Media24Media.com: राजस्थान में सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजस्थान में सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label राजस्थान में सड़क हादसा. Show all posts

2 बाइकों में आमने-सामने टक्कर, फूफेरे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

राजस्थान सड़क हादसों का गढ़ बन गया है। यहां रोजाना सड़क हादसे से जुड़ी खबरें सामने आती है। ताजा मामला टोंक जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र का है, जहां जयपुर-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर 2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे ने जयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जान गंवाने वाले 2 लोग रिश्ते में फूफेरे भाई थे। सूचना मिलने पर मालपुरा ASP राकेश बैरवा ने घटनास्थल और डिग्गी अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।

डिग्गी थाना प्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि रात को सूचना मिली कि प्रतापपुरा के पास 2 बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क पर 3 लोग लहूलुहान हालत में पड़े थे। घायलों को डिग्गी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया, जहां जयपुर पहुंचते ही उसने भी दम तोड़ दिया।

ASP राकेश कुमार बैरवा ने दी जानकारी

ASP राकेश कुमार बैरवा ने बताया कि कमल (उम्र 30) मोर गांव का रहने वाला था, जो रात को बाइक पर जयपुर से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान सामने से दूसरी बाइक पर आ रहे प्रधान (उम्र 26) और भंवर लाल (उम्र 42) की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रधान और कमल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भंवर लाल जाट की जयपुर में मौत हो गई। कमल माली जयपुर में रहकर मोटर बाइंडिंग का काम करता था। वो शनिवार रात को परिवार से मिलने के लिए बाइक पर गांव जा रहा था। इस दौरान रास्ते में भीषण हादसे में उसकी मौत हो गई।

फूफेरे भाइयों की मौत

दूसरी बाइक पर सवार भंवर लाल जाट और रिश्ते में उसका फूफेरा भाई प्रधान जाट खेती बाड़ी करते थे। भंवर लाल की 2 बेटियां और 1 बेटा है। जबकि प्रधान जाट का 1 बेटा और 1 बेटी है। उसकी बेटी सिर्फ 10 दिन की है।लोगों ने बताया कि भंवर लाल जाट और प्रधान जाट फूफेरे भाई है। भंवर लाल जाट के मकान का काम चल रहा था। इसलिए दोनों लोहा खरीदने के लिए मालपुरा गए थे, जहां से देर रात को गांव लौट रहे थे। इस दौरान सड़क हादसे में दोनों की जान चली गई।

भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

देश में सड़क दुर्घटना (Road accident increased in India) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला राजस्थान के सीकर जिले का है, जहां शनिवार को हुए सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसा सीकर जिले के रींगस कस्बे में नेशनल हाईवे-52 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद कार पुलिया से नीचे जा गिरी। कार में 5 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


जानकारी के मुताबिक पुलिया से कार नीचे गिरने पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में बैठे सभी लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। रींगस पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार से शवों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। रींगस पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में जान गंवाने वालों में बावड़ी ठीकरिया जिला सीकर की रहने वाली प्रभाती लाल जाट (28 साल) और सेवद बड़ी जिला सीकर की रहने वाली हरिराम जाट (30 साल) शामिल हैं। घायल सुनील जाट ( 25) निवासी शिव नगर सीकर का इलाज जयपुर में जारी है। बाकी तीन मृतकों की शिनाख्त अभी पुलिस की ओर से की जा रही है, जिस कार से हादसा हुआ वह बीकानेर में पंजीकृत है।



CM गहलोत ने जताया दुख

इस हादसे को लेकर CM अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सीकर के रींगस क्षेत्र में एनएच 52 पर ठिकरिया के पास हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं,ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में सम्बल दें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।' 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.