Media24Media.com: मॉक ड्रिल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मॉक ड्रिल. Show all posts
Showing posts with label मॉक ड्रिल. Show all posts

बढते कोविड संक्रमण के कारण आज से देशभर में दो दिन तक मॉक ड्रिल

No comments Document Thumbnail

दिल्ली। देश में कोरोना (CORONA) के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में भी कोरोना के 5,880 नए मामले दर्ज किए गए और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 35,199 हो गई है। बढ़ते नए मामलों के चलते केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। 


इस बीच कोविड प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। यह अभ्यास कल भी जारी रहेगा। कोविड मामलों में बढोत्‍तरी के दृष्टिगत सार्वजनिक और निजी दोनों स्वास्थ्य सुविधाओं में अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश मॉक ड्रिल अभ्यास कर रहे हैं। मॉक ड्रिल के दौरान अस्पतालों में कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए दवा, आईसीयू बेड और मेडिकल ऑक्सीजन सहित उपलब्ध संसाधनों का आकलन किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भी नई दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा करेंगे और मॉक ड्रिल और कोविड रोगियों के उपचार के संबंध में अस्पताल की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।

डॉ. मांडविया ने शुक्रवार को राज्‍यों के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉफ्रेंस के माध्‍यम से समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में उन्‍होंने राज्‍यों के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों के साथ कुछ राज्‍यों में कोविड संक्रमण बढने के दृष्टिगत कोविड प्रबंधन और टीकाकरण की प्रगति का आंकलन किया था। केंद्रीय मंत्री ने बैठक के दौरान सभी राज्‍यों के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रियों से आज और कल सभी अस्‍पतालों में मॉक ड्रिल करने को कहा था। कोविड मामलों में वृद्धि को देखते हुए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए सभी तैयारियां रखने का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा, उन्हें सभी पात्र आबादी, विशेष रूप से बुजुर्गों और कमजोर जनसंख्या समूह के टीकाकरण में तेजी लाने के लिए भी कहा गया है।

मॉक ड्रिल के दौरान अस्पतालों में कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए दवाओं, आईसीयू बेड और मेडिकल ऑक्सीजन सहित उपलब्ध संसाधनों का आकलन किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया है कि नए कोविड वेरियंट प्रकारों के बावजूद, 'जांच-निगरानी-उपचार-टीकाकरण और कोविड संबंधी उपयुक्त व्यवहार के पालन की पांच आयामी रणनीति अभी भी कोविड प्रबंधन की नीति बनी हुई है।


Coronavirus India Updates : फिर मंडरा रहा कोरोना का खतरा! 10-11 अप्रैल को पूरे देश में होगा यह बड़ा काम

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं. साथ ही मौसमी इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी है. बढ़ते मामलों को लेकर सरकार भी सतर्क दिख रही है. बढ़ती चिंता को देखते हुए केंद्र सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. इसे लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. सरकार ने एडवाइजरी में लोगों से भीड़भाड़ और बंद स्थानों पर मास्क लगाने के लिए कहा है. इसके अलावा केंद्र सरकार कोरोना से निपटने की तैयारी को लेकर 10 और 11 अप्रैल को पूरे भारत में सार्वजनिक और निजी दोनों अस्पतालों में मॉक ड्रिल का भी आयोजित करने जा रही है.


TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार का यह फैसला कोविड-19 मामलों में निरंतर वृद्धि के बीच आया है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और ICMR के महानिदेशक राजीव बहल द्वारा संयुक्त रूप से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी एक एडवाइजरी में बताया गया है कि अधिकांश मामले किस राज्य से आ रहे हैं.

इन राज्यों में अधिकांश मामले

जारी एडवाइजरी के अनुसार सक्रिय कोविड-19 के अधिकांश मामले बड़े पैमाने पर केरल (26 प्रतिशत), महाराष्ट्र (22 प्रतिशत), गुजरात (14 प्रतिशत), कर्नाटक (9 प्रतिशत) और तमिलनाडु (6 प्रतिशत) से आ रहे हैं. शनिवार को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि पिछले कई हफ्तों में कुछ राज्यों में COVID-19 की टेस्टिंग में गिरावट देखी गई है. साथ ही यह भी पाया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित मानकों की तुलना में वर्तमान में हो रहे टेस्टिंग का स्तर अपर्याप्त है. इसको देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR ने सभी राज्यों को कोरोना जांच में बढ़ावा देने और लक्षणों की जानकारी देने के लिए भी कहा है.

एडवाइजरी में कोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉकड्रिल में सभी राज्यों को शामिल होने के लिए भी कहा गया है. अप्रैल में 10 और 11 तारीख को होने वाली मॉकड्रिल में आईसीयू बेड, मेडिकल इक्विपमेंट्स, ऑक्सीजन और मैनपावर की उपलब्धता का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राज्‍यों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए बैठक बुलाई है.

COVID: सभी अस्पतालों में राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। रायपुर. देश में कोविड की आपात तैयारियों की जांच के लिए आज सभी अस्पतालों में राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की गई। यह मॉकड्रिल चीन सहित कुछ देशों में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोजित की गई है। इस दौरान ऑक्सीजन संयंत्रों, वेंट्लिटरों, संचालन व्यवस्था और मानव संसाधनों पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित करते हुए बुनियादी सुविधाओं का आकलन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में कोविड स्थिति की समीक्षा बैठक के बाद मॉकड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।


इस बीच, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने देश में कोविड मामले बढने की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य तैयारियों का जायजा लेने के मद्देनजर आज नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया। संवाददाताओं से बातचीत में मांडविया ने विश्वास जताया कि सरकार कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि लोगों के उचित उपचार को लेकर आज पूरे देश के कोविड अस्पतालों में मॉकड्रिल कराई गई।

इधर, छत्तीसगढ़ के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भी मॉकड्रिल किया गया। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज प्रदेशभर में कोरोना प्रबंधन के लिए हुए मॉकड्रिल का ऑनलाइन निरीक्षण कर अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने राजधानी रायपुर के डॉक्टर भीरामव अंबेडकर अस्पताल के साथ ही बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और कोरबा के शासकीय मेडिकल कॉलेजों से संबंद्ध अस्पतालों में कोविड-नाइंटीन प्रोटोकॉल और इसके इलाज की व्यवस्था का स्वयं अवलोकन किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों के डीन से बात कर जरूरी दवाइयों, जांच की सुविधाओं और पीपीई किट की उपलब्धता की भी जानकारी ली। मॉकड्रिल के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कोरोना का कोई मामला आने पर उसे तत्काल इलाज मुहैया कराया जा सके। इस दौरान सभी तरह के जीवन रक्षक उपकरणों का प्रतीकात्मक रूप से उपयोग करते हुए उनकी क्रियाशीलता की जांच की गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.