Media24Media.com: रामविचार नेताम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रामविचार नेताम. Show all posts
Showing posts with label रामविचार नेताम. Show all posts

शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले आश्रम-छात्रावासों की कराएं साफ-सफाई और रंग-रोगन: मंत्री रामविचार नेताम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि  आश्रम-छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए नये शिक्षण सत्र के प्रारंभ होने से पहले राज्य के सभी आश्रम-छात्रावासों की मरम्मत, साफ-सफाई, पेयजल, रंग-रोगन आदि की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने नवा रायपुर में विभागीय काम-काज की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को आश्रम-छात्रावासों के नियमित निरीक्षण और रख-रखाव कराने के निर्देश दिए।

आदिम जाति विकास मंत्री नेताम ने कहा है कि आदिम जाति कल्याण विभाग में आश्रम-छात्रावासों के अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले अधीक्षकों की पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया अपनाई जाए। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से एक दिन आश्रम-छात्रावास में समय बिताने और विद्यार्थियों के साथ भोजन करने को भी कहा। नेताम ने बैठक में कहा कि आगामी दो वर्षों में सभी आश्रम छात्रावासों के लिए भवन निर्माण किया जाना है, इसलिए भवनविहिन आश्रम-छात्रावासों का चिन्हांकन कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन आश्रम-छात्रावासों में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है वहां रहने वाले छात्रों के लिए अतिरिक्त भवन अथवा कमरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

नेताम ने राज्य में प्रयास विद्यालयों की व्यवस्था और रख-रखाव के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में छात्रों को अखिल भारतीय इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थान के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराने कहा।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि आगामी 15 जून से प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर 15 जून से शुरू होगी। राज्य में 16 और 17 जून को दो दिवसीय राज्य स्तरीय अभियान चलाया जाएगा, वहीं जिला स्तर पर 17 से 20 जून और विकासखण्ड स्तर पर 20 से 30 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत पीएम जनमन योजना से छुटे हुए जनजातीय परिवारों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वनाधिकार पत्र जैसे दस्तावेज बनाए जाएंगे। शासकीय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मंत्री नेताम ने सिकलसेल और टीव्ही मुक्त भारत अभियान के प्रति भी बच्चों को जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मंत्री नेताम ने बैठक में कहा कि निर्धारित मीनू के आधार पर आश्रम और छात्रावास के बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाए। आश्रम-छात्रावासों की दीवारों पर महापुरूषों के संदेशों का लेखन किया जाए। साथ ही बच्चों में शैक्षणिक क्षमता को बढ़ाने के लिए भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जाए। उन्होंने आश्रम-छात्रावासों की विशिष्ट पहचान बनाने पर जोर दिया। मंत्री नेताम ने विभाग में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी जानकारी ली। उन्होंने निराकरण के लिए शेष बचे आवेदनों को गंभीरता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।

विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 75 बहुउद्देशीय भवन

बैठक में जानकारी दी गई कि विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के समग्र विकास के लिए राज्य में 75 बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जा रहा है। 31 भवनों का निर्माण लगभग पूर्णतः की ओर है। इन भवनों में सांस्कृतिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को इन भवनों के तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, उप सचिव बी.एस. राजपूत, अपर संचालक संजय गौड़, जितेन्द्र गुप्ता, कार्यपालन अभियंता त्रिदीप चक्रवर्ती सहित जिलों के परियोजना प्रशासक और सहायक आयुक्त उपस्थित थे।

मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर बलरामपुर-रामानुजगंज के जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित 16 बच्चों का हुआ सफल इलाज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित 16 बच्चों के सफल इलाज हुआ है। सभी बच्चे आदिवासी समुदाय से थे, मंत्री नेताम ने बच्चों के निःशुल्क इलाज के इस पुनित कार्य के लिए सत्य सांई हॉस्पिटल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि मंत्री रामविचार नेताम आज नवा रायपुर स्थित सत्य सांई सौभाग्यम् संजीवनी हॉस्पिटल में आयोजित ‘गिफ्ट ऑफ लाईफ‘ सेरेमनी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सत्य सांई संस्था की ओर से हॉस्पिटल में उपचाररत् बच्चों से सौजन्य मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में हालचाल जाना और जन्मजात शिशुओं के इलाज के बाद डिस्चार्ज सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस अवसर पर सत्य साईं संजीवनी ट्रस्ट के नेशनल चेयरमेन सी. श्रीनिवास सहित डॉक्टरों का दल उपस्थ्ति थे।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा कांग्रेस की ढकोसला - नेताम

