Media24Media.com: रायपुर की खबर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रायपुर की खबर. Show all posts
Showing posts with label रायपुर की खबर. Show all posts

जल संसाधन विभाग के रिटायर्ड मुख्य अभियंता की 5.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED Raid in Chhattisgarh) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के रिटायर्ड मुख्य अभियंता रामानंद दिव्य की 5.45 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। इसमें खेती की जमीन के साथ-साथ आवासीय भूखंड भी हैं। यह संपत्ति रायपुर के अलावा बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर-चांपा जिलों में हैं। रिटायर्ड मुख्य अभियंता के बैंक खातों में मिले 55 लाख 95 हजार रुपए भी कुर्की की जद में आए हैं।





छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी घोषित, 10 फरवरी से प्रारंभ होगी प्रायोगिक परीक्षाएं





ED ने यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग कानून के तहत की है। एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से दर्ज FIR को आधार बनाते हुए ED ने मामले की जांच की थी। FIR में अफसर और उसके परिजनों की 5 करोड़ 45 लाख 46 हजार 381 रुपए की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा किया गया था। जांच में पता चला कि जल संसाधन विभाग के इस अफसर ने ज्यादातर संपत्ति अपनी पत्नी के नाम से खरीदी थी। यही नहीं, मनी लॉन्ड्रिंग के विभिन्न तरीकों के जरिए हासिल रकम से अफसर ने अपने नाम से भी प्रापर्टी खरीदी थी।





झांसा देने, रिश्तेदारों को गिफ्ट देकर वापस लिया(ED Raid in Chhattisgarh)





बताया गया कि कुछ मामलों में अफसर ने रिश्तेदारों के बैंक खातों में नगद पैसे जमा करवाए। फिर उसे उपहार या असुरक्षित ऋण के रूप में अपने खाते में जमा कर उससे नई संपत्ति खरीदी। कुछ संपत्तियों को खरीदने के लिए फर्जी बिक्री पत्र बनाकर उसके जरिए मिले पैसों को रिकार्ड में लिया। एजेंसियों को धोखा देने के लिए संपत्तियों की खरीदी-बिक्री थोड़े-थोड़े अंतराल पर करना दिखाया गया। ऐसा इसलिए कि पूंजी को ब्लैक मनी न बताया जा सके।





NRDA से 66 लाख का मुआवजा मिलना बताया था





जांच में पता चला, 2.13 करोड़ रुपए का भुगतान संपत्तियों की खरीदी के लिए नगद किया गया। इसके अलावा 66 लाख रुपए का भुगतान नगद करके विभिन्न संपत्तियों का पंजीयन कराने के लिए विक्रय दस्तावेजों में लिखी रकम के अतिरिक्त किया गया। इन संपत्तियों को फिर नया रायपुर विकास प्राधिकरण यानी NRDA ने मुआवजा देकर अधिग्रहीत किया गया। जांच में पोल खुल गई। नगद 66 लाख की स्रोत के बारे में रामानंद दिव्य और उसके परिवार के सदस्य कोई उचित जानकारी नहीं दे सके।


जुआरी बनकर पहुंचे ASP, जुआ अड्डे पर मारा छापा

No comments Document Thumbnail


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आउटर में एक कबाड़ी बाकायदा शेड बनाकर जुए का अड्डा संचालित कर रहा था। इसकी शिकायत लगातार एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले को मिल रही थी। तब वे बुधवार की रात सादे कपड़ों में यहां जुआ खेलने पहुंच गए। पहले तो उन्होंने तस्दीक की और उसके बाद अचानक पुलिस टीम के साथ छापा (ASP raid gambling base) मारकर कारवाई की। धरपकड़ के दौरान  कुछ बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। मौके पर तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इस तरह रावांभाटा इलाके में एक जुए का बड़ा अड्डा पुलिस ने तबाह कर दिया है।





