Media24Media.com: यमुना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label यमुना. Show all posts
Showing posts with label यमुना. Show all posts

IMD Rainfall Alert: देश के इन हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना

No comments Document Thumbnail

IMD Rainfall Alert : देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है। साथ ही बाढ़ ग्रस्त इलाकों में भी पानी कम हो रहा है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी टेंशन बढ़ा रही है। दरअसल मौसम विभाग ने आज और अगले 5 पांच दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में दिल्ली में एक बार फिर यमुना का पानी उफान मार सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो सकती है, दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को भी दिल्ली में मध्यम बारिश हुई थी। इसके अलावा मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में भी आज भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश को देखते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी कर रखा है।


गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण क्षेत्र गोवा और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना बन रही है। वहीं अगले तीन दिनों में गुजरात, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही यहां भारी बारिश भी हो सकती हैं। विशेष रूप से जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान सहित अन्‍य क्षेत्रों में शनिवार तक बारिश की उम्मीद की जा सकती है।

तटीय इलाकों में भी दिखेगा बारिश का कहर

तटीय आंध्र प्रदेश में बुधवार और शनिवार को और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गुरुवार तक बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी मंगलवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही तटीय कर्नाटक में बुधवार और तेलंगाना (हैदराबाद सहित) में गुरुवार तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि तेलंगाना में आज अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम और काफी भारी बारिश होगी, साथ ही ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण ओडिशा में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से दक्षिण असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में गुरुवार से शनिवार तक भारी बारिश हो सकती है।

बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले 4- 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में तेज बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

दिल्ली में यमुना की बाढ़ का कहर, लाल किले से आईटीओ तक भरा पानी

No comments Document Thumbnail

दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है। यमुना का जलस्तर पहले के मुकाबले थोड़ा नीचे आया है। गुरुवार रात यानी 13 जुलाई की अपेक्षा जलस्तर अब 17 सेंटीमीटर नीचे गिरा है। इसके बाद भी राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा अब भी बरकरार है। यमुना नदी अपने रौद्र रूप में बह रही है। आसपास के इलाके पूरी तरह से पानी में डूबे हुए है।


बारिश के कारण राजधानी दिल्ली के सभी इलाके पानी में डूबे हुए है। आईटीओ के पास भी पानी भरा हुआ है। यमुना नदी के किनारे बनी बस्तियां भी पानी में डूब चुकी है। वहीं लाल किले और रिंग रोड तक पानी पहुंच चुका है। पानी के इतने बहाव को देखते हुए अब लाल किले को भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

दिल्ली में बाढ़ के खतरे के मद्देनजर सभी स्कूलों को 16 जुलाई तक के लिए बंद किया गया है। जानकारी के मुताबिक यमुना नदी के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है। अगर दिल्ली एनसीआर में अधिक बारिश होती है तो बाढ़ का खतरा अधिक बढ़ सकता है।

बता दें कि यमुना नदी अब भी खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही है। हालांकि जलस्तर में पहले की अपेक्षा गिरावट आई है। दिल्ली में राज्य सराकर ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद करने का आदेश जारी किया है। बाढ़ के कारण आईटीओ, राजघाट के पास भारी जलजमाव हो रहा है। लाल किले के पास भी भारी पानी जमा है, जिस कारण लाल किले को आम जनता के लिए आज बंद किया गया है।

बाढ़ के कारण दिल्ली के कई गांव डूब गए है। इसमें गढ़ी मांडू गांव सबसे अधिक प्रभावित है, जहां पूरा गांव पानी में डूब चुका है। लोगों को लगातार सुरक्षित जगहों पर ले जाता जा रहा है। एनडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रही है। जानकारी के मुताबिक यमुना के जलस्तर की वजह से आईटीओ बराज के पांच गेट जाम हो गए हैं।

पीएम मोदी ने लिया बाढ़ के हालातों का जायजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और दिल्ली के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ के बारे में जानकारी ली। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान, शाह ने मोदी को बाढ़ के हालात के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि अगले 24 घंटों में यमुना में जलस्तर कम होने की उम्मीद है।

केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण दिल्ली के कुछ हिस्सों में पैदा हुए बाढ़ जैसे हालात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की।’’ शाह ने उन्हें बताया कि अगले 24 घंटों में जल स्तर में कमी आने की संभावना है और वह दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा बचाव और राहत अभियान चलाने तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम को तैनात किया गया है।’’ प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस गए हैं। इस दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ व्यापक वार्ता करेंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे।

 

Delhi में यमुना पूरे उफान पर, केजरीवाल ने जलमग्न इलाकों में स्कूल बंद करने की घोषणा की

No comments Document Thumbnail

नयी दिल्ली : दिल्ली में यमुना का जलस्तर गुरुवार सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक व निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के पास रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर बुधवार रात 208 मीटर के निशान को पार कर गया था और बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अनुसार, इसके और बढ़ने की आशंका है, उसने इसे ‘‘भीषण स्थिति’’ करार दिया है। इस बीच, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है।


इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में अनुरोध किया, ‘‘यदि संभव हो तो हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी धीरे धीरे छोड़ा जाए।’’ हम आपको बता दें कि यमुना पर दो प्रमुख बैराज हैं, देहरादून में डाकपत्थर और यमुनानगर में हथिनीकुंड। नदी पर कोई बांध नहीं हैं और इसलिए अकसर मानसून के जल का इस्तेमाल नहीं हो पाता जिसके परिणामस्वरूप बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के जिन इलाकों में पानी भर रहा है वहां पर सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद किए जा रहे हैं।’’ दिल्ली में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार को सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक व निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के पास रहने वाले लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

हम आपको यह भी बता दें कि दिल्ली में बड़ी बाढ़ 1924, 1977, 1978, 1988, 1995, 1998, 2010 और 2013 में आईं। 1963 से 2010 तक के बाढ़ आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला कि सितंबर में बाढ़ आने की प्रवृत्ति बढ़ती है और जुलाई में घटती है। हालांकि इस बार जुलाई में बाढ़ की स्थिति बन गयी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.