Media24Media.com: रेलवे स्टेशन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रेलवे स्टेशन. Show all posts
Showing posts with label रेलवे स्टेशन. Show all posts

जंक्शन पर खड़ी थी एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक हो गया धमाका, RPF जवान की मौत

No comments Document Thumbnail

 Blast in Train :  मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर वलसाड एक्सप्रेस में सोमवार को आग लगने और फिर विस्फोट होने की घटना में एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, श्रमिक एक्सप्रेस सोमवार को वलसाड से आकर मुजफ्फरपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी थी। 


इसी दौरान एक एसी बोगी में किसी कारण आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश की जा रही थी कि एक विस्फोट हो गया। बताया जाता है कि अग्निशमन यंत्र में विस्फोट हुआ। इस घटना में आरपीएफ जवान विनोद कुमार की मौत हो गई। आरा जिले के इमादपुर थाना के मोआप खुर्द मिस्की टोला निवासी विनोद कुमार दो साल से जंक्शन पर तैनात थे। 

वह अपनी पत्नी के साथ किराये का कमरा लेकर रहते थे। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। घटनास्थल पर पहुंचे रेल आईजी अमरेश कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम पहुंचकर जांच कर रही है। आग बुझाने के दौरान आरपीएफ जवान की मौत हो गई है।

रेलवे स्टेशन पर 4 करोड़ कैश बरामद, BJP कार्यकर्ता सहित 3 गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 Chennai के तांबरम रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया है, उनमें बीजेपी नेता और एक निजी होटल के प्रबंधक सतीश, उसका भाई नवीन और ड्राइवर पेरुमल शामिल हैं।


ये लोग छह बैगों में चार करोड़ रुपए ले जाने की फिराक में थे और इस पैसे का प्रयोग लोकसभा चुनावों में किया जाना था। बता दें कि, तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी दक्षिण भारत में अपना प्रदर्शन को सुधारना चाहती है। इसके अलावा, तमिलनाडु में कांग्रेस, डीएमके के साथ सरकार में है, जबकि तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है।

तमिलनाडु में 19 अप्रैल को होगा मतदान

तमिलनाडु की बात करें तो पहले चरण (19 अप्रैल) को 39 सीटों के लिए तिरुवल्लूर, चेन्नई नॉर्थ, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरूम्बुदूर, कांचीपुरम, अराकोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरि, धर्मपुरी, तिरुवण्णामलै, अरानी, विलुपुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नमक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयम्बटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करुर, तिरुचिरापल्ली, पेरंबलूर, कुड्डालोर, चिदंबरम, मयिलाड़तुर, नागापट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरई, थैनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थुथुकुडीस, तेन्काशी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी की सीट पर मतदान होगा.

 


Train Accident: रेलवे स्टेशन पर देर रात हादसा, प्लेटफॉर्म पर चढ़ी EMU ट्रेन

No comments Document Thumbnail

 Train Accident: उत्तरप्रदेश  के मथुरा जंक्शन  पर देर रात ट्रेन हादसा  हो गया. शकूर बस्ती से आ रही एक EMU ट्रेन मथुरा रेलवे स्टेशन  के प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


मथुरा स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि सभी यात्री पहले ही ट्रेन से उतर चुके थे और घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि ये ट्रेन शकूर बस्ती से आती है. ट्रेन रात 10:49 बजे आई. सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे।

स्टेशन निदेशक ने बताया कि अचानक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई. हम इस घटना के कारण की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपलाइन पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए काम चल रहा है. ट्रेन को हटाने के बाद अप लाइन की गाड़ियों को फिर से शुरू किया जाएगा।


मुरी जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैती, दो यात्रियों को डकैतों ने मारी गोली

No comments Document Thumbnail

झारखंड के लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच संबलपुर-रांची-जम्मूतवी एक्सप्रेस (ट्रेन सं- 18309) की एक स्लीपर बोगी में शनिवार देर रात भीषण डकैती हुई है। हथियारबंद अपराधियों ने यात्रियों से जमकर लूटपाट की। इस दौरान अपराधियों ने दो यात्रियों को गोली भी मार दी। गंभीर रूप से जख्मी दोनों यात्रियों को पलामू स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।


रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन के डालटनगंज पहुंचने पर यात्रियों ने काफी देर तक हंगामा किया। बताया गया कि लूटपाट की वारदात देर रात 11.30 से 12.30 बजे के बीच हुई। अपराधियों की संख्या करीब एक दर्जन थी। वे सभी लातेहार स्टेशन से ट्रेन की स्लीपर बोगी में सवार हुए थे।

ट्रेन लातेहार से करीब लगभग 11 बजे छूटी थी। इसके बाद ही लूटपाट शुरू हो गई। स्लीपर बोगी में कई महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। लूटपाट के दौरान डकैतों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। इसके बाद डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गए।

डालटनगंज स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। स्टेशन पर 3 घंटे तक ट्रेन रुकी रही। बताया जा रहा है कि यात्रियों से लाखों की रकम के साथ जेवरात, मोबाइल और कई बेशकीमती सामान की लूटपाट हुई है।


प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में पांच वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

No comments Document Thumbnail

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, वह भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर , भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर, रांची-पटना , धारवाड़-बैंगलुरु और गोवा (मडगांव)-मुंबई को हरी झंडी दिखाई।


इनमें से दो गाड़ियां रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी, वहीं अंतिम तीन को वे वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच सरल और त्वरित यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी तथा क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों की कनेक्टिविटी में सुधार लाएगी।

भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। इसके अतिरिक्त, बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा।वहीं प्रधानमंत्री मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के कार्यक्रम में हिस्सा लेने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुॅचे। वहां देश भर के 34 राज्यों के बूथों के ऐसे तीन हजार चयनित कार्यकर्ता आएं जिन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान में बड़ा योगदान दिया है। प्रधानमंत्री उनके साथ देश के 10 लाख बूथों के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। 


Train Accident : ओडिशा रेल हादसे के बाद कई ट्रेनें की गईं रद्द तो कई डायवर्ट

No comments Document Thumbnail

Train Accident : ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम को यात्री ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं. इसी बीच उसके पास की पटरी से गुजरते हुए यशवंतपुर से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन उतरी हुई बोगियों से बाजू से टकरा गई. इस हादसे में 233 यात्रियों की मौत हो गई है और इस हादसे में 900 लोग घायल हुए हैं. ओडिशा के मुख्‍य सचिव पीके जेना ने यह जानकारी दी है. इस हादसे के बाद कई ट्रेनोंं को रद्द किया गया है तो कई ट्रेनों का रूट बदला गया है.


निम्नलिखित ट्रेनें रद्द/आंशिक रूप से रद्द/मार्ग परिवर्तन रहेंगी:-


इन ट्रेनों को किया रद्द:

 12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस

 12863 हावड़ा-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल एक्सप्रेस

 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल

12895 शालीमार-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

20831 शालीमार-संबलपुर एक्सप्रेस यात्रा

02837 संतरागाछी-पुरी स्पेशल

22201 सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस

(उपरोक्‍त सभी ट्रेनों की यात्रा 2 जून 2023 को शुरू हुई थी या होने वाली थी.)

12074 भुवनेश्वर-हावड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस

12073 हावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस

 12278 पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस

12277 हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस

 12822 पुरी-शालीमार धौली एक्सप्रेस

12821 शालीमार-पुरी धौली एक्सप्रेस

 12892 पुरी-बंगिरीपोसी पुरी एक्सप्रेस

 12891 बंगिरिपोसी-पुरी एक्सप्रेस

 02838 पुरी-संतरागाछी स्पेशल

12842 चेन्नई-शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस

12509 SMVT बेंगलुरु-गुवाहाटी

(ये सभी ट्रेनें 3 जून 2023 को यात्रा प्रारंभ होने जा रही थी, जिन्‍हें रद्द कर दिया गया है.)

टाटानगर के रास्ते ट्रेनों का डायवर्जन:

 22807 सांतरागाछी-चेन्नई एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 02.06.2023 से प्रारंभ

22873 दीघा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 02.06.2023 को प्रारंभ

18409 शालीमार-पुरी श्री जगन्नाथ एक्सप्रेस यात्रा दिनांक 02.06.023 से प्रारंभ

22817 हावड़ा-मैसूर एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 02.06.2023 को प्रारंभ

 दिनांक 01.06.2023 को प्रारंभ 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नई दिल्ली से टाटा-केंदुझारगढ़ होकर गुजरेगी.

