Media24Media.com: राष्ट्रीय राजमार्ग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राष्ट्रीय राजमार्ग. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय राजमार्ग. Show all posts

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य में निर्माणाधीन और प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के नवीन विश्राम भवन में हुई बैठक में निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने तथा प्रस्तावित कार्यों की बाधाओं को दूर कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-130डी नारायणपुर से कस्तुरमेटा मार्ग का काम जल्दी प्रारंभ करने को कहा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों के भू-अर्जन के भुगतान और वन-व्यपवर्तन (Forest-Diversion) की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री साव को बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केशकाल बायपास का प्राक्कलन स्वीकृति के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, नई दिल्ली को भेजा गया है।

साव ने केंद्र सरकार से इसकी शीघ्र मंजूरी प्राप्त कर काम प्रारंभ करने के लिए यथाशीघ्र निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रायपुर से सारंगढ़ मार्ग के फोरलेन कार्य का डीपीआर जल्दी पूर्ण कर इस साल दिसम्बर माह तक केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजने को कहा। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता के.के. पीपरी सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

रायपुर में होगा भारतीय सड़क कांग्रेस का 83 वां अधिवेशन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय सड़क कांग्रेस का 83 वां वार्षिक अधिवेशन 7 नवम्बर से 11 नवम्बर तक राजधानी रायपुर में आयोजित होगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विभागीय सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रमुख अभियंता के.के पीपरी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी, रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा तथा अधिवेशन से संबंधित सभी स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों के साथ रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम एवं साइंस कॉलेज परिसर में होने वाले इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर के नवीन विश्राम भवन में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आयोजन की पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा, जिससे कि इसमें शामिल होने वाले देश-विदेश के अतिथि छत्तीसगढ़ के वैभव से रू-ब-रू हो सकें। साथ ही वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और यहां के विकास के विभिन्न आयामों को अनुभव कर सकें। उन्होंने अधिवेशन में अतिथियों का सत्कार छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा।

उप मुख्यमंत्री साव ने प्रदेश के बहुआयामी विकास के प्रदर्शन के लिए अधिवेशन स्थल पर पॉवर एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर के अग्रणी संस्थानों एन.एम.डी.सी., एन.टी.पी.सी., सेल (भिलाई स्टील प्लांट), छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी तथा विभिन्न विकास निगमों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिथियों को छत्तीसगढ़ की कला, शिल्प और लोक संस्कृति से अवगत कराने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प, ग्रामोद्योग, पर्यटन, संजीवनी, वन विकास इत्यादि के स्टॉल्स का भी समुचित समायोजन आयोजन स्थल पर करने को कहा।

साव ने युवा अभियंताओं को प्रोत्साहन के लिए अधिवेशन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा राज्य के अभियांत्रिकी महाविद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए विद्यार्थी सदस्यता प्रदान करने के निर्देश बैठक में दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को नवीन अनुसंधानों और निर्माण कार्यों में अन्य प्रदेशों में अपनाई जा रही नई तकनीकों की विस्तृत विवेचना एवं प्रशिक्षण के लिए सक्रियता से आयोजन से जोड़ने को कहा। उन्होंने रायपुर में आयोजित हो रहे भारतीय सड़क कांग्रेस के इस 83 वें वार्षिक अधिवेशन का प्रदेश स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे प्रदेश के अभियंताओं को देश की प्रमुख संस्थानों के वैज्ञानिकों के व्याख्यान द्वारा ज्ञानार्जन का सुअवसर प्राप्त हो सके।

रायपुर से हैदराबाद एक्सप्रेसवे में प्रभावित ग्रामों के भूमि के क्रय-विक्रय में लगा प्रतिबंध शिथिल किया गया

