Media24Media.com: शिक्षकों का सम्मान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शिक्षकों का सम्मान. Show all posts
Showing posts with label शिक्षकों का सम्मान. Show all posts

जगह-जगह हुआ शिक्षकों का सम्मान, समाजसेवी शिक्षक महेंद्र का पीपला परिवार ने किया सम्मान, कहा शिक्षक ही करते हैं बच्चों के सपने साकार

No comments Document Thumbnail

 आरंग । शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को अंचल के विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक संगठनों, पंचायत व जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व बच्चों ने शिक्षकों का सम्मान किया। नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन तथा गायत्री शक्तिपीठ के संयुक्त संयोजन में गायत्री शक्तिपीठ आरंग में संचालित शिक्षादान केंद्र के बच्चों व शिक्षकों ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया।


साथ ही शिक्षादान केंद्र में पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। वहीं फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर नवाचारी शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल को शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं नवीन प्राथमिक शाला के शिक्षक- शिक्षिकाओं को पंचायत प्रतिनिधियों ने शाला में पहुंचकर श्रीफल व पेन भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि लोचन साहू ने कहा गुरु का हर वाक्य मंत्र के समान है, बच्चों के सपनों को शिक्षक ही साकार करते हैं। यही कारण है कि शास्त्रों में गुरुजनों को भगवान से भी श्रेष्ठ माना गया है। वहीं हेमाराम परमार व विष्णु साहू ने अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू द्वारा भेजे शिक्षकों की शुभकामना संदेश को पढ़कर शिक्षक शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की बधाई दी।

वहीं बच्चों ने भी बारी-बारी से शिक्षक दिवस पर भाषण, कविता प्रस्तुत किये। इस अवसर पर दोनों संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति व सहभागिता रही।

CG Schools News: 22 जुलाई गुरू पूर्णिमा के दिन विद्यालयों में होंगे विविध आयोजन, गुरूजनों एवं शिक्षकों का होगा सम्मान

No comments Document Thumbnail

 CG Schools News:  राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 22 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरू पूर्णिमा उत्सव का गरिमामय आयोजन होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक में गुरू पूर्णिमा उत्सव के आयोजन के संबंध में दिए गए निर्देश के परिपालन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया गया है।


स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा सभी कलेक्टरों एवं शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को जारी निर्देश के अनुसार विद्यालयों में 22 जुलाई को गुरू पूर्णिमा उत्सव का गरिमामय आयोजन साधु-संतों, गुरूजनों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं पूर्व छात्राओं सहित गणमान्य लोगों की मौजूदगी में होगा। इस दौरान सरस्वती वंदना, गुरूवंदना, दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही गुरूजनों एवं शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। 

प्रार्थनासभा के बाद प्रार्थना स्थल पर गुरू पूर्णिमा के महत्व एवं पारंपरिक गुरू शिष्य संस्कृति पर शिक्षकों का व्याख्यान होगा। इस आयोजन के दौरान प्राचीन काल में प्रचलित गुरूकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति पर प्रभाव विषय पर निबंध लेखन तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा गुरू संस्मरण पर संभाषण भी होगा।

उत्कृष्ट काम करने वाले 36 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में समग्र शिक्षा द्वारा पढ़ई तुंहर दुआर 2-0 में बेहतर काम कर रहे हर जिले के शिक्षकों को पुरस्कृत करने की घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा किया गया था। इसी कड़ी में जिला परियोजना कार्यालय बेमेतरा द्वारा जिले के 36 शिक्षकों को पढ़ई तुंहर दुआर 2-0 के अंतर्गत कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। बेमेतरा जिले के 36 शिक्षकों का सम्मान जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, डाइट प्राचार्य हेमंत भूवाल सर, जिला मिशन समन्वयक कमोद सिंह ठाकुर, एपीसी कमल नारायण शर्मा द्वारा सम्मान प्रमाण पत्र, श्रीफल और पेन द्वारा किया गया।

शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बीआरसी भवन बेमेतरा के सभाकक्ष में किया गया। उपस्थित सभी शिक्षकों ने कोरोना काल के समय स्वयं के द्वारा किए गए कामों के बारे में बताया और आगे बच्चों के लिए क्या करेंगे, जिससे बच्चों के अध्यापन में जो लर्निंग गेप आया है उसके लिए अपने-अपने नवाचार आइडियाज को शेयर किया। 

सम्मान समारोह में ये रहे उपस्थित

शिक्षक सम्मान समारोह में जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी शिक्षकों के सुझाव और क्रियान्वयन की प्रक्रिया सभी शिक्षकों ने बताई। सम्मान समारोह में सतीष शर्मा BRC बेमेतरा, तारकेश्वर साहू BRC बेरला, सोनूराम साहू BRC नवागढ़ समावेशी शिक्षा प्रभारी रेणुका चौबे, BRP रजनी देवांगन, शिक्षक हरि केडिया और सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री 22 जुलाई को करेंगे शिक्षकों का सम्मान, इन शिक्षकों का नाम शामिल

No comments Document Thumbnail

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 22 जुलाई को राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2020 के लिए चयनित 3 शिक्षकों और राज्य शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित 47 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। शिक्षक सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन दोपहर 12 बजे से 12.45 बजे तक होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा कार्यक्रम में साल 2020 में राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित 55 शिक्षकों के नामों की घोषणा भी की जाएगी। 




सभी पुरस्कृत शिक्षक इस बार राजभवन नहीं आएंगे, बल्कि अपने-अपने जिलों से ऑनलाइन जुड़ेंगे, इसके लिए पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के साथ NIC के कक्ष में मौजूद रहेंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी संभाग के संयुक्त संचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2020 के लिए चयनित 3 शिक्षक बिलासपुर के शिक्षक दिनेश कुमार पाडेय को बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार, बिलासपुर की व्याख्याता रश्मि गुप्ता को मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार और गरियाबंद के प्रधान पाठक मुन्नालाल देवदास को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


