Media24Media.com: यूपी में क्राइम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label यूपी में क्राइम. Show all posts
Showing posts with label यूपी में क्राइम. Show all posts

ट्यूशन पढ़ने गई 4 साल की बच्ची से रेप , लहुलुहान हालत में जंगल से मिली मासूम

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना बढ़ती ( incidence of rape cases in india ) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ का है, जहां दरिंदों ने दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है। यहां एक चार साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने बच्ची को लहुलुहान हालत में गांव के जंगल से मासूम को बरामद किया है। पुलिस अब आगे की कार्ऱवाई में लग गई है। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है।





Crime : चार साल की बच्ची से रेप, परिजनों ने की आरोपी की पीट-पीटकर हत्या





पुलिस के अनुसार मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। वहां से लौटते वक्त बाइक सवार दो आरोपियों ने उसे जबरन उठा लिया। घर पहुंची बड़ी बहन ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद वे आनन-फानन में पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने स्थानीय थाने में इस बात की शिकायत की।





लहुलुहान हालत में जंगल से मिली बच्ची





अभी जांच चल ही रही थी कि गांव के पास ही स्थित जंगल में बच्ची को बरामद किया गया। वह पूरी तरह से लहुलुहान थी। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस को सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह शाम पांच बजे जब खेतों की तरफ जा रहा था तो बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी। उसे दो बाइक सवार फरार होते हुए भी दिखाई दिए।





स्मार्टफोन नहीं होने के कारण छात्रों को क्लास के बहाने स्कूल बुलाता था टीचर, फिर देता था दुष्कर्म की वारदात को अंजाम





सूचना पाते ही पुलिस की टीम और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद ही लगा कि यह मामला दुष्कर्म का है लेकिन असली जानकारी रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगी। इलके के लोगों का कहना है कि यह काफी शर्मनाक मामला है साथ ही लोगों में गुस्सा भी है। वो दो बाइक सवार कौन थे उनकी तलाश चल रही है।





नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है छत्तीसगढ़, महिलाएं भी नहीं हैं सुरक्षित





पुलिस अब इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बाइक के डिस्क्रिप्शन के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।


दोस्त से मिलने गई विवाहिता की मायके वालों ने की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) लगातार बढ़ती ही जा रही है। उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda district of Uttar Pradesh) जिले से ऐसे ही एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता (Family murdered newly married) की गला काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप उनके मायके वालों पर ही है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विवाहिता अपने दोस्त से मिलने के लिए गई थी और घर वालों को यह बात नागवर गुजरी।





यह भी पढ़ें:- Honor killing : धारदार हथियार से हमला कर दामाद को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार





दरअसल विवाह से पहले ही विवाहिता की दोस्ती एक स्थानीय युवक से थी। वह उसके साथ कुछ दिनों के लिए कथित तौर पर मुंबई (Mumbai) भी चली गई थी। घर वालों को यह सब पसंद नहीं आया और लौटने पर उसका विवाह करा दिया गया, लेकिन इसके बाद भी विवाहिता अपने दोस्त से मिलती थी। घर वालों को इसकी खबर लगी।





मायके वालों पर हत्या का आरोप





बताया जा रहा है कि जब वह मुंबई गई थी तो पुलिस की मदद से घर वाले उसे लेकर आए थे। इस हालात को देखते हुए परिजनों ने किसी अन्य युवक से उसकी शादी करा दी, लेकिन युवती ने पहले दोस्त से संपर्क लगातार रखा। घर वालों को इसकी सूचना थी। पुलिस को शक है कि वो लगातार इसे लेकर उसे मना भी कर रहे थे।





यह भी पढ़ें:- Honor killing : झूठी शान के खातिर चाचा ने भतीजी को मारी गोली, मौके पर ही मौत





इस बीच एक दिन युवती अपने दोस्त से ही मिलने के लिए गई थी। पीछे से इसकी खबर घर वालों को लगी और वे भी पहुंच गए। इसके बाद धारदार हथियार (Family murdered newly married) से उसका गला काट दिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें शक तो घर वालों पर ही है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी झूठे सम्मान के लिए हत्याओं के कई मामले सामने आ चुके हैं।





चाचा ने भतीजी की हत्या





बता दें कि इससे पहले हरियाणा (honour killing in Rohtak Haryana)के रोहतक से भी ऐसे ही मामला सामने आया था, जहां झूठी शान के खातिर चाचा ने भतीजी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।