पुलिस के अनुसार खमतराई पुलिस थाना क्षेत्र में संचालित इस अड्डे को लेकर पिछले कई दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी। जिस पर बुधवार देर रात छापामार कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी लखन पटले ने स्थानीय पुलिस थाने की टीम के साथ मौके पर जाकर छापा मारा।पुलिस को देख कुछ बदमाश भाग गए। जबकि तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। इस जुए के अड्डे को चलाने वाला मुख्य बदमाश फरार है।





इमाम नाम का शख्स चला रहा था अड्डा(ASP raid gambling base)





पुलिस सूत्रो ने बताया कि  रावांभाटा के मैदान में झाड़ियों के हिस्से में शेड बनाकर पिछले कुछ दिनों से जुए का अड्डा चलाया जा रहा था। रात के अंधेरे में लोग यहां जमा होते और जुए के दांव लगाया करते थे। इस अड्डे को इमाम नाम का शख्स चलाया करता था। जो इस वक्त फरार है। पुलिस को उसकी तलाश है।





ढाई साल की मासूम का रेप के बाद बेरहमी से हत्या, आरोपी को मिली फांसी की सजा





लकड़ी और बांस से बने शेड को पुलिस ने तोड़ा और उसके बाद इसे जला दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। किसी भी हालत में शहर में जुआ, सट्टे से जुड़ी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि खमतराई और उरला थाना क्षेत्र में जुआ,सट्टा और अवैध शराब का कारोबार बाकायदा ठीहा बनाकर चलाया जा रहा हैं। इसके चलते लगातार असामाजिक तत्व अपराधों को अंजाम देने में लगे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस छापामार कार्रवाई के बाद अपराधियों और उनको संरक्षण देने वालों में कुछ खौफ दिखेगा।


फैक्ट्री जाते समय बदमाशों ने कैशियर से लूटा 20 लाख, वारदात CCTV में कैद

No comments Document Thumbnail

रायपुर: राजधानी में लुटेरे बदमाश एक बार फिर सक्रिय होने लगे हैं। उरला थाना इलाके में कैशियर से लूट की एक बड़ी वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि कैशियर पर प्राणघातक हमला कर बदमाशों (Loot in Urla Raipur) ने 20 लाख रुपए लूट लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी (CCTV) में भी कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।





जानकारी के मुताबिक मां कुलरगड़ी प्लांट के कैशियर का नाम नित्यानंद छुरा है। आज सुबह 11 बजे वह एक बैग में 20 लाख रुपये लेकर फाफाडीह ऑफिस से उरला स्थित (Loot in Urla Raipur) फैक्ट्री जा रहा था।तभी दो बाइक में करीब 6 से 7 बदमाश आ धमके और उस पर रॉड से हमला कर दिया। कैशियर पर हमला कर लूटेरे रुपयों से भरे बैग लेकर फरार हो गए।





डेढ़ करोड़ के इंश्योरेंस के लिए गोद लिए हुए बेटे की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला





हमले में मैनेजर बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घटना की जानकारी उरला पुलिस को दी गई । मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।


राजिम जयंती महोत्सव में पूर्ण नशा बंदी के लिए समाज के लोगों से किया आव्हान : अर्जुन हिरवानी

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा भक्ति संतशिरोमणी तेलिन दाई राजिम माता की जयंती बहुत ही उल्लास के साथ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष-अर्जुन हिरवानी के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने पूर्ण नशा बंदी के लिए समाज के लोगों से आह्वान किया और छत्तीसगढ़ शासन के सामने पूर्ण नशा बंदी के साथ निम्न मांगों को रखा ।





  • प्रदेश साहू संघ के लिए नया रायपुर में 5 एकड़ जमीन।
  • फिंगेश्वर में सामुदायिक स्वास्थ्य भवन का नाम भक्त माता कर्मा के नाम पर हो।
  • राजिम क्षेत्र में किसी विश्वविद्यालय निर्माण और स्थान खाली हो तो उसे राजिम माता के नाम से किया जाए।
  • पूर्व शासन काल मे राजिम में धर्मशाला अधूरा निर्माण को पूरा करने के लिए 50 लाख की मांग की ।




