Media24Media.com: शाकंभरी महोत्सव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शाकंभरी महोत्सव. Show all posts
Showing posts with label शाकंभरी महोत्सव. Show all posts

शाकंभरी महोत्सव में पहुंचे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अभनपुर के लिए बीस और खोरपा के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

 अभनपुर । ग्राम खोरपा में खोरपा जोन का वार्षिक अधिवेशन सह शाकंभरी महोत्सव का आयोजन जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल के नेतृत्व में शनिवार को आयोजित हुआ। जिसमें माता शाकंभरी की विशेष पूजा आराधना कर ग्राम में कलशयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पहुंचकर माता शाकंभरी की पूजा आराधना किए। वहीं मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित करते हुए कहा माता शाकंभरी, शाकाहार की देवी है। फल सब्जी के माध्यम से सबको शक्ति प्रदान करती है।


उन्होंने अभनपुर के लिए बीस लाख एवं खोरपा मे सामाजिक भवन निर्माण हेतु दस लाख रुपये देने की घोषणा किये। वही अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू,जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले सहित अभनपुर राज, जिला, प्रदेश सहित नांदगांव राज‌‌‌ के पदाधिकारीगण उपस्थित होकर शाकंभरी महोत्सव में भाग लिया।विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि मरार पटेल समाज का शाकाहार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका है। हमें समाज ने क्या दिया है, यह नहीं बल्कि हमने समाज को क्या दिया है।यह चिंतन करना चाहिए। उन्होंने समाज के लिए भवन निर्माण के लिए दस लाख रुपए की घोषणा भी किये।
वही जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले ने कहा मरार पटेल समाज सर्व समाज के लिए सब्जी भाजी का उत्पादन बहुत ही सीमित संसाधन और बहुत ही कम जमीन में करते हैं। बहुत मेहनतकश समाज है मरार पटेल समाज।

इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे समाज के समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन संयोजन में विशेष योगदान मनराखन पटेल, नेतराम पटेल,धर्मेन्द्र पटेल, डाक्टर मधुसूदन पटेल, भारत पटेल, राधेश्याम पटेल, कन्हैया पटेल, महादेव पटेल, सोमनाथ पटेल,नोहर पटेल, धनेश्वर पटेल सहित ग्राम मयार समाज की भूमिका रही।

इस मौके पर ब्रह्मदेव पटेल, बिंदु पटेल, बिशेसर पटेल, पतिराम पटेल, पितांबर पटेल, तुकाराम पटेल,कपील पटेल, त्रिपुरारी पटेल, जिला महामंत्री महेन्द्र पटेल, वेदप्रकाश पटेल,सुंदर पटेल, तामेश्वर पटेल सहित बड़ी संख्या में पटेल समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

शाकंभरी महोत्सव में पहुंचे विधायक खुशवंत, कहा- मरार समाज सर्व समाज के लिए करते हैं सब्जी का उत्पादन

No comments Document Thumbnail

 आरंग। रविवार को मरार पटेल समाज ने आरंग में शाकंभरी महोत्सव मनाया गया। जिसमें समाज के लोगों ने माता शाकंभरी की विशेष मंत्रोच्चार कर हवन पूजन किया‌।इस अवसर पर रामचरितमानस पाठ व बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया।जो आकर्षण का केन्द्र रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने संबोधित करते हुए कहा मरार समाज बहुत ही अनुशासित और मिट्टी से जुड़ा हुआ समाज है।


बहुत परिश्रम कर सब्जी भाजी उत्पादन कर सर्व समाज को शाकाहार और पोषक आहार प्रदान करते है। इस तरह सर्व समाज मरार समाज पर आश्रित है। वहीं विशिष्ट अतिथि रानी केजू पटेल जिला पंचायत सदस्य ने भी सभा को संबोधित करते हुए माता शाकंभरी की महिमा और भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले की संघर्ष भरे जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों को प्रोत्साहित किया। वहीं वार्ड पार्षद सूरज लोधी ने मुख्य सड़क से भवन तक सीसी रोड निर्माण की घोषणा किये। जिसका समाज के लोगों ने आभार जताया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता के के भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तंबोली, डा. संदीप जैन,गोविंद साहू,गणेश साहू, शेखर साहू, विनोद साहू,पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा, सांसद प्रतिनिधि वेदराम खुंटे,अशोक चंद्राकर, तुलाराम साहू,सतीष सोनकर,दिलीप जलक्षत्री, मरार समाज से आरंग परिक्षेत्र अध्यक्ष, रविसूदन पटेल, आरंग नगर पटेल समाज अध्यक्ष गोपाल प्रसाद पटेल, सचिव होरीलाल पटेल, परिक्षेत्र सचिव विनय पटेल, रायपुर राज युवा अध्यक्ष प्रदीप पटेल, कर्मचारी संघ रायपुर राज सचिव चंद्रकांत पटेल, कृष्ण मोहन पटेल, खोरबाहरा पटेल,हेमलाल पटेल ,अरविंद पटेल,
भूषण पटेल,अश्वनी पटेल,महेन्द्र पटेल, श्रीमती रुप कुमारी पटेल,सुखमीन पटेल, सहित बड़ी संख्या में मरार पटेल समाज के लोगों की उपस्थिति रही।

मरार पटेल समाज के शाकंभरी महोत्सव में सब्जी लेने टूट पड़े नगरवासी

No comments Document Thumbnail

आरंग। छग मरार पटेल महासंघ रायपुर कार्यकारिणी के तत्वावधान में रविवार को शाकंभरी महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर करीब दो हजार से अधिक सब्जी पैकेट का वितरण किया गया। सब्जी दान की घोषणा के साथ ही नगरवासी सब्जी लेने टूट पड़े। भीड़ को सम्हालने में सामाजिक कार्यकताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

महोत्सव के मुख्य अतिथि नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर थे। अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, जिला पंचायत सदस्य रानी केजू पटेल, वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी आनंदराम पत्रकारश्री, कृषक कल्याण परिषद सदस्य नंदकुमार पटेल, टी आर पटेल पटेल समाज के प्रदेश संरक्षक, तुकाराम पटेल नांदगांव राज अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी मंचस्थ थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माता शाकंभरी और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पूजा अर्चना से हुई।

इस अवसर पर अतिथियों ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मरार समाज शाकाहार को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। सर्व समाज के लिए सब्जी उत्पादन कर स्वास्थ्य समाज निर्माण में महती भूमिका निभा रही है।  स्वागत उदबोधन में जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल ने कहा कि मरार समाज को जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस वजह से समाज के लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं हो पा रही है।

शाकंभरी जयंती के माध्यम से लोगों को शाकाहार के लिए प्रेरित करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर हजारों लोगों को 25 क्विंटल से अधिक सब्जियों का वितरण किया गया। अतिथियों को सब्जी की टोकरी, स्मृति चिन्ह और माता शाकम्भरी का चित्र भेंट किया गया। संचालन शिक्षक महेंद्र पटेल, आभार ज्ञापन ईश्वर पटेल ने किया।

इस अवसर पर कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ संयोजक पतिराम पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष देवचरण पटेल, परमानंद पटेल महामंत्री, धर्मेंद्र पटेल पटेल, होरी लाल पटेल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी टीकम पटेल, रायपुर राज अध्यक्ष मुन्ना पटेल,   गोपाल पटेल, मोहन पटेल, कल्याण पटेल, कपिल पटेल, अशोक पटेल कोरबा हरा पटेल का आयोजन संयोजन में उल्लेखनीय योगदान रहा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.