Media24Media.com: शिवनाथ नदी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शिवनाथ नदी. Show all posts
Showing posts with label शिवनाथ नदी. Show all posts

जल्द शुरू होगा सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच बन रहे नए पुल पर आवागमन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। दुर्ग जिले के सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच शिवनाथ नदी पर निर्माणाधीन नए पुल का काम पूर्ण होने के कगार पर है। 14 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे पुल का 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अभी पुल के दोनों ओर सीसी रोड निर्माण का काम प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में पुल के ऊपर बीटी वर्क के बाद पुल आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग-धमधा मार्ग को जालबांधा-खैरागढ़ मार्ग से जोड़ने वाली सड़क में शिवनाथ नदी पर सगनीघाट और सिल्लीघाट के बीच 400 मीटर लंबे नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के 12 गांवों की करीब 20 हजार आबादी के साथ ही इस मार्ग का उपयोग कर जिला मुख्यालय दुर्ग, विकासखंड मुख्यालय धमधा, जालबांधा एवं खैरागढ़ की ओर आने-जाने वालों को फायदा होगा। धमधा, ननकट्ठी, सगनी, लिटिया, बोरी और सिल्ली जैसे कई गांवों के लोग अब नदी के उस पार के गांवों में बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। इससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

CG NEWS : 28 लोगों को लेकर जा रही बस शिवनाथ नदी के पास पलटी, 8 की हालत नाजुक

No comments Document Thumbnail

 CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सोमवार को 28 लोगों को लेकर जा रही बस शिवनाथ नदी के पास पलटी गई। हादसे में 8 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। घटना सिमगा इलाके की है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


जानकारी के अनुसार सभी घायल आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जो एक पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान सिमगा के शिवनाथ नदी के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

 इस घटना में आठ लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही बाकी लोगों को बेमेतरा में ही इलाज के लिए भेजा गया है।

आओ दीप जलाकर मतदान की अलख जगाए थीम पर शिवनाथ नदी के तट पर दीपोत्सव का किया गया आयोजन

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। आओ दीप जलाकर मतदान की अलख जगाए थीम पर शिवनाथ नदी के तट पर स्थित मोहारा मेला ग्राउंड में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिले भर में  विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। 

राजनांदगांव शहर के किनारे शिवनाथ नदी के तट पर दीपक की रौशनी से दीपावली का नजारा दिखा। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा शुभंकर चुनई चिरई की आकर्षक रंगोली बनाई गई और शत प्रतिशत मतदान आकृति बनाकर 500 से अधिक दीप जलाया गया। आंगनबाड़ी सहायिका एवं बिहान समूह की 600 से अधिक महिलाओं द्वारा शिवनाथ नदी में दीपदान कर मतदाताओं से 7 नवम्बर को अवश्य मतदान करने का संकल्प लिया और जनसामान्य से मतदान करने की अपील की।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप के निर्देश में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी शामिल हुए। राजनांदगांव शहर के किनारे बहने वाली शिवनाथ नदी के किनारे मोहारा मेला ग्राउंड में छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन के लिए बनाए गए शुभंकर चुनई चिरई की आकर्षक रंगोली महिलाओं द्वारा बनाई गई और चारों ओर 500 से अधिक दीपक जलाकर उत्सव का आयोजन किया गया। मोहारा मेला ग्राउंड में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी सहायिका एवं बिहान समूह की 600 से अधिक महिलाओं ने दीपों की खूबसूरत आकृति बनाई जिससे शिवनाथ नदी का तट लोकतंत्र के महापर्व में दीपोत्सव से दमक उठा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने 7 नवम्बर को मतदान अवश्य करने आंगनबाड़ी सहायिका एवं बिहान समूह की महिलाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महिलाओं ने शिवनाथ नदी में दीपदान किया।

 

