Media24Media.com: मिट्टी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मिट्टी. Show all posts
Showing posts with label मिट्टी. Show all posts

प्रतिमा बनी कौतूहल का विषय, छत्तीसगढ़ी परिधान से सजी, माता कौशल्या

No comments Document Thumbnail

आरंग। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार भांचा राम और दीदी कौशल्या को ग्राम बोडरा आरंग निवासी लोक कलाकार डाक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर और रायपुर के नरेन्द्र यादव ने अयोध्या से मिट्टी लाकर प्रतीकात्मक रूप से माता कौशल्या को तीज लेकर आऐं हैं। 

माता कौशल्या को 15 सितंबर को चंदखुरी के पंडवानी गायिका प्रभा यादव के घर विधि विधान से स्थापित करने की तैयारियां जोरों पर है। माता कौशल्या को निमोरा रायपुर के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार से बनवाया गया है। जिसे लेकर लोगों में बहुत ही कौतूहल बना हुआ है। भांचा राम और दीदी कौशल्या की मूर्ति को छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुरूप श्रृंगार किया गया है। दीदी कौशल्या को चुड़ी बंधा,सूता,करधन, सांटी खिनवा, जैसे छत्तीसगढ़ी आभूषणो से सुसज्जित किया गया है। 

कलाकार ही संस्कृति के असली संवाहक डाक्टर पुरुषोत्तम 

साथ ही अंडी साड़ी पहनाकर  छत्तीसगढ़ महतारी  की तरह आकर्षक बनाया गया है। वहीं भांचा राम को ताबीज, माला, पैजनी, करधन से श्रृंगार किया गया है। साथ ही उनके हाथ में खिलौना पकड़ाया गया है। कलाकारों की इस पहल को काफी सराहा जा रहा है। माता कौशल्या की प्रतिमा कैसे बनेगी लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।लोक कलाकारों द्वारा भांचा राम और दीदी कौशल्या को तीज में किसी भी प्रकार की कमी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। लोक कलाकार डाक्टर पुरूषोत्तम का कहना है कलाकार ही संस्कृति के असली संवाहक हैं। माता कौशल्या के छत्तीसगढ़ में तीज लाने की परंपरा से नारी शक्तियां और भी गर्व महसूस करेंगी। 

लोग और भी हर्ष और उल्लास से तीज मनाएगें। वहीं आरंग के सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन माता कौशल्या को तीज लाने की परंपरा के प्रचार-प्रसार में सहभागिता निभा रहे हैं।फांऊडेशन के सदस्यों का कहना है लोक कलाकारों की यह पहल से छत्तीसगढ़ी संस्कृति को और भी बढ़ावा मिलेगा। आने वाले दिनों में प्रदेश भर में  तीज पर्व पर माता कौशल्या स्थापित किया जा सकता है।अब तक हम भगवान श्रीराम की पूजा आराधना करते हैं। पर  अब माता कौशल्या की भी लक्ष्मी, दुर्गा की तरह मूर्ति स्थापना कर पूजा आराधना होगी। जो हम सबके लिए गौरव की बात है। माता कौशल्या छत्तीसगढ़ महतारी के कोरा से उपजी पली बढ़ी है।

मिट्टी के दीये जला कर मनाएं दीपावली : ग्रामोद्योग मंत्री

No comments Document Thumbnail

रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने प्रदेशवासियों से दीपावली के पावन पर्व पर मिट्टी के दीये जला कर अपने घर आंगन को रौशन करने की अपील की है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा है कि मिट्टी के दीये हमारे कुम्भकार बंधुओं द्वारा बड़ी ही लगन और मेहनत से इस आशा के साथ तैयार किए जाते है कि दीपावली के अवसर पर लोग उनके दीये खरीदेंगे और दीवाली में जलायेंगे। मिट्टी के दीया खरीदने से कुम्भकार बंधुओं की मेहनत का प्रतिफल उन्हें मिलेगा और हम सबके सहयोग से उनकी दीवाली भी धूम-धाम से मनेगी।



मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के परंपरागत व्यवसाय, कला को बढ़ावा दिया जा रहा हैं, ताकि इससे जुड़े परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो और वह भी तरक्की करें। छत्तीसगढ़ में हजारों कुम्हार परिवार अपने परंपरागत पेशे से जुड़े हुए है और मिट्टी विभिन्न प्रकार के बर्तन और सामग्री तैयार कर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में हम सबका यह दायित्व है कि हम उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग करें तथा उनके द्वारा निर्मित मिट्टी के सामग्री क्रय कर उनके व्यवसाय को प्रोत्साहित करें। दीपावली का त्यौहार कुम्भकार बंधुओं के लिए बड़ी ही उम्मीदों वाला होता है। कुम्हार बंधुओं की त्यौहार की खुशियां उनके द्वारा निर्मित मिट्टी के बर्तन व दीये की बिक्री पर निर्भर होती है। समाज के सभी वर्ग के लोग दीपावली का त्यौहार खुशी-खुशी मनाये इसलिए जरूरी है कि हम सब स्थानीय उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार की गई सामग्री को खरीदें और उनका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें

मिट्टी के दीये बेचने वालों से कोई शुल्क न वसूला जाए- कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

बेमेतरा। दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी से दीये बनाये जाते है तथा इस पर्व पर बाजारों में विक्रय हेतु लाया जाता है। दीये बेचने के लिए आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जावे। नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में इनसे पसरा शुल्क के नाम पर किसी भी प्रकार की कर (टैक्स) की वसूली न की जावें। स्व सहायता समूहों, छोटे कारीगरों से कोई भी कर या शुल्क नहीं लेने एवं  मिट्टी के दिए के उपयोग को प्रोत्साहित भी किया जावें।



कलेक्टर बेमेतरा जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने इस आशय के निर्देश देते हुए सभी चार जनपद पंचायत बेमेतरा, बेरला, नवागढ़ एवं साजा के सीईओ, नगरीय निकाय-बेमेतरा, नवागढ़, साजा, बेरला, परपोड़ी, देवकर, थानखम्हरिया, मारो के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी को इसका विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए है। इस संबंध में यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने आम जनता से भी यह अपील की है कि वे दीपावली के मौके पर स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार सामग्रियां खरीद कर उन्हें भी अपनी खुशियों में शामिल करने की पहल करें।

टीबी के खतरे को कम करता है `नो स्मोक चूल्हा

No comments Document Thumbnail

रायपुर. वार्ड 12 में रहने वाली राखी बाई  (परिवर्तित) को क्षय रोग से संक्रमित होने का पता तब चला जब एक दिन उनके मोहल्ले में टीबी चैंपियन गीता बर्मन उससे घर-घर सर्वे करने आई।  बात चीत में राखी ने गीता को बताया उसे काफी समय से खांसी आ रही है, बलगम भी बहुत आता है और कभी-कभी बलगम के साथ खून भी आता है. राखी बाई की थूक का सैंपल तुरंत लिया गया और उसकी जांच करवाने के बाद पता लगा उसे टीबी है.

``तब गीता दीदी ने मुझे बताया यह रोग पूरी तरह से ठीक होता है लेकिन उसके लिए  6 माह तक नियमित इलाज चलेगा। मुझे रोज़ दवा लेनी होगी क्योंकि अगर ऐसा न करने से रोग और गंभीर हो सकता है जिसका उपचार लम्बा और ज्यादा मुश्किल होगा,’’ राखी ने बताया.


गीता ने उसको यह भी बताया कि घर के चूल्हे से निकलने वाले धुएं से भी बीमारी बढ़ सकती है इसलिए उससे धुआं रहित चूल्हे का उपयोग करना चाहिए.   धुआं-रहित चूल्हा या `नो स्मोक’ चूल्हा घर पर ही बनाया जाता है और इसमें खर्चा भी बहुत ही कम होता है.  कुछ ही दिनों में गीता की मदद से राखी के घर में भी `नो-स्मोक’ चूल्हा बनाया गया.  इस चूल्हे का धुआं एक पाइप के माध्यम से बाहर निकल जाता है  जिससे धुआं से होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है और खाना भी काफी समय तक चूल्हे पर गर्म रहता है.

टीबी चैंपियन सीखा रहे मिट्टी का चूल्हा बनाना

टीबी चैंपियन गीता बर्मन क्षय रोगियों और संभावित रोगियों को न केवल इस रोग के बारे में बताती है बल्कि धुएं से होने वाले रोगों के बारे में भी जानकारी देती है.  चूल्हे पर खाना बनाने वालों को न सिर्फ धुआं रहित (नो स्मोक) चूल्हे के बारे में बताती है बल्कि धुआं रहित चूल्हा लगवाने में भी मदद करती है.

गीता बर्मन कहती है: “वार्ड में चार घरों में धुआं रहित चूल्हा बनाया गया है. इस चूल्हे के निर्माण में 200 से 250 रुपये तक का खर्च आता है. इससे  घर के अंदर धुआं नहीं फैलता और  लकड़ी की खपत भी काफी कम होती है. यही इस चूल्हे की सबसे बड़ी विशेषता है. धुआं रहित चूल्हा होने की वजह से ही टीबी जैसी गंभीर बीमारी को पनपने से काफी हद तक रोका जा सकता है.विशेष रूप से चूल्हे पर खाना बनाने वाली महिलाओं में टीबी के खतरे का जोखिम अधिक रहता है. परंपरागत चूल्हों से धुआं अधिक होता है. धुएं से होने वाले संक्रमण को भी कम कर देता है.“

क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश चतुर्वेदी ने बताया: ‘’धुआं रहित (नो स्मोक) चूल्हे के लिये जिले में जोर-शोर से प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें मितानिन भी अहम भूमिका निभा रही हैं.यह चूल्हा कई मायनों में सबसे अलग और विशेष है जिसे टीबी रोग से बचाव हेतु एहतियाती सुरक्षा के लिए कोई भी अपने घर बनवा सकता है. डोर टू डोर टीबी जागरूकता के दौरान टीबी रोग के  संभावित मरीज चिन्हित होने की स्थिति में पीड़ित की सहमति से यह चूल्हा बनवाया जाता है.”

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.