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू कर रहे हैं । यह यात्रा मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी 6000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे। यह यात्रा दो महीने चलेगी। राहुल गांधी 60 से 70 यात्रियों के साथ पैदल और बस से सफर करेंगे। यात्रा मणिपुर स्थित खोंगजोम युद्ध स्मारक से शुरू होगी। वहीं राहुल गांधी की न्याय यात्रा को भाजपा ने कांग्रेस का ढकोसला बताया है। 


साय कैबिनेट के मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता रामविचार नेताम ने कांग्रेस के इस यात्रा पर तीखा प्रहार किया हैं। नेताम ने इस पूरे यात्रा को ढकोसला करार देते हुए दावा किया हैं कि राहुल गांधी अब अपनी पार्टी के भीतर ही न्याय ढूंढ रहे हैं। यहाँ की जनता ने न्याय कर दिया हैं। नेताम ने यह टिप्पणी चुनावी हार को लेकर की।

नेताम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोगों को बरगलाने का काम किया हैं। प्रदेश को बर्बाद करने तुले रहे इसलिए जनता ने उन्हें सबक सिखाया हैं। जनता ने भाजपा की सरकार बनाकर पीएम मोदी पर विश्वास जताया हैं। लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस में सिर फुटव्वल के हालात हैं। आपस में वे लड़ रहे वे क्या चुनाव लड़ पाएंगे? कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर मेजॉरिटी नहीं मिल पाई हैं।

राम मंदिर के मुद्दे पर नेताम ने कहा साधु संतो की उपस्थिति में पीएम मोदी के द्वारा भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। वे उसका भी विरोध कर रहे, ये सब कहां जायेंगे? आने वाले दिनों में ये उस लायक ही नहीं रहेंगे कि विरोध कर सके। कांग्रेस और उससे जुड़े हुए भगवान राम के विरोधी बयानबाजी कर रहे। प्रभु राम के बारे में आलोचना करने वालों का अस्तित्व समाप्ति की ओर हैं। ऐसे में कांग्रेस की स्थिति अब और खराब होने वाली हैं।


रामविचार नेताम को छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई गई

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों द्वारा शपथ ग्रहण किए जाने के बाद अब बारी है प्रोटेम स्पीकर के शपथ ग्रहण समारोह की. यह समारोह राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में हुआ. इसके लिए प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम राजभवन पहुंच गए हैं.


राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, विधायक धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहले, समेत बीजेपी के विधायक समरोह में शिरकत करने के लिए राजभवन पहुंच हुए थे.

जानकारी के लिए बता दें कि प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति के बाद अब सीएम विष्णु देव साय की नई सरकार के पहले सत्र की तारीख आ गई है. बताया जा रहा है कि 19 दिसंबर से नए सत्र की शुरुआत होगी. यह सत्र तीन दिन का होगा.

रामविचार नेताम बनाए गए प्रोटेम स्पीकर, विधानसभा अध्यक्ष सहित विधायकों दिलाएंगे शपथ

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की प्रारंभिक कार्रवाई के लिए प्रोटेम स्पीकर का चुन लिया गया है। वरिष्ठ बीजेपी विधायक रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। प्रोटेम स्पीकर के रूप में नेताम नवनिर्वाचित विधायकों व विधानसभा अध्यक्ष को शपथ दिलायेंगे। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19, 20 और 21 दिसंबर को होगा, जिसमें रामविचार नेताम सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।


बता दें रामविचार नेताम रामानुजगंज से विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की को 29663 वोट से हराया है। रामविचार नेताम ने शिक्षक की नौकरी से त्यागपत्र देकर साल 1990 में तत्कालीन पाल विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में नेताम को जीत हासिल हुई थी. इसके बाद लगातार साल 1993, 1998, 2003, 2008 में विधानसभा चुनाव जीते. साल 2013 तक रामानुजगंज विधानसभा सीट से ये विधायक रहे हैं। रामविचार नेताम साल 2004 में पहली बार आदिम जाति कल्याण विभाग और राजस्व विभाग के मंत्री बने। साल 2005 से लेकर साल 2008 तक गृह जेल और सहकारिता विभाग के मंत्री रहे। लगातार 2013 तक पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग विधि विधायी कार्य समेत कई विभाग के मंत्री रहे। साल 2016 से लेकर साल 2022 तक छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.