Media24Media.com: रामचरितमानस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रामचरितमानस. Show all posts
Showing posts with label रामचरितमानस. Show all posts

Chhattisgarh World Record : रामचरितमानस बांटने का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, वितरित की गईं 51 हजार प्रतियां

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh World Record : अयोध्या धाम में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी अंतिम दौर में है. यहां भगवान के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी इसको लेकर उत्सव सा माहौल है. बुधवार को बालोद जिले के गुंडरदेही में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भगवान राम के ननिहाल में आज गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज हुआ है. राज्य में 51 हजार रामचरितमानस ग्रंथों की प्रतियां बांटने का रिकॉर्ड बनाया गया है.


बुधवार को बालोद जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर श्रद्धालुओं को रामचरितमानस का वितरण भी किया. बुधवार को तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा 3000 मानस ग्रंथों का वितरण किया गया. इससे पहले 48 हजार ग्रंथ बांटे जा चुके हैं. लेकिन इन सबको मिलाकर कर 51 हजार प्रतियां बांटने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. मौके पर मौजूद गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स की टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है.

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीराम की जयकार के साथ कहा, “मैं कांकेर सांसद मोहन मंडावी को रामायणी सांसद कहूंगा. उन्हें हीरो कहूँगा, उन्होंने मानस वितरण को लेकर बहुत अच्छा काम किया है.” इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने बालोद जिले में 173 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की योजनाओं का लोकार्पण भूमिपूजन किया.

बता दें कि सांसद मोहन मंडावी 2002 से मानस वितरण का कार्य कर रहे हैं. आज उन्होंने 3000 प्रतियां वितरित कर 51 हजार मानस वितरित करने का का पूरा कर लिया है. इससे पहले वे 48 हजार मानस वितरित कर चुके हैं. इसे गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडावी ने अपना ही नहीं, छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है. उन्होंने 51 हजार परिवारों में मानस पहुंचाने का काम किया है. साथ ही हर घर तुलसी चौरा हो, इसके लिए भी उन्होंने लोगों को प्रोत्साहित किया है. यह बहुत अच्छा काम है. रामचरितमानस के वितरण से बेहतर समाज के निर्माण की दिशा तय होती है. इसके आगे सीएम ने कहा कि यह कार्य ऐसे शुभ समय में हो रहा है, जब 22 तारीख को अयोध्या धाम में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. चारों ओर उत्सव का माहौल है और मकर संक्रांति से 22 जनवरी तक मंदिरों में साफ-सफाई का काम हम लोग कर रहे हैं.

आपको बता दें कि कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने 2002 से मानस वितरण आरंभ किया जब मोहन मंडावी शिक्षक थे. बाद में भी पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में आए. तब भी मानस बांटने का काम जारी रखा. वहीं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारियों ने कहा कि मानस के माध्यम से लोगों की जिंदगी बदलने का बड़ा काम मोहन मंडावी द्वारा किया गया है, जिसका हमने परीक्षण किया है और इसे दर्ज किया है.

राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले रामचरितमानस की बढ़ी मांग, गीता प्रेस का स्टॉक खत्म

No comments Document Thumbnail

 Ram Mandir Inauguration : 22 जनवरी का इंतजार पूरा देश बेसब्री से कर रहा है. रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी हर कोई बनना चाहता है. इसीलिए पूरा देश भगवान राम के रंगों में रंगता नजर आ रहा है. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि लोगों में रामचरितमानस को पढ़ने की रूचि बढ़ गई है.


गीता प्रेस के पास खत्म हुआ 'रामचरितमानस' का स्टॉक

देशभर के दुकानों में रामचरितमानस की मांग बढ़ गई है. इसकी डिमांड इतनी बढ़ गई है कि दुकानों में किताबें खत्म हो गई हैं. नौबत यहां तक पहुंच गई है कि मशहूर प्रिंटिंग प्रेस गीता प्रेस के पास रामचरितमानस का स्टॉक खत्म हो गया है जिसकी वजह से वो दुकानों में इसकी सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं.

