Media24Media.com: मुख्यमंत्री भूपेश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मुख्यमंत्री भूपेश. Show all posts
Showing posts with label मुख्यमंत्री भूपेश. Show all posts

अमित जोगी मुख्यमंत्री भूपेश के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, दाखिल किया नामांकन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने चुनावी रण में उतरने का ऐलान कर दिया है, वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे रविवार को जेसीसी ने पाटन से शीतकरण महिलवार के नाम का ऐलान किया था. वहीं इस बार कटघोरा, मनेंद्रगढ़ और पाटन से चुनाव लड़ने अमित जोगी का नाम चल रहा था. लेकिन आज अमित जोगी ने खुद दुर्ग पहुंचकर पाटन सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है।


बता दें कि इससे पहले खबर सामने आई थी कि जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. वे प्रदेशभर में दौरा कर पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे. अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी और कोटा से मां रेणु जोगी चुनाव लड़ रही हैं. वहीं अब अमित जोगी भी चुनावी रण में उतर चुके हैं।

चांवल घोटाले पर बोले मुख्यमंत्री , गृह मंत्री के इशारे पर ED लगा रही आरोप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। ED की छापेमारी और चांवल घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह सब भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर हो रहा है। एक्स (ट्वीटर) पर उन्होंने लिखा कि ईडी ने एक बार फिर मनगढंत आरोप लगाकर भाजपा को एक चुनावी मुद्दा दिया है। शाह के इशारे पर ही अब की बार वे चावल घोटाले की बात कर रहे हैं। ईडी ने 10-12 राइस मिलरों से बयान लेकर अनुमान लगा लिया है। एजेंसी 2,200 मिलरों के बयान दर्ज कर ले, फिर किसी आंकड़े की बात करे।


सीएम बघेल ने कहा, केवल सरकार को बदनाम करने (ED) के लिए आंकड़े जारी न करें। रमन सिंह जब सीएम थे तो हर साल किसानों से खरीदे गए 60-70 लाख टन धान की मिलिंग भी नहीं हो पाती थी। सूखत, चोरी और धान के खराब होने से सैकड़ों करोड़ की हानि होती थी। वे यह नहीं बताएंगे कि कांग्रेस सरकार में कस्टम मिलिंग की नई प्रणाली शुरू होने से 97 लाख टन धान का उठाव बारिश से पहले ही हो गया।

घोटाले की परत खुलते ही रटारटाया जवाब

मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है कि घोटाले की परत खुलते ही भूपेश बघेल रटारटाया जवाब देते हैं। प्रदेश (ED) की जनता को पता है कि पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार ने जो भी योजना बनाई, उसका उद्देश केवल और केवल भ्रष्टाचार कर पैसे इकट्ठा करना था। पहले कोयला में मुंह और हाथ दोनों काला किए फिर शराब घोटाले में डूबे। कस्टम मिलिंग में कमीशनखोरी करने के लिए 40 रुपये प्रति क्विंटल लूट लिए। सभी के प्रमाण मिले हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रत्याशियों को दी बधाई

No comments Document Thumbnail

 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. जिसमें 30 नामों की घोषणा की गई है. इसमें से पहले चरण की 20 सीटों में से 19 सीटों पर नाम घोषित कर दिए गए हैं. वहीं जगदलपुर विधानसभा के लिए अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है. सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है. साथ ही पाटन से उन्हें मौका देने के लिए पार्टी का आभार जताया है. इसके अलावा पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी ट्वीट कर सभी प्रत्याशियों बधाई देते हुए प्रदेश में फिर से सरकार बनाने की बात कही है.


छत्तीसगढ़ महतारी का मिला आशीर्वाद अब क्षेत्र की जनता भी देगी आशीर्वाद विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज नवरात्रि के प्रथम दिन, शुभ अवसर पर प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है. सभी प्रत्याशियों को ढेर सारी शुभकामनाएं. पाटन विधानसभा से पुनः मौक़ा देने के लिए नेतृत्व का आभार.

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा आसन्न विधानसभा चुनावों के लिए 30 नामों की प्रथम सूची जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, एक बार पुनः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए हम तैयार हैं.