No comments Document Thumbnail

मोहला। परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) परियोजना कार्यान्वयन इकाई, रायपुर (छ.ग.) के पत्र कमांक 29011/1/PIU RPR/DPR/RPR/HYD Corridor/4757 दिनांक 31/10/2022 के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर से हैदराबाद के मध्य चार लेन एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, जिसका डीपीआर कार्य प्रगति पर है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा रायपुर से हैदराबाद के मध्य संरेखण (एलाइनमेंट) के प्रारंभिक रूप में भू-अर्जन कमीटी, भा.रा.रा.प्रा. मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा दिनांक 17.10.2022 को अनुमोदित किया गया है। उपरोक्त अनुमोदित संरेखण (एलाइनमेंट) के अनुसार जिला-मोहला मानपुर अं.चौकी के प्रभावित ग्रामों में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 के तहत भू-अर्जन प्रस्तावित कर मोहला मानपुर अं.चौकी जिले के प्रभावित ग्रामों में भूमि के बटांकन, व्यपवर्तन (व्यवसायिक परिवर्तन/गैर कृषि परिवर्तन) तथा भूमि के क्रय-विक्रय को पूर्णत: प्रतिबंधित करने का अनुरोध किया गया था।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) परियोजना कार्यान्वयन इकाई, रायपुर (छ.ग.) के उपरोक्त प्रस्ताव पर इस कार्यालय के आदेश क्रमांक/1063/भू-अर्जन/2022 मोहला दिनांक 04/11/2022 के अनुसार मोहला मानपुर अं.चौकी जिले के तहसील मोहला के 07 ग्रामों, एवं तहसील अं.चौकी के 22 ग्रामों में भूमि के बटांकन, व्यपवर्तन (व्यवसायिक परिवर्तन/गैर कृषि परिवर्तन) तथा भूमि के क्रय-विक्रय को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है।

परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) परियोजना कार्यान्वयन इकाई, रायपुर (छ.ग.) के पत्र क्रमांक  NHAI/PD/PIU-Raipur/DPR/2024/1478  दिनांक 13/07/2024 एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) जी.- 5 एवं 6, सेक्टर 10, द्वारका, नई दिल्ली-110075 के अनुसार भारतमाला परियोजना के अंतर्गत हैदराबाद-रायपुर परियोजना के डी.पी.आर. को बंद करने की सूचना दी गई है।

अतएव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उपरोक्त पत्र दिनांक 13.07.2024 के तारतम्य में इस कार्यालय द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश क्रमांक/1063/भू-अर्जन/2022 मोहला दिनांक 04/11/2022 को आगामी आदेश पर्यन्त शिथिल किया जाता है।

रायपुर का टाटीबंध ओवरब्रिज अगले महीने से होगा शुरू , जाम से मिलेगी मुक्ति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी वासियों को जल्द ही टाटीबंध फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे लगने वाले जाम से निजात मिले जा रही है। टाटीबंध चौक की फ्लाईओवर चालू होने में अभी महीनेभर का समय लगेगा। वह भी केवल सरोना तरफ से बिलासपुर ङ्क्षरग-2 की साइड से आवाजाही होगी। क्योंकि अभी तक यही काम पूरा हुआ है। बीच के दोनों तरफ के ज्वाइंट प्वाइंट को जोडऩे का काम हो गया है। जबकि चौक के भिलाई साइड रोड तरफ फ्लाईओवर निर्माण में अब तेजी आई।


इसलिए इसके पूरा होने में दो से तीन महीना और लगेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के अफसरों के अनुसार फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाने से भारी भरकम सभी वाहन ब्रिज के ऊपर से निकलेंगे। इसलिए शहर के लोगों को बड़ी राहत आने-जाने में होगी।

टाटीबंध चौक में फ्लाईओवर का निर्माण एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी पिछले 4 साल से करा रहे हैं। जबकि दो साल में पूरा करना था, लेकिन अभी तक केवल चौक से सरोना तरफ और भनपुरी साइड का हिस्सा तैयार हो पाया है। जिस पर अप्रैल से वाहन दौडऩे लगेंगे। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार फ्लाईओवर का निर्माण अप्रैल आखिरी तक पूरा होने की उम्मीद है। भिलाई रोड साइड की फ्लाईओवर मई-जून के पहले पूरी नहीं हो पाएगी। क्योंकि इस साइड का निर्माण काफी अधूरा है।

साल 2018 में टाटीबंध चौक में फ्लाईओवर निर्माण का ठेका 89 करोड़ 11 लाख रुपए फाइनल हुआ था। जिसे दो साल में पूरा कराना था, लेकिन कोराना के समय निर्माण बंद था। फिर भी निर्माण में तेजी नहीं आने के कारण आगे बढ़ता गया। इसी बीच कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षेत्रिय अधिकारियों को पिछले तीन महीने में तीन बार तलब किया। दो बार टाटीबंध चौक में निर्माण देखने पहले। पहली बार 23 जनवरी को, फिर फरवरी में चालू होने की बात कही। आखिर में 23 मार्च को चालू होने की अंतिम डेडलाइन की सूचना जारी कराया। लेकिन निर्माण अधूरा होने के कारण कलेक्टर के वादों का कोई असर ही नहीं पड़ा। निर्माण अपनी गति से ही चलता रहा।