लोग रामचरितमानस को पढ़ने और तोहफे में देने के लिए लोग बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं. बता दें, गीता प्रेस में रामचरितमानस, श्रीमद्भागवत गीता श्री हनुमान चालीसा जैसी धार्मिक पुस्तकें छपती हैं. गोरखपुर के गीता प्रेस में दिनरात किताब की छपाई का काम चल रहा है. ताकि तेजी से बढ़ रही है रामचरितमानस के डिमांड की सप्लाई को पूरा किया जा सके.

गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि त्रिपाठी ने बताया कि राम मंदिर उद्घाटन की घोषणा के बाद रामचरितमानस के साथ-साथ सुंदर कांड और हनुमान चालीसा की मांग काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रेस के पास रामचरितमानस का कोई स्टॉक नहीं बचा है। त्रिपाठी ने बताया कि जैसे ही प्रतियां छपती हैं, उन्हें मांग के कारण तुरंत भेज दिया जाता है। तुलसीदास द्वारा लिखित रामायण संस्करण की प्रतियों की कोई सूची नहीं है।

1 लाख प्रतियां छपी, फिर स्टॉक खत्म

उन्होंने यह भी कहा कि आम तौर पर गीता प्रेस ग्रंथ की 75,000 प्रतियां छापता है। इस साल उन्होंने 1 लाख प्रतियां प्रकाशित कीं गई, और फिर भी सारा स्टॉक खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के अलावा सुंदर कांड और हनुमान चालीसा की भी मांग बढ़ी है। यह पहली बार है कि गीता प्रेस को अपने स्टॉक में रामचरितमानस की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

जीवन जीने का कला जीवन मे संस्कार सिखाती है रामचरितमानस : पप्पू पटेल

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। तुमगांव नगर के वार्ड क्रमांक  14 शिव भोला मानस परिवार व वार्ड क्रमांक 15 के समस्त नगरवासी गाड़ाघाट के सामुहिक रूप से त्रिदिवसीय मानस गान का आयोजन किया गया था जिसमे बतौर अतिथि नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पप्पू पटेल व पार्षद गण सम्मिलित हुए। पटेल ने मानस मंच से अपने विचार देते हुए कहा की रामचरितमानस जीवन जीने की कला जीवन मे संस्कार सिखाती है, अन्यथा हममें और पशुओं में कोई अंतर नहीं होता। विवेकवान को मनुष्य और विवेक हीन को पशु कहते हैं। संसार को मानव धर्म सिखाने हेतु प्रभू का प्राकट्य इस धरा धाम पर हुआ। 

प्रभु या तो धर्म के लिए आते हैं, अथवा प्रेम के लिए आते हैं  प्रभु के प्राकट्य के पश्चात भगवान उनके दर्शन हेतु काकभुशुंडि जी महाराज के साथ गए। काकभुशुंडि जी महाराज एक ऐसे भक्त हैं, जिनकी दृढ़ भक्ति है और हमारी जड़ भक्ति होती है। जबकि भक्ति में दृढ़ता होनी चाहिए। प्रभु शिक्षा ग्रहण के लिए गुरु के पास गए। जिससे हमें यह शिक्षा मिलती है कि ज्ञान प्राप्त करने हेतु हमें गुरु की आवश्यकता होती है।

विश्वामित्र भगवान राम को दशरथ से मांगने आए  क्योंकि संत भगवान से नहीं मांगता भगवान को ही मांग लेता है। चाहते तो विश्वामित्र जी समस्त राक्षसों का वध एक संकल्प मात्र से कर देते। क्योंकि वह समस्त विधाओं के ज्ञाता थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि संत सुधार कर्ता होता है संघारकर्ता नहीं होता। मानस मंच में मुख्य रूप से पार्षद धर्मेंद्र यादव, गंगा प्रसाद निषाद, श्रीमती अन्नपूर्णा राजेंद्र निर्मलकर, भुनेश्वर साहू, संतोष साहू, नवीन चंद्राकर, द्रोणाचार्य साहू, रोशन साहू, शिव यादव उपस्थित थे। 