कांग्रेस के 30 उम्मीदवारों की लिस्ट देखिए

विधानसभा सीटप्रत्याशियों के नाम
अंबिकापुरटीएस सिंहदेव
सीतापुरअमरजीत भगत
खरसियाउमेश पटेल
कोरबाजय सिंह अग्रवाल
सक्तीडॉ. चरणदास महंत
आरंगडॉ. शिवकुमार डहरिया
डोंडी लोहाराअनिला भेंडिया
पाटनभूपेश बघेल
दुर्ग ग्रामीणताम्रध्वज साहू
साजारविंद्र चौबे
नवागढ़गुरु रुद्र कुमार
पंडरियानीलकंठ चंद्रवंशी
कवर्धामो. अकबर
खैरागढ़यशोदा वर्मा
डोंगरगढ़हर्षिता स्वामी बघेल
राजनांदगांवगिरीश देवांगन
डोंगरगांवदलेश्वर साहू
खुज्जीभोला राम साहू
मोहला मानपुरइंद्रशाह मंडावी
अंतागढ़रूप सिंह पोटाई
भानुप्रतापपुरसावित्री मंडावी
कांकेरशंकर ध्रुव
केशकालसंत राम नेताम
कोंडागांवमोहन मरकाम
नारायणपुरचंदन कश्यप
बस्तरलखेश्वर बघेल
चित्रकोटदीपक बैज
दंतेवाड़ाछविंद्र महेंद्र कर्मा
बीजापुरविक्रम मंडावी
कोंटाकवासी लखमा

GST चाहिए, तो देश के करोड़ों युवाओं को सट्टे में धकेलोगेः मुख्यमंत्री भूपेश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : रविशंकर प्रसाद के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाबी पलटवार किया है। उन्होंने केंद्र को निशाने पर लेते हुए केंद्र पर जीएसटी वसूली के लिए युवाओं को सट्टेबाजी में धकेलने का आरोप लगाया है। सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर यह बातें ट्वीट की है।


 भाजपा नेता ये बता दें कि आपने इस ऑनलाइन सट्टे पर रोक लगाने की जगह इस पर जीएसटी किस मंशा से लगाया? युवाओं में सट्टे की लत लग रही है। मुझसे सैकड़ों अभिभावकों ने आकर शिकायत की है। कुल मिलाकर GST चाहिए, तो देश के करोड़ों युवाओं को सट्टे में धकेलोगे? इस पर जवाब दे दें भाजपा के नेता, फिर हमसे सवाल पूछें।  पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशनकार प्रसाद ने रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य की बघेल सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने अलग अलग कथित घोटालों से लेकर महादेव सट्टा एप्प के मामले पर कांग्रेस सरकर को कटघरे में खड़ा किया है।  

उन्होंने लिखा है भाजपा दिल्ली से अपने कथित दिग्गजों को बुला रही है और छत्तीसगढ़ के बारे में उल-जलूल बयान दिलवा रही है। वे बिना जानकारी अगड़म बगड़म कुछ भी बोले जा रहे हैं। अरे भैया महादेव ऐप के बारे में बोलना है तो पहले अपनी ईडी से तो पूछ लो कि जांच किसने शुरु की।  हमने शुरू की कार्रवाई  उन्होंने आगे लिखा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज करके जांच शुरु की। सौ से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया। 

इसी के आधार पर ईडी ने मामला दर्ज किया। और अब आप हमसे ही सवाल पूछ रहे हैं? सवाल हमारे पास भी हैं. केंद्र में भाजपा की सरकार है तो स्पोर्ट्स चैनलों और सोशल मीडिया पर दिन-रात विज्ञापनों के ज़रिए युवाओं को सट्टे की लत लगाने वाले जो अनगिनत गेम चल रहे हैं उन्हें सरकार क्यों नहीं रोक रही है? उन पर सरकार कानूनी पाबंदी क्यों नहीं लगाती?

मुख्यमंत्री भूपेश आज रायगढ़ जिले के दौरे पर,‘भरोसे के सम्मेलन’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । रायगढ़ के कोड़ातराई में 04 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा व सांसद मल्लिकार्जुन खरगे व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसमें शामिल होंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के 82 चयनित विकासखण्डों में निर्मित होने वाले जैतखाम का शिलान्यास होगा तथा शासन की विभिन्न योजना के 3088 लाभान्वित हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 35 हजार रूपये की सामग्री व सहायता राशि वितरित की जाएगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी।


भरोसे के सम्मेलन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)के तहत 539 स्व-सहयता समूहों को 80 लाख 45 हजार रूपये की चक्रीय निधि एवं 1189 समूहों को 7 करोड़ 13 लाख 40 हजार रूपये की सामुदायिक निवेश निधि की राशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक औजार सहायता योजना एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत 1317 हितग्राहियों को 98 लाख 71 हजार रुपये मूल्य की सामग्री वितरित की जाएगी। शहीद महेन्द्रकर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दिलकुंवर राठिया को 4 लाख तथा उर्मिला राठिया को 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