BREAKING NEWS : शिवनाथ नदी में गिरी मालवाहक, 5 लोगों के मरने की आशंका

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित शिवनाथ नदी के छोटे पुल में बीती रात एक मालवाहक गिर गया। घटना की सूचना एसडीआरएफ को रात 1 बजे मिली। लेकिन रात अधिक होने और बारिश की वजह से रेस्क्यू बुधवार सुबह 5 बजे शुरू किया गया। टीम ने वाहन को ढूंढ निकाला है। उसमें लाश के फंसे होने के भी सूबूत मिले हैं। हालांकि वाहन में कितने लाश हो सकते है, इसकी पुष्ट जानकारी नहीं है।


किसी राहगीर ने वाहन को गिरते हुए देखा और समीप के पुलिस विभाग को सूचना दी। इसके बाद से एसडीआरएफ ने अपना रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चर्चा है एसडीआरएफ की टीम ने शिवनाथ नदी में जिस तरह के गाड़ी का अनुमान लगा रही है ठीक वैसी ही गाड़ी देवादा के केजीएन ढाबा पहुंची थी। उसमें 3 बच्चे और दो व्यक्ति थे। उन्होंने यहां खाना भी खाया है।

आशंका जताई जा रही है कि कही उनकी ही गाड़ी नदी में तो नहीं गिरी। हालांकि प्रार्थना की जा रही है कि ऐसा न हो। बहरहाल एसडीआरएफ ने वाहन को खोज लिया है। कुछ देर बाद क्रेन आने के बाद वाहन को निकाल लिया जाएगा। उसके बाद ही वास्तविकता सामने आएगी और अटकलों का दौर समाप्त होगा।

शिवनाथ नदी का मामला: पुल से नदी में युवक ने लगाई छलांग, हुई मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश के दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में बने 50 फिट ऊंचे ब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने वाले शख्स का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। सोमवार देर रात केलाबाड़ी का रहने वाला राकेश ठाकुर ने नदी में छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। सुबह 6 बजे से तीन घंटे सर्चिंग के बाद मृतक का शव बरामद कर लिया गया है।


खुदकुशी करने वाले युवक की पहचान राकेश ठाकुर पिता राजेंद्र सिंह (52 साल) निवासी केलाबाड़ी के रूप में हुई है। वह जिस स्कूटी से गया था वो ब्रिज के ऊपर खड़ी मिली है। गाड़ी के नंबर से पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती की गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।

शिवनाथ नदी में एक दिन पहले डूबे युवक का शव मिला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

No comments Document Thumbnail

 दुर्ग : भिलाई के जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी अंतर्गत खम्हरिया भाटा के पास शिवनाथ नदी में एक दिन पहले डूबे युवक का शव मिल गया है। शव सिरसा स्थित नदी घाट के पास मिला। सोमवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी निवासी विकास यादव (25 वर्ष) बताया गया है।


पुलिस ने बताया की मृतक विकास रविवार की शाम 4 बजे ​घटना स्थल पर पहुंचा था। दोस्तों के साथ पार्टी करने के नाम पर वह घर से निकला था। इसके बाद नदी में डूब गया। रविवार को पूरी रात उसे तलाशा गया। नदी उफान में होने की वजह से शव नहीं मिल पाया। सोमवार को पुन: तलाश शुरू की गई। इस बीच सिरसा गांव के पास शव मिल गया।


CG NEWS : फ्रेंडशिप डे पर पिकनिक मनाने गया था युवक, शिवनाथ नदी में बहा

No comments Document Thumbnail

 Accident At Picnic In Durg :  फ्रेंडशिप डे के दिन दुर्ग के शिवनाथ नदी में एक बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक शिवनाथ नदी में डूब गया है। युवक की तलाश जारी है। अभी तक उसका कुछ अता-पता नहीं है। युवक की पहचान कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला वार्ड 17 निवासी विकास यादव, पिता विनय यादव के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि, रविवार शाम 4 से 5 बजे के मध्य भिलाई निवासी विकास यादव जेवरा सिरसा खमरिया भाटा के शिवनाथ नदी के पास दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे पर पिकनिक मनाने गया था। युवक शिवनाथ नदी में कैसे बह गया। ये अभी जांच का विषय है। आपको बता दें, शिवनाथ नदी में लगातार ऐसे हादसे हो रहे है और लोगों की जान जा रही है।