आयोजन समिति के उत्तम निर्मलकर दिनेश निर्मलकर, भारत साहू, नारद साहू, हीरालाल साहू राजू साहू, डॉक्टर देवचरण साहू राम सजीवन साहू रामानंद प्रजापति, भागवत प्रसाद कृष्ण कुमार चंद्राकर, विष्णुध्रुव जगदीश, शत्रुघ्न, धनुष, खेलावन साहू,  सुरेंद्र साहू, देव् साहू, श्रीमती रामकुमारी साह नवरात्रि प्रजापति द्रोपति मानक़ी शांति निर्मला रानू  साहू शिव भोला मानस परिवार के सभी सदस्य सहित अनेकों श्रद्धालु उपस्थित थे।

रामचरितमानस की ‘फोटोकॉपी' जलाने के मामले में 10 पर FIR

No comments Document Thumbnail

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाने में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा द्वारा रामचरितमानस के कथित तौर पर ‘‘महिलाओं और दलितों पर आपत्तिजनक टिप्पणी’’ वाले पन्नों की ‘फोटोकॉपी’ जलाने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।


पुलिस ने बताया कि सतनाम ंिसह लवी नाम के व्यक्ति की शिकायत पर यहां पीजीआई थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रामचरितमानस के पन्नों की प्रति जलाने से शांति को खतरा है। उन्होंने बताया भारतीय दंड संहिता की धारा 142, 143, 153 ए, 295, 295 ए, 298, 504, 505, 506 और 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

प्राथमिकी में मौर्य के अलावा देवेंद्र प्रताप यादव, यशपाल ंिसह लोधी, सत्येंद्र कुशवाहा, महेंद्र प्रताप यादव, सुजीत यादव, नरेश ंिसह, एसएस यादव, संतोष वर्मा, सलीम और अन्य अज्ञात शामिल हैं। इस बारे में पूछे जाने पर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कैंट अनूप कुमार ंिसह ने कहा कि हां मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। हालांकि इससे अधिक जानकारी होने से उन्होंने अनभिज्ञता जताई।

उल्लेखनीय है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कथित तौर पर ‘महिलाओं और दलितों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों’ के उल्लेख वाले श्रीरामचरितमानस के ‘पन्ने’ की ‘फोटोकॉपी’ जलायीं।

अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने मौर्य के समर्थन में लखनऊ के ‘वृंदावन योजना’ सेक्टर में ‘सांकेतिक’ विरोध प्रदर्शन करते हुए श्रीरामचरित मानस के पन्ने की छायाप्रतियां जलायीं। महासभा के पदाधिकारी देवेंद्र प्रताप यादव ने ‘पीटीआई—भाषा’ को बताया था, ‘‘जैसा कि मीडिया के एक वर्ग में बताया गया है कि हमने रामचरितमानस की प्रतियां जलाई थीं, यह कहना गलत है। रामचरितमानस की आपत्तिजनक टिप्पणियों की फोटोकॉपी, जो ‘शूद्रों’ (दलितों) और महिलाओं के खिलाफ थीं, और फोटोकॉपी पेज को सांकेतिक विरोध के रूप में जला दिया।’’

यह पूछे जाने पर कि उन्हें ऐसा विरोध दर्ज कराने के लिए किसने प्रेरित किया, यादव ने कहा, “स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहले ही मांग की थी कि रामचरितमानस में उल्लिखित आपत्तिजनक टिप्पणियों को हटा दिया जाना चाहिए या उन पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए। सरकार ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया। इस पर स्वामी प्रसाद मौर्य को हमने समर्थन दिया है और अखिल भारतीय ओबीसी महासभा उनके साथ खड़ी है।”

अन्य पिछड़ा वर्गों के प्रमुख नेताओं में शामिल किये जाने वाले सपा के विधान परिषद सदस्य तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में यह आरोप लगाकर एक विवाद खड़ा कर दिया कि रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों में जाति के आधार पर समाज के एक बड़े वर्ग का “अपमान” किया गया। उन्होंने मांग की कि इन पर “प्रतिबंध” लगाया जाए।

मौर्य प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। मगर 2022 के विधानसभा चुनाव से ऐन पहले उन्होंने इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। उन्होंने कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। बाद में सपा ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बना दिया था।

 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.