कृषि विभाग के तहत किसान समृद्धि योजना अंतर्गत 3 लाख 79 हजार रुपये की लागत से 13 हितग्राहियों को नलकूप खनन एवं अनुदान एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन योजना अंतर्गत पम्प सेट का वितरण किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सहायक उपकरण योजना के तहत ट्रायसायकिल, टीएलएम एवं ब्लाइन्ड स्टिक सहायक उपकरण तथा छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के अंतर्गत 9 हितग्राहियों को 6 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद बस्तर दीपक बैज, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, आदिम जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, सांसद गोमती साय, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर नगर निगम जानकी काटजू, सभापति नगर निगम जयंत ठेठवार, अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर सुशील भोय, सरपंच कोड़ातराई पद्मलता चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

 
 
 

भरोसे का सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन जिलों को दी बड़ी सौगात

No comments Document Thumbnail

 राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के लिए 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 177 करोड़ 86 लाख रूपए के 1 हजार 691 कार्यों का भूमिपूजन एवं 177 करोड़ 36 लाख रूपए के 176 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।


राजनांदगांव जिला अंतर्गत 98 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत के 824 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा। इसमें 47 करोड़ 26 लाख रुपए के 793 कार्यों का भूमिपूजन और 51 करोड़ 47 लाख रुपए के 31 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 8 कार्य के लिए 19 करोड़ 22 लाख 38 हजार रुपए, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 3 कार्य के लिए 3 करोड़ 99 लाख 39 हजार रुपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 14 कार्य के लिए 2 करोड़ 57 लाख रुपए, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 38 कार्य के लिए 1 करोड़ 29 लाख 58 हजार रुपए, सामुदायिक सोकपिट के 389 कार्य के लिए 3 करोड़ 89 लाख रुपए, सामुदायिक शौचालय के 1 कार्य के लिए 5 लाख 50 हजार रुपए, एफसीटीपी वर्क के 3 कार्य के लिए 39 लाख 34 हजार रुपए, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 126 कार्य के लिए 5 करोड़ 88 लाख 17 हजार रुपए, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 201 कार्य के लिए 8 करोड़ 10 लाख 15 हजार रुपए और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग के 1 कार्य के लिए 57 लाख 2 हजार रुपए, कृषि उपज मंडी समिति के 9 कार्य के लिए 1 करोड़ 28 लाख 53 हजार रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया।

इसी तरह कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 7 कार्य के लिए 33 करोड़ 57 लाख 82 हजार रुपए, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग के 3 कार्य के लिए 13 करोड़ 7 लाख 19 हजार रुपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव के 10 कार्य के लिए 65 लाख 55 हजार रुपए, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के 1 कार्य के लिए 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के 5 कार्य के लिए 1 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 1 कार्य के लिए 12 लाख 70 हजार रुपए, सीजीएमएससी के 2 कार्य के लिए 32 लाख 72 हजार रुपए, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के 2 कार्य के लिए 51 लाख 37 हजार रुपए के कार्यों का लोकार्पण हुआ।


मुख्यमंत्री भूपेश महासमुंद में 18 नवीन तहसीलों एवं 13 अनुविभागीय कार्यालयों का करेंगे शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती ‘सद्भावना दिवस‘ पर महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में न्याय योजनाओं सहित अन्य योजना के हितग्राहियों किसानों, मजदूरों, ग्रामीण व पशुपालकों को 2055.60 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। लोकसभा सांसद दीपक बैज सहित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण, संसदीय सचिव, विधायक, अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।


मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राहियों को योजना की द्वितीय किश्त के रूप में 1810 करोड़ रूपए का भुगतान करेंगे। इस राशि को मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के 24.30 लाख किसानों को अब तक 21 हजार 912 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह मुख्यमंत्री ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के हितग्राहियों को दूसरी किश्त के रूप में 168.63 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान करेंगे। इस राशि को मिलाकर योजना के 5.6 लाख हितग्राहियों को अब तक 758.03 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

कार्यक्रम में बघेल राजीव युवा मितान क्लबों को 66.21 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण करेंगे। युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए राज्य में गठित किए 13 हजार 242 क्लबों को अब तक 132.48 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री इसी तारतम्य में ‘गोधन न्याय योजना’ के हितग्राहियों को 9.65 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान करेंगे। इस राशि को मिलाकर योजना के तहत अब तक महिला स्व-सहायता समूहों, गौठान समितियों और ग्रामीणों को 551.31 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को 1.11 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण करेंगे। इस राशि को मिलाकर 6,111 ग्राम पंचायतों को स्थानीय उत्सवों को मनाने के लिए 6.11 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

655 करोड़ की लागत के 223 विकास कार्याें का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम के दौरान महासमुंद जिले को 655 करोड़ की लागत के 223 विकास कार्याें की सौगात देंगे। इनमें से 71.08 करोड़ रूपए की लागत के 132 कार्याें का लोकार्पण और 583 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत के 91 कार्याें का भूमिपूजन और शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में 322 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से बनने वाले महासमुंद के मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। साथ ही जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में प्रारंभ होने वाले 118.42 करोड़ रूपए लागत के विभिन्न कार्याें का भूमिपूजन करेंगे।

