Media24Media.com: मेडिकल कालेज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मेडिकल कालेज. Show all posts
Showing posts with label मेडिकल कालेज. Show all posts

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में महासमुंद मेडिकल कालेज स्वशासी समिति की बैठक संपन्न

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज गुरुवार को जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद की स्वशासी समिति साधारण सभी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत व जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से कई अहम निर्णय लिए गए। जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को मेडिकल टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। निजी अस्पतालों की स्थापना के लिए औद्योगिक नीति के तहत 35 से लेकर 55 प्रतिशत छूट दिया जा रहा हैं।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बैठक के दौरान कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि महासमुंद अंचल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो रही है। यहां से अच्छे और सेवाभावी डॉक्टर निकले ताकि मरीजों का बेहतर उपचार हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि शासकीय अस्पतालों को निजी अस्पतालों के तर्ज पर अच्छी सी अच्छी और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिले। उन्होंने कहा यदि चिकित्सक पूर्ण मनोभाव और सेवा भाव से कार्य करें तो शासकीय चिकित्सालय भी लोगों के भरोसे पर खरा उतरेंगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और महासमुंद जैसे जिलों में चिकित्सा सुविधाओं को व्यापक रूप से विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी स्तरों पर सतर्कता और समन्वय बनाए रखें।

बैठक के दौरान महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु पूर्व निर्धारित दरों की समीक्षा की और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। इसके अतिरिक्त, बैठक में निर्माणाधीन आधारभूत संरचनाओं को तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के तहत आवश्यकतानुसार पदों पर भर्ती की स्वीकृति भी दी गई।

इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लाइब्रेरी, सीसीटीवी कैमरा, सम्मेलन प्रशिक्षण हेतु राशि, एक्स-रे मशीन, निश्चेतना विभाग हेतु ऑटोमेटेड मशीन, एयर कंडीशनर, एम्बुलेंस के लिए सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया। साथ ही सिटी स्कैन मशीनों के लिए निजी अस्पतालों से अनुबंध कर मरीजों को सुविधा देने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि जिला चिकित्सालय के उन्नयन हेतु 60 करोड़ रूपए प्रावधानित किया गया है। बैठक में अधिष्ठाता एवं सदस्य सचिव डॉ. रेणुका गहने ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मौजूद सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिस पर सहमति व्यक्त की गई।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने कहा कि स्वशासी समिति को विभिन्न स्तरों पर खर्च करने के लिए छूट दी गई है। इसमें कमिश्नर स्तर पर गठित वित्त समिति के लिए 10 लाख रुपए तक की छूट दी गई है। प्रबंधकारिणी समिति 02 करोड़ रूपए तक की खरीदी एवं निर्माण कार्य करा सकती है। इससे स्वास्थ्य सुविधा सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि सभी खरीदी ई संपादन पोर्टल के माध्यम से किया जाए जो पूरी तरह से पारदर्शी है।

बैठक में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्रीमती शिखा राजपूत, कमिश्नर महादेव कांवरे, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, संचालक डॉ. यू.एस. पैकरा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक, डीन डॉ. डी.ए. रेणुका गहने, एवं मेडिकल अधीक्षक बसंत माहेश्वरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया सहित समिति के सदस्य तथा शासकीय एवं निजी चिकित्सालय के चिकित्सक उपस्थित रहे।

CG NEWS : पेट्रोल पंप में भिड़े 2 गुट, युवक पर चाकू और धारदार हथियार से हमला

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में  सोमवार की रात शहर के रामानुजंगज रोड में युवकों के दो समूह में हिंसक झड़प हो गई। जान बचाने समीप के पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसे युवक पर चाकू और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।


घटना के बाद सभी तेजी से भाग निकले। घायल युवक को मेडिकल कालेज से हायर सेंटर रिफर कर दिया गया है। पेट्रोल पंप के सीसी कैमरे में संपूर्ण घटना कैद हो गई है। इसी आधार पर पुलिस आरोपितों की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

सोमवार रात पेट्रोल पंप पर सिर्फ दो सेल्समेन थे। अचानक एक युवक भागते हुए पेट्रोल पंप के कार्यालय में आकर घुस गया। उसके पीछे-पीछे मोटरसाइकिल तथा दौड़ कर आए युवक भी पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुस गए। युवक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया। चाकू और दूसरे धारदार हथियार से प्रहार के बाद सभी भाग गए। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भी पहुंच गई थी। पेट्रोल पंप के कार्यालय के फर्श तथा परिसर में कहीं -कहीं खून के दाग और छींटे लगे हुए थे।

घटना में शहर के रामानुजंगज रोड ,सत्तीपारा, तकिया रोड क्षेत्र के युवा शामिल थे। इनमें से अधिकांश के नशे में होने की बात कही जा रही है। इन सभी ने पेट्रोल पंप के नजदीक ही किसी ठेले अथवा झाला में बैठकर मादक पदार्थों का सेवन किया था। उसी दौरान किसी पुराने बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ। यही विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। घायल युवक को गंभीर चोट है। रात में ही उसे हायर सेंटर रिफर किया गया है।

मालूम हो कि शहर के असामाजिक युवाओं का समूह पिछले कुछ समय से गैंगवार की तर्ज पर माहौल खराब करने में लगा था लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद इन घटनाओं में कमी आई थी। सोमवार रात हुई घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। घटना में संलिप्त युवकों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


छत्‍तीसगढ़ में मेडिकल कालेज में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर से 15 लाख की धोखाधड़ी

No comments Document Thumbnail

रायपुर । मेडिकल कालेज में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर BSNL अधिकारी से 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पैसे देने के दो साल बाद तक भी जब एडमिशन नहीं हुआ और न ही पैसो लौटाए गए तो अधिकारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।


