Media24Media.com: रवींद्र जडेजा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रवींद्र जडेजा. Show all posts
Showing posts with label रवींद्र जडेजा. Show all posts

रोहित-कोहली के बाद अब रवींद्र जडेजा ने भी किया T20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान, बोले - वर्ल्ड कप जीतना सपना सच होने जैसा

No comments Document Thumbnail

 Ravindra Jadeja Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया, जिससे देशवासियों में खुशी की लहर है। इसके बाद से फैंस के लिए लगातार एक के बाद एक दिल टूटने वाली खबरें आ रही हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद अब रवींद्र जडेजा ने बड़ा ऐलान कर दिया है। रवींद्र जडेजा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास से लिया।


देशवासी अभी टी-20 विश्व कप जीतने की खुशी मना रहे थे कि भारतीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। सबसे पहले बल्लेबाज विराट कोहली ने संन्यास लेने का ऐलान किया। उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी बड़ी घोषणा करते हुए t20i को अलविदा बोल दिया। अब ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी अपने फैंस को दिल तोड़ दिया और उन्होंने भी संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि, ये तीनों खिलाड़ी टेस्ट और वनडे में नजर आएंगे।

ऐसा रहा है रवींद्र जडेजा का टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में प्रदर्शन
टी20 इंटरनेशनल में रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 74 मैचों 21.46 के औसत से 515 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 127.16 का रहा है, इस दौरान वह 17 पारियों में नाबाद पवेलियन लौटे हैं। वहीं गेंदबाजी में जडेजा ने 71 पारियों में 29.85 के औसत से 54 विकेट अपने नाम किए हैं। इसमें जडेजा ने अपना एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट दिया है।

Ind vs Aus T20 : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से दी शिकस्त

No comments Document Thumbnail

कैनबराः भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन टी-20 (T20) मैची की सीरीज के पहले मैच में 11 रन (Ind beat Aus in 1st T20) से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 161 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 150 रन ही बना पाई. इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.





यह भी पढ़ें : –छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज का महत्वपूर्ण योगदान- मंत्री डॉ. डहरिया





लेकिन पहले दो वन डे मैच जीतने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया टीम तीसरे वन डे में पिछड़ी पहला ही T20 भी हार गई. विराट कोहली की टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज (T20 Series) का आगाज जीत के साथ किया। इंडियन क्रिकेट टीम ने कैनबरा के मनुका ओवल मैदान पर खेले गई इस टी-20 सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की और 1-0 से बढ़त बनाई है।





यह भी पढ़ें : –बलौदाबाजार कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण





टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 161 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट दिया था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना पाई। भारत के लिए टी. नटराजन और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट झटके। दीपक चाहर ने 1 विकेट लिया। टीम के लिए कप्तान एरॉन फिंच ने सबसे ज्यादा 35 रन की पारी खेली। वहीं भारत के लिए युजवेंद्र चहल और टी नटराजन ने 3-3 विकेट झटके। चहल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।





इंडियन टीम के दो खिलाड़ियों ने इस मैच को भारत के पाले (Ind beat Aus in 1st T20) में ला दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एरॉन फिंच और डी’आर्की शॉर्ट ने 56 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कर शानदार शुरुआत दी थी। इसके बाद चहल ने फिंच और स्टीव स्मिथ (12) को आउट कर बड़ा झटका दिया। इससे ऑस्ट्रेलिया संभल ही रही थी कि डेब्यू मैच खेल रहे टी नटराजन ने ग्लेन मैक्सवेल (2) और डी’आर्की शॉर्ट (34) का विकेट झटका। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये दो खिलाड़ी भारी पड़े।





नटराजन का डेब्यू मैच





नटराजन ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को LBW किया। इस तेज गेंदबाज का अपने इस डेब्यू मैच में यह पहला विकेट रहा। उन्होंने अपनी 9वीं बॉल पर यह सफलता हासिल की। इसके बाद डी’आर्की शॉर्ट को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच आउट कराया। आखिर में नटराजन ने मिचेल स्टार्क (1) को क्लीन बोल्ड किया।





रवींद्र जडेजा के स्थान पर कन्कशन सब्सीटियूट के तौर पर मैदान पर उतरे चहल





ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मनुका ओवल मैदान पर खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में युजवेंद्र चहल को रवींद्र जडेजा के स्थान पर कन्कशन सब्सीटियूट के तौर पर शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।





भारतीय पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए गेंद जडेजा के हेलमेट पर लगी थी। मिशेल स्टार्क की गेंद जडेजा के बल्ले का किनारा ले कर हेलमेट पर लगी थी और नियमों के हिसाब से कन्कशन का नियम यहां लागू होता है।





पहले टी-20 मैच की पहली पारी के आखिरी ओवर में गेंद जडेजा के हेलमेट पर लगी थी। चहल मैच की दूसरी पारी में कन्कशन सब्सीटियूट के तौर पर उतरे और अपने 4 ओवरों में 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किया।


Ind vs Aus 3rd ODI : भारत ने बचाई लाज , तीसरा वनडे 13 रन से जीता

No comments Document Thumbnail

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला कैनबरा में खेला गया। इस मैच में भारत ने कंगारू टीम के सामने 303 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 289 रन बनाए और उसे 13 रन से हार का सामना करना पड़ा।





यह भी पढ़ें : –CM ने PM को लिखा पत्र, कहा- निःशुल्क मिले Covid-19 का टीका





तीन मैचों की वनडे सीरीज में ये भारतीय टीम की पहली जीत रही हालांकि मेजबान टीम ने पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया था। तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से जीत मिली।





यह भी पढ़ें : –ICU में गैस रिसाव से एक मरीज की मौत,मचा हड़कंप





इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए। हालांकि कंगारू टीम की तरफ से कप्तान फिंच व मैक्सवेल ने अर्धशतक लगाए, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए। भारत की तरफ से शर्दुल ठाकुर ने तीन, बुमराह व नटराजन ने दो-दो जबकि कुलदीप यादव व जडेजा ने एक-एक विकेट लिए।





ऑस्ट्रेलिया की पारी, फिंच व मैक्सवेल के अर्धशतक





भारत से मिले 303 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से आरोन फिंच और मार्नस लाबुशाने की जोड़ी मैदान पर उतरी। नियमित ओपनर डेविड वार्नर चोट की वजह से तीसरा वनडे नहीं खेल रहे हैं। पहला वनडे खेलने उतरे टी नटराजन ने लाबुशाने को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई और अपना पहला इंटरनेशनल विकेट भी हासिल किया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.