 दिनांक 01.06.2023 को ऋषिकेश से प्रारंभ 18478 ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस टाटा-केंदुझारगढ़ होकर चलेगी.

 दिनांक 03.06.2023 को पुरी से प्रारंभ होने वाली 12815 पुरी-आनंद विहार (नई दिल्ली) नंदनकानन एक्सप्रेस जाखपुरा-जरोली होकर चलेगी.

आंशिक रूप से रद्द :

-08415 जलेश्वर-पुरी स्पेशल जालेश्वर से 03.06.2023 को जलेश्वर के बजाय भद्रक से चलेगी.

 

नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया गुटखा कारोबारी, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

No comments Document Thumbnail

भिलाई। शहर के गुटखा कारोबारी इस बार नशीली दवाइयों  के साथ पकड़े गए हैं। आरोपी के यहां पहले भी कई बार पुलिस का छापा पड़ चुका है, लेकिन हर बार किसी न किसी रसूखदार का प्रभाव दिखाकर ये बचते रहे हैं। इस बार ये दोनों आरोपित देर रात को दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास नशीली दवाई की खेप पहुंचाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन रात में ही पुलिस को इसकी जानकारी लग गई।


जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को हिरासत में लिया। दोनों आरोपी इस बार भी अपनी पहुंच की जोर आजमाइश कर ही रहे थे, लेकिन नशीली दवाइयों के साथ पकड़े जाने की सूचना लीक हो गई। जिसके चलते इन दोनों को जेल जाना पड़ा। हालांकि इनकी पहुंच से इन आरोपियों को एक फायदा जरूर हुआ कि इन आरोपितों की कुंडली सार्वजनिक रूप से प्रसारित नहीं की गई। कार्रवाई के बाद दोनों को चुपके से जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब  दो बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन के पास से गुटखा कारोबारी गुरुमुख जुमनानी (53) निवासी न्यू दीपक नगर दुर्ग और जगदीश शदादी (42) निवासी प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम नेहरू नगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के पास से एक बैग में रखे 1440 नग स्पासट्रैंकेन प्लस कैप्सूल जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपी किसी कोचिया के पास टैबलेट की खेप पहुंचाने के लिए आए थे। मुखबिर से इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। आरोपी को पकड़कर मोहन नगर थाना लाया गया। वहां पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई और वहां से सीधे जेल भेज दिया गया। जबकि आरोपियों के पकड़े जाने की खबर लीक हो चुकी थी। इस बात का अनुमान लगाया जा रहा था कि इन आरोपियों को मीडिया के सामने लाकर इनका भी इंटरनेट मीडिया पर लाइव किया जाएगा, लेकिन इन्हें चुपके से जेल दाखिल कर दिया गया। जिसके बाद शहर में कई तरह की चर्चाए शुरू हो गई हैं।

आरोपी गुरुमुख जुमनानी काफी दिनों से प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा का अवैध कारोबार कर रहा है। करीब दो साल पहले राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली स्थित एक साबुन फैक्ट्री से गुटखा की खेप निकली थी। उक्त साबुन फैक्ट्री किसी भंवरलाल की है। जिसे आरोपी गुरुमुख जुमनानी ने किराये पर लिया था और वहां पर जर्दायुक्त गुटखा तैयार करवा रहा था। दुर्ग के एक राजपत्रित अधिकारी ने आरोपित के गुटखे की खेप को पकड़ लिया था। आरोपी ने किसी प्रभावशाली व्यक्ति से वरिष्ठ अधिकारी को फोन करवा दिया। जिसके बाद गुटखा को खाद्य विभाग को सौंप दिया गया और राजपत्रित अधिकारी का दूसरे जिले में स्थानांतरण हो गया। इसके बाद पुलिस ने हाल ही में मोहन नगर थाना क्षेत्र सिंधी कालोनी में गुटखा के खेप को पकड़ा था, लेकिन उस समय भी आरोपित ने अपनी पहुंच दिखा दी और पूरा मामला खाद्य विभाग को सुपुर्द कर दिया गया और वहां से आरोपी बच निकला था।


बिलासपुर: स्टेशन पर मालगाड़ी आपस में टकराई, इंजन में लगी आग, एक पायलट की मौत, 5 घायल

