Media24Media.com: सनसनीखेज मामला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सनसनीखेज मामला. Show all posts
Showing posts with label सनसनीखेज मामला. Show all posts

CG CRIME : राजधानी में पति ने खेला खूनी खेल, चरित्र शंका में पत्नी और बेटी की ले ली जान

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहां के घेवरा गांव में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया हैं। बताया गया कि सनकी पति ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी।


बताया जा रहा हैं कि आरोपी बड़ी बेटी की शादी होने के बाद छोटी बेटी की शादी तय नहीं होने से नाराज होकर अपनी पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार दोपहर की है। पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक आरोपित योगेश वर्मा को अपनी पत्नी जानकी और 19 साल की बेटी आरती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार योगेश आदतन नशेड़ी और सनकी है। वह अपनी पत्नी पर शक करता था। आरोपित योगेश अपनी पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता था।

 सोमवार को योगेश ने पत्नी पर बेटी की शादी तय नहीं होने देने का कारण मानते हुए विवाद किया। पति, पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। योगेश मारपीट करने लगा। इसी दौरान बीच करने आई बेटी आरती पहुंची तो योगेश ने घर में रखे कुल्हाड़ी से दोनों के ऊपर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपित वारदात के बाद भागने की फिराक में था तब तक ग्रामीणो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।


CG NEWS : पत्नी की हत्या कर पैरावट में छिपाई लाश, डर से पति ने भी कर ली आत्महत्या

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति अपनी पत्नी की हत्या कर शव पैरावट में छिपा दिया। फिर पकड़े जाने के डर से स्वयं आत्महत्या कर लिया। पूरा मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार ग्राम तुलसीपुर में राजू जांगड़े के खेत में एक महिला व एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच के दौरान मृतक की पहचान ग्राम छछान पैरी निवासी दिलीप खरे (उम्र 45) और मृतका कुमारी बाई खरे के रूप में हुई। दोनों पति-पत्नी थे और दुर्ग जिले के ग्राम पोटिया थाना पुलगांव के रहने वाले थे।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छछानपहरी निवासी 45 वर्षीय दिलीप खरे पिता महा सिंह और उसकी पत्नी कुमारी बाई खरे अपने परिवार के साथ दुर्ग के पोटियाकला में रहते थे।

बताया जा रहा है कि मृतक दिलीप खरे और उसकी पत्नी कुमारी बाई खरे के बीच 18 दिसम्बर को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बाद कुमारी बाई बिना किसी को बताए नाराज होकर अपनी बहन के घर छुईखदान क्षेत्र के भरदा गांव आ गई थी। पति दिलीप खरे द्वारा पता तलाश करने पर पत्नी कुमारी बाई के भरदा गांव में होने की जानकारी मिली

20 दिसम्बर को दिलीप खरे अपनी पत्नी के घर ले जाने भरदा गांव पहुंचे थे। 23 दिसम्बर को पति पत्नी भरदा से पोटिया जाने निकले थे। इसी दिन दिलीप खरे ने अपनी पत्नी कुमारी बाई को तुलसीपुर गांव ले गया और उसकी हत्या कर लाश को खेत में रखे पैरावट में छिपा दिया था।

पति दिलीप खरे अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद मौके से कहीं चले गया था। फिर पकड़े जाने के डर से दूसरे दिन घटना स्थल पहुंचकर जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। पत्नी की लाश तीन से चार दिन पुरानी और पति दिलीप की लाश एक दिन पुरानी बताई जा रही है। ऐसे में पत्नी की हत्या करने बाद दो दिन बाद पति द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर जहर की शीशी मिली है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी की लाश तुलसीपुर गांव के खेत में मिली है। पति द्वारा पत्नी की हत्या कर जहर सेवन कर खुदकुशी करने की आशंका है। मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। मृतक की लाश के पास से जहर की शीशी मिली है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.