50 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई को दिखाएंगे हरी झण्डी

मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम के दौरान महासमुंद जिले के लिए 7 तथा संभाग के अन्य जिलों के लिए 43 पशु मोबाइल चिकित्सा इकाईयों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे तथा हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र तथा सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र सौंपेंगे।

18 नवीन तहसीलों एवं 13 अनुविभागीय कार्यालयों का शुभारंभ

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 18 नवीन तहसीलों एवं 13 अनुविभागीय कार्यालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंस से शुभारंभ भी करेंगे। इन्हें मिलाकर प्रदेश के 33 जिलों में 122 राजस्व अनुविभाग तथा 250 तहसील हो जाएंगी।

कार्यक्रम स्थल पर विकास प्रदर्शनी में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगरीय निकाय, खेल एवं युवा कल्याण, आदिम जाति विकास, वन विभाग, पंचायत, रोजगार, अंत्यावसायी, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए हैैं। मुख्यमंत्री इन स्टॉलों में हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण करेंगे।

कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, आदिम जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू, संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर और द्वारिकाधीश यादव, अनुसूचित जाति विकास के प्राधिकरण उपाध्यक्ष किस्मत लाल नंद, अध्यक्ष वन विकास निगम देवेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

कैग रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश ने केंद्र पर साधा निशाना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। चुनावी साल में कैग की रिपोर्ट को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की घेराबंदी कर दी है। इसी मामले में छत्‍तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रतिक्रिया दी है। सीएम बघेल ने कहा, अब कैग की रिपोर्ट आ गई है। भाजपा और प्रधानमंत्री इस पर मौन हैं। वह क्या कार्रवाई कर रहे हैं, यह अपेक्षित है।


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के घमंडिया गठबंधन वाले बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, जबसे आइएनडीआइए का गठबंधन हुआ है, भाजपा के निचले स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व परेशान है। यह मजबूत गठबंधन है। ऐसा कोई मौका नहीं है, जिसमें इसकी आलोचना नहीं करते है। इसका मतलब है कि वह बेचैन हैं और दिन रात आइएनडीआइए उनके दिमाग में घूम रहा है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों का चुनावी दौरा

इधर, छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस और भाजपा के केंद्रीय नेताओं का अगस्त में ताबड़तोड़ चुनावी दौरा होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को रायपुर आ रहे हैं। शाह सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे।

वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो सितंबर को प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खरग 26 अगस्त को महासमुंद में आ सकते हैं। वहीं,19 सितम्बर को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल का दौरा प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना और भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना की राशि वितरण का कार्यक्रम महासमुंद में आयोजित होगा। कोशिश है कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेता शामिल हों। इसके बाद जैसे-जैसे वरिष्ठ नेताओ का समय मिलेगा, उसके आधार पर कार्यक्रम तय होगा। दो सितंबर को राहुल गांधी के भी आने की संभावना है।


मुख्यमंत्री भूपेश कंजेक्टिवाइटिस की रोकथाम के उपाय करने का दिया निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक में कंजेक्टिवाइटिस की रोकथाम के उपायों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कंजेक्टिवाइटिस से बचने के उपायों और सावधानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने विशेषज्ञों की सलाह का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को यह बताया जाए हाथों को बिना साफ किए हाथ आंखों में ना लगाएं, जिससे संक्रमण ना हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में कंजेक्टिवाइटिस के मरीजों का प्राथमिकता के साथ इलाज किया जाए।


ताकि उन्हें अस्पतालों में ज्यादा समय न रुकना पड़े। स्कूलों में भी यदि किसी बच्चे को कंजेक्टिवाइटिस होता है तो संक्रमण से बचने के लिए उन्हें घर भेज जाए। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में कंजेक्टिवाइटिस के मरीजों की जांच और इलाज तथा दवाईयों की उपलब्धता की समीक्षा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंजेक्टिवाइटिस की रोकथाम के उपायों का सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध हैं और मरीजों को निःशुल्क दवाईयां दी जा रही हैं।

बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य रेणु जी. पिल्ले, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, संचालक लोक शिक्षण सुनील जैन, स्वास्थ्य मिशन के एमडी श्री विलास भोसकर संदीपन, संचालक महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने बैठक में कहा कि पिछले सप्ताह कंजेक्टिवाइटिस के जो मरीज मिले थे, उनमें से अधिकांश स्वस्थ हो गये है। दुर्ग, रायपुर में ज्यादा मरीज मिले थे। उन्होंने कहा कि लोग मेडिकल स्टोर से स्वयं स्टेराइड दवाईयां लेकर आंखों में डाल रहे है, ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।