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बधेल जी उपस्थित रहे। जिन्होंने राजिम मेला व शोध संस्थान के लिए 5 एकड़ अलग से स्थान बनाने मांग को पूरा किया और छत्तीसगढ़ के संस्कृति को बढ़ावा देना और पशुघन, कृषि के साथ शिक्षा को महत्व देकर फिर उत्थान करने समाज से आह्वान किया ।





गृह मंत्री ने की ये अपील





प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ शासन के लोकनिर्माण व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने समाज से प्रदेश के अंतिम व्यक्ति की सहायता और सहयोग करने की अपील की।





पढ़ें: Rajim Jayanti : राजिम राज्य की सांस्कृतिक विरासत की पहचान, राजिम माता के नाम पर शोध संस्थान के लिए नया रायपुर में 5 एकड़ जमीन





तैलिक महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष मोती लाल साहू जी ने स्वयं के विवेक से अपने समाज, परिवार को सही दिशा में ले जाने और स्वरोजगार को अपना कर अपने जीवन में अच्छा रास्ता में चलने और भाईचारा का भावना लेकर आगे चलने का संदेश समाज को दिया। राजिम जयंती के अवसर पर रायपुर संभाग युवा-प्रकोष्ठ द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो साहू युवा बन्धुओ ने शिविर में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया व रक्तदान भी किया।





कार्यक्रम में ये रहे शामिल





कर्यक्रम में अभनपुर क्षेत्र के विधायक धनेंद्र साहू, बिलासपुर सांसद- अरुण साव, पूर्व सांसद चंदू लाल साहू, श्रीमति-रजना दीपेंद्र साहू, संसदीय सचिव व कसडोल विधायक शकुंलता साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शान्तनु साहू, तैलिक महासभा के महिला-प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता साहू, युवा-प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष- तुलसी साव, सरिता साहू, लक्ष्मी साहू, चित्रलेखा साहू, साधना साहू, सत्य प्रकाश साहू महामंत्री-प्रवीण साहू, सनद (बंटी) साहू, टहल राम साहू, बृजेश साहू, कोषाध्यक्ष-श्री हनुमंत साहू, न्याय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष- आनंद राम साहू, सँयुक्त सचिव- गोपी साहू, युवा-प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि साहू, चुनेंद्र साहू, जयंत साहू, महिला-प्रकोष्ठ की संयोजिका- श्रीमति-यामिनी साहू, जिला रायपुर राजिम माता समिति के अध्यक्ष डॉ.महेंद्र साहू, अध्यक्ष- मेघराज साहू, देवनाथ साहू,रायपुर ग्रामीण उपस्थित रहे |





पढ़ें: 7 जनवरी को राजिम जयंती महोत्सव, प्रदेशभर से शामिल होंगे साहू समाज





इसके साथ ही गरियाबंद अध्यक्ष-भुनेश्वर साहू, महासमुंद जिला अध्यक्ष-धरम साहू, राजनंदगांव जिला अध्यक्ष कमल किशोर साहू, धमतरी जिला अध्यक्ष-दया राम साहू, शीतल साहू कवर्धा, जोखन साहू सूरजपुर, राम साय गुप्ता, बलरामपुर, श्रीमति-लक्ष्मी साहू, श्रीमति-सविता साहू, प्रदेश संघ के युवा-प्रकोष्ठ के संयोज- ओम प्रकाश साहू, संभाग अध्यक्ष-प्यारे लाल साहू, पूर्व युवा-प्रकोष्ठ संयोजक-सुरजीत साहू, पूर्व सँयुक्त सचिव कृष्णकांत साहू, पवन साहू सहित पूरे 29 जिले से हजारों सामाजिक स्वजातीय भाई-बहन कार्यक्रम में उपस्थित हो कर माता संतशिरोमणी माता राजिम जयंती में सम्मिलित थे। उक्त जानकारी मीडिया-प्रकोष्ठ के पवन साहू ने दी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.