Media24Media.com: रोजगार अवसर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रोजगार अवसर. Show all posts
Showing posts with label रोजगार अवसर. Show all posts

रोजगार सहायकों को कोविड अनुकूल व्यवहार के बारे में दिया जाएगा प्रशिक्षण, प्रदेशभर के 9240 रोजगार सहायक होंगे प्रशिक्षित

No comments Document Thumbnail

मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्यस्थलों पर कोविड अनुकूल व्यवहार सुनिश्चित करने प्रदेशभर के रोजगार सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर राज्य मनरेगा कार्यालय द्वारा योजना के अंतर्गत कार्यरत 9240 ग्राम रोजगार सहायकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार की गई है।





प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को आर्थिक अनुदान सहायता देने के लिए 96.40 करोड़ रु आवंटित





ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा (SIRD) द्वारा 6 जुलाई से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग ऑनलाइन सत्रों में रोजगार सहायकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। SIRD ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र के माध्यम से प्रशिक्षण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।





अवैध वसूली का हिस्सा मांगने वाले खनिज विभाग के 3 कर्मचारी निलंबित





ग्राम रोजगार सहायकों को कोविड अनुकूल व्यवहार के प्रशिक्षण से मनरेगा कार्यस्थलों में संक्रमण से बचने जरूरी सावधानियों और उपायों को लागू करने में सहायता मिलेगी। वे मनरेगा श्रमिकों को इस बारे में बेहतर ढंग से सेन्सिटाइज कर पाएंगे। राज्य मनरेगा कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के माध्यम से कोविड अनुकूल व्यवहारों पर रोजगार सहायकों के लिए 6 जुलाई से 19 जुलाई तक V.C. नेटवर्क और लिंक के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग तिथि और समय निर्धारित किया गया है।





दिशा-निर्देशों का पालन





SIRD द्वारा प्रशिक्षण के दौरान कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिलों में प्रत्येक प्रशिक्षण केंद्र में अधिकतम दस प्रतिभागियों के बैठने की व्यवस्था करने कहा गया है। प्रशिक्षण के दौरान पूरे समय कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे प्रतिभागी जो किसी केंद्र में नहीं बैठ पा रहे हैं और जो मोबाइल, डेस्कटॉप या लैपटॉप के माध्यम से प्रशिक्षण में शामिल होंगे, उनके लिए निर्धारित प्रशिक्षण तिथि से एक दिन पहले ऑनलाइन-लिंक भेजने की व्यवस्था भी की गई है। प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग के लिए इसमें शामिल प्रतिभागियों की सूची प्रशिक्षण के बाद SIRD को उपलब्ध कराने के निर्देश भी सभी जिलों को दिए गए हैं।





जिलावार प्रशिक्षण कार्यक्रम





रायपुर और बलौदाबाजार जिले के रोजगार सहायकों को 6 जुलाई को सुबह 11 बजे और गरियाबंद-महासमुंद के रोजगार सहायकों को दोपहर ढाई बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। 7 जुलाई को सुबह 11 बजे से धमतरी और दुर्ग, 8 जुलाई को सुबह 11 बजे से बेमेतरा और बालोद, 9 जुलाई को सुबह 11 बजे से राजनांदगांव, 12 जुलाई को सुबह 11 बजे से कवर्धा- बस्तर में दोपहर ढाई बजे से कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर जिले में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।





ये है राजनांदगांव का मिल्खा बॉय… देशभक्ति के जज्बे ने कोरोना मरीजों की सेवा के लिए किया प्रेरित





कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर पर 13 जुलाई को सुबह 11 बजे से दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और सरगुजा दोपहर ढाई बजे से सूरजपुर और बलरामपुर, 15 जुलाई को सुबह 11 बजे से कोरिया-जशपुर और दोपहर ढाई बजे से बिलासपुर-मुंगेली, 16 जुलाई को सुबह 11 बजे से रायगढ़ और दोपहर ढाई बजे से जांजगीर-चांपा और 19 जुलाई को सुबह 11 बजे से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरबा जिले के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।


रोजगार गारंटी योजना से बैगा आदिवासियों तक पहुंचा विकास का रास्ता, लॉकडाउन में रोजगार और आवागमन की समस्या का हुआ समाधान

