Media24Media.com: साईंस कॉलेज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label साईंस कॉलेज. Show all posts
Showing posts with label साईंस कॉलेज. Show all posts

‘भारतीय गोधन‘ और ‘कोटवार‘ पुस्तक का विमोचन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में पटेल, कोटवार और होमगार्ड के आभार सम्मेलन और गौठान समितियों के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सह-सम्मेलन कार्यक्रम में पंडित झाबरमल शर्मा द्वारा लिखित भारतीय गोधनपुस्तक का विमोचन किया।

यह पुस्तक करीब सौ वर्ष पूर्व लिखी थी। इसका पुनः प्रकाशन किया गया है। साथ ही उन्होंने भागवत जायसवाल द्वारा लिखित पुस्तक कोटवारका विमोचन किया।

 

आरक्षण के मुद्दे को लेकर राजधानी रायपुर में जनअधिकार रैली, गरमाई राजनीति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने आज राजधानी रायपुर में जनअधिकार रैली का आयोजन किया। साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित इस रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे को अभियान के रूप में जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आरक्षण का लाभ देना चाहती है, लेकिन इस संबंध में विधानसभा से पारित किए गए विधेयक पर राज्यपाल हस्ताक्षर नहीं कर रही हैं और न ही इसे वापस कर रही हैं। बघेल ने आरोप लगाया कि संविधान की व्यवस्था का पालन नहीं हो रहा है, इसी वजह से जनअधिकार रैली निकाली गई है।
                    

वहीं, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने आरक्षण को लेकर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही राज्यपाल को विधेयक पर हस्ताक्षर करने से रोका है। जनअधिकार रैली के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल अनुसुईया उइके से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में पारित आरक्षण संशोधन विधेयक के संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में मंत्री रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर और टी.एस. सिंहदेव सहित अन्य मंत्री, विधायक तथा संसदीय सचिव शामिल थे।

दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि राज्य सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं देना चाहती है और जानबूझकर क्वांटीफायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर रही है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कांग्रेस की जनअधिकार रैली को पूरी तरीके से फ्लॉप बताया है। उन्होंने कहा कि सभास्थल पर तीन-चौथाई कुर्सियां खाली थीं। साव ने कहा कि कांग्रेस ने इस रैली के लिए प्रशासनिक तंत्र का दुरूपयोग किया, लेकिन फिर भी इसमें लोग नहीं जुटे।

भाजपा का आरक्षण मुद्दे पर धरना 4 जनवरी को

वहीं, भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल प्रदेश में जल्द से जल्द आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर राजधानी रायपुर के घड़ी चौक के पास बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौक पर धरना दिया जाएगा। इस धरने में पार्टी के सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह धरना क्वांटीफायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत करने, राज्यपाल द्वारा मांगे गए दस बिंदुओं का जवाब जल्द से जल्द देने और प्रदेश में आरक्षण को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को समाप्त करने की मांगों को लेकर दिया जाएगा।

राज्योत्सव मेला अब रविवार छह नवंबर तक चलेगा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आज समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस समय आयोजित किए जा रहे इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन आज शाम रायपुर पहुंचे।



समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिम संस्कृति सभी को जोड़ने का काम करती है और इस महोत्सव के माध्यम से देश-दुनिया ने इस बात को देखा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह के पुरस्कारों की घोषणा भी की गई। फसल कटाई श्रेणी में पहला स्थान छत्तीसगढ़ के करमा नृत्य, दूसरा ओडिशा के ढेंगसा नृत्य को और तीसरा हिमाचल के गद्दी नृत्य को मिला। वहीं, विवाह संस्कार और अन्य श्रेणी में पहला स्थान सिक्किम, दूसरा स्थान ओडिशा को और तीसरा स्थान झारखंड को मिला है।