हीरालाल गोयल को किया जाएगा सम्मानित


राज्य शिक्षक पुरस्कार 2019 के लिए चयनित शिक्षकों में बालोद जिले की शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला अमोरा के व्याख्याता एल.बी. लेखराम साहू और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्राठेमा की व्याख्याता कमला वर्मा, महासमुंद जिले की शासकीय श्रीराम प्राथमिक शाला की उच्च श्रेणी शिक्षक मधु शर्मा और शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पिथौरा के प्रधान पाठक नरेश कुमार नायक, गरियाबंद जिले की शा. बालक पूर्व माध्यमिक शाला अमलीपदर के उच्च श्रेणी शिक्षक देवशरण राम साहू और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेतलखुटी, के व्याख्याता हीरालाल गोयल को सम्मानित किया जाएगा।


डॉ. प्रफुल्ल शर्मा को किया जाएगा सम्मानित 


राजनांदगांव जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंगाकठेरा के व्याख्याता एलबी मोहम्मद सईद कुरैशी और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दीवानभेडी की शिक्षक शशिकला कठौलीया, कोंडागांव जिले के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव के प्राचार्य नरेंद्र कुमार नायक और शासकीय प्राथमिक शाला मुरारीपारा के सहायक शिक्षक पवन कुमार साहू, कांकेर जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट के प्रधान पाठक  सुरेशचंद्र श्रीवास्तव और शासकीय प्राथमिक शाला बाबूकोहका के प्रधान पाठक लछमन सिन्हा, जांजगीर-चांपा जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भड़ेसर नवागढ़ के व्याख्याता एलबी कृष्ण कुमार कश्यप और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी के प्राचार्य डॉ. प्रफुल्ल शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।


मीना पाटकर को किया जाएगा सम्मानित 


इसी तरह सूरजपुर जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली के व्याख्याता एलबी नवीन जायसवाल और शासकीय प्राथमिक शाला पंपापुर रामानुजनगर के सहायक शिक्षक गौतम कुमार शर्मा, रायगढ़ जिले की शासकीय प्राथमिक शाला केदवाहीबार के सहायक शिक्षक एलबी अनुराग वर्मा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक्रधरनगर के व्याख्याता शैलेन्द्र कुमार नन्दे, बेमेतरा जिले की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारगांव बेरला के उच्च श्रेणी शिक्षक राजेश कुमार यादव और शासकीय हाईस्कूल पाहंदा बेरला की व्याख्याता एलबी मीना पाटकर, जगदलपुर जिले की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मांझीगुड़ा के प्रधान पाठक जी.पी. राव और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तितिरगांव के उच्च श्रेणी शिक्षक जी. रामकृष्ण प्रसाद को सम्मानित किया जाएगा।


डॉ. नीलांजना जैन को किया जाएगा सम्मानित 


वहीं बिलासपुर जिले के शासकीय हाईस्कूल पाली की व्याख्याता रश्मि सिंह धुर्वे और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा की व्याख्याता पूर्णिमा मिश्रा, जशपुर जिले के शासकीय बालक प्राथमिक शाला सिटोंगा जशपुर के प्रधान पाठक शिवराम भगत और शासकीय नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुरनगर के व्याख्याता एलबी  जेयश टोप्पो, दंतेवाड़ा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचेली के प्राचार्य डी.के. सोनी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारली के प्राचार्य खेदू राय, सक्ती के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जवाली डभरा के शिक्षक हेमनारायण पटेल, दुर्ग जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहका की व्याख्याता शैलजा सुरेश और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवई की उच्च श्रेणी शिक्षक डॉ. नीलांजना जैन को सम्मानित किया जाएगा।


गोपालराम वर्मा को किया जाएगा सम्मानित 


कोरबा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतरी के व्याख्याता  धरम लहरे और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुदुरमाल के व्याख्याता  गौरव शर्मा, कोरिया जिले के शासकीय प्राथमिक शाला पुटा की सहायक शिक्षक एलबी परवीन बानो और शासकीय प्राथमिक शाला महुआपारा के सहायक शिक्षक एलबी जयप्रकाश साहू, कबीरधाम जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कापादह के व्याख्याता एलबी रूपचंद जायसवाल और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उदका के शिक्षक विजय कुमार चंदेल, रायपुर जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचेड़ा की व्याख्याता एलबी लीना वर्मा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोला के व्याख्याता गोपालराम वर्मा को सम्मानित किया जाएगा।


एलबी रामनाथ कुलमित्र को भी किया जाएगा  सम्मानित


बलौदाबाजार जिले के शासकीय प्राथमिक शाला खैरा के प्रधान पाठक जगन्नाथ प्रसाद देवांगन और शासकीय प्राथमिक शाला जेवराडीह के प्रधान पाठक  कार्तिकेश्वर सिंह, सरगुजा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर की व्याख्याता लीना धामरा, सुकमा जिले की प्राथमिक शाला पुसपाल के प्रधान पाठक आसदेव कंवर और पूर्व माध्यमिक शाला सुकमा के प्रधान पाठक शिवलाला पाण्डेय, नारायणपुर जिले की शासकीय माध्यमिक शाला सोनपुर के प्रधान अध्यापक रणजीत सिंह धनेलिया, मुंगेली जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पडिपाईन के व्याख्याता एलबी पवन कुमार गिरे और शासकीय प्राथमिक शाला पीथमपुर के सहायक शिक्षक एलबी रामनाथ कुलमित्र को भी सम्मानित किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.