Media24Media.com: रायपुर एयरपोर्ट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रायपुर एयरपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label रायपुर एयरपोर्ट. Show all posts

छत्तीसगढ़ की हवाई कनेक्टिविटी और हुई मजबूत, रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ान जल्द

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाक़ात की। बैठक में राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। केंद्रीय मंत्री ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने पर अपनी सहमति जताई है। इसके साथ ही रायपुर एयरपोर्ट पर कार्गो हब विकसित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी एवं रायपुर एयरपोर्ट से पटना एवं रांची के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने की सहमति मिली है।


मुख्यमंत्री साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा की बड़ी संभावनाएं हैं। इस कदम से राज्य के आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा और वैश्विक स्तर पर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय यात्री ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए रायपुर से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ानों की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन मार्गों पर यात्री ट्रैफिक काफी अच्छा है, जिससे ये सेवाएं व्यावसायिक रूप से लाभकारी साबित होंगी। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई है।

साय ने राज्य में वर्तमान में कोई बड़ा कार्गो सुविधा केंद्र नहीं होने की जानकारी देते हुए रायपुर के एयरपोर्ट को एक केंद्रीय कार्गो हब में विकसित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि इससे कृषि और बागवानी उत्पादों के परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए 3C IFR कैटेगरी में अपग्रेडेशन का प्रस्ताव भी रखा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसके लिए रेडियो नेविगेशन सिस्टम डीवीओआर (DVOR) की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया है। केन्द्रीय मंत्री ने बिलासपुर एयरपोर्ट पर विमानों की नाईट लैंडिंग में आ रही दिक्कतों को देखते हुए इसे तुरंत शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर एयरपोर्ट को रायपुर, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए नई उड़ानों की शुरुआत की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा क्षेत्र की सांस्कृतिक और खनिज संपदा को देखते हुए नई उड़ान सेवा शुरू करने से लोगों को काफी लाभ होगा, जिस पर भी केन्द्रीय मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने जगदलपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट्स पर आरसीएस उड़ानों के लिए वित्तीय सहायता को बहाल करने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि इन रूट्स पर कनेक्टिविटी बढ़ाने से क्षेत्रीय विकास में मदद मिलेगी। श्री साय ने बताया कि जगदलपुर से रायपुर के बीच इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित उड़ान सेवा को कम यात्रियों के चलते बंद कर दिया गया था। इसे पुनः सही समय पर शुरू करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए इस मार्ग पर हवाई कनेक्टिविटी की भारी मांग है। केंद्रीय मंत्री ने अन्य प्रस्तावों पर भी सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत एवं नई दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर श्रीमती ऋतु सैन भी उपस्थित थीं।

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, मिली थी बम की सूचना

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट पर एक बड़ी घटना घटित हुई, जब नागपुर से कोलकाता जा रही एक फ्लाइट को बम की सूचना मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना के बाद हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार, विमान में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाने का निर्णय लिया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया, और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, और विमान को तुरंत खाली करवा लिया गया।

विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बताया गया है, हालांकि इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानें प्रभावित हुईं। सुरक्षा को लेकर विमान की जांच जारी है।

BJP नेता को गोली मारकर दिल्ली भागने की फिराक में था, रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ाया

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : रायगढ़ पुलिस की खरसिया गोली कांड के सनसनीखेज मामले में तत्काल करवाई करते हुए महज 10 घंटे में आरोपी अमर अग्रवाल गिरफ़्तार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में बताया कि वह दिल्ली भागने की फिराक में था।


पुलिस से इस बारे में बताया कि  04 मार्च को क़रीब १२ बजे संजय नगर, खरसिया में आपसी विवाद को लेकर आरोपी आम आदमी पार्टी नेता अमर अग्रवाल द्वारा एयर गन से संजय नगर निवासी गोपालगिरी पर हमला किया गया। जिससे उसके सर के पीछे चोट आई। आहत को रायगढ़ रेफर किया गया है। जिसकी स्थिति अभी सामान्य है।

मामले का संज्ञान लेते हुए अपराध क्रमांक 134/24 धारा 294,307,506 IPC, 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतासजी प्रारंभ किया गया। जाँच क्रम में मालूम हुआ की आरोपी दिल्ली भागने का प्लान बना रहा है। मामले में रायगढ़ पुलिस एवं रायपुर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ़्तार किया गया।

रायपुर पहुंचे ओम माथुर बोले- चौंकाने वाला नाम ही आएगा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार को होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन राजधानी रायपुर पहुंचे है. उनका रायपुर एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान सीएम फेस को लेकर पूछे गए सवाल पर ओम माथुर ने कहा कि कल होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम का नाम तय कर लिया जाएगा.


भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बताया कि रविवार को पर्यवेक्षक रायपुर आ रहे हैं. कल घोषणा किया जाएगा या नहीं यह नहीं कह सकता. यह पर्यवेक्षकों का अधिकार क्षेत्र है कि कल अनाउंसमेंट करेंगे या रिपोर्ट लेकर जाएंगे या बात करेंगे. 24 घंटे और इंतज़ार करिए, भारतीय जनता पार्टी का श्रेष्ठ कार्यकर्ता CM का चेहरा होगा. वहीं कार्यवाहक सीएम भूपेश बघेल को लेकर ओम माथुर ने कहा कि वे अपनी चिंता करें, BJP का अपना सिस्टम है. जो दो दिन से कांग्रेस में चल रही है उसको शांति से व्यवस्थित करें.

बता दें कि विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद कल सीएम फेस को लेकर राजधनी रायपुर में दोपहर 12 बजे बीजेपी के विधायक दल की बैठक होगी. बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए 3 पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को नियुक्त किया है. तीनों पर्यवेक्षक कल बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे और विधायकों से चर्चा कर मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे.


PM Modi Chhattisgarh Visit : पीएम मोदी आज दुर्ग में जनसभा को करेंगे सम्बोधित, देखें LIVE

No comments Document Thumbnail

PM Modi Chhattisgarh Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्‍तीसगढ़ दौरे के तहत आज रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्‍वागत किया। इसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग के लिए रवाना हो गए। 


पीएम मोदी दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डोंगरगांव व कांकेर में और राहुल गांधी जगदलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

देखें LIVE



छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त : अरविंद केजरीवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रायपुर एयरपोर्ट रोड स्थित मानस भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सम्मेलन में भगवंत मान ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब के विकास कामों का उदाहरण देते हुए कहा कि हम वादा नहीं करते काम की गारंटी देते हैं।


वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के लोगों को 10 गारंटी दी है। उन्होंने बिजली फ्री करने की बात कही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार देने की बात कही है। उनके मुताबिक सरकार बनते ही सारे वादे पूरे किए जाएंगे।

केजरीवाल की 10 गारंटी

रोजगार गारंटी
•हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।
•जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोजगार को ₹3000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
•लगभग 10 लाख बेरोज़गारों को सरकारी नौकरी में भर्ती किए जाएंगे।
नौकरियों में भर्ती में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी आम जनता को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे।

बिजली गारंटी
•दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ मे भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
•छत्तीसगढ़ के सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
•छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिल माफ किए जाएंगे।

महिलाओं के लिए गारंटी

•18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।

शिक्षा गारंटी
•छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी
दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा
दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस नहीं बढ़ने देंगे।
•सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा. शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे।
•शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कार्य नहीं दिया जाएगा।

स्वास्थ्य गारंटी
•दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम।
•दिल्ली की तरह सभी दवाइयां, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे।
•दिल्ली की तरह हर गांव में और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा।
•छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नई सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे।
•सभी रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे छत्तीसगढ़ में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।

तीर्थ यात्रा गारंटी

•दिल्ली की तरह दास के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान पर मुक्त •यात्रा करवाई जाएगी।
•वहां आना-जाना रहना,खाना सब मुफ्त होगा।

भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी
•दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।
•किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए आपको वहां नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी करेंगे आप उस फोन पर कॉल करके काम बताओ कोई सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर काम करके जाएगा आपको किसी को रिश्वत देने की जरूरत नहीं होगी।

शहीद सम्मान राशि की गारंटी
•भारतीय सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होता है तो उनके परिवार को 1 करोड़ रूपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

कर्मचारी वर्ग के लिये गारंटी

•सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट,ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे।
संविदा व ठेका प्रथा बंद करेंगे।

 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.