टाटीबंध चौक में भिलाई के नेहरूनगर रेलवे के दोनों तरफ की पटरी के ऊपर जिस तरह का ब्रिज है, वैसा ही ही टाटीबंध चौक के चार तरफ उतर रहा है। चौक से सरोना, भनपुरी तरफ, एम्स और भिलाई तरफ से ब्रिज पर चढऩे और उतरने की इनमें तीन साइड निर्माण लगभग पूरा हो गया है। भिलाई रोड तरफ का निर्माण अभी 50 से 60 फीसदी ही हो पाया है।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट इंजीनियर की अनुसार चौक के बीच में दोनों तरफ सरोना और भनपुरी तरफ की फ्लाईओवर के एप्रोच साइड का काम लगभग पूरा हो गया है। भिलाई रोड तरफ एक महीने के अंदर पूरा कराने का दावा है। जबकि जमीनी स्तर पर निर्माण के हिस्से को देखते हुए अभी दो से तीन महीने का समय लगेगा


राष्ट्रीय राजमार्ग अन्तर्गत कराए जाने वाले कार्यों को वर्ष 2023-24 की परियोजना में जल्द शामिल कराएं : मुख्य सचिव अमिताभ जैन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गठित राज्य स्तरीय हाई पॉवर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राज्य की स्वीकृत परियोजनाओं के प्रगतिरत कार्यों, संवेदनशील क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण के कार्यों की प्रगति एवं अन्य कार्यों की सघन समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित बैठक में पुलिस हाउसिंग कार्पाेरेशन द्वारा कराए जा रहे कार्याे की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत वर्ष 2023-24 की परियोजना में यदि कोई कार्य कराया जाना है तो इसे शीघ्रता से शामिल करवायें।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने प्रस्तुतिकरण के जरिए सड़कों के निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में वन एवं गृह विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा भी शामिल हुए। राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई की राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य सड़कों का निर्माण तेजी से हुआ है। मुख्य सचिव ने सड़कों के निर्माण कार्यों के संबंध में लंबित भू-अर्जन, मुआवजा वितरण, वृक्षों की कटाई अवार्ड पारित करने एवं 3डी के प्रकाशन की कार्यवाही शीघ्रता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। मुख्य सचिव ने जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि उनके जिले के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क, पुल-पुलिया के कार्यों की सतत् निगरानी करें एवं आने वाली दिक्कतों का त्वरित निराकरण करें।

बैठक में अम्बिकापुर जिले के अंतर्गत अम्बिकापुर पत्थलगांव मार्ग, अम्बिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा मार्ग, बलरामपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग बलरामपुर से अंबिकापुर मार्ग, जशपुर जिले के पत्थलगांव-कुनकुरी-छत्तीसगढ़ झारखण्ड बॉर्डर, दुर्ग-रायपुर बायपास भारत माला परियोजना, दुर्ग बायपास के अंत से महाराष्ट्र सीमा तक चौड़ीकरण कार्य, दुर्ग जिला के अंतर्गत दुर्ग-रायपुर बायपास भारत माला परियोजना, रायपुर जिले के अंतर्गत दुर्ग-रायपुर बायपास भारत माला परियोजना, गरियाबंद जिले के अंतर्गत अभनपुर से पाण्डुका मार्ग का कार्य, कोण्डागांव जिले के अंतर्गत रायपुर-विशाखापट्नम-भारतमाला परियोजना सहित अन्य सड़कों के कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में रायगढ़ पत्थलगांव मार्ग को एनएच घोषित करने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बस्तर संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, कोण्डागांव, नारायणपुर और सुकमा के अंतर्गत आर.सी.पी.एलडब्ल्यू.ई. और आर.आर.पी. के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न कार्यों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में राजस्व विभाग के सचिव एन.एन.एक्का, संबंधित जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लोक निर्माण और ऊर्जा सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

राज्यपाल ने की राजाराव पठार में आयोजित भव्य वीर मेला की सराहना

No comments Document Thumbnail

बालोद। राजयपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज बालोद जिले के गुरुर विकासखंड मे राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप राजाराव पठार मे आयोजित वीर मेला के अंतिम दिन के कार्यक्रम मे शामिल होकर कार्यक्रम की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने वीर मेला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे अनुपम एवं अद्वितीय बताया। इस अवसर पर उन्होंने मेला परिसर में निर्मित विशाल वीर नारायण सिंह जी के नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण भी किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले वर्ष वीर मेला मे शामिल होकर मेला परिसर मे शहीद वीर नारायण सिंह की विशाल प्रतिमा निर्माण, देवस्थल सहित विभिन्न विकास कार्यो के लिए 65 लाख रुपय की  घोषणा की थी। इस राशि से वीर मेला परिसर मे विभिन्न विकास कार्य किये जा रहे हैं।