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर: सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां खड़ी मालगाड़ी में बिलासपुर से आ रही मालगाड़ी टकरा गई। इसी दौरान तीसरी मालगाड़ी वहीं से गुजर रही थी, हादसा होते ही दोनों मालगाड़ी के डिब्बे तीसरी मालगाड़ी पर जा गिरे और इंजन में आग लग गई।


हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोको पायलट को शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य 4 घायलों की हालत गंभीर है। स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर और जबलपुर से रेल अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्टेशन के पास सिग्नल ओवरशूट होने की वजह से हादसा हुआ। हालांकि रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, ये जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों को बस से भेज रहे बिलासपुर

कटनी-बिलासपुर रेलवे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। कटनी और बिलासपुर की ओर से आने-जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों को रोका गया है। छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक लिया है। यहां से बस से यात्रियों को रवाना किया जाएगा। शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य ने बताया कि हमने 15 बसों की व्यवस्था करके नौरोजाबाद के लिए रवाना कर दिया है। सभी को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ा जाएगा।


कोयला लोडेड मालगाड़ियों में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि सिंहपुर स्टेशन पर कोयला लोडेड मालगाड़ी खड़ी थी और सिग्नल रेड था। उसी समय कटनी से आ रही कोयला लोडेड दूसरी मालगाड़ी भी उसी ट्रैक पर आ गई। दूसरी मालगाड़ी सिग्नल ओवरशूट करते हुए खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे दोनों ट्रेन डीरेल हो गईं और इंजन में आग लग गई। दोनों मालगाड़ियां बुढ़ार रेलवे स्टेशन जा रही थीं।

इस रेल हादसे में कुल चार इंजन प्रभावित हुए हैं। स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी में एक इंजन आगे और एक पीछे था। कटनी से आ रही गाड़ी में 2 चालू और एक इंजन बंद था। हादसे के बाद 4 इंजन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे के बाद चारों इंजन में आग लग गई थी।

स्टेशन पर नहीं रुकती है यात्री ट्रेनें

शहडोल और बुढ़ार रेलवे स्टेशन के बीच सिंहपुर स्टेशन है। हालात यह है कि यहां टिकट काउंटर बंद रहता है, इसलिए यात्रियों ने इस स्टेशन पर आना ही छोड़ दिया है। स्टेशन पर कोई भी यात्री ट्रेन रुकती नहीं है। इसका इस्तेमाल आउटर के लिए किया जाता है। शहडोल रेलखंड कोल परिवहन के लिए मानी जाती है, इस ट्रैक के जरिए विभिन्न राज्यों में कोल सप्लाई होता है। सिंहपुर स्टेशन पर तीसरी लाइन का कार्य जारी है।

 

राजस्व मंत्री अग्रवाल ने गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से सभी यात्री गाड़ियों का पूर्ववत् नियमित परिचालन बहाल करने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा से परिचालित हो रही समस्त यात्री गाड़ियों का परिचालन पूर्व की ही भांति गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से बहाल किए जाने के लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा है। 

क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के प्रति सदैव प्रयत्नशील राजस्व मंत्री ने रेल मंत्री को लिखे पत्र में कोरबा क्षेत्र के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मण्डल अन्तर्गत कोरबा जिला एक महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है जहां ऐशिया की सर्वाधिक कोयला उत्पादक खदानों के साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार के अलावा निजी क्षेत्र के अनेक विद्युत संयंत्र स्थापित हैं।

पत्र में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि सभी प्रतिष्ठानों में देश के प्रायः सभी राज्यों के लोग कार्यरत हैं और समस्त औद्योगिक गतिविधियों की वजह से कोरबा एक प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र के साथ ही ऊर्जाधानी के रूप में भी अपनी एक विशिष्ट पहचान रखता है। कोरबा अंचल के रेल यात्रियों की आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखते हुए पत्र में लिखा गया है कि विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों व उनके परिजनों, व्यापारियों व अलग-अलग प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक कार्यों के सिलसिले में अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों के आने-जाने के लिए मुम्बई हावड़ा रेलमार्ग पर चांपा जंक्शन से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर कोरबा रेलवे स्टेशन है और इस मार्ग से आगे विभिन्न कोयला खदानों के केन्द्र बिन्दु तक खदान कर्मियों व निकटवर्ती क्षेत्रों के निवासियों के आवागमन की सुविधा के लिए रेल सुविधा का विस्तार गेवरा रेलवे स्टेशन तक किया गया है जिसकी दूरी कोरबा रेलवे स्टेशनप से लगभग 7 किलोमीटर है।  

