Media24Media.com: शुष्क दिवस घोषित

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शुष्क दिवस घोषित. Show all posts
Showing posts with label शुष्क दिवस घोषित. Show all posts

छत्तीसगढ़ में कल शुष्क दिवस घोषित, बंद रहेंगी सारी शराब दुकानें

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । कल प्रदेश में शराब दुकानें बंद रहेगी। कबीर जयंती को राज्य सरकार ने शुष्क दिवस घोषित किया है। इस आदेश के तहत सभी देशी व विदेशी शराब की दुकानें बंद रहेगी। वहीं रेस्टोरेंज-बार, होटल बार, क्लब आदि में शराब दुकानें बंद होगी। वहीं भांग की दुकानों को भी बंद रखने का आदेश दिया है।


राज्य सरकार ने ये भी आदेश दिया है कि किसी भी होटल, रेस्टोरेंट और क्लब में शराब बेचने और परोसने की इजाजत नहीं दी जाये। अगर शराब बेचते कोई पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश भी दिया गया है।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

गैर-मालिकाना क्लब्स, रेस्टोरेंट्स, स्टार होटल और किसी भी व्यक्ति द्वारा संचालित होटलों में मदिरा की बिक्री और परोसने की अनुमति नहीं होगी. इस दिन मदिरा के व्यक्तिगत और गैर-लाइसेंस प्राप्त परिसरों में शराब भंडारण पर सख्त रोक लगाई जाएगी और उन्हें जब्त कर कार्रवाई की जाएगी. आबकारी विभाग की टीमें शुष्क दिवस में अवैध रूप से मदिरा के परिवहन और बिक्री पर कार्रवाई करेंगी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी देंगी. प्रदेश में विशेष दिवसों के मौके पर प्रशासन की ओर से बंद का आदेश जारी किया जाता है.


CM विष्णुदेव साय ने ड्राई डे का एलान, प्रदेशभर में इस दिन नहीं बिकेगी शराब, ड्राई डे का एलान…

No comments Document Thumbnail

 Dry Day in Chhattisgarh : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान करते हुए इस महीने की 22 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित किया हैं। इस दिन प्रदेशभर में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेगी। यह फैसला यूपी के अयोध्या में श्री राम मंदिर के लोकार्पण को देखते हुए लिया गया है। इस बारे में सीएम साय ने कहा हैं कि ‘हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और यह भी सौभाग्य है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है और छत्तीसगढ़ में सभी लोगों में बहुत खुशी है। यहां राइस मिलर संगठन द्वारा 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल भेजा गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आने वाले 22 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है।



गौरतलब हैं कि पिछले दिनों श्रीराम के ननिहाल यानी छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन चावल अयोध्या भेजा गया था। प्रदेश के सुगन्धित चावल से ही श्रीराम मंदिर लोकार्पण के दिन भगवान श्रीराम को भोग भी लगाया जाएगा। वही चावल के बाद अब 100 टन हरी सब्जियां भी अयोध्या भेजी जाएगी। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर दी है। अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने खुद को राम काज के लिए आतुर भी बताया था।


सीएम विष्णुदेव साय ने अपने पोस्ट में लिखा था कि “आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिस पर हर सनातनी को गर्व है। मेरे प्रदेश के अन्नदाताओं ने भी राम काज के लिए अपने खेतों से उगाई गई 100 टन सब्जियां राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान स्वरूप भेजने का निर्णय लिया है। भगवान राम जन-जन हृदय में बसे हैं ऐसे में प्रभु श्रीराम के ननिहाल के किसानों का ये अगाध प्रेम और भक्ति का ये अद्भुत स्वरूप सराहनीय और वंदनीय हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.