प्रशासन द्वारा लगातार शहरवासियों से शिवनाथ नदी से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है पर वहीं जहां लोगों की भीड़ जुटती है। वहां युवको का डूब जाना भी बड़ा सवाल है क्योकिं नदी के पास मौजूद पुलिस या गॉर्ड का अमला युवक को नदी की ओर जाने से कैसे नहीं रोक पाया?


शिवनाथ नदी में डूबे उमेश साहू का शव 5 दिनों बाद बरामद

No comments Document Thumbnail

रायपुर : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शिवनाथ नदी में डूबे छात्र का शव 5 दिन के बाद बरामद कर लिया गया है। छात्र की लाश घटनास्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर नयापारा पुल में फंसी हुई मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। 


शव पानी में डूबे रहने के कारण पूरी तरह से फूल गया था। शव को मर्चुरी में रखवाया गया और छात्र उमेश साहू (18 वर्ष) के परिजनों को सूचना देकर बुलवाया गया। शव की शिनाख्त परिजनों ने उमेश के रूप में ही की, जो सोमवार 24 जुलाई को कुम्हारखान एनीकट में बह गया था।

 बता दें भाटापारा के सुभाष नगर के रहने वाले उमेश साहू अपने दोस्त गौरव मानिकपुरी और रविशंकर यादव तीनों 24 जुलाई सोमवार को भाटापारा कॉलेज में एडमिशन के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त तीनों कॉलेज से 8 किलोमीटर दूर कुम्हारखान एनीकट में शिवनाथ नदी में नहाने के लिए चले गए। शाम 4 बजे तीनों दोस्त एनीकट पहुंचे। यहां तीनों नदी में उतरकर नहाने लगे। इस बीच उमेश साहू शिवनाथ नदी के तेज बहाव में डूब गया।


CG News : उफनती शिवनाथ नदी को पार कर रहा था युवक तभी बैलेंस बिगड़ा फिर …...

No comments Document Thumbnail

रायपुर । छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे नदी के रास्ते एक जगह से दूसरी जगह आना-जाना मुश्किल हो गया है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. अलर्ट के बीच लोगों को नदी के किनारे जाने पर रोक लगा दी गई है. लेकिन फिर भी कुछ लोग नदी के एनीकेट को पार कर जान जोखिम में डाल रहे हैं. दुर्ग जिले से हादसे का ताजा मामला सामने आया है. 


यहां उफनती शिवनाथ नदी को युवक बाइक से पार कर रहा था, लेकिन नदी में युवक और उसकी बाइक दोनों नदी में बह गए.

जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के ग्राम सुरजीडीह की यह घटना है. वीडियो में देख सकते हैं कि शिवनाथ नदी पूरी तरह से उफान पर है. इस बीच उफनती नदी में एक युवक बाइक लेकर पुल पार करने की कोशिश कर रहा है और वह अपनी बाइक लेकर आधे रास्ते तक पहुंच भी गया. लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि युवक अनियंत्रित हो गया और नदी के बीचो-बीच खड़ा हो गया. 

देखते ही देखते कुछ देर के बाद उसका बैलेंस बिगड़ा और तेज बहाव में बाइक सहित युवक बह गया. हालांकि, युवक को तैरना आता था इसलिए वह थोड़ी दूर तक बहा और तैरकर नदी से बाहर निकल गया.

 भारी बारिश में इस तरह अपनी जान की बाजी लगाकर पुल को पार करना अपनी जान के साथ खिलवाड़ करने के बराबर है. यदि नदी-नाले के ऊपर बने पुल पर पानी का बहाव तेज हो तो उस पुल को पार ना करें.