यह भी पढ़ें:- Crime : दुल्‍हन बन चुकी गर्लफ्रेंड को लेने उसके घर पहुंचा प्रेमी, गंवानी पड़ी जान





दरअसल रोहतक में घरवालों से छिपकर शादी करने आए प्रेमी जोड़े को लड़की के चाचा और भाइयों ने गोली मार (honour killing in Rohtak Haryana) दी थी। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।


प्यार करने की सजा मौत : माता-पिता ने की बेटी की हत्या, जानें आखिर पेरेंट्स ने क्यों ली अपनी ही बेटी की जान

No comments Document Thumbnail

उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक मां-बाप ने अपनी ही 17 साल की बेटी की जान (Unhappy with daughter love Parents murdered her in mirzapur up) ले ली है। जानकारी के मुताबिक उनकी बेटी पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम करती थी। मां-बाप उसके इस प्रेम संबंधों से खुश नहीं थे। वहीं उन्होंने कई बार बेटी को चेतावनी भी दी थी, लेकिन लड़की ने अपना फैसला नहीं बदला, जिससे नाराज माता-पिता ने इस घटना (Parents Murdered Daughter) को अंजाम दिया है।





बूढ़ा तालाब की सड़क बंद करने पर सरकार को हाईकोर्ट से नोटिस





दरअसल मिर्जापुर के जमालपुर इलाके (case of Jamalpur area of ​​Mirzapur) में राधेश्याम के खेत में 5 जनवरी को एक लड़की का शव मिला था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें शव की पहचान अंजलि उर्फ पुष्पा उम्र 17 साल के रूप में हुई है।





चार से पांच बार प्रेमी के साथ पकड़ी जा चुकी थी अंजलि (Parents Murdered Daughter)





पुलिस के मुताबिक अंजलि के अपने ही घर के पीछे रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम संबंध था, जो उसके मां बाप को बिलकुल भी पसंद नहीं था। वहीं अंजलि चार से पांच बार प्रेमी के साथ पकड़ी भी जा चुकी थी। अंजलि उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन उसका प्रेमी राजी नहीं था।





बस्तर के इस किसान से निकले मुगल काल के सिक्के, जानिए इनकी कीमत और वजन





2 जनवरी की रात 10 बजे जब अंजलि घर आई तो उसके मां-बाप ने उसे खरी-खोटी सुननी शुरू कर दी। साथ ही समाज का हवाला देते हुए उसे सुधरने की हिदायत देने लगे, लेकिन मां-बाप के बात का उस पर कोई असर नहीं हुआ। इसी बीच लड़की ने प्रेमी की उपेक्षा और मां बाप की फटकार से परेशान होकर अपने माता-पिता को गला दबाकर मार देने की बात कही, जिसके बात से गुस्से में आकर मां- बाप ने दुपट्टे से गला घोंट कर अपनी ही बेटी की हत्या (Parents Murdered Daughter) कर दी।





पुलिस ने किया आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार





हत्‍या करने के बाद मृतिका के माता-पिता घर का ताला बंद करके चले गए। वहीं 4 जनवरी को योजना के तहत उन्होंने शव को खेत में फेंक दिया था। फिलहाल जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


तंत्र-मंत्र के चक्कर में पति ने की पत्नी की हत्या, आंगन में दफनाया शव, ऐसे हुआ खुलासा

No comments Document Thumbnail

लोग अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के चक्कर में कई तरह के आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगे है। ताजा मामला यूपी के वाराणसी का है, जहां एक पति ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपनी ही पत्नी की हत्या (husband killed wife and buried at home for superstitious in varanasi) कर दी और उसकी लाश को मकान के आंगन में दफना दिया।





Horoscope 30 December 2020: आज का राशिफल- इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल





पुलिस के मुताबिक पति ने पत्नी को मारकर अपने ही मकान के आंगन में दफना दिया था। वहीं बेटों को शक होने पर शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने शव को घर के आंगन से बरामद किया। पुलिस फरार पति की तलाश में जुट गई है। घटना के पीछे लड़ाई-झगड़ा और झाड़फूंक (husband killed wife and buried at home for superstitious) का मामला सामने आ रहा है।





पति ने पत्नी की मौत





वाराणसी (varanasi) के लोहता थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजेंद्र प्रसाद नाम के एक व्यक्ति की पत्नी आशा देवी को खोजने पुलिस घर पर पहुंची। पत्नी तो नहीं मिली लेकिन घर के आंगन में कच्ची मिट्टी को हटाने पर आशा देवी का शव जरूर मिला। शव पर नमक भी डाला गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जबकि फरार पति राजेंद्र प्रसाद की तलाश में जुट गई है।





