Media24Media.com: सांसद विजय बघेल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सांसद विजय बघेल. Show all posts
Showing posts with label सांसद विजय बघेल. Show all posts

CG- 07 वाहन लोकल पासिंग को नही देना पड़ेगा टोल टैक्स : सांसद विजय बघेल

No comments Document Thumbnail

 भिलाई : भिलाई शहर के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। अंजोरा बाइपास स्थित टोल प्लाजा में स्थानीय CG- 07 पासिंग वाहनों को टोल टैक्स में छूट जारी रहेगी। सांसद विजय बघेल के निर्देश के बाद जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में टोल प्रबंधन ने टैक्स वसूलने वाला अपना फैसला वापस ले लिया। प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि सीजी 07 पासिंग के उन्हीं वाहनों को टैक्स से छूट दी जाएगी, जिनका निजी इस्तेमाल हो रहा है।


कमर्शियल CG- 07 पासिंग वाहनों को टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। हाल ही में टोल प्रबंधन ने सभी वाहनों से टोल वसूलने का आदेश जारी कर दिया गया था। लोगों की मांग पर सांसद विजय बघेल ने टोल प्रबंधन के अफसरों को स्थानीय वाहनों को छूट देने के निर्देश दिए थे। सांसद की पहल पर टोल फ्री हुआ।


भूपेश ने भ्रष्टाचार करके छत्तीसगढ़ की पवित्र धरती को कलंकित करने का काम किया है - सांसद विजय बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के सांसद विजय बघेल ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चली चर्चा में भाग लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामियों, बढ़ते अपराध-हिंसा, भ्रष्टाचार, घोटालों की चर्चा करते हुए कांग्रेस नेतृत्व और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। बघेल ने कहा कि यह बेहद दुःख की बात है कि छत्तीसगढ़ की पवित्र धरती को कलंकित करने का काम कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री ने अपने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के कारण किया है। बघेल ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो अनगिनत उपलब्धियाँ हासिल की हैं और जिनके कारण देश आज विश्व में सम्मानित हुआ है, उससे हर देशवासी गर्व का अनुभव कर रहे हैं।


भाजपा सांसद बघेल ने कहा कि आजादी के दीवानों और महापुरुषों ने जो सपने देखे थे, उन सपनों को साकार करने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस के रवैए की चर्चा करते हुए बघेल ने सदन का ध्यान छत्तीसगढ़ के हालात की ओर खींचा और कहा कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के बस्तर गए थे और वहाँ के आदिवासियों की क्या हालत है? छत्तीसगढ़ में कहा जाता है कि ‘वो हर कका हे, सब झन ल ठगा हे।’ राहुल गांधी द्वारा अपने संबोधन में रावण के अहंकार की चर्चा पर तीखा कटाक्ष कर बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल के पिता कहते हैं, ब्राह्मण कुमार रावण को मत मारो। ऐसे हैं मुख्यमंत्री बघेल के पिता, और  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज इस बात को जान चुके हैं। बलात्कार की बात करते हुए बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 5055 बलात्कार की घटनाएँ हुई हैं, और इनमें से 137 बलात्कार अकेले मुख्यमंत्री बघेल के अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद बैज के क्षेत्र में पोटाकेबिन के आदिवासी आवासीय विद्यालय की पहली कक्षा की पाँच वर्ष की आदिवासी मासूम बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। यह छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री का भी निर्वाचन क्षेत्र है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अभीतक वहाँ गए भी नहीं हैं। आरोपियों पर कार्रवाई भी नहीं होती। बघेल ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज और भाजपा के व्यापक विरोध प्रदर्शन और आंदोलन के बाद इस मामले में कार्रवाई की गई।


