Media24Media.com: शोक की लहर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शोक की लहर. Show all posts
Showing posts with label शोक की लहर. Show all posts

सियासी गलियारे में शोक की लहर, नहीं रही पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी, 72 वर्षीय कमला देवी साहू का रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहीं कमला देवी साहू का परिवार और समर्थक उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंतित थे, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।


सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम पाऊवारा (दुर्ग जिले) ले जाया जाएगा, जहाँ दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कमला देवी साहू के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। ताम्रध्वज साहू के करीबी और पार्टी कार्यकर्ता इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से तीन झुलसे, एक की मौके पर मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोग झुलस गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के खैजा गांव की है।


मिली जानकारी के अनुसार, खैजा गांव में रिमझिम बारिश के बीच तीन युवक गांव के तालाब में मछली पकड़ने गए हुए थे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीनों उसकी चपेट में आ गए। इसमें से राकेश कुमार रोहिदास की मौत हो गई है। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने बलौदा पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बलौदा स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतक राकेश रोहिदास के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.