Media24Media.com: साइटिका

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label साइटिका. Show all posts
Showing posts with label साइटिका. Show all posts

सोहम हॉस्पिटल ने 100वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रचा इतिहास

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द । सोहम हॉस्पिटल (सोहम जन सेवा समिति) द्वारा ग्राम बेलसोंडा में कस्तूरबा ट्रस्ट में गत दिवस स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें डॉ . सोमी चंद्राकर , डॉ.उत्कर्ष वर्मा , तथा दीपक वैष्णव के द्वारा निः शुल्क सेवाएं दी। शिविर में 15 पुरुष और 20 महिला के साथ ही 35 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 

                                    सोहम हॉस्पिटल ने 100वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

जिसमें मरीज जैसे जोड़ों का दर्द, पेट सम्बन्धी समस्यायों ,पथरी ,पेट में जलन गैस ,चमड़ी के रोग , साइटिका,सर्वाइकल ,दाद खाज-खुजली इत्यादि बीमारियों का निः शुल्क परामर्श एवं  मार्गदर्शन मरीजों को दिया गया। व्यस्क मरीजों को उचित मार्गदर्शन एवं छात्रों को  उचित स्वस्थ्य सम्बन्धी जीवन शैली के तौर तरीके के बारे बताया गया। 

सोहम हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. युगल चंद्राकर के मार्गदर्शन में यह निः शुल्क स्वास्थय एवं परामर्श शिविर आयोजित हुआ। समय-समय पर इस तरह के निः शुल्क सेवा के कार्य सोहम हॉस्पिटल (सोहम जन सेवा समिति ) के माध्यम से चलाये जाते हैंI यह 100 वां शिविर था। सेवा, संकल्प और सरोकार के मूलमंत्र के साथ सोहम हॉस्पिटल खासकर अभावग्रस्त ग्रामीणों के लिए सतत चिंतनशील है।

Soham Hospital : निःशुल्क दर्द निवारक शिविर आयोजित, 15 को पथरी उपचार के लिए लगेगा कैम्प

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। सोहम हॉस्पिटल महासमुन्द में निः शुल्क दर्द निवारक शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में साइटिका, कमर दर्द, घुटने का दर्द, सर्वाइकल स्पोंडिलोसीस, गले के दर्द का इलाज हेतु निः शुल्क परामर्श दिया गया और निः शुल्क सोनोग्राफी के साथ ही बीपी शुगर जांच की गई। सेवा के संकल्प के साथ इस तरह का शिविर आयोजित किया जा रहा है। हॉस्पिटल के संचालक डॉ युगल चंद्राकर ने बताया कि बेसिक दर्द की दवाइयां निः शुल्क और बाकी मेडिसिन में 10 % तक डिस्काउंट दी गई। शिविर में एक्स रे और सभी प्रकार के खून जांच एवं इको सीटी स्कैन में 50% तक छूट दी गई। शिविर में 65 से 70 मरीजों ने डॉक्टर से निः शुल्क परामर्श लिया।

35 से 40 मरीजों का निः शुल्क सोनोग्राफी किया गया। निजी अस्पताल में इस तरह के अभूतपूर्ण योगदान के लिए सोहम हॉस्पिटल के डॉक्टर और पूरा स्टाफ को मरीजों ने धन्यवाद दिया।  डॉ युगल ने बताया कि महीने में 2 से 3 बार ऐसा निः शुल्क शिविर का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा सीटी स्कैन, ब्लड टेस्ट भी इन शिविरों में किया जाता है। जिसमें 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंड रहता है। जिससे मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल  रहा है। सोहम हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर, एक्सीडेंटल, आईसीयू, पॉइजनिंग केस, हार्ट के मरीज और सभी प्रकार के ऑपरेशन किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार 15 अप्रैल को निः शुल्क पथरी शिविर का आयोजन किया जाना है, जिसमे संबंधित मरीज निः शुल्क परामर्श एवं आयुष्मान कार्ड द्वारा निः शुल्क ऑपरेशन करा सकते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.