कंजेक्टिवाइटिस से डरने की नहीं, सावधानी की जरूरत

बैठक में विशेषज्ञों ने बताया कि कंजेक्टिवाइटिस से डरने की जरूरत नहीं है, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक जांच और उपचार की व्यवस्था है। लोगों को निःशुल्क दवाईयां दी जा रही हैं। अस्पतालों में यह ध्यान रखा जाए कि यदि संक्रमण है तो आपरेशन नहीं किया जाए। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि सामान्यतः यह बीमारी 3 दिन में ठीक हो जाती है। यदि ठीक नहीं होती, आंखों में तकलीफ रहती है या दृष्टि में धुंधलापन आता है तो नेत्र विशेषज्ञ को तुरंत दिखाएं। लोग हाथ मिलाने से बचें और बिना साफ किए हाथ आंखों में ना लगाएं।

विजय बघेल की हैसियत नहीं कि वो मुख्यमंत्री को चैलेंज करे : कांग्रेस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गेड़ी दौड़ की चुनौती देने के पहले विजय बघेल अपनी राजनैतिक हैसियत को देखें, अभी वे इतने बड़े नहीं हुये है कि वे मुख्यमंत्री को चुनौती दें। गेड़ी चढ़ने की चुनौती रमन सिंह को दी गयी रमन सिंह इस चुनौती पर क्यों मौन हैं? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सिंह घबराकर विजय बघेल को आगे कर रहे है।


 गेड़ी चढ़ना हो तो विजय बघेल, चुनाव जीतने मूंछ दाव में लगाना था तो कुंवर दिलीप सिंह जूदेव और 15 साल तक सत्ता की मलाई खाये डॉ. रमन सिंह और उनके परिजन। यही भाजपा का छत्तीसगढ़ियाँ विरोधी चरित्र है। 15 साल में कभी विजय बघेल को भी भाजपा कार्यालय में गेड़ी चढ़ते नही देखा, न गेड़ी दौड़ कराते सुना। विजय बघेल छत्तीसगढ़ियाँ है उन्हें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, तीज-त्यौहार, रहन-सहन, खान-पान, बोली, भाषा का ज्ञान है।

 पर वो 15 साल के रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ संस्कृति को दोयम दर्जे से देखने पर मौन क्यो थे? विजय बघेल 15 साल कुर्सी दौड़ में लगे थे उन्हें कभी गेड़ी की याद नही आई ऐसा क्यो? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जो भाजपा के नेता कल तक कहते नहीं थकते थे कि वो छत्तीसगढ़ियावाद की बात नहीं करेंगे.

 वो आज अगर छत्तीसगढ़ियावाद की बात कर रहे, निभा रहे तो यह भूपेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है, विजय बघेल को 15 साल के रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ियों के हुए तिरस्कार के लिए पहले माफी मांगना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने भाजपा नेताओं को गेड़ी चढ़ने, भंवरा चलाने, ठेठरी, खुरमी खाने और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर मोदी की सभा के पोस्टर में लगाने को मजबूर कर दिया। 15 साल के रमन सरकार के दौरान यह चीजें कहीं भी नजर नहीं आती थी बल्कि छत्तीसगढ़िया भाखा में बोलने और गले में गमछा डालने वालों को भाजपा के नेता तिरस्कार भरे नजरों से देखते थे।

यदि हिम्मत है तो मुख्यमंत्री भूपेश अपने प्रायोजित सिलेबस के बाहर के सवालों के जवाब दें- रवि भगत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्तावित संभागवार युवाओं से संवाद कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कथित भेंट मुलाकात वास्तविक रूप से डांट डपट कार्यक्रम की तरह एक बार फिर छत्तीसगढ़ के युवाओं को सुनने मिलेगा कि ऐ लड़की नेतागिरी मत कर और यह भी सुनने मिलेगा कि कभी तेरे बाप ने माइक पकड़ा है। 


मुख्यमंत्री घूम -घूम कर पूरे छत्तीसगढ़ के युवा बेटे -बेटियों का भरपूर अपमान कर चुके हैं। अब और कौन सी कसर बाकी रह गई जो अब फिर से युवाओं को डांटने डपटने का दौर शुरू कर रहे हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रायोजित कार्यक्रम का वह वायरल वीडियो देखा है कि किस तरह प्रशिक्षण दिया जाता है कि जनता के सामने मुख्यमंत्री क्या- क्या पूछेंगे और किस तरह से कौन से जवाब देने हैं मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो प्रायोजित युवाओं से नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के उन युवाओं से मिलें, जिनके भाग्य पर उन्होंने स्याही उड़ेल दी है। 

