Media24Media.com: लोकसभा चुनाव 2024

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label लोकसभा चुनाव 2024. Show all posts
Showing posts with label लोकसभा चुनाव 2024. Show all posts

Lok Sabha Election Result: देश में किसकी सरकार? सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू, 8360 उम्मीदवारों के किस्मत का होगा फैसला

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 अब तक का सबसे लंबा और सबसे बड़ा चुनाव रहा जिसमें 7 चरणों में मतदान हुए. इसकी गिनती 4 जून को हो रही है. 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू हुई थी जो 1 जून तक चली. इस बार कुल 8360 उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के मुताबिक, 1333 नेशनल पार्टी से, 532 स्टेट पार्टी से, 2580 गैर मान्यता प्राप्त पार्टी से और 3915 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा.


लोकसभा चुनाव 2019 से तुलना की जाए तो उस वक्त भी 7 चरणों में चुनाव हुए थे और 7928 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे लेकिन 2019 की तुलना में 2024 में वोटिंग प्रतिशत 5 चरणों में करीब 4 फीसदी घटी लेकिन दो फेज में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई . वोटों की गिनती 4 जून को सुबह 8 बजे शुरू हो रही है. सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी. इसके बाद EVM के वोट गिने जाएंगे।

पोस्टल बैलट 2 कैटेगरी में काउंट होंगे। पहले सेना, पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों और ऑफिसर्स के वोट काउंट होंगे. सेकेंड कैटेगरी में चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के पोस्टल बैलेट काउंट होंगे. इस बार के लोकसभा चुनाव में 121 अनपढ़ उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जबकि 3482 ऐसे थे जिनकी शिक्षा 5वीं से ज्यादा और 12वीं से कम है. 14 उम्मीदवारों ने अपने शैक्षणिक योग्यता की जानकारी नहीं दी जबकि 11 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 80 साल से ज्यादा है. 2640 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी उम्र 25 से 40 साल के बीच है. कुल 797 महिलाओं ने चुनाव लड़ा, जिनका ओवर ऑल प्रतिशत महज 10% रहा. BJP से 69, कांग्रेस से 41 और BSP से 37 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरीं वहीं 324 उम्मीदवार ऐसे रहे जो दोबारा चुनाव मैदान में उतरे हैं.

Lok Sabha Election Result : कल की मतगणना की तैयारियां पूरी, मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- हिंसा रोकने के लिए व्यवस्था चाक-चौबंद

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election Resul : लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान समाप्त होने के साथ ही चुनाव आयोग ने यह माना है कि चुनाव इतनी गर्मी में नहीं करवाए जाने चाहिए. आयोग के मुताबिक इस चुनाव से उन्हें यह सीख मिली है कि चुनाव एक महीना पहले खत्म हो जाने चाहिए.


इसके साथ ही चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव उपरांत हिंसा न हो, इसके लिए पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में पैरा मिलिट्री फोर्सेज यथावत बनी रहेगी. हालांकि यह अर्धसैनिक बल अब राज्य सरकार के नियंत्रण में होंगे, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने उम्मीद जताई कि राज्य चुनाव पश्चात किसी भी हिंसा को नहीं होने देंगे. मतदान के दौरान दिए जाने वाले फार्म 17 सी को देने में न कोई देरी हुई है न कोई गड़बड़ी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मतगणना की पूरी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी. मतगणना केंद्र पर राजनीतिक पार्टियों के एजेंट को बैठने और तथ्य नोट करने की पूरी स्वतंत्रता है. पोस्टल बैलेट की गिनती उसी प्रकार की जाएगी जैसे 2019 से लेकर अब तक विभिन्न चुनाव में की जा रही है. अमूमन पोस्टल बैलेट की संख्या कम होती है और उनकी गिनती पहले समाप्त हो जाती है. गौरतलब है कि विपक्ष ने वीडियोग्राफी, उम्मीदवारों के एजेंटों की मौजूदगी, पोस्टल बैलेट आदि के विषय रविवार को चुनाव आयोग के समक्ष रखे थे.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतगणना से ठीक 1 दिन पहले की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लोकसभा चुनाव में इस बार 64 करोड़ 20 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डाले. चुनाव आयोग ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा, हमने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इन 64 करोड़ मतदाताओं में से 31 करोड़ महिला मतदाता हैं. इसके साथ ही 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बड़ी संख्या में वोट दिया.