Chhattisgarh News : फौजियों के जीवन शैली से मिलती है प्रेरणा : आलोक बघेल





राजेंद्र के बेटों का कहना है कि मां के नहीं मिलने पर उन्होंने अपने पिता से पूछा तो वह बहाना बनाने लगा और जब घर के आंगन में कच्ची मिट्टी की खुदाई पर सवाल किया तो पिता राजेंद्र वहां बैठकर धूप सेंकने की बात करने लगा। बेटों को अपने पिता की हरकत पर शक हुआ तो उन्होंने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मिट्टी को हटाना शुरू किया तो सबके होश उड़ गए। मिट्टी में कोई और नहीं बल्कि गायब आशा देवी का शव था।





आरोपी की तलाश जारी





पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार पति राजेंद्र प्रसाद की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र प्रसाद ओझागिरी और झाड़-फूंक भी किया करता था। उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा भी हुआ करता था।


Crime : दुल्‍हन बन चुकी गर्लफ्रेंड को लेने उसके घर पहुंचा प्रेमी, गंवानी पड़ी जान

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश के देवरिया में विवाहित गर्लफ्रेंड (married girlfriend) को लेने उसके घर जाना उसके प्रेमी को भारी पड़ गया। दरअसल गर्लफ्रेंड से मिलने उसके ससुराल पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों सहित प्रेमिका के पति और ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार ( Murder of married girlfriend's lover) दिया। इस मामले में बनकटा पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।





विवाहित प्रेमिका के प्रेमी की हत्या





घटना बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार पांडेय ग़ांव का है, जहां बुधवार रात को दुल्‍हन बन चुकी प्रेमिका को लेने पहुंचे प्रेमी की युवती के पति और ससुराल वालों ने पीटकर हत्‍या ( Murder of married girlfriend's lover)कर दिया। इस मामले में बनकटा पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।





Crime : पति-पत्नी में विवाद के कारण 8 साल के बच्चे की हत्या, जांच में जुटी पुलिस





जानकारी के मुताबिक दोनों में कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन 8 दिसंबर को लड़की के घरवालों ने लड़की की शादी दूसरे लड़के यानी विकास पांडेय से करवा दी थी। गौरतलब है कि बिहार के सिवान जिले के थाना दरौली के डरैली मठिया गांव की काजल की शादी 8 दिसंबर को देवरिया के बनकटा थाना के नोनार पांडेय ग़ांव के विकास पाण्डेय से हुई थी।





23 दिसंबर की घटना





बुधवार यानी 23 दिसंबर की देर रात काजल का प्रेमी पंकज मिश्रा (Lover pankaj mishra) अपने साथियों के साथ प्रेमिका के बुलाने पर उसके ससुराल पहुंच गया। वहीं प्रेमिका की रजामंदी से उसको अपने साथ ले जाने लगा, जिस पर उसके पति विकास पांडेय और ससुर जितेंद्र पांडेय ने विरोध जताया। तब प्रेमी पंकज और उसके साथियों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। इस बीच शोर और हल्ला सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और प्रेमी पंकज को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि उसके बाकी साथी भाग निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने पंकज को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।





Crime: कुत्तों के लिए खाना बनाने से मना करने पर भाई ने गोली मारकर की बहन की हत्या





इसकी सूचना पर बनकटा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी भाटपाररानी ले गई। इसके बाद डॉक्‍टरों ने युवक की हालत को देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन पंकज की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई।





एसपी ने दी घटना के बारे में जानकारी





एसपी ने बताया कि देवर‍िया जनपद के थाना बनकटा के गांव नोनार पांडे में एक लड़की की शादी 8 दिसंबर को इसी महीने हुई थी और वह पास के थाना दरौली जनपद सिवान की रहने वाली है। उसका अपने गांव के लड़के से ही बहुत पहले से प्रेम संबंध था जिसका नाम पंकज है। पंकज बुधवार रात अपने दो-तीन साथियों के साथ रात 11 बजे महिला के ससुराल में पीछे के दरवाजे से घुसा और उसे ले जाने लगा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जि‍समें युवक घायल हो गया और हॉस्‍प‍िटल ले जाते समय रास्‍ते में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.