Media24Media.com: जनवरी महीने तक कबीरधाम में एथेनॉल संयंत्र स्थापित कर दिया जाएगा : भूपेश बघेल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जनवरी महीने तक कबीरधाम में एथेनॉल संयंत्र स्थापित कर दिया जाएगा : भूपेश बघेल

Document Thumbnail

कबीरधाम। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तीस पर सकरी नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया। यह पुल नौ करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया है। इसके बनने से मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, रायपुर तथा छत्तीसगढ़ के मुंगेली, बेमेतरा, बिलासपुर के बीच बारहमासी संपर्क बना रहेगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने आज कबीरधाम जिले के सहसपुर-लोहारा विकासखंड मुख्यालय में नवीन राजस्व अनुविभाग मुख्यालय कार्यालय का शुभारंभ भी किया।



मुख्यमंत्री आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कबीरधाम जिले के झलमला पहुंचे और स्थानीय लोगों से चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने अनेक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि कबीरधाम में मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। फोक नदी पर पुल के निर्माण के साथ ही झलमला में नया ग्राम पंचायत भवन का निर्माण होगा और चिल्फी, रेंगाखार, पिपरिया तथा पोड़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोला जाएगा। किसानों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने गन्ने की खेती करने पर जोर दिया। बघेल ने कहा कि आगामी जनवरी महीने तक जिले में एथेनॉल संयंत्र स्थापित कर दिया जाएगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.