खतरे के निशान से ऊपर बह रही शिवनाथ नदी, अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। लगातार हो रही बारिश से शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ गया पेश। पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा हैं जिसे देखते हुए एसडीआरएफ ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की हैं। बता दें,दुर्ग की जीवनदायिनी नदी शिवनाथ का जलस्तर काफी बढ़ चुका है। 


मोगरा और सूखा नाला जलाशयों से छोड़े गए लगभग 10 हज़ार क्यूसेके पानी से शिवनाथ नदी उफान पर है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश नदियों का जल स्तर काफी बढ़ गया है। खास कर शिवनाथ नदी का जल स्तर खतरे के निशान के आसपास पानी बह रहा है। एनीकट के गेट को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है।

 खतरे को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम ने नदी तट पर पहुंच कर सैलानियों से सावधान रहने कि अपील की है और जो लोग फैमिली के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं उनको खतरे की जगहों से हटाया गया। जल स्तर बढ़ने के साथ साथ नदी तट पर धीरे धीरे सैलानियों की भीड़ भी बढ़ती ही जा रही है।


Wheather Alert : महानदी और शिवनाथ नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है। महानदी और शिवनाथ नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति भी बन गई है। धमतरी जिले के पड़ोसी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण गंगरेल बांध का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इस वजह से बांध के सभी चौदह गेट खोल दिए गए हैं। बांध से आज सुबह की जानकारी के अनुसार एक लाख इकतीस हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। 



वहीं, बांध में करीब एक लाख क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है। गंगरेल बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण महानदी के आसपास के तैंतालीस अतिसंवेदनशील गांवों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। नदी किनारे के विभिन्न गांवों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। उधर, दुर्ग जिले के महमरा एनीकट पर बारह फीट ऊपर पानी बह रहा है। जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सुरेश पांडे ने बताया कि शिवनाथ नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही है। 

जिले के मांगरा, सूखानाला और घुमरिया से लगभग सत्तर हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तांदुला जलाशय भी लगभग पूरा भर गया है। इस बीच, बस्तर संभाग के विभिन्न स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण मारकंडी नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। इस वजह से जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तीस पर काकड़ी घाट के पास सड़क यातायात बंद हो गया है। पुल के ऊपर लगातार पानी बहने से बस्तर से रायपुर का सड़क संपर्क टूट गया है। इस पुल के दोनों तरफ  यात्री और मालवाहक गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है।

वहीं, बीजापुर और आसपास के इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यहां भी यातायात प्रभावित हो गया है।  बीजापुर से गीदम के बीच पुंडरी गांव में इंद्रावती नदी का पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। इस कारण बीजापुर से जगदलपुर और बीजापुर से हैदराबाद के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। इस मार्ग पर कल ईंट से भरा ट्रक बह गया।

कांकेर जिले में भी पिछले दो-तीन दिनों से हो रही वर्षा के कारण विभिन्न नदी-नाले उफान पर हैं। यहां भी दुर्गूकोंदल सहित कुछ अन्य गांवों का कांकेर से सड़क संपर्क टूट गया है। कांकेर जिले के पखांजूर विकासखंड के विकास पल्ली गांव में एक कच्चे मकान की दीवार गिर जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं, जिला कलेक्टर डॉटक्र प्रियंका शुक्ला ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

इस बीच, मुंगेली के वनमंडल अधिकारी गणेश यू.आर. ने अचानकमार टाईगर रिजर्व के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित स्थानों का दौरा किया। यहां मनियारी और अन्य नदी-नालों में बाढ़ के कारण सड़क यातायात बंद हो गया है। उन्होंने वन्यप्राणियों की निगरानी और सुरक्षा के लिए वन कर्मचारियों को सचेत रहने को कहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.