इससे पहले, आदिवासी नृत्य महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन आज भिलाई से आई लोकरागिनी की टीम ने छत्तीसगढ़ में प्रचलित सुआ नृत्य, रिलो नृत्य, रेला, राउत नाचा की प्रस्तुति लोकगीतों के माध्यम से दी। वहीं, बस्तर से आए लोक कलाकारों ने माड़िया और गौर नृत्य की प्रस्तुति दी। आदिवासी नृत्य महोत्सव के अंतिम दिन हरियाणा के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत घूमर नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, मध्यप्रदेश के कलाकारों ने भी करमा और सैताम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस बीच, राज्य शासन ने राज्योत्सव मेला और प्रदर्शनी की अवधि को तीन दिन और बढ़ा दिया है। अब राजधानी के साईंस कॉलेज मैदान में लगा राज्योत्सव मेला रविवार छह नवंबर तक चलेगा।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में दिखी विकास का झलक

No comments Document Thumbnail

रायपुर राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ के विकास की झलक दिखाई दे रही है। यहां लगी विकास प्रदर्शनी में राज्य शासन के 21 विभागों के स्टॉल लगे हैं। सेंट्रल एरिया में जनजातीय लोककला और शिल्प पर केन्द्रित शिल्पग्राम बनाया गया है। 



यहां प्रदेश के प्रसिद्ध शिल्पकारों, कलाकारों, बुनकरों, स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित कलाकृतियों का अनूठा संग्रह का प्रदर्शन किया गया है। इनमें घरेलू उपयोग के सामान, कलात्मक सजावटी वस्तुएं, बेलमेटल, लौहशिल्प, काष्ठकला, बांसकला, माटी शिल्प से निर्मित कलाकृतियों प्रदर्शन और विक्रय के लिए उपलब्ध है।

विकास प्रदर्शनी में 21 विभागों के स्टॉल



राज्योत्सव के दौरान विकास प्रदर्शनी में राज्य शासन के 21 विभागों के स्टॉल लगे हैं। इनमें कृषि विभाग-मछलीपालन, पशुपालन, उद्यानिकी विभाग एवं अन्य संबंधित घटक, ऊर्जा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, जनसम्पर्क विभाग, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं विकास विभाग सहित अनेक विभागों के स्टॉल बनाए गए हैं। स्टॉलों में विभागीय योजनाओं का विभिन्न मॉडलों, चित्रों, आडियो-वीडियो लघु फिल्म के माध्यम से जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों को पाम्पलेट और ब्रोशर के द्वारा विभागीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी भी दी जा रही है।



फूड जोन में लजीज व्यंजनों का स्वाद

छत्तीसगढ़ी पकवानों समेत अनेक तरह के लजीज व्यंजनों से सजे फूड जोन में  कई स्टॉल लगाए गए हैं। यहां छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ लोग अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का भी स्वाद ले सकेंगे।

उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के भी होंगे स्टॉल

आयोजन स्थल पर थीम हैंगर में विभिन्न उद्योगों और सार्वजनिक उपक्रमों के स्टॉल लगाए गए हैं। यहां बाल्को, बीएसपी, एसईसीएल, एनटीपीसी, एनएमडीसी सहित विभिन्न उद्योगों के स्टॉल लगाए गए हैं। व्यावसायिक स्टॉलों के लिए निर्धारित स्थान पर 40 स्टॉल बनाए गए हैं। यहां किताब मेला भी लगाया गया है। स्वास्थ्य सहायता केन्द्र भी स्थापित किया गया है।

साईंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के तेईसवें स्थापना दिवस के मौके पर कल एक नवंबर से रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत उपस्थित रहेंगे। वहीं, कल शाम सात बजे से राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुईया उइके होंगी और अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। राज्योत्सव का समापन तीन नवंबर को शाम सात बजे होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।



राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए न्यूजीलैंड, रशिया, टांेगो, मोजांबिक, सर्बिया, मालदीव, मंगोलिया और इंडोनेशिया का नर्तक दल रायपुर पहुंच चुका है। इस आयोजन में करीब पंद्रह सौ कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, जिला स्तर पर भी राज्योत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां जारी हैं। कल राज्य शासन द्वारा स्थानीय अवकाश भी घोषित किया गया है। राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.