कार्यक्रम मे कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविन्द नेताम,अनुचित जनजाति अयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद कुमार साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुखगण मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह जी के बलिदान एवं उनके योगदानों का स्मरण करते हुए उसे  अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्वाधीनता संग्राम का इतिहास जनजातीय नायको एवं  वीर पुरुषों के बलिदानो से भरा पड़ा है। सुश्री उइके ने शहीद वीर नारायण सहित आदिवासी  समाज के सभी महापुरुषों का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हे सादर नमन किया। राज्यपाल ने उनके द्वारा जनजाति समाज के हितों के संरक्षण हेतु किये गए प्रयासों की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम स्थल मे पहुंचने के पश्चात राज्यपाल ने सर्वप्रथम  देव  स्थल मे पहुंचकर  पूजा अर्चना की। कार्यक्रम स्थल मे पहुंचने पर परम्परागत आदिवासी नृत्यों एवं  वाद्य यंत्रो के साथ राज्यपाल का भव्य तथा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने गोंड समाज युवक युवति परिचय सम्मेलन पुस्तक का भी विमोचन किया। कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविन्द नेताम ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्वागत भाषण आयोजन समिति के अध्यक्ष मानक दरपट्टी ने प्रस्तुत करते हुए समाज की मांगो की ओर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम मे कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार यादव, सेनानी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल डी आर अचला, सी ई ओ जिला पंचायत डॉ रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियो के अलावा सामजिक प्रतिनिधि एवं विशाल संख्या मे आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

बालोद में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जिला मुख्यालय बालोद में गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-930 तथा लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत धनेली चौक गुरूर से पड़कीभाट, सनौद तक निर्माणाधीन सड़क मार्ग का निरीक्षण आज कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया। कलेक्टर ने बालोद बस स्टैंड के पास मिनीमाता चौक में पहुंचकर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-930 के चौड़ीकरण के कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली।



कलेक्टर शर्मा ने मौके पर उपस्थित एसडीएम जी.डी.वाहिले एवं तहसीलदार परमेश्वर मंडावी से अतिक्रमण हटाने हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को दो दिनो के भीतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को पूरा करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने गुरूर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के अंर्तगत धनेली चौक से 16.8 किलोमीटर निर्माणाधीन गुरूर-पड़कीभाठ-सनौद मार्ग के निर्माण कार्य का जायेजा लिया। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। 

अधिकारियो ने बताया कि निर्माणाधीन मार्ग में डब्ल्यू एम एम एवं डामरीकरण का कार्य शेष रह गया है तथा कार्य को पूरा करने करने की अवधि अपै्रल 2023 तक है। कलेक्टर ने अधिकारियो को सड़क निर्माण कार्य के निर्धारित समय अवधि से पूरा करने तथा शतप्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को नियमित रूप से गुणवत्ता जांच की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने अधिकारियांे को निर्माण कार्य का निर्धारित समयावधि के पूर्व गुणवत्ता युक्त ढंग से पूरा कराने हेतु कार्य योजना तैयार कर उसके आधार पर कार्य करने को कहा।

जनवरी महीने तक कबीरधाम में एथेनॉल संयंत्र स्थापित कर दिया जाएगा : भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

कबीरधाम। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तीस पर सकरी नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया। यह पुल नौ करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया है। इसके बनने से मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, रायपुर तथा छत्तीसगढ़ के मुंगेली, बेमेतरा, बिलासपुर के बीच बारहमासी संपर्क बना रहेगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने आज कबीरधाम जिले के सहसपुर-लोहारा विकासखंड मुख्यालय में नवीन राजस्व अनुविभाग मुख्यालय कार्यालय का शुभारंभ भी किया।



मुख्यमंत्री आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कबीरधाम जिले के झलमला पहुंचे और स्थानीय लोगों से चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने अनेक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि कबीरधाम में मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। फोक नदी पर पुल के निर्माण के साथ ही झलमला में नया ग्राम पंचायत भवन का निर्माण होगा और चिल्फी, रेंगाखार, पिपरिया तथा पोड़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला जाएगा। किसानों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने गन्ने की खेती करने पर जोर दिया। बघेल ने कहा कि आगामी जनवरी महीने तक जिले में एथेनॉल संयंत्र स्थापित कर दिया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.