Media24Media.com: CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से तीन झुलसे, एक की मौके पर मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से तीन झुलसे, एक की मौके पर मौत

Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोग झुलस गए। इसमें एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के खैजा गांव की है।


मिली जानकारी के अनुसार, खैजा गांव में रिमझिम बारिश के बीच तीन युवक गांव के तालाब में मछली पकड़ने गए हुए थे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीनों उसकी चपेट में आ गए। इसमें से राकेश कुमार रोहिदास की मौत हो गई है। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने बलौदा पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बलौदा स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मृतक राकेश रोहिदास के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.