चुनाव आयोग ने कहा कि वोटों की गिनती के दौरान पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी, रिटर्निंग ऑफिसर के टेबल पर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को बैठने की मंजूरी दी गई है. मतगणना की पूरी प्रक्रिया करीब 70-80 लाख लोगों के बीच होनी है ऐसे में कोई प्रॉब्लम नहीं हो सकती.

उन्होंने बताया कि मतदान के उपरांत फार्म 17 सी की कॉपी सभी उम्मीदवारों के एजेंट को दी गई है. मतगणना से पहले मशीन की स्लिप और टैग का वेरीफिकेशन होगा. जिन्हें मतदान केंद्र पर फार्म 17 सी देना था वहां किसी भी व्यक्ति ने कोई शिकायत नहीं की. अब इस तरह की बातों को उन्होंने एक फर्जी नैरेटिव बताया.

मतगणना से ठीक 1 दिन पहले चुनावी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान महिलाओं की गरिमा का पूरा सम्मान किया गया. बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए 85 वर्ष से आयु के अधिक के मतदाताओं के घर पर जाकर उनका वोट लिया गया. चुनाव के दौरान मणिपुर में 94 स्पेशल बूथ बनाए गए थे और यहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ. देशभर में मतदान प्रक्रिया को समर्थन के लिए आईपीएल, सचिन तेंदुलकर, इंडियन रेलवे, पेट्रोल पंप, देश भर के खिलाड़ी व स्टार्टअप समेत कई ब्रांड और संस्थाओं ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर काम किया।

Lok Sabha Election : 4 जून को नरेंद्र मोदी सरकार का सफाया होगा – लालू प्रसाद यादव

No comments Document Thumbnail

Lok Sabha Election  : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव  ने कहा कि 4 जून को  नरेंद्र मोदी सरकार  का सफाया होगा  ।


लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम और सातवें चरण का मतदान एक जून को होने वाला है। इसे लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इधर, राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद भी मंगलवार को पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद की प्रत्याशी मीसा भारती के प्रचार के लिए क्षेत्र में पहुंचे। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दावा करते हुए कहा कि चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान जब उनसे पूछा गया कि चार जून को क्या होगा, तब उन्होंने कहा, “अब मोदी गए, अब वे खुद को कह रहे हैं कि वे अवतार हैं अवतार।” उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का सफाया तय है। संविधान बचाओ, देश बचाओ। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। मोदी जी को रिजल्ट के दिन सब पता चल जाएगा। रिजल्ट तो आने दीजिये।

दरअसल, लालू प्रसाद मंगलवार को पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से राजद की प्रत्याशी मीसा भारती के प्रचार के लिए फुलवारी शरीफ पहुंचे थे। इससे पहले लालू प्रसाद सारण से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के लिए भी प्रचार करने पहुंचे थे। हालांकि तबीयत खराब होने के कारण अन्य प्रत्याशियों के लिए उन्होंने प्रचार नहीं किया।

इधर, लालू प्रसाद के मीसा भारती के प्रचार करने पर जदयू ने जोरदार निशाना साधा है। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “जब परिवारवाद की बात होती है तो आपको राजनीतिक मिर्ची लग जाती है। अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए प्रचार के लिए आपकी तबीयत ठीक हो जाती है। इस भीषण गर्मी में अब मीसा भारती के भी प्रचार करने पहुंच गए हैं।”

उन्होंने कहा कि यह परिवार और संपत्ति का मोह है। लालू प्रसाद कितने भी दौरा कर लें, जीत भाजपा प्रत्याशी राम कृपाल यादव को ही मिलेगी। बता दें कि पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में आखिरी चरण में एक जून को मतदान होना है। यहां भाजपा के रामकृपाल यादव और राजद प्रत्याशी मीसा भारती के बीच मुकाबला माना जाता है।