No comments Document Thumbnail

कहते हैं सड़कों का निर्माण विकास के पहिया को तेजी से आगे बढ़ाता है जो आसपास के क्षेत्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता। विकास की मूलभूत सुविधाओं के लिए सबसे जरूरी शर्त है सतत आवागमन की सुविधा। मैदानी क्षेत्रों में तो या सुविधा आसानी से उपलब्ध होती है, लेकिन जब बात होती है जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों की तो सड़कों का महत्व और अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग आवागमन के लिए जंगलों का सहारा लेते हुए पथरीले और टेढ़े-मेढ़े गड्ढों के साथ जोखिम से भरे पहाड़ों के बीच से आना-जाना करते हैं, जो उनके लिए बहुत कष्टप्रद होता है।





वैवाहिक कार्यक्रमों में बैंड पार्टी को मिली अनुमति, करना होगा नियमों का पालन





पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करने वाले बैगा बहुल गांव भेलकी और अधचरा के निवासियों के लिए भी पहाड़ों के बीच से घाट कटिंग कर सड़क बनाने की मांग अत्यंत महत्वपूर्ण थी, जिसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ने पूरा किया है। घाट कटिंग हो जाने से पहाड़ों के बीच बैगा आदिवासियों को आवागमन की सुविधा प्राप्त होने के साथ आसपास के लगभग 400 से अधिक की आबादी को सीधे लाभ होगा। 









140 परिवारों को बड़ी मात्रा में रोजगार का अवसर





बात हो रही है कवर्धा जिले के सुदूर वनांचल ग्राम भेलकी और अधचरा की जो कि विकासखंड पंडरिया का वनांचल गांव है, यहां विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी निवासरत है। वैश्विक महामारी कोरोना के लॉकडाउन में घाट कटिंग कार्य के साथ भेलकी और अधचरा के ग्रामीणों को रोजगार का अवसर मिला और साथ में साकार हुआ बरसों पुराना सपना। वित्तीय वर्ष 2020-21 में यहां कार्य 18 लाख 17 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत हुआ। इस कार्य में दो गांव के 140 परिवारों को बड़ी मात्रा में रोजगार का अवसर मिला।





गांव के बाहर काम का नहीं था कोई साधन





लॉकडाउन के दौरान सब कुछ बंद था और गांव के बाहर काम का कोई साधन नहीं था। इस विकट परिस्थिति में ग्रामीणों के लिए रोजगार गारंटी योजना से घाट कटिंग का कार्य सहारा बनकर उभरा। साथ ही इन्हें आने जाने के लिए पथरीले रास्ते की जगह सुगम सड़क मिल गई है। 18 लाख 17 हजार रूपए से बन रहे इस घाट कटिंग और सड़क निर्माण कार्य की लंबाई 2 किलोमीटर है जो ग्राम पंचायत भेलकी में स्वीकृत हुआ है।





रेत माफिया पर नकेल कसने जिला प्रशासन ने बनाई दो टीम





अप्रैल महीने से शुरू हुए इस कार्य मे अब तक औसतन 180 पंजीकृत मजदूर प्रतिदिन काम कर रहे हैं, जिनमे 5952 का मानव दिवस रोजगार का सृजन किया जा चुका है। इस कार्य से ग्रामीणों को 10 लाख 19 हजार रुपये का मजदूरी भुगतान मिला है जो उन्हें सीधे तौर पर आर्थिक संबल देगा। 11 सप्ताह तक चला यह कार्य अब लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम के. ने बताया कि अधचरा गांव है नीचे की ओर है, जहां 93 परिवार रहते है।





बलौदाबाजार : खाद के स्टॉक में मिली गड़बड़ी, समिति प्रबंधकों को नोटिस जारी





गांव के लोगों को मुख्यमार्ग तक आने के लिए  2 किलोमीटर पैदल गढ्ढे युक्त पथरीले पगडंडी से जाना पडता था, जिसकी चौड़ाई बहुत कम थी। इससे आवागमन बहुत मुश्किल था। मुख्य मार्ग पर ग्राम भाकूर स्थित है। घाट कटिंग होकर सड़क बन जाने से अधचरा और भाकुर दोनों गांव जुड़ जाएंगे और दोनों गांव के निवासियों को आने-जाने में सहुलियत होगी। यह काम बहुत जल्द पूर्ण हो जाएगा। इस कार्य को करने में 140 परिवारों को रोजगार मिला है। 


अगर आप भी करना चाहते है बैंक में जॉब तो ऐसे करें अप्लाई

No comments Document Thumbnail

अगर आप भी बैंक में जॉब करना चाहते हैं तो बैंक में नौकरी पाने के लिए आपके पास ये सुनहरा अवसर है। दरअसल, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ऑफिसर्स (स्केल- I, II & III) और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन 8 जून से 28 जून 2021 तक स्वीकार किए जाएंगे।





कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 27 लोगों की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान





इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी IBPS की आधिकारिक  वेबसाइट www.ibps.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक IBPS भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से अगस्त 2021 में आयोजित की जाएगी। जबकि मुख्य परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2021 में आयोजित की जाएगी।





योग्यता और आयु सीमा





किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास अभ्यर्थी RRB ऑफिसर्स और ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 18-28 साल निर्धारित की गई है, जबकि ऑफिसर पद के लिए 18-40 साल (स्केल के अनुसार अलग-अलग) तय की गई है। अधिसूचना के मुताबिक उम्र की गणना 1 जून, 2021 के अनुसार की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता और आयु से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।





स्वरोजगार स्थापित करने के लिए युवाओं के लिए सुनहरा अवसर





शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों जो स्वयं का रोजगार स्थापित करना चाहते हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जिला व्यापार और उद्योग केंद्र, अंबिकापुर में आवेदन पत्र 30 जून तक आमंत्रित किया जा रहा है। योजना के तहत व्यवसाय के लिए अधिकतम 2 लाख तक, सेवा के लिए अधिकतम 10 लाख तक और उद्योग के लिए अधिकतम 25 लाख तक राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान है।





6 days ago





छोटे बच्चों को न्यूमोकोकल बीमारी से बचाने के लिए लगाई जाएगी वैक्सीन





आवेदक को न्यूनतम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो। आवेदक की आयु 18 से 35 साल के मध्य होना चाहिए अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, निःशक्तजन उद्यमी, नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्य सेवानिवृत्त सैनिक के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट प्रदान की जाएगी। आवेदक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक और वित्तीय संस्था और सहकारी बैंक का चेककर्ता न हो आवेदक के परिवार की वार्षिक आय रूपये 3 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।





ऐसे कर सकते हैं अप्लाई





आवेदक को दो प्रतियों में आवेदन के साथ विस्तृत परियोजना प्रपत्र, राशन कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लाइसेंस, शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निःशक्तजन और भूतपूर्व सैनिक अल्पसंख्यक जाति संबंधी प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए जिला व्यापार और उद्योग केन्द्र अंबिकापुर जिला सरगुजा में सम्पर्क कर आवेदन कार्यालय समय में प्राप्त और जमा कर सकते हैं।





इच्छुक युवा 23 जून तक कर सकते हैं आवेदन जमा





मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं को स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अधिकतम 25 लाख रूपए, विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम रूपए 10 लाख रूपए तक, सेवा क्षेत्र में अधिकतम 2 लाख रूपए तक, व्यवसाय क्षेत्र में वित्तीय संसाधनों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। महाप्रबंधक जिला व्यापार और उद्योग महासमुंद द्वारा जानकारी दी गई कि इच्छुक युवा जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण हैं और जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच हैं, जो छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी है, जिनकी परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपए से अधिक नहीं है।





अंतिम तिथि 23 जून 2021 तक





वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे इच्छुक आवेदक जिला व्यापार और उद्योग केन्द्र महासमुन्द में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2021 है। अधिक जानकारी के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार और उद्योग केन्द्र महासमुंद में संपर्क कर सकते हैं।


सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 25 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

No comments Document Thumbnail

12वीं पास कर चुके छात्रों के लिए केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग SSC CHSL ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या की घोषणा कर दी है।





SSC आयोग ने 8 दिसंबर 2020 को नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार SSC CHSL परीक्षा 2020 के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में कुल 4 हजार 726 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।





SSC CHSL परीक्षा 2020 के लिए नोटिफिकेशन 6 नवंबर 2020 को जारी किया गया था और आवेदन की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार ssc.nic.in पर ऑनलाइन अप्लीकेशन जमा कर सकते हैं।





इस मशहूर एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, फंदे पर लटकता मिला शव





सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सबसे ज्यादा पोस्ट





आयोग द्वारा जारी SSC CHSL वेकेंसी लिस्ट के अनुसार संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सबसे ज्यादा 3 हजार 181 रिक्तियां घोषित की गईं हैं। ये रिक्तियां पीए और एसए पदों के लिए घोषित की गई हैं।





नौसेना मुख्यालय में 231 पोस्ट





रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नौसेना मुख्यालय के लिए 231 रिक्तियां घोषित की गयी हैं। पदों के अनुसार रिक्तियां देखें तो JSA/LDC/JPA के लिए 1538 रिक्तियां और डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए 7 रिक्तियां हैं।





15 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन





आयोग ने नोटिस जारी करते हुए परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर से पहले जल्द से जल्द जमा करने की अपील की है।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.