक्षित ,संरक्षित किया जा सके।

ज्ञात हो कि नगर के सामाजिक संगठनों के सदस्यगण प्रतिदिन घुमरा भांठा स्थित गौठान में पहुंचकर नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ मिलकर गौ वंशो को चारा पानी देने, बीमार गायों की देखभाल व उपचार करने तथा गौठान की साफ सफाई में सहभागिता निभा रहे हैं। साथ ही नगर के गौ वंशो के संरक्षण संवर्धन के लिए पहल कर रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल में राहुल जोशी, दूजेराम धीवर, कोमल लाखोटी,जी एस यादव, रमेश देवांगन ने गौशाला पहुंचकर अवलोकन किया।

शिक्षादान केंद्र में 50 से अधिक छात्र हो रहे हैं लाभान्वित

No comments Document Thumbnail

 आरंग। नगर के स्वयं सेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन व गायत्री शक्तिपीठ आरंग के संयुक्त संयोजन में विगत दो वर्षों से शिक्षादान केंद्र का संचालन आरंग के गायत्री शक्तिपीठ में किया जा रहा है।


 जिसमें इंजीनियरिंग के छात्र रहे नीरज साहू द्वारा नवमीं, दसवीं के छात्रों को प्रतिदिन डेढ़ से दो घंटे गणित, विज्ञान, अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों की निःशुल्क कोचिंग दिया जाता है।इस वर्ष भी शिक्षासत्र के शुभारंभ जुलाई माह से ही गायत्री मंदिर आरंग में शिक्षादान केंद्र संचालित किया जा रहा है।जिसमें प्रतिदिन 50 से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित होकर लाभान्वित हो रहें हैं। 

वहीं शिक्षादान केंद्र के संचालन में फाउंडेशन से भुनेश्वर साहू,दूजेराम धीवर, महेन्द्र कुमार पटेल, छत्रधारी सोनकर, ब्रजेश अग्रवाल, कोमल लाखोटी, नीरज साहू,भागवत जलक्षत्री, संजय मेश्राम,मोहन सोनकर, रमेश देवांगन, चंदूलाल साहू,अभिमन्यु साहू,यादेश देवांगन, होरीलाल पटेल, अंशदान देकर शिक्षादान केंद्र को सफलता पूर्वक संचालित कर रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.