जयसिंह अग्रवाल ने पत्र में आगे लिखा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व में लोकल व लम्बी दूरी की समस्त रेलगाड़ियों यथा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (कोरबा-अमृतसर), शिवनाथ एक्सप्रेस (कोरबा-नागपुर), कोचीन एक्सप्रेस (कोरबा-कोचीन) के साथ ही सभी लोकल व मेमू रेलगाड़ियों का गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से किया जाता था जो वर्ष 2020 में कोविड काल से अस्थाई तौर पर बन्द कर दिया गया था। पत्र में आगे यह भी लिखा है कि लगभग एक वर्ष पूर्व से जब स्थितियां सामान्य हो गई हैं और देश के सभी रेलखण्डों की सभी मेल-एक्सप्रेस, पैसेंजर व लोकल रेलगाड़ियों का परिचालन पूर्व की भांति यथावत बहाल कर दिया गया है, ऐसी स्थिति में कोरबा की आम जनता रेलवे की इस सुविधा से आज भी वंचित है।

उन्होंने पत्र में आगे लिखा है कि पूर्व में गेवरा रोड से परिचालित हो रही समस्त रेलगाड़ियों को अस्थाई तौर पर अनिश्चितकाल के लिए बन्द कर दिया गया था और वर्तमान में उन सभी रेलगाड़ियों का परिचालन कोरबा रेलवे स्टेशन से किया जा रहा है। रेल मंत्री के ध्यान में यह भी लाया गया है कि इस संबंध में स्थानीय तौर पर अनेक मंचों के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेल मंडल बिलासपुर के संबंधित अधिकारियों से कई बार व्यक्तिगत मुलाकात कर ज्ञापन देकर जनसुविधा की दृष्टि से कोरबा के स्थान पर समस्त रेलगाड़ियों का परिचालन गेवरा रोड से तत्काल बहाल किए जाने का अनुरोध भी किया गया है। मंत्री अग्रवाल ने आगे लिखा है कि इस विषय पर अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन ही दिया गया लेकिन वास्तव में आज तक उनकी तरफ से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है और परिणाम यह है कि गेवरा रोड, दीपका, कुसमुण्डा

जैसी प्रमुख खदानों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों व निकटवर्ती क्षेत्रों के निवासियों को आज भी इस इस सुविधा की बहाली के लिए रेलवे विभाग द्वारा की जाने वाली उदारता का बेसब्री से इंतजार है। रेल मंत्री के संज्ञान में लाते हुए राजस्व मंत्री ने पत्र में आगे लिखा है कि कोरबा से गेवरा रोड तक दोहरी रेल लाईन विद्युतीकरण सुविधा के साथ उपलब्ध है जिसका वर्तमान समय में एकमात्र उपयोग कोयला परिवहन के लिए ही किया जा रहा है। जिन रेल पटरियों पर कोयले का निर्वाध परिवहन संचालित हो रहा है, उन पटरियों पर यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन भी पूर्व की भांति सुगमता से किया जा सकता है जिसके संबंध में रेलवे किस दुविधा में है समझ से परे है। पत्र में इस बात का विशेष उल्लेख किया गया है कि गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से समस्त रेलगाड़ियों का परिचालन बहाल किए जाने पर हजारों यात्रियों को लाभ होगा,

विशेषकर उन लोगों को जो अपने दैनिक कार्यों से बिलासपुर अथवा रायपुर तक की यात्रा प्रतिदिन करते हैं और इसके अलावा वे यात्री भी इस सुविधा से विशेष तौर पर लाभान्वित होंगे जिनको चांपा जंक्शन या बिलासपुर से दूसरी कनेक्टिंग ट्रेन पकड़नी होती है या रायपुर से आगे की हवाई यात्रा की सुविधा प्राप्त करनी होती है। मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से समस्त रेलगाड़ियों का परिचालन बहाल हो जाने पर दैनिक रेल यात्रियों को अनेक व्यावहारिक कठिनाईयों से राहत मिलने के साथ ही उनके धन और समय की भी बचत होगी। उन्होंने पत्र में स्पष्ट तौर पर यह भी लिखा है कि कोरबा से संचालित हो रही समस्त रेलगाड़ियों का परिचालन गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से बहाल कराए जाने के निवेदन के साथ इस विषय पर विगत दिनों कोरबा रेल यात्री मोर्चा के पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर रोजमर्रा की व्यावहारिक कठिनाईयों पर विस्तार से चर्चा किया था।

मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पत्र में रेल मंत्री से आग्रह करते हुए लिखा है कि आम जनता को हो रही व्यावहारिक कठिनाईयों के निराकरण हेतु वर्तमान में कोरबा से चलने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन, पूर्व की भांति गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से बहाल किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही उनकी ओर से आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया जाए।

रेलवे स्टेशन पर लगे TV स्क्रीन पर अचानक चलने लगी पोर्न फिल्म, FIR दर्ज

No comments Document Thumbnail

पटना। बिहार से अजब-गजब खबरें गाहे-बगाहे आती रहती हैं, इस कड़ी में एक और घटना जुड़ गई, जब बिहार के पटना जंक्शन के प्लेटफार्म 10 पर लगे टीवी में पोर्न फिल्म चलने लगी. इस वाकये ने प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों को परिजनों के बीच शर्म से पानी-पानी कर दिया. घटनाक्रम पर संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रबंधन ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है.


जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की सूचना के लिए पटना जंक्शन के प्लेटफार्म 10 पर लगाए गए टीवी में अचानक पोर्न फिल्म चलने लगी. चंद सेकंड नहीं बल्कि यह पूरे तीन मिनट तक चलता रहा. इस बात की जानकारी जैसे ही रेलवे स्टाफ को हुई उन्होंने तुरंत वीडियो को रुकवाया. इसके साथ ही रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू की.

बताया गया कि पटना जंक्शन में टीवी स्क्रीन पर सूचना देने और वीडियो दिखाने की जिम्मेवारी दत्ता कम्युनिकेशन एजेंसी की थी. पता चला कि जिस कंपनी को वीडियो प्ले करना था, उसके कर्मचारी पोर्न क्लिप देख रहे थे. गलती से वही अश्लील क्लिप टीवी स्क्रीन पर प्ले हो गया.

संबंधित एजेंसी के खिलाफ एक्शन

इस शर्मसार करने वाली घटना पर पटना जंक्शन के रेलवे अधिकारियों ने संबंधित एजेंसी को फोन कर इस संबंध में जानकारी ली गई है. इसकी पूरी जानकारी दानापुर रेल डिवीजन के अफसरों को देने के साथ संबंधित एजेंसी दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ एक्शन का फैसला लिया गया. इसके ऑपरेटर और संबंधित स्टाफ के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है.

 

वंदे भारत एक्सप्रेस : नागपुर से बिलासपुर के बीच शुरू

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। नागपुर से बिलासपुर के बीच आज से ‘‘वंदे भारत एक्सप्रेस’’ शुरू हो गई है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन शाम करीब पांच बजे बिलासपुर पहुंची। इससे पहले, आज पहले दिन इस ट्रेन के राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर सहित अन्य स्टेशनों पर पहुंचने पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम लोगों ने इसका जोरदार स्वागत किया।



वंदे भारत एक्सप्रेस के राजनांदगांव पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव और सांसद संतोष पांडेय ने स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। वहीं, इस ट्रेन के दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर लोकसभा सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने स्वागत किया। जबकि, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन पर जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने ट्रेन की अगवानी की।

वंदे भारत ट्रेन के राजधानी रायपुर पहुंचने पर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत और जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने स्वागत किया। इसी तरह, भाटापारा स्टेशन में विधायक शिवरतन शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगडे़, बिल्हा रेलवे स्टेशन में विधायक धरमलाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी और बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक पुन्नूलाल मोहले, रजनीश सिंह, डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी और जिला  अध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया। जब यह ट्रेन बिलासपुर पहुंची तो रेल परिवार के सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कत्थक, कुचीपुड़ी, भारतनाट्यम, बिहू और ग्रुप डांस की शानदार प्रस्तुति दी गई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने छत्तीसगढ़ को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन कल बारह दिसंबर से शुरू होगा। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ओर से शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चला करेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया में दिया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.