Media24Media.com: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. Show all posts
Showing posts with label मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. Show all posts

CM नीतीश ने लालू-राबड़ी सरकार पर कसा तंज तो भड़की RJD, जाने क्या है पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई मौकों पर बिना नाम लिए लालू-राबड़ी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। रविवार को जेडीयू की भीम संसद कार्यक्रम के दौरान भी नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में आरजेडी सरकार पर निशाना साधा था। अब आरजेडी ने नीतीश कुमार के बयान पर आपत्ति जताई है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता और लालू यादव के बेहद करीबी शिवानंद तिवारी ने मंगलवार को कहा कि हर नेता को यही लगता है कि जब वह सत्ता में आया तब सब काम हुआ। नीतीश कुमार भी आए दिन लालू-राबड़ी शासन काल पर सवाल उठाते रहते हैं। शिवानंद तिवारी ने सलाह देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को बिहार में रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। नौकरी को लेकर जो पलायन हो रहा है, इसको रोकने की जरूरत है।


शिवानंद तिवारी ने कर्पूरी ठाकुर के लिए प्रयोग किए जाने वाले शब्दों एवं वैसे दबे हुए समाज से लालू प्रसाद के मुख्यमंत्री बनने और दलित समाज को बदलने के लक्ष्य को लेकर किए जाने वालों कार्यों की याद दिलायी। उन्होंने बताया कि 1990 मार्च में एक योजना शुरू की गयी, जिससे दलित समाज के जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हुई। इंदिर आवास योजना के तहत दो वर्षों में 60 हजार मकान बनाए गए जबकि 1996 तक 3 लाख मकान बन गए। राजधानी पटना में भी पक्का मकान बनाकर दलित को उपलब्ध कराया गया। अब उन दलितों का परिवार बड़ा हो गया है, उनके आवासों को विस्तारित करने और उनसे बेहतर आवास बनाए जाने की आवश्यकता जतायी। 

गौरतलब है कि रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि वर्ष 2005 के पहले राज्य की क्या स्थिति थी? शाम के बाद घर से बाहर लोग नहीं निकलते थे। बच्चियां कहां पढ़ पाती थी? हमने बच्चे-बच्चियों को पढ़ने का इंतजाम कराया। जबसे हमने पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया है, तो हर जगह महिलाएं दिख रही हैं। 


मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं अपनी निंदा भी करता हूं', विवादित बयान को मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

No comments Document Thumbnail

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विवादित बयान पर अब फाफी मांग ली है. सीएम के बयान के बाद बीजेपी और उनके कई विरोधी नीतीश कुमार पर हमलावर थे. इस दौरान उन्होंने पटना में मीडिया को संबोधित किया.


पटना में सीएम नीतीश ने मांगी माफी

सीएम नीतीश ने कहा कि अगर मेरी बात से किसी को तकलीफ हुई है तो वह क्षमा चाहते हैं. नीतीश कुमार ने पटना में गुरुवार को मीडिया सामने कहा कि उन्होंने महिला उत्थान के लिए काफी काम किया है.

हालांकि इस दौरान नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि कल तक आप मेरे बयान का समर्थन कर रहे थे लेकिन आज आपको ऊपर से संदेश आया होगा कि मेरी निंदा करो तो आपलोग मेरी निंदा करो आप निंदा कर रहे हैं और मैं आपका अभिनंदन कर रहा हूं. बता दें कि भाजपा के नेता विधायक और कार्यकर्ता मंगलवार से ही नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.

बुधवार को भी जब भाजपा विधायक नहीं माने और विधानसभा में हंगामा करने लगे. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा की मांग पर अड़ गए.

Bihar Politics : नीतीश कुमार की दो टूक, कहा-भाजपा से हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करूंगा

No comments Document Thumbnail

Bihar Politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ फिर से गठबंधन की संभावना को सोमवार को खारिज करते हुए कहा कि वह अपने पूर्व सहयोगी दल के साथ ‘‘हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करेंगे।


जनता दल (यूनाइटेड) के नेता ने भाजपा को यह भी याद दिलाया कि गठबंधन में रहते हुए उसे मुस्लिमों समेत उनके सभी समर्थकों के वोट मिलते थे जो भाजपा की हिंदुत्व की विचारधारा को लेकर हमेशा ‘‘सतर्क'' रहे हैं। उन्होंने भाजपा के उस दावे की भी खिल्ली उड़ायी कि उसे राज्य में अगले साल आम चुनावों में 40 लोकसभा सीटों में से 36 सीटें मिलेगी।

कुमार ने दोहराया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा उनके पिता लालू प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार के ‘‘निराधार'' आरोपों के बाद 2017 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में उनकी वापसी एक ‘‘भूल'' थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.