भाजपा सांसद बघेल ने कहा कि आदिवासी बहुल ग्राम पंचायत साबरबार के ग्राम झुमरीडूमर, जिसे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने गोद  लिया था, में दो महीने तक राशन नहीं पहुँचा और एक चार सदस्यों का पूरा परिवार भूख के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया। यह हालत है छत्तीसगढ़ की। ये तो कांग्रेस के एटीएम बने हुए हैं। यदि भ्रष्टाचार की कोई स्पर्धा कराई जाए तो मैं दावे के साथ कहता हूँ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उसमें अव्वल आएंगे। हर महीने कांग्रेस की तिजोरी में पैसा पहुँच रहा है। कांग्रेस कमेटी अगर चल रही है तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की बदौलत चल रही है। शराब में घोटाला, रेत में घोटाला, कोयला में घोटाला, मुरुम में घोटाला, सीमेंट में घोटाला, डीएमएफ फंड में घोटाला, क्या-क्या घोटाला नहीं किया! बघेल ने कहा कि पहले तो चारा घोटाला हुआ करता था, गोबर खरीदकर प्रदेश सरकार वाहवाही लूट रही है। अब तो गोबर में भी घोटाला हो गया, गौमूत्र में भी घोटाला हो गया। और तो और, छत्तीसगढ़ के किसानों को चमकाया-धमकाया जाता है मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा किसानों को चमकाया जाता है कि धूल-मिट्टी की बोरी को वर्मी कम्पोस्ट बताकर जबर्दस्ती किसानों को प्रति एकड़ तीन बोरी, तीन सौ रुपए के हिसाब से 900 रुपए का दादागिरी करके थमाया जाता है। किसानों को कहा जाता है कि वर्मी कम्पोस्ट नहीं लोगे तो हम यूरिया, डीएपी, पोटाश नहीं देंगे। बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 10 लाख करोड़ की सब्सिडी देकर किसानों को उसी कीमत पर खाद पहुँचा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, आदिवासी विरोधी, युवा विरोधी है। प्रदेश को कलंकित कर दिए हैं, नौटंकीबाज हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जो किया है, कांग्रेस की सरकार तीन नहीं, दस जन्मों में भी नहीं कर सकती। पिछड़ा वर्गों को 27 प्रतिशत का आरक्षण देने की बात कहकर अपने ही लोगों द्वारा हाईकोर्ट में स्टे के लिए याचिका लगवा दी और बाद में याचिकाकर्ताओं को पदों से नवाजा गया। यह न्यायसंगत नहीं है।

एक तो भूपेश बघेल का परफॉर्मेंस खराब, दूसरा विधायक कौन? - सांसद विजय बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के दो विधायकों का परफॉर्मेंस खराब होना बताये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जिन दो कांग्रेस विधायक का प्रदर्शन खराब है, उनमें से एक तो स्वयं भूपेश बघेल हैं, दूसरा कौन है, यह उन्हें लगे हाथ स्पष्ट कर देना चाहिए। 


क्या वह विधायक भूपेश बघेल के नए नवेले उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव हैं या जिनसे कृषि विभाग छीन लिया गया, वे रविन्द्र चौबे हैं अथवा जिनके गृहमंत्री रहते छत्तीसगढ़ में कोई महिला सुरक्षित नहीं है, वे ताम्रध्वज साहू इस द्विसदस्यीय पैनल में शामिल हैं। यदि नहीं, तो क्या जनता का राशन ठिकाने लगवा देने वाले खाद्यमंत्री भगत, बेरोजगारों के आंकड़ों में फर्जीवाड़ा कराने वाले खेल युवा मंत्री पटेल, जल जीवन मिशन को बर्बाद करने का ठेका लिए बैठे पीएचई मंत्री गुरु या नगरनिगमों को कांग्रेस की जागीर बना देने वाले नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया या फिर जिनके विभाग में 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला हो गया, वे कवासी लखमा या जिनकी सरपरस्ती में तुष्टिकरण चल रहा है, वे अकबर या जिनकी जमीन पर मदिरा दुकान खुली, वे महिला बाल विकास मंत्री भेड़िया अथवा मुख्यमंत्री की प्रियपात्र अफसर को भ्रष्ट बताने वाले जयसिंह में से कोई एक भूपेश बघेल के साथ इस सूची में शामिल है।  यह छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है। 

दुर्ग सांसद विजय बघेल जी ने भूपेश बघेल को याद दिलाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान आपने अपने मंत्री और विधायकों को अपने क्षेत्र में हारने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। परंतु जब स्वयं अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में भाजपा के हाथों बुरी तरह हार मिली तो मौन साध लिए। दुर्ग भाजपा सांसद विजय बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह दावा हास्यास्पद है कि कांग्रेस के केवल दो विधायकों का प्रदर्शन ठीक नहीं है बल्कि सच्चाई यह है कि पूरी कांग्रेस सरकार का परफॉर्मेंस खराब है। उन्होंने कहा भूपेश बघेल पहले भी कई दफा कांग्रेस विधायकों के प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी करते रहे हैं। 

प्रदर्शन के आधार पर टिकट कटने आगाह किया जाता रहा है। जब मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे, तब वे विधायकों के प्रदर्शन पर असंतोष जाहिर करते रहे। प्रदेश प्रभारी रहते पीएल पुनिया ने कांग्रेस विधायकों के कार्य प्रदर्शन पर सर्वे की बात कही तो मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पुनिया को जवाब दे दिया था कि उन पर कोई सर्वे लागू नहीं होता। वे किसी सर्वे को नहीं मानते। 


बूथ के कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम -सांसद विजय बघेल

No comments Document Thumbnail
 दुर्ग :  आज विधानसभा बूथ सशक्तिकरण बैठक जामुल के मंगल भवन में  हुई जिसमें प्रमुख रूप से संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सैनी जी जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल जी बैठक में प्रमुख रूप से मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया गया सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को सशक्त बुथ आने वाले विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर कमल खिलाने का वादा किया .