राजकिशोर नगर स्थित BSNL कॉलोनी निवासी निहार रंजन मलिक (53) BSNL में अफसर हैं। उन्होंने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पल्लवी NEET एग्जाम की तैयारी कर रही थी। साल 2021 में NEET का रिजल्ट आने के बाद उनके पल्लवी के मोबाइल पर गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए मैसेज आया, जिसके बाद अनजान नंबर से फोन भी किया गया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज में सेंट्रल पुल के कोटे पर उनकी बेटी का एडमिशन हो जाएगा, जिसके लिए उन्हें 35 लाख रुपए देना पड़ेगा। इसके लिए निहार रंजन तैयार हो गए।

फोन करने वाले राजेश दास ने उन्हें बताया कि रायपुर में ब्लूबेरी सर्विस के नाम पर उनका ऑफिस है, जिसका डायरेक्टर कल्पतरू दास है, जो उनका भाई है। ऑफिस का पता मैग्नेटो मॉल के चौथी मंजिल में होने की जानकारी दी, जहां उनका भाई कल्पतरू दास बैठता है। उन्होंने कल्पतरू का नंबर भी दिया। फिर कल्पतरू दास और उसके साथ संजय दास, मयूरी चटर्जी, आदर्श मिश्रा नाम के लोग बिलासपुर आए और बताया कि वे सभी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने का काम करते हैं। इस दौरान उन्होंने बतौर एडवांस 50 हजार रुपए लिए।

BSNL अफसर ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उनसे प्रोफेसिंग फीस सहित अलग-अलग बहाने से किश्तों में पैसों की डिमांड की गई। इस दौरान उनसे करीब 15 लाख 50 हजार रुपए वसूल लिए गए। इसके बाद भी अधिकारी की बेटी का एडमिशन मेडिकल कालेज में नहीं हुआ। तब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। जब अधिकारी को धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उन्होंने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुन्द क्षेत्र विकास में पांच साल पिछड़ा, जनता के बीच भ्रम फैला रहे विधायक : डॉ चोपड़ा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। शहर में बन रहे ओवरब्रिज से लेकर मेडिकल कालेज तक को अपनी उपलब्धि बताकर स्थानीय विधायक जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। जबकि विधानसभा उनकी कार्यशैली के चलते क्षेत्र विकास के मामले में चार साल पीछे चला गया है। उक्त बातें भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष व महासमुन्द के पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा ने प्रेस क्लब भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने स्थानीय विधायक विनोद चंद्राकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि ओवरब्रिज का कार्य डा. रमन सिंह के कार्यकाल में प्रारंभ हुआ। जिसका श्रेय लेने विधायक आतुर हैं। 



एक साल में पटरीपार का ब्रिज  बनकर तैयार हो गया था, परंतु शेष बचे हुए आधा कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया। भूमि अधिग्रहण में भी भेदभाव किया जा रहा है। आज भी दर्जनभर लोग मुआवजा के लिए भटक रहे हैं। उनका मुआवजा दिलाने के लिए कोई पहल विधायक द्वारा नहीं की जा रही है। इसी प्रकार मेडिकल कालेज की सौगात भाजपा के लोकसभा चुनाव 2019 के घोषणा पत्र का हिस्सा है। जिसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। देश में 75 नये मेडिकल कालेज खोलने का संकल्प था, जिसमें से महासमुंद मेडिकल कालेज एक है।

महासमुन्द विधायक स्वास्थ्य विभाग के संसदीय सचिव हैं, बावजूद निर्धारित समय पर कालेज प्रारंभ करने के लायक सुविधा तक उपलब्ध नहीं करा पाये। केन्द सरकार द्वारा इसके भवन निर्माण के लिए 185 करोड़ रुपये दिया गया है। बावजूद, आज पर्यन्त तक भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। इस प्रकार से केन्द्र की सौगात को अपनी उपलब्धि बताना हास्यास्पद है। पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक पर एकएक कर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से स्वीकृत कार्यों को अपना बताकर प्रचारित किया जा रहा है। बायपास रोड के लिए लगातार क्षेत्रीय सांसद चुन्नीलाल साहू प्रयासरत हैं। 

विधायक ने केन्द्रीय मंत्री को पत्र लिखकर बायपास रोड शीघ् स्वीकृत होने का ढिढोरा पीटा, जो अब असफलता के रूप मे जनता के सामने है। यदि विधायक शीघ्र कार्य कराना चाहते हैं, तो राज्य शासन के मद से इसकी स्वीकृति दिलाकर क्षेत्रवासियों की प्रशंसा बटोर लें। शहर मे विकास की कोई उपलब्धि नहीं दिखाई देती । न तो नहर लाइनिंग का काम आगे बढ़ा और न ही बायपास के लिए एक कदम बढ़ा पाए। भाजपा शासन में सिरपुर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में मान्यता दिलाने के प्रयास किया गया, जो चार साल में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाया है।

चोपडा ने आरोप लगाया कि स्वेच्छानुदान की राशि जरूरतमंदो को नहीं मिल पा रही है। झलप- पटेवा के लोगों को राहत दिलाने सिकासेर बांध के अतिरिक्त पानी को कोडार में लाने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है। इन्हें किसानों की कोई चिंता नहीं है। विधायक ने आज तक करणी कृपा पावर प्लांट पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं किया है, जबकि प्लांट के विरोध में लगातार प्रर्दशन हो रहा है और लोगों के मन में आक्रोश है। चिरको में कालेज भवन की स्वीकृति हुए एक साल हो गये, अभी तक काम चालू नहीं हुआ। प्रेसवार्ता के दौरान पार्षद देवीचंद राठी, पवन साहू, मोहन साहू, महेन्द सिक्का सहित समर्थक उपस्थित थे

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.