Media24Media.com: राजमार्ग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजमार्ग. Show all posts
Showing posts with label राजमार्ग. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का हो रहा चंहुमुखी विकास - उप मुख्यमंत्री साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने भारत सरकार द्वारा आठ सड़क खंडों के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हो रहा है। राज्य में सड़कों के निर्माण में केंद्र सरकार का लगातार सहयोग मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विगत 30 सितम्बर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ नई दिल्ली में हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दी थी।

राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश के छह जिलों में कुल 323.9 किलोमीटर सड़क खंडों के विकास के लिए इस साल 9 सितम्बर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर भारत सरकार द्वारा इन प्रस्तावों को मंजूर किए जाने की जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ के बेमेतरा, मुंगेली, राजनांदगांव, जशपुर, बिलासपुर और खैरागढ़ जिलों में आठ राज्य सड़क खंडों के विकास के लिए सीआरआईएफ (Central Road Infrastructure Fund) से वित्तीय वर्ष 2024-25 में 892 करोड़ 36 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सीआरआईएफ से मंजूर की गई इस राशि से बेमेतरा और मुंगेली जिले में नांदघाट-मुंगेली सड़क खंड और बेमेतरा-नवागढ़-मुंगेली सड़क खंड का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव-चौकी-मोहला मानपुर सड़क खंड, जशपुर जिले के बागबहार-कोतबा सड़क खंड, लुड़ेंग-तपकरा-लावाकेरा सड़क खंड और जशपुर-आस्टा-कुसमी सड़क खंड के मजबूतीकरण का कार्य भी इनमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी-सरवानी-पसीद-अमलडिहा-बरतोरी-दगोरी सड़क खंड तथा राजनांदगांव और खैरागढ़ जिले के राजनांदगांव-कवर्धा-पोंडी सड़क खंड के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य भी इस राशि से किया जाएगा।

आम जनता को जागरूक करने 17 जनवरी तक चलेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय आज से सत्रह जनवरी तक देशभर में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के मद्देनजर आम जनता को जागरूक करना और सभी संबद्ध पक्षों को अवसर प्रदान करना है।

इधर, छत्तीसगढ़ में भी राजधानी रायपुर सहित विभिन्न जिलों में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायपुर में कलेक्टोरेट चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के पास यातायात पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। 

वहीं, कोरिया जिले में बैकुंठपुर बस स्टैंड के पास सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी गई। इसी तरह, जांजगीर-चांपा जिले में यातायात सड़क सुरक्षा के तहत ‘‘यातायात मॉडल बनाओ’’ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Road accident : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में गई कई जान, वाहनों में टक्कर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनेक जिलों में बीते 24 घंटे में दर्जनों लोगों की मौत हो गई। राजनांदगांव जिले में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बागनदी थाना क्षेत्र के ग्राम सड़क चिरचारी में एक कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। इस बीच, एक व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 



बताया जाता है कि मोटर साइकिल सवार तीनों लोग सड़क चिरचारी से अपने गांव दिवानटोला लौट रहे थे। वहीं, महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में बीती रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तीन सौ तिरपन पर कोमाखान चौकड़ी के पास हुई मोटर साइकिल और कार की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घटना में मोटर साइकिल सवार युवक खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

उधर, रायपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली से रायपुर आ रही बस और मोटर साइकिल में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जांजगीर-चांपा जिले के जैजेपुर इलाके के सेन्द्री गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर सड़क पर चक्काजाम किया।

यातायात सुगम बनाने बंगलुरु में ‘मंथन’ कार्यक्रम में मंत्री कवासी लखमा शामिल हुए

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केन्द्रीय सड़क एवं राजमार्ग विभाग द्वारा देश में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने एवं दूरस्थ क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाने के लिये मल्टीमोडल कनेक्टिविटी पर बंगलुरु में आयोजित दो दिवसीय ‘मंथन’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग तथा आबकारी मंत्री कवासी लखमा तथा प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ। कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य सरकारों से आह्वान किया 



कि राज्यों में औद्योगिक उत्पादों की उत्पादन लागत कम करने के लिए एवं उत्पादों के निर्बाध परिवहन के लिये अधोसंरचना तैयार करने के लिए सड़क,  जल एवं रेल परिवहन का उन्नयन आवश्यक है। उन्होंने औद्योगिक उत्पादन के निर्यात को बढ़ाने के लिये उद्योगों को मल्टीमोडल कनेक्टिविटी के विकास हेतु आगे आने को कहा एवं राज्यों से एन.एच.ए.आई. के साथ मिलकर नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करने का आह्वान भी किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उद्योग विभाग के प्रवीण शुक्ला, संजय गजघाटे, ओ पी बंजारे, जयंत देवांगन के साथ, एन.एच.ए.आई. के पिपरे के साथ अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश, जनजीवन प्रभावित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर है। इसके चलते बीजापुर-जगदलपुर के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। इस मार्ग पर पड़ने वाली मरी नदी उफान पर है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-तिरसठ पर आवागमन बंद हो चुका है। जिले के छोटे-बड़े नदी-नालों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है और कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। 


इस बीच
, दोरनापाल-दुब्बाटोटा के बीच नाले का पानी पुल के ऊपर से बहने के कारण इस मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित होने की खबर है। वहीं, दंतेवाड़ा जिले में डंकिनी नदी में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। वहीं, कटेकल्याण मार्ग पर भी पानी पहुंच चुका है। जलभराव की स्थिति निर्मित होने के कारण जगह-जगह बाढ़ के हालात बने हुए हैं। पुलिस और प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

देखिए वीडियो...



स्कूलों को बंद करने का आदेश

जगदलपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला कलेक्टर चंदन कुमार ने आज जिले के स्कूलों को बंद करने के आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि ऐहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने कल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की चेतावनी भी दी गई है।

 किसान और फसल प्रभावित

जांजगीर-चांपा जिले में पामगढ़ क्षेत्र के बारगांव में नहर फूटने से कई एकड़ खेतों में लगी फसल खराब हो गई है। इतना ही नहीं नहर  का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा  के निर्देश पर एसडीएम और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से को सुधारने और फसलों को हुई क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। 

दूसरी ओर, महासमुंद जिले में इस वर्ष खंड वर्षा होने से किसान फसलों की सिंचाई को लेकर परेशान हैं। इसे देखते हुए किसानों की मांग पर जिला प्रशासन ने खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए कोडार बांध का गेट खोल दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.