उन युवाओं से मिलें जो बेरोजगारी, तंगहाली से अवसाद के शिकार होकर नशे और गलत रास्ते पर जा रहे हैं। उन उच्च शिक्षित युवाओं से संवाद करें जो बड़ी बड़ी डिग्रियां हासिल करने के बाद सौ से भी कम भृत्य पद के लिए सवा दो लाख की संख्या में आवेदन करते हैं। युवा मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि साढ़े चार साल में पांच लाख नौकरियां क्या कांग्रेस में बांट दीं क्योंकि छत्तीसगढ़ के युवाओं को तो यह नौकरी मिली नहीं है। मनरेगा के आंकड़े तक नौकरी में क्यों जोड़ दिए। वे पूछना चाहते हैं कि साढ़े 4 साल से वह बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं दिया, जिसका वादा किया गया था? वे पूछना चाहते हैं कि 10 लाख बेरोजगार युवाओं का बकाया भत्ता कब मिलेगा, वे जानना चाहते हैं कि बेरोजगारी भत्ता के हकदार क्यों छांट दिए। 

क्या मुख्यमंत्री पीएससी और व्यापमं के घोटालों के सवालों के जवाब दे पाएंगे?क्या ऐसे सवालों का सामना कर पाएंगे? यदि हिम्मत है तो भूपेश बघेल अपने प्रायोजित सिलेबस के बाहर के सवालों के जवाब दें। तभी युवाओं से सार्थक संवाद होगा। अन्यथा यह कार्यक्रम भी डांट- डपट- दुत्कार कार्यक्रम में बदल जाएगा। उन्होंने कहा भाजयुमो छत्तीसगढ़ की संतानों के अपमान के सख्त खिलाफ है।


सीएम भूपेश बघेल आज अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस विभिन्न कायक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 जून को राजधानी रायपुर में सिकल सेल संस्थान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के भूमिपूजन और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस 2023 सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर चौक जेल रोड में शाम 4 बजे सिकल सेल संस्थान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल शाम 5 बजे अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस-2023 के अवसर पर राष्ट्रीय खेल महोत्सव में प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

हमारी सरकार हर वंचित तबके तक उनके अधिकार पहुंचाने के लिए कर रही है काम : मुख्यमंत्री बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार गांवों, किसानों, आदिवासियों, मजदूरों, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। राज्य सरकार ने हर वंचित तबके तक उनके सामाजिक और आर्थिक अधिकार पहुंचाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में सरकार बनने से पहले ही हमने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी थी। इन्हीं पर छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है। बघेल आज अंबिकापुर के पीजी कालेज हॉकी स्टेडियम में विशेष पिछड़ी जनजाति एवं वन अधिकार पत्र वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लगभग 650 हितग्राहियों को लाभान्वित किया, इनमें 103 लोगों को शिक्षक के लिए नियुक्ति पत्र, 193 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा, 100 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 39 लोगों को स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के शिक्षक के लिए नियुक्ति पत्र के साथ ही 100 किसानों को एटीएम, 50 किसानों को मिलेट के बीज और 10 किसानों को स्प्रेयर वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंनेे शासकीय सेवा का नियुक्ति पत्र पाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं और वन अधिकार पट्टा प्राप्त करने पट्टाधारकों सहित समारोह में योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले दो महीनों में बेरोजगारों के खातों में हमने लगभग 48 करोड़ रूपए की राशि जारी की है जो सीधे उनके खाते में जा रही है। उन्होंने कहा कि अनेक युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है और प्लेसमेंट के माध्यम से उन्हें नौकरी भी मिल गयी है। आज इस कार्यक्रम में प्लेसमेंट प्राप्त करने वाले पहले बैच के 50 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र 103 आवेदको में से 58 पुरूष तथा 45 महिला आवेदकों को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति आदेश, वन अधिकार पट्टा वितरण के तहत अन्य परम्परागत वन्य निवासी के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग के 106 हितग्राहियों समेत कुल 193 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा का वितरण किया।

उन्होंने बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण मिलने के बाद प्रमाण पत्र, 100 कृषकों को एटीएम कार्ड, आयुष्मान योजना के तहत 100 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड और स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए 39 शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री बघेल ने मिलेट मिशन योजना अंतर्गत जिले के विशेष पिछड़ी जनजातियो को लघु धान्य फसलों के क्षेत्र विस्तार हेतु चयनित 50 कृषकों को रागी (मड़िया) बीज किट एवं इस वर्ग के 10 कृषकों को हस्तचलित स्प्रेयर पंप का निःशुल्क वितरण भी किया।