Lok Sabha Elections 2024 : भूपेश बघेल संभांलेंगे रायबरेली, बनाए गए सीनियर आब्जर्वर

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातर रणनीति बना रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी की ओर से सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। 


उल्लेखनीय है कि, इस बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली को गांधी परिवार के लिए अहम माना जाता है।

वहीं गांधी परिवार के लिए अहम मानी जाने वाली दूसरी सीट अमेठी के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिममेदारी सौपी गई है। इस संबंध में आज सोमवार को पार्टी ने मुख्यालय दिल्ली से आदेश भी जारी कर दिया है.



उनकी मंशा ठीक नहीं है, भाजपा की नीति और नियत को समझें और अपने विवेक से वोट दें : प्रियंका गांधी

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 : भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए रविवार को राजस्थान के जालोर पहुंचीं। यहाँ उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'जालौर आकर खुशी और गर्व महसूस होता है। जालौर कर्मठ लोगों की धरती है। आप सभी के लिए हमारे मन में बहुत आदर है। यहां कांग्रेस की सरकार थी, आप काम से खुश थे। कुछ गिले-शिकवे भी थे और आपने सरकार बदली। फिर क्या हुआ, कांग्रेस सरकार की लगभग योजनाएं बंद कर दी गईं। इसलिए आज मैं चाहती हूं कि आप सभी आने वाले चुनाव में अपने विवेक से वोट दें।


प्रियंका गांधी ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी जनता का ध्यान भटकाने की बातें करते रहते हैं। राजस्थान आकर बोल दिया- जन-जन के आराध्य बाबा रामदेव सा का जन्म कश्मीर में हुआ था। कभी गटर से गैस बनाते हैं, कभी रडार से मिसाइल को बचाने में बादल का रोल बताते हैं, कभी तब ईमेल भेजने की बात कहते हैं, जब ईमेल बना ही नहीं था और कभी मांस-मछली की बात करते हैं, आखिर इन बातों से जनता की जरूरतों का क्या मतलब है?

मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, 'मोदी सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है। लेकिन अब चुनाव आ रहा है, तो मोदी जी रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम करने की बातें कर रहे हैं। जब मेरी बहनें महंगा रसोई गैस सिलेंडर नहीं भरवा पा रही थीं.. तब मोदी जी कहां थे?'


रायपुर : मतदाताओं को जागरूक करने निकाली गई बाइक रैली, स्वीप एक्सप्रेस, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने दिखाई हरी झण्डी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : लोकसभा चुनाव 2024 के परिप्रेक्ष्य में आज रायपुर जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आज दोपहर को बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसे छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने हरी झण्डी दिखाई। इसमें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  निलेश क्षीरसागर एसएसपी  संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप शामिल हुए। साथ ही स्वीप एक्सप्रेस भी निकाली गई जिसका फीता काटकर कंगाले ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जो बाइक रैली के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने की जो अपील की जा रही है, वह सराहनीय हैं। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी रैली का और इस समय आयोजन करने का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना हैं । 07 मई को रायपुर लोकसभा मतदान का दिन है। इस दिन सभी मतदाता अपने घरों से निकले और धूप, गर्मी की परवाह ना करते हुए बूथों में जाकर मतदान करें। यह दिन पांच साल में एक बार आता है। अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें। 


 
बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से आकाशवाणी चौक होते हुए व्हाइट हाउस, श्याम टॉकीज, लिली चौक, पुरानी बस्ती विवेकानन्द आश्रम, एनआईटी कैम्पस, नालन्दा परिसर में समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व रीना बाबा साहेब कंगाले तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने किया। कंगाले स्वंय हेलमेट पहने हुए ई-स्कूटर आई क्यूब पर सवार थी, जिसमें चुनाव का पर्व, देश का पर्व की तख्ती लगी हुई थी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह हेलमेट पहने हुए बुलेट पर सवार थे उनके पीछे नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा बैठे थे। नालंदा परिसर में समाप्त होने के पश्चात् छोटा कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें एआईजी  संजय शर्मा और उनकी टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित जुम्बा प्रस्तुत किया गया। साथ ही  तेजराम साहू ने लोक नृत्य प्रस्तुत करते हुए मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर कंगाले ने मतदान करने की शपथ दिलायी। इस अवसर पर जुम्बा एवं लोक कलापथक दल के कलाकारों को स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित पुस्तकें भेंट की गई।   
 
