Media24Media.com: सनातन धर्म

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सनातन धर्म. Show all posts
Showing posts with label सनातन धर्म. Show all posts

प्रख्यात कथावाचक यामिनी देवी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर और राष्ट्रीय धर्माचार्य पूज्य भारती की उपाधि से विभूषित

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द । छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले के बागबाहरा निवासी राष्ट्रीय धर्माचार्य व राष्ट्रीय कथावाचक पूज्यभारती यामिनी देवी को उनके समर्पण, भक्ति व सेवा कार्यों , श्रद्धा तथा सनातन धर्म के प्रति सच्ची निष्ठा के साथ कार्य के लिए महामंडलेश्वर और राष्ट्रीय धर्माचार्य पूज्य भारती की उपाधि से विभूषित किया गया है। गत 20 फरवरी 2024 को मेरठ (उत्तरप्रदेश) में एक संत समागम में अंतरराष्ट्रीय सूर्यवंशी अखाड़ा परिषद द्वारा यह सम्मान दिया गया।


पीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्री श्री 1008 श्री आचार्य महामंडलेश्वर दविंदर स्वामी सूर्यवंशी एवं महामंडलेश्वर महंत डॉ. जोगेंद्र नाथ जी और महामंडलेश्वर संजीव जी महाराज सहित अनेकों महंत, कथा वाचक,धर्माचार्य व साधु संतों की उपस्थिति में पूज्यभारती यामिनी देवी को 'श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर' की उपाधि से विभूषित किया गया। इस अवसर पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चार के बीच सम्मान पत्र देकर यह उपाधि दी गई।


उल्लेखनीय है कि यामिनी देवी गृहस्थ जीवन में रहते हुए ज्ञानवस्था की चर्मोत्कर्ष ऊंचाई पर हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कथावाचक के रूप में उनकी खास ख्याति है। साल-दो साल पहले कथावाचन को लेकर सोशल मीडिया में कतिपय आपत्ति और आपत्तिजनक टिप्पणी एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा किए जाने से यामिनी देवी को हतोत्साहित किया जा रहा था। लेकिन, उन्होंने अपनी ज्ञान यात्रा और कथा वाचन का सिलसिला अनवरत जारी रखते हुए इस ऊंचाई को प्राप्त की है।




यामिनी देवी साहू समाज से आती हैं। छत्तीसगढ़ के ओबीसी वर्ग में इस जाति की बहुलता है। वह समाज की प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी भी रह चुकी हैं। यामिनी देवी को मिली उपाधि से उनके प्रशंसक और अनुयायियों में उल्लास का वातावरण है।

उदयनिधि का सिर कलम करो, मिलेगा 10 करोड़ के इनाम, इस संत ने किया ऐलान

No comments Document Thumbnail

तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के एक बयान पर बवाल मचा हुआ है. उदयनिधि ने कहा था कि सनातन धर्म का खात्मा जरूरी है, क्योंकि यह एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई उपाय नहीं है, इसे सिर्फ खत्म किया जा सकता है. उनके इस बयान पर विरोध जताते हुए अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने सोमवार को कहा था कि जो भी उदयनिधि का सिर काट करके लाएगा, उसे 10 करोड़ रुपए का इनाम मिलेगा. अब उन्होंने दोबारा फिर दोहराया है कि अगर 10 करोड़ रुपये उदयनिधि का सिर काटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, तो मैं इनाम की राशि बढ़ा दूंगा.


परमहंस आचार्य ने कहा है कि देश में जो भी विकास हुआ है, वह ‘सनातन धर्म’ की वजह से हुआ है. उदयनिधि स्टालिन ने अपने बयान से देश के 100 करोड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.

परमहंस आचार्य ने कहा कि सनातन धर्म का कोई अंत नहीं है, इसलिए इसे कोई मिटा नहीं सकता है. जो भी अगर सनातन को मिटाने की कोशिश करेगा, उसका अंत निश्चित है. परमहंस आचार्य ने कहा कि अगर कोई उदयनिधि का सिर काट कर नहीं ले पाता है, तो मैं खुद उसका सिर कलम कर दूंगा. इसके लिए मेरा तलवार तैयार है और मैं वहां जाने वाला हूं.

जगत गुरु परमहंस आचार्य के मुताबिक,अगर कुछ इस तरीके का बयान उदयनिधि ने दूसरे धर्म के लिए दिया होता तो अब तक बवाल मच गया होता. सनातन धर्म अहिंसा में विश्वास करता है. लेकिन, यह भी बता देना चाहेंगे हम राक्षसों का वध भी करते हैं. परमहंस आचार्य ने उदयनिधि को एक राक्षस की उपमा देते हुए कहा कि उसका वध मैं ही करूंगा.

क्या है विवाद?

दरअसल, उदयनिधि स्टालिन ने अपने एक बयान में सनातन धर्म की तुलना कोरोना, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी। कहा था कि सनातन धर्म का खात्मा होना चाहिए। वे अपनी इस बात पर कायम भी हैं। भाजपा ने स्टालिन पर जोरदार निशाना साधा। संत समाज में भी गुस्सा है।

सनातन धर्म मलेरिया-डेंगू की तरह, CM के बेटे के बयान पर सियासी बवाल

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्‍ली : तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि के बयान से सियासी घमासान मच गया है. उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया से की थी . 


शनिवार को चेन्नई के एक सम्मेलन में उन्होने कहा था कि "कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते. मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते. हमें उन्हें खत्म करना है. सनातनम (सनातन धर्म) भी ऐसा ही है. सनातन का विरोध नहीं, बल्कि उन्मूलन करना हमारा पहला काम है."

सुप्रीम कोर्ट में वकील और सामाजिक कार्यक्रमता विनीत जिंदल ने बयान को लेकर उदयनिधि के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. धार्मिक गुरु के साथ साथ कई संगठनों ने इसका विरोध किया है.

उदयनिधि के बयान के बाद बीजेपी ने INDIA गठबंधन और कांग्रेस से सवाल पूछा है. बीजेपी का कहना है कि एमके स्टालिन INDIA गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं ऐसे में पार्टियों को बताना चाहिए कि उदयनिधि के बयान पर सनातन धर्म को लेकर उनकी क्या राय है?

क्या मुंबई की बैठक में इस पर ही सहमति बनी थी...?

भाजपा के अमित मालवीय ने कहा, "तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और डीएमके सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को मलेरिया और डेंगू से जोड़ा है. उनका मानना है कि इसे खत्म किया जाना चाहिए और सिर्फ इसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए. संक्षेप में वह सनातन धर्म को मानने वाले भारत के 80 प्रतिशत आबादी के नरसंहार के लिए आह्वान कर रहे हैं. डीएमके विपक्षी गठबंधन की एक प्रमुख सदस्य और कांग्रेस की लंबे समय से सहयोगी है. क्या मुंबई की बैठक में इस पर ही सहमति बनी थी...?"

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.