गौरतलब है कि बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत जिले के 3076 आवेदक बेरोजगारी भत्त्ता हेतु पात्र पाये गये हैं, जिन्हें 01 करोड़ 42 लाख 85 हजार का भुगतान किया गया है। सरगुजा जिला बेरोजगारी भत्ता आवेदन निराकरण में 92.4 फीसदी के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड योजना के तहत जिले में 6 लाख 89 हजार 34 परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। मिशन एटीएम कार्ड के तहत धान विक्रय करने वाले कृषकों को सहकारी बैंक के माध्यम से एटीएम कार्ड का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषकों को विशेष शिविर लगाकर 7770 कार्ड वितरण किया जा चुका है।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ,संसदीय सचिव चिंतामणि सिंह महाराज, संसदीय सचिव पारसनाथ रजवाड़े, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ प्रीतम राम, सीजीएमएससी के संचालक एवं विधायक विनय जायसवाल छत्तीसगढ़ राज्य  खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, राज्य बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, अपेक्स बैंक के संचालक अजय बंसल, राज्य तेलघानी आयोग के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता  सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सरगुजा कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिले में शासकीय कार्यक्रमों की उपलब्धियों के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

सारथी ऐप : अब नगारिक घर बैठें अपनी शिकायतें शासकीय विभागों तक पहुंचा सकेंगे

No comments Document Thumbnail

रायुपर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में आयोजित होने वाले भरोसे के सम्मेलन में सारथी ऐप का शुभारंभ करेंगे। दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराए गए इस मोबाईल ऐप के माध्यम से नागरिक आसानी से किसी भी समय अपनी शिकायत को दर्ज व ट्रैक कर सकेंगे। इस ऐप के माध्यम से आम नागरिक शासन के विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

इस ऐप के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों और समस्याओं का संबंधित विभागों द्वारा त्वरित निराकरण किया जाएगा। सारथी ऐप को मोबाइल के माध्यम से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप में मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करते ही उसे यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। प्राप्त आईडी में व्यक्ति लॉगिन कर अपनी समस्या को दिए गए फॉर्मेट में अंकित कर अपने आवेदन को सबमिट करेगा। ऐप के माध्यम से दर्ज की गई शिकायत अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए नोडल अधिकारी के पास प्रस्तुत होगी। जिसमें नोडल अधिकारी संबंधित विभाग को आवेदन फॉरवर्ड करेगा।

प्राप्त आवेदन पर संबंधित विभाग को नियत समय पर दर्ज शिकायत का निराकरण करना होगा। जिसकी ट्रैकिंग आवेदक घर बैठे ही मोबाइल एप के द्वारा कर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों की जनसुविधा को ध्यान में रखकर यह जिलास्तरीय ऐप बनाया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर यह मोबाइल एप्लीकेशन SAARTH&E नाम से उपलब्ध है। इसके साथ-साथ इसकी वेबसाइट भी बनाई गई है, जिसका लिंक https:@@eservices-durg-gov-in@saarth&e@ है।

छत्तीसगढ़ : भीषण सड़क हादसा, 7 बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री भूपेश ने जताया शोक

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में 7 स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।


मुख्यमंत्री बघेल ने कांकेर जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृत बच्चों के परिवारजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग से उन्हें हर मुमकिन मदद दी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे एक ऑटो में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान आयुष केंद्र, चिल्हटी चौक पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो को भीषण टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति संभालते हुए बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि स्कूल से लौट रही ऑटो में 10 से अधिक बच्चे सवार थे, जिसमें 7 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,जबकि ऑटो ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। घायल बच्चो के साथ उसे भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत नवगठित जिला सक्ती मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग, वन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा सुकमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया गरियाबंद, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़ तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे।

गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के उपाध्यक्ष संतराम नेताम कोण्डागांव, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बेमेतरा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर, संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय जांजगीर, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े सरगुजा के जिला मुख्यालय अम्बिकापुर, संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती रश्मि आशिष सिंह बलरामपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू बलौदाबाजार और संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय मोहला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

विधायक एवं अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लखेश्वर बघेल दंतेवाड़ा, विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्त विकास बोर्ड चंदन कश्यप नारायणपुर, विधायक श्रीमती अनिता शर्मा धमतरी, विधायक डॉ. विनय जायसवाल कोरबा, विधायक डॉ. के.के. ध्रुव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला मुख्यालय गौरेला, विधायक विनय कुमार भगत जशपुर, विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर, विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के जिला मुख्यालय खैरागढ़, विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सांरगढ़-बिलाईगढ़ के जिला मुख्यालय सारंगढ़, विधायक गुलाब कमरो मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में ध्वजारोहण करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माँ कौशल्या मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने दिए निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में भक्तों की सुविधाओं को बढ़ाने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि नव वर्ष में माता कौशल्या मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों का आना सुखद एवं उत्साहवर्धक है। मुख्यमंत्री ने कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी में विशेष टीम भेजकर श्रद्धालुओं से वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बघेल ने श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए मंदिर के बाहर सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट, वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्य सचिव को निर्देशित किया है। 

