Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में कल शुष्क दिवस घोषित, बंद रहेंगी सारी शराब दुकानें

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में कल शुष्क दिवस घोषित, बंद रहेंगी सारी शराब दुकानें

Document Thumbnail

 रायपुर । कल प्रदेश में शराब दुकानें बंद रहेगी। कबीर जयंती को राज्य सरकार ने शुष्क दिवस घोषित किया है। इस आदेश के तहत सभी देशी व विदेशी शराब की दुकानें बंद रहेगी। वहीं रेस्टोरेंज-बार, होटल बार, क्लब आदि में शराब दुकानें बंद होगी। वहीं भांग की दुकानों को भी बंद रखने का आदेश दिया है।


राज्य सरकार ने ये भी आदेश दिया है कि किसी भी होटल, रेस्टोरेंट और क्लब में शराब बेचने और परोसने की इजाजत नहीं दी जाये। अगर शराब बेचते कोई पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश भी दिया गया है।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

गैर-मालिकाना क्लब्स, रेस्टोरेंट्स, स्टार होटल और किसी भी व्यक्ति द्वारा संचालित होटलों में मदिरा की बिक्री और परोसने की अनुमति नहीं होगी. इस दिन मदिरा के व्यक्तिगत और गैर-लाइसेंस प्राप्त परिसरों में शराब भंडारण पर सख्त रोक लगाई जाएगी और उन्हें जब्त कर कार्रवाई की जाएगी. आबकारी विभाग की टीमें शुष्क दिवस में अवैध रूप से मदिरा के परिवहन और बिक्री पर कार्रवाई करेंगी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी देंगी. प्रदेश में विशेष दिवसों के मौके पर प्रशासन की ओर से बंद का आदेश जारी किया जाता है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.