Media24Media.com: रिश्वत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रिश्वत. Show all posts
Showing posts with label रिश्वत. Show all posts

राजधानी की महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार, रिश्वत ले रहीं थीं

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : राजधानी रायपुर में दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते रायपुर महिला थाने की TI वेदवती दरियो को ACB ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया है.


प्रार्थिया प्रीति बंजारे से उसके पति के खिलाफ 498 के मामले में एफ़ाइआर दर्ज करने के नाम महिला थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो ने 50 हजार रूपये की मांग की थी। पहले ही अपने पति से बेजार और मजबूर प्रीति ने जब इतना पैसा देने में असमर्थता जताई तो TI वेदवती ने महिला को 35 हजार देने के लिए इतना प्रताड़ित कर दिया कि प्रार्थिया मान गई। लेकिन 20 हजार नकद लेकर पहुंची प्रार्थिया के पैसों के साथ ACB ने दबोच लिया। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई चल रही थी।

दोनों में लेनदेन का सौदा होने के बाद FIR की बात हुई थी। शुक्रवार को सुबह महिला थाना निरीक्षक ने पैसे कम होने की वजह से प्रार्थिया को वापस भेजते हुए शाम को पूरे पैसे लेके आने को कहा। उसी दौरान एसीबी की टीम ने TI वेदवती दरियो को रंगे हाथों नगदी के साथ धरदबोचा। समाचार लिखे जाने तक फिलहाल कार्रवाई जारी थी ।

पीड़िता  रायपुर के लोधी पारा की रहने वाली है। खाना बनाने का काम करती है पीड़िता। चार महीने से पति की प्रताड़ना के खिलाफ FIR करवाने महिला थाने के चक्कर काट रही थी। घूसखोरी की वजह से महिला थाना निरीक्षक वेदवती दरियो उसकी रिपोर्ट लिखना तो दूर उससे बिना पैसा लाये बात तक नहीं करने की ताकीद की थी। पति से प्रताड़ित पीड़िता 20 हजार नगद रिश्वत लेकर आई थी प्रीति लेकिन सुबह से तीन बार थाना में भीड़भाड़ के चलते उसे लौटा दी थी। आखिरकार देर शाम उसे मौका मिला और पैसा लेने के बाद बकाया राशि कल देने का कहकर रवाना कर दी थी। टीआई वेदवती के पास से जो 20 हजार नकद मिले उसे ACB ने प्लांट किया था।


39 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए महासमुन्द में दो लिपिक पकड़े गए

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला में पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ दो लिपिक उमाशंकर गुप्ता और सविता त्रिपाठी को 39 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। सुरेखा बाई रावत ने एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी शिकायत की थी कि वह पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ थीं। सेवानिवृत्त होने के बाद उससे पेंशन प्रकरण बनाने के एवज में पैसों की मांग की गई। सुरेखा ने बताया कि वह अंजोरा (दुर्ग) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी, जिनका वेतन महासमुंद पशु उप संचालक से निकाला जाता था। उनका रिटायरमेंट 31अगस्त 2022 को हुआ।



जिसके पेंशन प्रकरण के लिए पशु चिकित्सा विभाग महासमुंद आई थी। जहां पर विभाग के दोनों बाबू उमाशंकर गुप्ता और सविता त्रिपाठी ने पैसों की मांग की। जिसके बाद उन्होंने पहली बार 17 हजार रूपये दोनों को दिए। उसके बाद 40 हजार सितंबर माह में और दिये और फिर से  40 हजार रूपये की मांग की जा रही थी। जिस पर से सुरेखा द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी शिकायत की गई और आज दोनों बाबू को 39 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन की टीम में 15 सदस्य  थे, जिन्होंने डीएसपी विक्रांत राही की अगुवाई में आज दोनों बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बाहरहाल, एंटी करप्शन टीम के द्वारा जांच पड़ताल के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

CBI ने एक करोड़ के रिश्वत मामले में रेलवे अफसर समेत 3 को किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 1985 के एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में पकड़ा है. महेंद्र सिंह के साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है. इनके पास से एक करोड़ रुपये भी बरामद कर लिया गया है.





केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में पकड़ा है. महेंद्र सिंह के साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है. इनके पास से एक करोड़ रुपये भी बरामद कर लिया गया है. 1985 बैच के अधिकारी महेंद्र सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.





सीबीआई सूत्रों ने बताया कि रेलवे में हाल के दिनों में इतनी बड़ी मात्रा में रिश्तव लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने का यह बड़ा मामला है. अधिकारी नॉर्दन ईस्टर्न फ्रंटियर रेलवेज में काम दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था. CBI ने पांच राज्यों में 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है.





अमित और रेणु जोगी नहीं लगवा पाए अजीत जोगी की मूर्ति, पुलिस ने बीच में ही रोका





मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने 1 करोड़ रुपये का रिश्वत लेने के आरोप में महेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है. महेंद्र सिंह चौहान पर नॉर्दन ईस्टर्न फ्रंटियर रेलवेज में एक प्राइवेट कंपनी को काम दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है.





जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो महेंद्र सिंह चौहान के नाम पर रिश्वत ले रहे थे. सीबीआई सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि इसकी जानकारी मिली थी कि महेंद्र सिंह चौहान पूर्वोत्तर रेलवे में काम दिलाने के नाम पर एक कंपनी से 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांग रहा है. बाद में जाल बिछाया गया. महेंद्र सिंह चौहान के दो कथित सहयोगी जब रिश्वत ले रहे थे, उसी समय सीबीआई के अफसर मौके पर पहुंच गए और उन्हें धर दबोचा. सीबीआई अफसरों को संदेह है कि महेंद्र सिंह चौहान ने पहले भी रिश्वत ली होगी.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.