   गौरतलब है कि स्वीप एक्सप्रेस के चारो तरफ मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्टर और फोटोग्राफ्स लगे हुए थे, इसमें लोक कलाकार सवार थे। रैली में महिलाएं और पुरूष छत्तीसगढ़ी वेश-भूषा धारण किए हुए थे। बाइक रैली में अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए जो मतदाता जागरूकता से जुड़ी हुई तख्तियां लिए हुए थे। इनमें हमारी जिम्मेदारी, मतदान करेंगे बारी-बारी, आगे-आगे लोकतंत्र के तिहार, वोट देवव बनव जिम्मेदार, दाई, भाई, दीदी जम्मो संगवारी, मतदान करना हमर जिम्मेवारी इत्यादि नारे लिखे हुए थे। यहीं नहीं कलेक्टर सहित अन्य बाइक सवारों के हेलमेट पर वोट फॉर बेटर इंडिया, चुनाव का पर्व, देश का पर्व का स्टीकर चिपका हुआ था।

लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने 8वीं लिस्ट की जारी, सनी देओल का टिकट कटा, फरीदकोट से हंसराज हंस उम्मीदवार

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024: बीजेपी  ने लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के कैंडिडेट्स के नाम हैं. दिनेश सिंह 'बब्बू' गुरदासपुर से, परनीत कौर पटियाला से, तरनजीत सिंह संधू अमृतसर से, सुशील कुमार रिंकू जालंधर से और हंस राज हंस फरीदकोट से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काट दिया है.


पश्चिम बंगाल के झारग्राम से डॉक्टर प्रणत टुडू, बीरभूम से देवाशीष धर को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं ओडिशा के जाजपुर से रबिन्द्र नारायण बेहरा, कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही और कटक से भर्तृहरि महताब को टिकट मिला है.

बीजेपी ने कहां से किसे बनाया उम्मीदवार?

ओडिशा
जाजपुर (एससी)- रबिन्द्र नारायण बेहरा
कंधमाल- सुकांत कुमार पाणिग्रही
कटक- भर्तृहरि महताब

पंजाब
गुरदासपुर- दिनेश सिंह 'बब्बू'
अमृतसर- तरणजीत सिंह संधू
जालंधर (एससी)- सुशील कुमार रिंकू
लुधियाना- रवनीत सिंह बिट्टू
फरीदकोट (एससी)- हंस राज हंस
पटियाला- परनीत कौर

पश्चिम बंगाल
झारग्राम (एसटी)- डॉ. प्रणत टुडू
बीरभूम- देबाशीष धर, आईपीएस

 


BJP राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने धरमलाल और विष्णुदेव साय

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में इस साल के आखिर तक होने वाले विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए बीजेपी मिशन मोड पर काम कर रही है है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति में फेरबदल किया है। इनमें तेलंगाना बीजेपी प्रमुख बंदी संजय कुमार समेत दस लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। 


जिन लोगों को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है उनमें ये नाम शामिल हैं-सुरेश कश्यप, डॉ. संजय जायसवाल, विष्णुदेव साय, धरमलाल कौशिक, अश्विनी शर्मा, बंदी संजय कुमार, सोमावीर राजू, दीपक प्रकाश, किरोड़ी लाल मीणा और डॉ. सतीश पूनिया। इसके अलावा के. सुभाष कन्नौथ को केरल का प्रदेश महासचिव (संगठन) बनाया गया है।

2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी संगठन और मोदी कैबिनेट में फेरबदल को लेकर बीजेपी में एक और उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष बीजेपी मुख्यालय के केंद्रीय कार्यालय में बैठक कर रहे हैं।

देखे कार्यसमिति कि लिस्ट 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.