चंदखुरी में भक्तों की सुविधाएं और सौंदर्यीकरण का किया जाएगा विस्तार

मंदिर परिसर में गर्मी के दिनों पत्थर गर्म होने से भक्तों के पैर जलते हैं, इसके लिए हीट रेजिस्टेंस पेंट कराया जाएगा। बारिश से बचने हेतु टीन शेड निर्माण की व्यवस्था भी की जाएगी। पेयजल हेतु मंदिर के अंदर और बाहर फिल्टर सहित वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए हैं। 

तालाब के बीचोंबीच समुद्र मंथन और शेषनाग पर लेटे विष्णु जी की आकर्षक प्रतिमाओं को और आकर्षक बनाया जाएगा। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही भव्य उद्यान विकसित करने कहा गया है। मंदिर की बाउंड्री वॉल और ऊंची और आकर्षक बनाई जाएगी जिसमें प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भक्तों की सुविधा हेतु मंदिर परिसर के बाहर सर्व सुविधायुक्त शौचालय बनाने के निर्देश दिए हैं।

साहू समाज हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहा है : सीएम भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कसडोल में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के साहू समाज के निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज अपनी सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं, रीति-रिवाजों को सहेजे रखने के लिए जागरुक हैं, लगातार सौहार्दपूर्ण सामाजिक आयोजन इसका बड़ा उदाहरण है। ज्ञान-विज्ञान से लेकर खेती-किसानी और राजनीति-व्यापार तक हर क्षेत्र में साहू समाज छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहा हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में जिला साहू संघ की मांग पर सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने समाज की परिचय पत्रिका ‘साहू स्मारिका‘ तथा कसडोल बिलाईगढ़ कैलेंडर का विमोचन किया गया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का दौरा करके चार साल में हुए कामों का फीड-बैक ले रहा हूं। 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने के बाद आज इस कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं। राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर हर जगह बहुत बढ़िया फीडबैक मिल रहा है, लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बीते चार वर्षों में न केवल साहू समाज, बल्कि हर समाज के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। सैकड़ों लोगों से सीधी बातचीत कर योजनाओं के प्रभाव का स्वयं जमीनी स्तर पर मूल्यांकन किया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसी योजनाओं ने गांव-गांव में उत्साह का वातावरण बनाया है। गांव-गांव में गौठान बनाकर उन्हें ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने का परिणाम यह हुआ कि आज हमारी माताएं और बहनें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्राचीन समय में हमारे गांव उत्पादन का केंद्र हुआ करते थे और शहरों में इन उत्पादों की बिक्री हुआ करती थी, वही दौर फिर से लौट आया है। साहू समाज छत्तीसगढ़ का परंपरागत तेल-उत्पादक समाज है। उन्होंने समारोह में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि बढ़ती हुई महंगाई और शुद्ध, जैविक तेल की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए नयी संभावनाओं का जरूर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि परंपरागत तेल-व्यवसाय को आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए और इस व्यवसाय से जुड़े लोगों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए राज्य में तेलघानी बोर्ड का गठन पहले ही किया जा चुका है। हम अपने किसानों को केवल किसान बनाए नहीं रखना चाहते, बल्कि उन्हें उद्यमी भी बनाना चाहते हैं। जिन फसलों को वे उपजाते हैं, उनका खुद वैल्यू एडीशन करके वे ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि अपनी योजनाओं के माध्यम से हम हर नागरिक की आय में बढ़ोत्तरी करने के साथ-साथ अपनी संस्कृति और तीज-त्यौहारों के संरक्षण का भी काम कर रहे हैं। इसी क्रम में तीजा-पोरा, हरेली, मां कर्मा जयंती, मां शाकंभरी जयंती, छठ और विश्व आदिवासी दिवस जैसे- लोक पर्वों पर सार्वजनिक अवकाश शुरु किए गए हैं। कार्यक्रम को उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल सुश्री शकुंतला साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय, प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू तथा तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू सहित समाज के सुनील साहू, भुवेनश्वर साहू, श्रीमती मोहन कुमारी, हनुमंत साहू, आनंदराम साहू, पंचराम साहू, श्रीमती शीलू साहू, तोष राम साहू, रेवाराम साहू, पवन साहू, गोरेलाल साहू, श्रीमती भारती साहू एवं श्रीमती नीलू चंदन साहू और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.