 सांसद विजय बघेल  ने कहा कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की पूंजी है जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से राष्ट्रहित में काम करते आ रहा है उसी के बदौलत आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी स्थापित हुई है भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता देवतुल्य है उन्हीं की बदौलत  हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है यह सब संभव सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के बदौलत हुआ है .


बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी प्रभारी जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जी जिलाध्यक्ष बृजेश भोजपुरिया जी महामंत्री सुरेंद्र कौशिक जी प्रेम लाल साहू जी योगेंद्र सिंह जी अरे ग्राम बंछोर विजेंद्र सिंह यशवंत सिंह ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ईश्वर ठाकुर मंडल अध्यक्ष जामुल भिलाई 3 अहिवारा एवं मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ के कार्यकर्ता शामिल हुए.

जो खुद से ज्यादा समाज का सोचे वही समाज सुधारक है - सांसद विजय बघेल

No comments Document Thumbnail

पाटन। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 77 वाँ महाधिवेशन में प्रथम दिवस के विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे समाज के संरक्षक एवं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने समाज के लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमारे समाज को संगठित करने के लिए अनेको कठिनाइयों का सामना किया हैं। जिस समय साधन-संसाधन की कमी रहती थी उस समय भी उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के साथ साथ हम सबके उज्जवल भविष्य के बारे मे सोचते हुए अनेको आपदाओं एवं विपदाओं से जूझकर समाज को एकजुट कर समाज को विश्वास संगठन चरित्र एवं एकता के सूत्र में पिरोकर हम सबको संगठित करने का प्रयास किया है।


हमारे मनवा कुर्मी समाज के महापुरुषों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अखिल भारतीय कुर्मी महासभा में सर्व कुर्मी समाज का नेतृत्व किया है।  हम सबको एक मंच में लाने के लिए हमारे समाज के प्रमुख एवं राज स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक के सामाजिक कार्यकर्ता लगातार कई महीनों से अपने सारे काम काज को छोड़कर इस आयोजन की तैयारी में लगे हुए थे।हमें हमारे समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वालो का हमेशा सम्मान करना चाहिए।

प्रथम दिवस के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री चोवाराम वर्मा जी,पाटन राज के  राजप्रधान श्री सीताराम वर्मा जी सहित नौ राजो के राज प्रधानगण, केंद्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण ,सभी राजो के राजकार्यकारिणीगण,सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

कांग्रेस ने सांसद विजय बघेल के लोकसभा सदस्यता खत्म करने की मांग की

No comments Document Thumbnail

रायपुर. धान खरीदी को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा नेताओं पर आक्रामक रुख अपना रही है। धान बेचने वाले भाजपा नेताओं की सूची जारी करने के बाद कांग्रेस ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल (BJP MP Vijay Baghel) पर निर्वाचन के दौरान शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है, विजय बघेल ने पिछले तीन चुनावों में शपथपत्र देते समय अपने परिवार के नाम कुल कृषि भूमि का रकबा करीब 3 एकड़ बताया था। लेकिन 2500 रुपया प्रति क्विंटल दाम पाने के लिए उन्होंने 16.95 एकड़ जमीन का धान बेचा है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, लोकसभा अध्यक्ष और राष्ट्रपति को शिकायत भेजकर सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है।





अब बिलासपुर से दिल्ली के लिए उड़ेंगी डायरेक्ट फ्लाइट, दिल्ली में CM बघेल से मुलाकात के बाद केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने की घोषणा





कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी व संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संयुक्त पत्रकारवार्ता ने सांसद विजय बघेल के निर्वाचन से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक किया।





बेहूदा आरोप





कांग्रेस ने बेहूदा आरोप लगाया है। मैंने (BJP MP Vijay Baghel) कोई चीज नहीं छिपाई है। तीन बार विधानसभा ओर लोकसभा का चुनाव लड़ चुका है। मुझे बदनाम करने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा है। जमीन की जानकारी नहीं छिपाई है। मेरी माता की मृत्यु होने के बाद जमीन में सामूहिक हिस्सा है। शपथपत्र में सामूहिक वाला कॉलम नहीं है। जो जमीन बताई गई है, उसका रिटर्न भी जमा किया जाता है।
- विजय बघेल, सांसद, दुर्ग लोकसभा


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.